Aaj Ka Tarot Rashifal (Horoscope Today) | Daily Tarot Rashifal Tuesday (8 April 2025), Daily Zodiac Forecast: Singh Rashi, Kanya, Aries, Taurus, Gemini Cancer Libra, And Other Signs | मंगलवार का टैरोकार्ड राशिफल: मकर राशि वालों को बिजनेस में फायदा हो सकता है और नौकरी में प्रमोशन मिलने के योग बनेंगे


  • Hindi News
  • Jeevan mantra
  • Jyotish
  • Aaj Ka Tarot Rashifal (Horoscope Today) | Daily Tarot Rashifal Tuesday (8 April 2025), Daily Zodiac Forecast: Singh Rashi, Kanya, Aries, Taurus, Gemini Cancer Libra, And Other Signs

23 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

8 अप्रैल, मंगलवार को कर्क राशि वालों को आर्थिक फायदा मिलने के योग हैं। कन्या राशि वालों के ट्रांसफर होने के योग बनेंगे। नई शुरुआत के लिए वृश्चिक राशि वालों का दिन अच्छा रहेगा। मकर राशि वालों को बिजनेस में फायदा होने की संभावना है। नौकरी में प्रमोशन के योग बनेंगे।

टैरोकार्ड रीडर डॉ. बबीना से जानिए सभी 12 राशियों के लिए कैसा रहेगा दिन…

मेष – टेम्पेरन्स

आज संयम और समझदारी का भाव बना रहेगा। मानसिक संतोष मिलेगा। कामयाबी से घर में उत्सव जैसा माहौल रहेगा। घरेलू महिलाओं के लिए नया काम शुरू करने का मन बनेगा। व्यवसायिक फायदा सीमित रहेगा। पर स्थिरता बनी रहेगी। रिश्तेदारों से संवाद में सावधानी रखें, बात बिगड़ सकती है। निवेश या उधार देने से बचें। सामाजिक कार्यों में भागीदारी से पहचान बढ़ेगी। दिन सामान्य लेकिन संतुलित तरीके से बीतेगा।

करियर: ऑफिस में टीम वर्क से जटिल कार्य सहज बनेंगे। प्रशासनिक सेवा में लगे लोगों को सूझबूझ से सफलता मिलेगी। ऑनलाइन बिजनेस करने वालों के लिए दोपहर के बाद अच्छी बिक्री के योग बन रहे हैं। मार्केटिंग से जुड़े लोग किसी बड़े क्लाइंट से डील फाइनल कर सकते हैं। प्रेम: प्रेमी आज एक-दूसरे की भावनाओं को गहराई से समझ पाएंगे। जिनका रिश्ता असमंजस में था, उन्हें स्पष्टता मिलने की संभावना है। एकतरफा प्रेम में उलझे लोग आज निर्णय की स्थिति में आ सकते हैं। नए संबंधों की शुरुआत धीरे-धीरे हो सकती है, जिससे दिल के भाव फिर से जाग सकते हैं। स्वास्थ्य: लंबे समय तक एक ही पोजिशन में बैठने से गर्दन में दर्द हो सकता है। मानसिक रूप से चिंता और अनावश्यक विचारों की अधिकता नींद पर असर डाल सकती है। आंतरिक शांति पाने के लिए ध्यान या योग का सहारा लें। भाग्यशाली रंग: ऑलिव ग्रीन, भाग्यशाली अंक: 9

वृषभ – टू ऑफ स्वॉर्ड्स

आज दोराहे पर खड़े होने जैसी स्थिति बन सकती है। पारिवारिक मामलों में संतुलन जरूरी होगा। किसी की सलाह अनदेखी न करें। जिद से मन खिन्न हो सकता है। व्यापार में साझेदारी से जुड़े निर्णय टालना बेहतर रहेगा। घर का माहौल कभी सहज तो कभी बोझिल रहेगा। रिश्तेदारों से बातचीत में दूरी का अनुभव हो सकता है। गृहिणियों को घरेलू बजट में असंतुलन महसूस होगा। धन संबंधी कोई उलझा मामला आज थोड़ी राहत दे सकता है।

करियर: प्रोफेशनल लाइफ में कोई निर्णय लेने से पहले सभी पहलुओं को देखना जरूरी होगा। सरकारी नौकरी करने वालों को किसी पुराने दस्तावेज को लेकर असमंजस हो सकता है। प्राइवेट सेक्टर में कार्यरत कर्मचारियों को अपने टारगेट को लेकर उलझन रहेगी। प्रेम: जो लोग रिलेशनशिप में हैं, वे आज साथी की भावनाएं समझ नहीं पाएंगे। एकतरफा प्रेम में डूबे जातकों को सच्चाई का सामना करना पड़ सकता है। विवाहित जीवन में मन की बात कहने में झिझक महसूस हो सकती है। पार्टनर से कोई अनकही बात आपको दिनभर बेचैन रख सकती है, बातचीत से हल निकलेगा। स्वास्थ्य: आज तनाव से समस्या हो सकती है। गर्दन में अकड़न और पीठ के ऊपरी हिस्से में खिंचाव जैसी तकलीफ परेशान कर सकती है। मानसिक स्तर पर निर्णय न ले पाने की उलझन बेचैनी बढ़ा सकती है। भाग्यशाली रंग: लैवेंडर, भाग्यशाली अंक: 2

मिथुन – द हाई प्रीस्टेस

आज का दिन अनुभवों से भरा रहेगा। पारिवारिक मामलों में चुप रहना फायदे में रहेगा। घर में कोई पुरानी बात फिर से चर्चा का विषय बन सकती है। घर की महिलाओं को आत्मनिर्भर निर्णय लेने का अवसर मिलेगा। वित्तीय मामलों में धैर्य बनाए रखें, जल्दबाजी से नुकसान हो सकता है। अचानक कोई पुरानी जानकारी काम की साबित हो सकती है। रिश्तेदारों से जुड़ी कोई गुप्त सूचना आज सामने आ सकती है।

करियर: कार्यक्षेत्र में आंतरिक विचारों पर भरोसा करना लाभदायक रहेगा। जो लोग रिसर्च, मनोविज्ञान या शिक्षा क्षेत्र में हैं, उनके लिए दिन बेहद शानदार है। मार्केटिंग से जुड़े लोगों को गुप्त डील या अंदरूनी स्रोतों से फायदा मिल सकता है। प्रेम: प्रेम संबंधों में भावनाओं को समझना जरूरी होगा, हर बात शब्दों में न कहें। अविवाहित जातकों को किसी रहस्यमयी व्यक्ति की ओर आकर्षण महसूस हो सकता है। रिश्तों में किसी पुराने राज़ के खुलने की संभावना है। विवाह के लिए सोच रहे लोगों को आज परिवार से विरोध का सामना करना पड़ सकता है। स्वास्थ्य: मानसिक स्थिति थोड़ा असंतुलन में रह सकती है। पुराने रोगों को नजरअंदाज न करें। डॉक्टरी सलाह लें। नींद पूरी न होने के कारण आलस्य रहेगा। ध्यान और योग से राहत मिलेगी। त्वचा से जुड़ी एलर्जी की संभावना दिख रही है, साफ-सफाई पर ध्यान दें। भाग्यशाली रंग: ग्रीन, भाग्यशाली अंक: 4

कर्क – द चैरियट

आज का दिन तेज रफ़्तार वाला होगा। घर में किसी महत्वपूर्ण निर्णय को लेकर तनाव बढ़ सकता है। बुजुर्गों से सलाह लेने से मतभेद सुलझ सकते हैं। बच्चों को किसी प्रतियोगिता में सफलता मिल सकती है। घरेलू स्त्रियों को अपने विचारों को खुलकर रखने का अवसर मिलेगा। कारोबारी वर्ग को किसी अज्ञात स्रोत से आर्थिक लाभ के योग बनेंगे। कोई दूर का रिश्तेदार अचानक संपर्क कर सकता है। दिनभर मन चंचल रहेगा, लेकिन धैर्य से काम लें।

करियर: आपके क्रिएटिव विचार कामों में मदद करेंगे। सहकर्मियों के साथ बेहतर तालमेल बनाए रखें। किसी प्रोजेक्ट में आपके सुझावों को सराहा जाएगा। अपने निर्णय पर भरोसा रखें और जल्दबाजी में काम न करें। प्रेम: पार्टनर के व्यवहार में अचानक बदलाव दिखेगा, जो भ्रम की स्थिति पैदा कर सकता है। नए प्रेम में पहल की जरूरत है, नहीं तो अवसर छूट सकता है। सोशल मीडिया से जुड़ी कोई बात रिश्ते में खटास ला सकती है। एक पुराने मित्र से दोबारा जुड़ाव संभव है, जिससे दिल में हलचल महसूस होगी। स्वास्थ्य: मांसपेशियों में खिंचाव या थकावट महसूस हो सकती है। मानसिक रूप से अति सक्रियता थकावट ला सकती है। खानपान में लापरवाही पेट की गड़बड़ी को बढ़ा सकती है। जोड़ों के दर्द से जूझ रहे लोग आज राहत पा सकते हैं। पुराने रोगों में सुधार दिखेगा। भाग्यशाली रंग: रेड, भाग्यशाली अंक: 9

सिंह – किंग ऑफ वांड्स

आज का दिन जोश से भरा रहेगा। पारिवारिक मामलों में आपकी बात सुनी जाएगी। किसी बुजुर्ग की सलाह से उलझा मसला हल हो सकता है। बच्चों को नई दिशा मिलेगी। महिलाएं घर की व्यवस्था में नयापन लाएंगी। व्यापार में आपकी सोच से अलग कोई प्रस्ताव मिल सकता है। नजदीकी रिश्तेदार से कोई अनपेक्षित आर्थिक मदद मिल सकती है। घर में किसी योजना पर चर्चा होगी। आपकी निर्णायक भूमिका घर की स्थिति को संतुलन देगी।

करियर: सरकारी सेवा में काम कर रहे लोग अचानक किसी विशेष मीटिंग में बुलाए जा सकते हैं। टीम लीडर्स को नेतृत्व साबित करने का अवसर मिलेगा। कार्यस्थल पर आपकी राय को प्राथमिकता दी जाएगी। करियर में नया रास्ता दिख सकता है। प्रेम: पार्टनर आपके आत्मविश्वास से आकर्षित होगा। बातचीत में वाकपटुता रिश्तों को मज़बूती देगी। यदि आप किसी से जुड़ने का सोच रहे हैं, तो आज पहल करना बेहतर रहेगा। वैवाहिक रिश्तों में नेतृत्व के चलते तालमेल बढ़ेगा। प्रेम प्रस्ताव पर सकारात्मक जवाब मिल सकता है। पूर्व प्रेमी से मुलाकात नए भाव जगा सकती है। स्वास्थ्य: मानसिक रूप से दबाव के बावजूद आपकी ऊर्जा बनी रहेगी। जलन या एसिडिटी की समस्या हो सकती है, भोजन संतुलित रखें। पैरों में सूजन या थकान की शिकायत शाम तक हो सकती है। ध्यान व योग से मानसिक संतुलन बेहतर रहेगा। भाग्यशाली रंग: बादामी, भाग्यशाली अंक: 7

कन्या – सिक्स ऑफ स्वॉर्ड्स

आज भावनाओं को पीछे छोड़ आगे बढ़ने का दिन है। परिवार में किसी पुरानी बात का अंत हो सकता है। बच्चों की शिक्षा से जुड़ी चिंता कम होगी। महिलाएं घर के लिए आवश्यक निर्णय लेंगी। बुजुर्गों की मानसिक स्थिति में सुधार होगा। रिश्तेदारों के साथ दूरियों का एहसास होगा, लेकिन मन में शांति बनी रहेगी। व्यापारी वर्ग को पुराने घाटे से बाहर निकलने का अवसर मिलेगा। आर्थिक निर्णय सोच-समझकर लें। किसी पुरानी उलझन से निकलने का रास्ता दिखेगा।

करियर: कार्यस्थल पर बदलाव की प्रक्रिया शुरू हो सकती है। ट्रांसफर की संभावना बनेगी। मीडिया, रिसर्च या ट्रैवल क्षेत्र से जुड़े लोगों को नई परियोजनाएं मिलेंगी। ऑफिस में किसी पुराने प्रोजेक्ट को फिर से शुरू करने का निर्देश मिल सकता है। विदेशी क्लाइंट्स से काम की बातचीत आगे बढ़ेगी। प्रेम: बीते रिश्ते से उबरने की शुरुआत होगी। मन में कोई अधूरी भावना हल्की होगी। जो अकेले हैं, उन्हें भावनात्मक समर्थन किसी पुराने मित्र से मिल सकता है। विवाहित लोगों को आपसी संवाद में संयम दिखाना होगा। लव मैरिज वालों को परिजनों से सहमति मिलने के संकेत हैं। कोई गुप्त प्रेम प्रस्ताव मिलने की संभावना है। स्वास्थ्य: पुराने शारीरिक दर्द दोबारा उभर सकते हैं, विशेषकर पीठ या घुटनों में। मानसिक तनाव से बेचैनी महसूस हो सकती है। हल्का व्यायाम या टहलना लाभकारी रहेगा। गेस्ट्रिक समस्याओं से सतर्क रहें। ध्यान या प्राणायाम से राहत मिल सकती है। भाग्यशाली रंग: ब्रिक रेड, भाग्यशाली अंक: 2

तुला – टेन ऑफ स्वॉर्ड्स

आज कुछ घटनाएं मानसिक थकावट बढ़ा सकती हैं। घर में छोटी-छोटी बातों पर असहमति हो सकती है। बच्चों की बातों को गंभीरता से लेने की आवश्यकता है। वरिष्ठ सदस्यों की बातों को नजरअंदाज न करें। घरेलू खर्चों में अचानक बढ़ोतरी होगी। व्यापारियों को डील में देरी हो सकती है। घरेलू महिलाओं को भावनात्मक समर्थन की कमी महसूस हो सकती है। किसी पुराने विवाद का समाधान अस्थायी रूप से होगा। उम्मीद के विपरीत परिणाम मिलने की संभावना है, संयम रखें।

करियर: वर्क प्लेस पर अनचाही जिम्मेदारियां मिल सकती हैं। सहकर्मियों का रवैया असहयोगी रहेगा। रिटेल, लॉ, अकाउंटिंग या हेल्थकेयर सेक्टर के लोगों को डेडलाइन का दबाव झेलना पड़ सकता है। किसी अधूरे प्रोजेक्ट को लेकर बॉस की नाराजगी मिल सकती है। नौकरी बदलने का विचार मजबूत होगा, लेकिन अभी निर्णय टालें। वरिष्ठों से मिलने वाला मार्गदर्शन राहत दे सकता है। प्रेम: रिश्तों में अनबन गहराने की आशंका है। एकतरफा प्रयासों से थकान महसूस होगी। पार्टनर की उपेक्षा दुख पहुंचा सकती है। जिनका रिश्ता लंबे समय से चल रहा है, वे ब्रेक की सोच सकते हैं। अकेले लोग अभी किसी पर भरोसा करने से बचें। भावनाओं को थोड़े समय के लिए रोककर चलना सही रहेगा। स्वास्थ्य: थकान के कारण आलस हावी रहेगा। माइग्रेन या भारीपन से परेशान रहेंगे। नींद पूरी न होना मूड को प्रभावित करेगा। फेफड़ों या श्वास संबंधी तकलीफ को नजरअंदाज न करें। चिंता को कम करने के लिए डिजिटल डिटॉक्स करें। भाग्यशाली रंग: ग्रे, भाग्यशाली अंक: 6

वृश्चिक – वन ऑफ पेंटाकल्स

आज का दिन नई शुरुआत के लिए अनुकूल है। पैतृक धन या पूर्व में किया निवेश लाभ देगा। घर में सुखद बदलाव की संभावना है। बच्चों को किसी उपलब्धि के लिए सराहना मिलेगी। घर की बुजुर्ग महिला से लाभदायक सलाह मिल सकती है। आर्थिक मामले सहज रहेंगे। व्यापार में नया सौदा लाभकारी रहेगा। गृहिणियों को कोई छोटी परंतु प्यारी खुशी मिल सकती है। रिश्तेदारों से मधुर संवाद होगा। कोई पुराना अटका कार्य पूरी तरह संपन्न हो सकता है।

करियर: फाइनेंस, प्रॉपर्टी या टेक्नोलॉजी क्षेत्र में कार्यरत लोग बोनस या प्रमोशन की खबर पा सकते हैं। कोई नया असाइनमेंट आर्थिक दृष्टि से फायदेमंद साबित होगा। साक्षात्कार में सफलता के संकेत हैं। पार्टनरशिप में नया प्रस्ताव आकर्षित कर सकता है। टीम वर्क आज संतोषजनक रहेगा। जिन लोगों की जॉब में हाल में बदलाव हुआ है, उन्हें स्थायित्व का अनुभव होगा। प्रेम: प्रेम संबंधों में स्थिरता आएगी। पार्टनर के साथ भावनात्मक जुड़ाव बढ़ेगा। एक साथ नई शुरुआत जैसे ट्रिप या कोई प्लान बन सकता है। सिंगल लोग किसी जान-पहचान वाले से भावनात्मक संबंध की शुरुआत कर सकते हैं। पुराने विवादों पर समझदारी से बात बन जाएगी। आज साथ बिताया वक्त यादगार बन सकता है। स्वास्थ्य: खानपान में लापरवाही से पाचन गड़बड़ हो सकता है। हाइड्रेशन पर ध्यान दें। मानसिक रूप से सुकून महसूस होगा। योग या टहलने से संतुलन बना रहेगा। आंखों की थकावट से आराम पाने के लिए स्क्रीन टाइम सीमित रखें। भाग्यशाली रंग: ग्रीन, भाग्यशाली अंक: 5

धनु – टेन ऑफ वांड्स

आज का दिन जिम्मेदारियों से भरपूर रहेगा। घरेलू कार्यों में सहयोग की कमी महसूस होगी। किसी नजदीकी रिश्तेदार से असहमति तनाव बढ़ा सकती है। आर्थिक मामलों में सोच-समझकर कदम बढ़ाएं। बच्चों से जुड़ी कोई चिंता थोड़ी बेचैनी ला सकती है। व्यापारियों को भुगतान अटकने की संभावना है। वरिष्ठ जनों की सेहत पर खास ध्यान दें। गृहिणियों को आज थकावट अधिक रहेगी। दिन के आखिरी में किसी दोस्त से बातचीत राहत दे सकती है। धैर्य रखें, शाम तक स्थिति में सुधार होगा।

करियर: कार्यक्षेत्र में कार्यभार बढ़ सकता है। प्रोजेक्ट डेडलाइन के कारण तनाव महसूस हो सकता है। मार्केटिंग या कंसल्टिंग क्षेत्र के लोगों को अधिक यात्राएं करनी पड़ सकती हैं। नए क्लाइंट से मीटिंग फायदेमंद रहेगी, लेकिन तैयारी जरूरी है। सहकर्मियों का रवैया निराश कर सकता है। ऑफिस में पुराने विवाद का समाधान मिल सकता है। प्रेम: पार्टनर से दूरी या कम संवाद के कारण मन अशांत रह सकता है। छोटी-छोटी बातों पर बहस हो सकती है। एकतरफा समझदारी संबंध को संभाल सकती है। सिंगल लोग अभी रिश्तों में गंभीरता न रखें। आज किसी पुराने प्रेमी की यादें मन को विचलित कर सकती हैं। धैर्य से काम लें। स्वास्थ्य: कमर और गर्दन के ऊपरी हिस्से में जकड़न महसूस हो सकती है। मानसिक थकावट के कारण चिड़चिड़ापन बढ़ सकता है। पानी कम पीने से सिरदर्द की संभावना है। लंबी नींद और हल्का व्यायाम राहत देंगे। तनाव दूर करने के लिए सांस संबंधी अभ्यास कारगर होंगे। भोजन हल्का रखें। भाग्यशाली रंग: नीला, भाग्यशाली अंक: 8

मकर – नाइन ऑफ कप्स

आज का दिन आत्मसंतोष और खुशी से भरा रहेगा। पारिवारिक माहौल सुकून भरा रहेगा। बुजुर्गों की बातों से मार्गदर्शन मिलेगा। बच्चों की किसी उपलब्धि से हर्ष होगा। बिजनेस में फायदा होने की संभावना है। दोस्तों से कोई मनचाही खबर मिल सकती है। गृहिणियों को किसी पुराने काम की सराहना मिलेगी। रिश्तों में भावनात्मक जुड़ाव महसूस होगा। अचानक कोई गिफ्ट या निमंत्रण मिल सकता है। दिन छोटे-छोटे आनंदों से भरा रहेगा। सोच से बढ़कर सफलता मिलने की संभावना बन रही है।

करियर: वित्त से जुड़े क्षेत्र के जातकों को विशेष सफलता मिल सकती है। आईटी और मीडिया प्रोफेशनल्स को नया अवसर मिल सकता है। प्रेजेंटेशन में प्रभावशाली प्रदर्शन से तारीफ़ मिलेगी। प्रमोशन या बोनस की खबर मिल सकती है। नौकरी बदलने की सोच पक्की हो सकती है। सहकर्मियों से बेहतर तालमेल बना रहेगा। प्रेम: प्रेम संबंधों में मधुरता बढ़ेगी। पार्टनर से गहरा जुड़ाव महसूस होगा। कोई पुरानी गलतफहमी खत्म हो सकती है। रोमांटिक आउटिंग या साथ में कुछ नया प्लान होने के योग हैं। विवाहित लोगों के बीच भावनात्मक तालमेल रहेगा। सिंगल जातकों को आज कोई प्रस्ताव मिल सकता है। स्वास्थ्य: खानपान में सुधार से शरीर हल्का महसूस होगा। पेट की पुरानी शिकायत से राहत मिल सकती है। मन प्रसन्न रहेगा, जिससे नींद अच्छी होगी। भावनात्मक रूप से भी संतुलन बना रहेगा। माइग्रेन के पुराने रोगियों को भी राहत मिलने की उम्मीद है। योग और ध्यान लाभदायक रहेंगे। भाग्यशाली रंग: लैवेंडर, भाग्यशाली अंक: 2

कुंभ – फोर ऑफ वांड्स

परिवार में कोई छोटी खुशी का जश्न मनाया जा सकता है, जिससे घर का माहौल और भी आनंदमय होगा। बच्चों की किसी गतिविधि से मन प्रफुल्लित होगा। नजदीकी रिश्तेदारों से मुलाकात की संभावना है, जो आपके मन को सुकून और शांति देंगे। गृहिणियों को आज का दिन सहयोग और आराम देने वाला होगा। व्यापारियों को पुराने ग्राहक से फायदा मिल सकता है। किसी पुराने विवाद का समाधान भी हो सकता है। बुजुर्गों का स्नेह मिलेगा, जिससे आपके मन को आशीर्वाद मिलेगा। कोई रुका हुआ पारिवारिक कार्य आज पूर्ण हो सकता है।

करियर: टीमवर्क से जुड़े कामों में तारीफ होगी। किसी महत्वपूर्ण प्रोजेक्ट को अंतिम रूप दिया जा सकता है। कंस्ट्रक्शन, इवेंट या डेकोरेशन से जुड़े लोग अच्छे सौदे फाइनल कर सकते हैं। वित्तीय स्थिति मजबूत होगी। सहकर्मियों के साथ अच्छा तालमेल रहेगा और आपके सुझावों को महत्व मिलेगा। प्रेम: रिश्ते में भावनात्मक संतुलन बना रहेगा और दोनों पार्टनर एक-दूसरे के विचारों को समझने की कोशिश करेंगे। पार्टनर से समय बिताने का अवसर मिलेगा। रिश्ते में मधुरता आएगी। पुराने मतभेद सुलझ सकते हैं, जिससे आपसी समझ बढ़ेगी। अविवाहितों के लिए रिश्ता पक्का होने के संकेत हैं, जो नए रिश्ते की शुरुआत हो सकती है। स्वास्थ्य: मानसिक शांति बनाए रखें। घरेलू कामों में सक्रिय रहने से ऊर्जा बनी रहेगी, और आपका उत्साह बना रहेगा। कमर या पीठ से जुड़ी तकलीफों में आराम मिल सकता है, जिससे आप सहज महसूस करेंगे। नियमित दिनचर्या फायदा देगी और आप खुद को ताजगी से भरपूर महसूस करेंगे। भाग्यशाली रंग: ग्रे, भाग्यशाली अंक: 2

मीन – एट ऑफ कप्स

आज का दिन कुछ भावनात्मक उलझनों और अंदरूनी खालीपन से भरा रह सकता है। आप किसी पुरानी बात या रिश्ते से मन हटाने का प्रयास करेंगे। परिवार में कोई सदस्य अपने मन की बात छुपा सकता है। जिससे आप विचलित हो सकते हैं। कोई निर्णय आपको मानसिक द्वंद्व में डाल सकता है। गृहस्थ जीवन में थोड़ी दूरी महसूस हो सकती है, पर शाम तक हालात सुधरने लगेंगे। किसी पुराने मित्र से बातचीत आपके मूड को हल्का कर सकती है। आर्थिक मामले स्थिर रहेंगे लेकिन नया निवेश आज टालें।

करियर: कार्यस्थल पर किसी असहयोगी रवैये के कारण मन खिन्न हो सकता है। नौकरी बदलने या कार्यप्रणाली में बदलाव का विचार जोर पकड़ेगा। रचनात्मक क्षेत्र से जुड़े लोगों को पुराने क्लाइंट से शिकायत हो सकती है। जिससे काम की दिशा बदलने का विचार आएगा। प्रेम: आपसी दूरी बढ़ने से दिल में खालीपन आ सकता है। साथी के व्यवहार में उदासी या बेरुखी महसूस होगी। कोई पुराना प्यार आज याद आ सकता है, जिससे भावनाएं जगा सकती हैं। शादीशुदा लोगों को एक-दूसरे से संवाद में कमी महसूस हो सकती है। किसी रिश्ते को छोड़ने का कठिन फैसला लेना पड़ सकता है। स्वास्थ्य: थकावट और भावनात्मक तनाव दिनभर हावी रह सकता है। नींद पूरी न होने के कारण चिड़चिड़ापन बढ़ सकता है। गर्दन में हल्का दर्द हो सकता है। मानसिक स्पष्टता के लिए ध्यान और गहरी सांसों का अभ्यास लाभकारी रहेगा। जल अधिक पिएं। भाग्यशाली रंग: येलो, भाग्यशाली अंक: 3



Source link

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top