- Hindi News
- Jeevan mantra
- Jyotish
- Aaj Ka Tarot Rashifal (Horoscope Today) | Daily Tarot Rashifal Tuesday (11 March 2025), Daily Zodiac Forecast: Singh Rashi, Kanya, Aries, Taurus, Gemini Cancer Libra, And Other Signs
29 मिनट पहले
- कॉपी लिंक

11 मार्च, मंगलवार को मेष राशि के लोगों को पदोन्नति या नई जिम्मेदारी मिल सकती है। वृश्चिक राशि वालों के करियर में बदलाव होने के योग हैं। कुंभ राशि के लोगों को करियर में नए मौके मिल सकते हैं। धनु राशि के लोग कोई फैसला जल्दबाजी में न लें।
टैरोकार्ड रीडर डॉ. बबीना से जानिए सभी 12 राशियों के लिए कैसा रहेगा दिन…
मेष – टेम्परेंस |
उत्साह और जोश से भरा दिन रहेगा। कोशिशों में सफलता मिलने के योग हैं। आपकी मेहनत और दृढ़ निश्चय आपको सकारात्मक बदलावों की ओर ले जाएगा। यह आपके लिए नई ऊंचाइयों को छूने का समय है, जहां आप खुद को अपने लक्ष्य के करीब पाएंगे। किसी मित्र की राय आपके कार्यों पर नकारात्मक प्रभाव डाल सकती है। आप सोच-समझकर कदम उठाएंगे तो सफलता जरूर मिलेगी। अपने माता-पिता की बातों को भी महत्व दें।
करियर: कार्यस्थल पर आपकी कार्यशैली की सराहना होगी तथा पदोन्नति या नई जिम्मेदारी मिलने की संभावना है, लेकिन काम का दबाव अधिक रहेगा। प्रेम: प्रेम संबंधों में आज का दिन रोमांटिक रहेगा। साथी के साथ यादगार पल बिताने का अवसर मिलेगा और अविवाहित लोगों को विवाह के प्रस्ताव मिल सकते हैं। स्वास्थ्य: स्वास्थ्य की बात करें तो मांसपेशियों में खिंचाव की समस्या हो सकती है, लेकिन नियमित योग और व्यायाम से राहत मिलेगी। मानसिक स्ट्रेस को कम करें। भाग्यशाली रंग: हरा, भाग्यशाली अंक: 5
वृष – टू ऑफ स्वॉर्ड्स |
रचनात्मकता और समृद्धि बढ़ेगी। कर्तव्यों को पूरी समझदारी के साथ कुशलतापूर्वक निभाएंगे, आपके प्रयासों का परिणाम भी सकारात्मक होगा। परिवार से मिलने वाला सहयोग आपके आत्मविश्वास को और बढ़ाएगा। संतुलन बनाए रखें क्योंकि कभी-कभी अत्यधिक जिम्मेदारी का बोझ तनाव का कारण बन सकता है, सफलता आपकी मेहनत और लगन से ही मिलेगी।
करियर: आपको मेहनत का फल मिलेगा और आपके नए विचार कार्यस्थल पर लाभकारी सिद्ध होंगे। वेतन वृद्धि में कुछ समय लग सकता है। प्रेम: साथी के साथ आपके संबंधों में गहरी समझ और परिपक्वता आएगी। अविवाहितों के लिए विवाह के प्रस्ताव में देरी हो सकती है। स्वास्थ्य: त्वचा और बालों की देखभाल के लिए समय निकालें और अपने शरीर को ताजगी देने के लिए नियमित व्यायाम करें। शारीरिक स्वास्थ्य अच्छा रहेगा। भाग्यशाली रंग: लैवेंडर, भाग्यशाली अंक: 3
मिथुन – पेज ऑफ वांड्स |
आज का दिन आपके लिए संबंधों और महत्वपूर्ण निर्णयों पर केंद्रित रहेगा। आप किसी बड़े फैसले को लेकर सोच-विचार करेंगे, जो आपके जीवन की दिशा बदल सकता है। यह समय अपने विचारों और भावनाओं को स्पष्ट रूप से समझने का है ताकि आप सही निर्णय ले सकें। सही और गलत के बीच संतुलन बनाए रखना बेहद जरूरी है, जिससे आप किसी भी निर्णय में गलती करने से बच सकें। दूसरों की राय से प्रभावित होने की संभावना हो सकती है, इसलिए आत्म-निर्णय पर ध्यान केंद्रित करना आवश्यक होगा।
करियर: साझेदारी में सफलता मिलेगी और सहकर्मियों के साथ तालमेल बेहतर होगा। टीम वर्क के जरिए आप अपने लक्ष्यों को आसानी से हासिल कर पाएंगे। प्रेम: पुराने मतभेद दूर होंगे और आपके रिश्ते में नई शुरुआत हो सकती है। आप और आपका साथी अपने संबंधों को नई ऊर्जा और समझ के साथ आगे बढ़ाएंगे । स्वास्थ्य: आपका मानसिक स्वास्थ्य आज प्राथमिकता पर रहेगा। आपको भीतर से सुकून महसूस होगा। खानपान पर ध्यान दें । भाग्यशाली रंग: मैरून, भाग्यशाली अंक: 6
कर्क – द स्टार |
आज का दिन भावनाओं से भरा रहेगा और मानसिक स्थिति थोड़ी उलझन में हो सकती है। आपके मन में विचार उठ सकते हैं, जो आपको असमंजस में डाल सकते हैं। ऐसे में शांत और तर्कशील होकर ही कोई निर्णय लें, ताकि आप सही मार्ग पर चल सकें। यह समय आत्मनिरीक्षण और धैर्य का है, इसलिए जल्दबाजी से बचना बहुत जरूरी है। हालांकि, आपको दूसरों की बातों से प्रभावित होने की संभावना हो सकती है, इसलिए अपनी आंतरिक आवाज पर भरोसा रखना अधिक महत्वपूर्ण होगा।
करियर: कार्यक्षेत्र में धीमी प्रगति देखने को मिल सकती है। यह समय अपनी योजनाओं पर पुनर्विचार करने और उन्हें सुधारने का है। प्रेम: साथी के साथ खुलकर बातचीत करने का मौका मिलेगा, जिससे आपके रिश्ते में विश्वास और समझदारी बढ़ेगी। समय पुराने संबंधों को मजबूत करने का है। स्वास्थ्य: स्वास्थ्य को लेकर सतर्क रहें। अनिद्रा से बचने के लिए नियमित दिनचर्या अपनाएं और सोने से पहले तनाव को दूर करने के लिए ध्यान लगाएं। भाग्यशाली रंग: रॉयल ब्लू, भाग्यशाली अंक: 2
सिंह – द टॉवर |
आज का दिन आपके आत्मविश्वास और शक्ति का प्रदर्शन करेगा। आपकी सूझबूझ और दृढ़ नायकता से आप किसी भी चुनौती का सामना करने में सक्षम होंगे। कठिन परिस्थितियां आपके साहस और प्रयासों से आसान हो जाएंगी। आपका आत्म-विश्वास आपको उच्च मानक तक पहुंचाएगा और आप सफलता के नजदीक होंगे। टीमवर्क और सहयोग को नजरअंदाज न करें। सही दिशा में कदम बढ़ाएं और सामूहिक प्रयासों से आगे बढ़ें।
करियर: आपकी नेतृत्व क्षमता आज आपके करियर को नई ऊंचाइयों तक ले जा सकती है। कार्यस्थल पर आपकी योजनाओं और निर्णयों की सराहना होगी। अधिकारियों से मिलने वाली प्रशंसा आपको प्रेरित करेगी। प्रेम: साथी के साथ बिताए गए समय से आपका रिश्ता और गहरा होगा। आप दोनों के बीच का विश्वास और आपसी समझ आज रिश्ते को और मजबूत बनाएगी। स्वास्थ्य: स्वास्थ्य के लिहाज से दिन अच्छा रहेगा नियमित व्यायाम और पर्याप्त मात्रा में पानी का सेवन करने पर ध्यान दें। भाग्यशाली रंग: गोल्डन, भाग्यशाली अंक: 8
कन्या – फोर ऑफ स्वॉर्ड्स |
आज का दिन आत्मचिंतन और खुद को बेहतर समझने का समय है। आप अपनी योजनाओं और विचारों का गहराई से मूल्यांकन करेंगे। जिससे आपको आने वाले समय के लिए क्लियरिटी मिलेगी। आप खुद को नई दिशा देने के लिए प्रेरित होंगे। आपके लिए यह सही मौका है कि आप अपने अगले कदम की योजना बनाएं और उसे साकार करने के लिए काम शुरू करें। बहुत सोच-विचार भी आपको निर्णय लेने में देरी करवा सकता है, इसलिए समय रहते कदम उठाने की कोशिश करें।
करियर: करियर के मोर्चे पर, यह समय अपनी मौजूदा परियोजनाओं की समीक्षा करने और उन्हें सुधारने का है। आप नई रणनीतियां बनाने पर ध्यान केंद्रित करेंगे। प्रेम: रिश्तों में धैर्य और समझदारी रखना जरूरी है। कोई मन मुटाव है, तो इसे शांतिपूर्वक सुलझाने की कोशिश करें। स्वास्थ्य: आपकी दिनचर्या में आराम और पोषण का ध्यान रखना आवश्यक है। तनाव से बचने के लिए हल्के व्यायाम को शामिल करें। भाग्यशाली रंग: ब्राउन, भाग्यशाली अंक: 9
तुला – टेन ऑफ वांड्स |
आपको हर स्थिति में विवेकपूर्ण निर्णय लेने की आवश्यकता होगी। आपकी सोच आपको सही दिशा में मार्गदर्शन करेंगे। समय के साथ अपनी योजनाओं को सही तरीके से क्रियान्वित करने पर ध्यान देना होगा। इस दौरान अपने कार्यों का मूल्यांकन करें और सुनिश्चित करें कि आप हर निर्णय में निष्पक्ष बने रहें। हालांकि, किसी बाहरी दबाव के कारण आप कुछ फैसलों में असमंजस का सामना कर सकते हैं, जिससे अस्थिरता महसूस हो सकती है।
करियर: करियर में कानूनी और प्रशासनिक मामलों में सफलता मिलने की संभावना है। नई योजनाओं को लागू करने का यह सही समय है और आपकी तटस्थता से निर्णय सही दिशा में जाएंगे। प्रेम: आपसी संवाद और समझदारी से रिश्ते को नई ऊंचाई पर ले जाने का अवसर मिलेगा। कोई मतभेद है तो शांतिपूर्वक सुलझाने का प्रयास करें। स्वास्थ्य: आज फिटनेस और संतुलन बनाए रखने पर ध्यान दें। नियमित कसरत और संतुलित आहार आपकी ऊर्जा को बढ़ाएगा। भाग्यशाली रंग: ब्लू, भाग्यशाली अंक: 7
वृश्चिक – द चैरियट |
आपके जीवन में बदलाव की शुरुआत हो सकती है, जो आपके लिए नए अवसर और संभावनाएं लाएगा। पुराने विचारों, आदतों या परिस्थितियों को छोड़ने की जरूरत है। यह परिवर्तन आपके लिए प्रगति और सफलता की नई दिशा खोल सकता है, जिससे आप अपने लक्ष्य के करीब पहुंचेंगे। हालांकि, यह बदलाव कुछ असुविधाओं और अनिश्चितताओं के साथ आ सकता है, जिससे आपको खुद को नए ढंग से ढालने की चुनौती मिल सकती है। फिर भी यदि आप सकारात्मक सोच और धैर्य के साथ इस परिवर्तन को अपनाते हैं, तो यह आपको आगे बढ़ने का अवसर देगा।
करियर: करियर में बदलाव हो सकता हैं। नई नौकरी का प्रस्ताव मिल सकता है। किसी प्रोजेक्ट को समाप्त कर नए प्रोजेक्ट पर काम शुरू करना फायदेमंद रहेगा। प्रेम: रिश्तों में पुरानी परेशानियां खत्म हो सकती हैं। पुराने झगड़ों को भुलाकर संबंधों में नई ऊर्जा और सामंजस्य लाने का समय है। यह दिन रिश्ते को मजबूत करने का है। स्वास्थ्य: स्वास्थ्य के मामले में आज डिटॉक्स डाइट को अपनाना फायदेमंद रहेगा। शरीर को टॉक्सिक चीजों से मुक्त करने और शारीरिक ताजगी के लिए अधिक पानी पीएं। भाग्यशाली रंग: ब्लैक, भाग्यशाली अंक: 4
धनु – टेन ऑफ स्वॉर्ड्स |
आज संयम और संतुलन से रहें। आपको अपनी स्थिति को समझते हुए हर कदम सोच-समझकर उठाना होगा। कोई भी निर्णय जल्दबाजी में न लें, क्योंकि इससे आपको उलझन का सामना करना पड़ सकता है। इसके बजाय, शांति और धैर्य से अपने लक्ष्यों पर ध्यान केंद्रित करें। इस समय आपको अपनी योजनाओं को सही दिशा में आगे बढ़ाने का अवसर मिलेगा, लेकिन इससे जुड़ी कुछ असहमति या चुनौती आपको मानसिक दबाव में डाल सकती है। अपने मन को शांत रखकर इन चुनौतियों का सामना करें।
करियर: काम में स्थिरता और प्रगति का अनुभव होगा। रुकी हुई योजनाओं को पूरा करने के लिए सही समय है। टीम वर्क को महत्व दें। सफलता आपके कदम चूमेगी। प्रेम: रिश्तों में संतुलन रखना आज का मूल मंत्र है। अपने साथी के साथ गहरे संवाद करें । हाल ही में कोई असहमति हुई है, तो उसे समझदारी से सुलझाने की कोशिश करें। स्वास्थ्य: शरीर को हाइड्रेट रखें और संतुलित आहार लें। अनियमित दिनचर्या आपकी सेहत को प्रभावित कर सकती है, इसलिए इसे सुधारें। भाग्यशाली रंग: पिस्ता ग्रीन, भाग्यशाली अंक: 5
मकर – क्वीन ऑफ कप्स |
इच्छाओं और विचारों पर काबू रखने की जरूरत है। लालच में आकर जल्दबाजी में फैसले न लें। इससे आपकी मानसिक स्थिति पर असर पड़ सकता है। परिस्थितियों को शांत मन से समझकर, तर्कसंगत फैसले लें। आत्म-संयम रखना बहुत महत्वपूर्ण होगा। इससे आपको लंबी अवधि में लाभ होगा। अप्रत्याशित स्थिति बन सकती है, जो आपको अपनी सोच और योजनाओं को फिर से परखने के लिए मजबूर कर सकती है। ऐसे समय में धैर्य और आत्मविश्वास सबसे बड़े सहायक होंगे।
करियर: नई योजनाओं में सतर्कता से काम करें और किसी भी अनावश्यक जोखिम से बचें। किसी बड़ी डील पर हस्ताक्षर करने से पहले सभी तथ्यों की अच्छी तरह जांच कर लें। प्रेम: किसी भी प्रकार की गलत फहमियों को सुलझाने का प्रयास करें। पुराने विवादों को पीछे छोड़कर एक नई शुरुआत करें। स्वास्थ्य: तनाव और थकान को दूर करने के लिए ध्यान और योग का सहारा लें। गर्दन और पीठ में दर्द जैसी समस्याएं हो सकती हैं इसलिए शारीरिक गतिविधियों पर ध्यान दें। भाग्यशाली रंग: ऑरेंज, भाग्यशाली अंक: 6
कुंभ – सिक्स ऑफ कप्स |
दिन आशा और सकारात्मकता से भरपूर रहेगा। आपके भीतर एक नई ऊर्जा का संचार होगा, जो आपको अपने लक्ष्यों की ओर बढ़ने के लिए प्रेरित करेगा। यह समय है जब आप पुराने तनावों और नकारात्मकता को छोड़कर नए सिरे से शुरुआत कर सकते हैं। आप जिस दिशा में प्रयास करेंगे, वहां सफलता की आसार दिखेंगे। कुछ अप्रत्याशित समस्याएं आ सकती हैं जो आपके आत्मविश्वास को प्रभावित कर सकती हैं, लेकिन आपके उत्साह और दृढ़ संकल्प से आप उन्हें पार कर लेंगे।
करियर: आपके रास्ते में नए अवसर दस्तक देंगे। नए प्रोजेक्ट पर काम शुरू कर सकते हैं । सहकर्मियों और वरिष्ठ अधिकारियों का सहयोग प्राप्त होगा। प्रेम: आपके रिश्ते में साथी का प्रोत्साहन और समर्थन मिलेगा। । अविवाहितों के लिए किसी खास व्यक्ति से मिलने की संभावना है। स्वास्थ्य: मानसिक शांति और ताजगी के लिए अच्छी किताबें पढ़ें या प्रकृति में समय बिताएं। आंखों और मस्तिष्क से संबंधित समस्याओं से बचने के लिए डिजिटल स्क्रीन पर समय कम करें। भाग्यशाली रंग: स्काई ब्लू, भाग्यशाली अंक: 8
मीन – हाई प्रीस्टेस्स |
गहराई से सोचने का समय है। अपनी आंतरिक आवाज को सुनें और उसे अपनी दिशा तय करने का मार्गदर्शक बनाएं। कोई भी निर्णय लेने से पहले अपनी भावनाओं और विचारों का मूल्यांकन करें। धैर्य और संतुलन बनाए रखना महत्वपूर्ण होगा, क्योंकि यह आपकी सफलता का रास्ता खोलेगा। हालांकि, आपकी धीमी गति और अतिरिक्त सोचने की आदत कभी-कभी दूसरों को आपकी निर्णय प्रक्रिया में विघ्न डालने के रूप में महसूस हो सकती है, लेकिन अंततः यह आपके लिए सही रहेगा।
करियर: आपके रचनात्मक विचारों को कार्यक्षेत्र में सराहा जाएगा। नई परियोजनाओं पर काम करने का यह सही समय है । प्रेम: साथी से भावनात्मक समर्थन और समझदारी मिलेगी। रिश्तों में पारदर्शिता और आपसी संवाद से नजदीकियां बढ़ेंगी। अविवाहितों के लिए एक नई शुरुआत का संकेत है। स्वास्थ्य: मानसिक शांति और स्पष्टता के लिए ध्यान और योग करें। अनिद्रा या तनाव के लक्षणों को दूर करने के लिए नियमित रूप से खुद को आराम दें। भाग्यशाली रंग: पर्पल, भाग्यशाली अंक: 2