- Hindi News
- Jeevan mantra
- Jyotish
- Aaj Ka Tarot Rashifal (Horoscope Today) | Daily Tarot Rashifal Wednesday (19 March 2025), Daily Zodiac Forecast: Singh Rashi, Kanya, Aries, Taurus, Gemini Cancer Libra, And Other Signs
58 मिनट पहले
- कॉपी लिंक

19 मार्च, बुधवार को मेष, धनु और मकर राशि वालों की आर्थिक स्थिति अच्छी रहेगी। वृष राशि वालों को रुका पैसा मिलने की उम्मीद है। कन्या राशि वालों को आज किस्मत का साथ मिलेगा।
तुला राशि वालों के प्रमोशन के योग हैं। महत्वपूर्ण काम भी पूरा हो सकता है। वृश्चिक राशि के लोगों को नौकरी के अवसर मिल सकते हैं। मीन राशि वालों को निवेश से फायदा मिलेगा।
टैरोकार्ड रीडर डॉ. बबीना से जानिए सभी 12 राशियों के लिए कैसा रहेगा दिन…
मेष – सिक्स ऑफ स्वॉर्ड्स |
शानदार दिन हो सकता है। परिवार के किसी सदस्य की यात्रा हो सकती है। घर में सकारात्मक माहौल रहेगा। आर्थिक स्थिति अच्छी रहेगी। निवेश से जुड़े निर्णय सोच-समझकर लें। व्यापारियों को नई प्लानिंग बनानी होगी। वाणी पर नियंत्रण रखना जरूरी है। पुराना कर्ज चुका सकते हैं। दूर के रिश्तेदारों से बातचीत होगी। जीवन में नई संभावनाएं मिल सकती हैं।
करियर: नई नौकरी के लिए इंटरव्यू का बुलावा आ सकता है। ट्रांसफर या लोकेशन चेंज से जुड़ी खबर मिल सकती है। आईटी सेक्टर के लोग नए प्रोजेक्ट में व्यस्त रहेंगे। पार्टनरशिप को लेकर गंभीरता से विचार करें। ऑफिस में टीमवर्क से सफलता मिलेगी। प्रेम: रिश्तों में भावनात्मक एहसास मिलेगा। लव पार्टनर से कोई नई योजना बनेगी। दूरियों के बावजूद कनेक्शन मजबूत रहेगा। पति-पत्नी के बीच कम्युनिकेशन से समाधान निकलेगा। स्वास्थ्य: लो ब्लड प्रेशर की समस्या हो सकती है। नींद पूरी न होने से चिड़चिड़ापन बढ़ सकता है। तनाव कम करने के लिए संगीत सुनें। नियमित योग से राहत मिलेगी। भाग्यशाली रंग: सिल्वर व्हाइट, भाग्यशाली अंक: 3
वृष – एट ऑफ पेंटाकल्स |
मेहनत का फल मिलने की संभावना है। परिवार में किसी की उपलब्धि से खुशी का माहौल रहेगा। वर्तमान स्थिति में सुधार दिखेगा। व्यापार में नए अवसर मिल सकते हैं। आर्थिक रूप से दिन संतोषजनक रहेगा। खर्चों पर नियंत्रण रखना जरूरी होगा। रुका पैसा मिलने की उम्मीद है। रिश्तेदारों से मिलने-जुलने का मौका मिलेगा। घरेलू कामों में व्यस्तता रहेगी। नई योजनाओं पर विचार करना फायदेमंद रहेगा।
करियर: नौकरीपेशा लोगों को नई स्किल सीखने की जरूरत पड़ेगी। कार्यस्थल पर आपकी मेहनत की सराहना होगी। प्रमोशन को लेकर सकारात्मक संकेत मिल सकते हैं। कड़ी मेहनत से प्रोजेक्ट सफल होगा। प्रेम: रिश्तों में गहराई बढ़ेगी। प्रेमी से भावनात्मक बातचीत होगी। शादीशुदा लोगों के लिए दिन खुशनुमा रहेगा। अविवाहित लोगों को अच्छा प्रस्ताव मिल सकता है। मनचाहे साथी से मुलाकात की संभावना है। स्वास्थ्य: मांसपेशियों में खिंचाव हो सकता है। थकान महसूस होगी। डिहाइड्रेशन से बचने के लिए पर्याप्त पानी पिएं। तनाव से बचने के लिए ध्यान और योग करें। व्यायाम को दिनचर्या में शामिल करें। भाग्यशाली रंग: गहरा नीला, भाग्यशाली अंक: 7
मिथुन – सेवन ऑफ कप्स |
आज का दिन आपके लिए विकल्पों और निर्णयों का है। यह समय आपके सामने विभिन्न संभावनाओं और अवसरों को लेकर आएगा, लेकिन यह जरूरी है कि आप सही चुनाव करें। यह दिन आपके लिए अपनी इच्छाओं और प्राथमिकताओं को स्पष्ट करने का है, ताकि आप अपने लक्ष्यों पर ध्यान केंद्रित कर सकें। भ्रमित न हों और अपनी सोच को स्पष्ट करें। ध्यान रखें कि हर विकल्प के साथ कुछ जिम्मेदारियां जुड़ी होती हैं। यह समय सही दिशा चुनने का है, ताकि आप अपनी यात्रा को सुगम बना सकें।
करियर: कार्यक्षेत्र में यह समय आपके लिए अच्छे अवसरों का है, लेकिन आपको तय करना होगा कि आप किस दिशा में आगे बढ़ना चाहते हैं। बहुत सारे विकल्प आपके सामने हो सकते हैं, लेकिन सही निर्णय लेने से आपके करियर में सफलता मिलेगी। इस समय अपनी प्राथमिकताओं को पहचानने की आवश्यकता है। प्रेम: प्रेम जीवन में यह समय थोड़ी उलझन का हो सकता है। यदि आप किसी रिश्ते में हैं, तो आपको यह तय करने में समय लगेगा कि आप किस दिशा में आगे बढ़ना चाहते हैं। सिंगल लोग भ्रमित हो सकते हैं और उन्हें अपने दिल की सुनने की आवश्यकता है। आपको अपने निर्णयों में स्पष्टता की आवश्यकता है। स्वास्थ्य: स्वास्थ्य के मामले में यह समय आपके लिए थोड़ी अनिश्चितता का हो सकता है। आपको अपने शरीर और मानसिक स्थिति को समझने की जरूरत होगी। मानसिक शांति बनाए रखने के लिए ध्यान और विश्राम का समय लें, ताकि आप अपने स्वास्थ्य को बेहतर बना सकें। लकी कलर: पीला, लकी नंबर: 7
कर्क – फोर ऑफ स्वॉर्ड्स |
आज शांति और धीरज रखना जरूरी होगा। परिवार में किसी बात को लेकर गहरी सोच-विचार होगी। मेंटर के मार्गदर्शन की जरूरत पड़ सकती है। आराम की आवश्यकता होगी। धन संबंधी मामलों में सतर्क रहें, जल्दबाजी नुकसान दे सकती है। व्यापारियों को रुकावटों का सामना करना पड़ सकता है। रिश्तेदारों से बातचीत में संजीदगी रखें। मानसिक तनाव को खुद पर हावी न होने दें। दिन संयम से बिताएं।
करियर: नई योजनाओं पर काम करने से पहले पुनर्विचार करें। नौकरी में अस्थिरता महसूस हो सकती है। व्यापार में धीमी प्रगति होगी, लेकिन नई रणनीतियां कारगर साबित होंगी। सहकर्मियों से सहयोग मिलेगा। विद्यार्थियों को फोकस बनाए रखना होगा। प्रेम: रिश्ते में कुछ दूरी महसूस हो सकती है। पार्टनर के साथ संवाद की कमी रहेगी। कोई पुरानी बात मन को परेशान कर सकती है। सिंगल लोग फिलहाल किसी रिश्ते में न पड़ें। भावनाओं को संतुलित रखें। स्वास्थ्य: थकान और ऊर्जा की कमी महसूस होगी। माइग्रेन या सिरदर्द परेशान कर सकता है। अत्यधिक सोचने से मानसिक तनाव बढ़ सकता है। पर्याप्त नींद लें। मेडिटेशन से लाभ मिलेगा। भाग्यशाली रंग: रॉयल ब्लू, भाग्यशाली अंक: 6
सिंह – द फूल |
नई संभावनाओं के द्वार खुल सकते हैं। परिवार में उल्लासपूर्ण माहौल रहेगा। वित्तीय मामलों में जल्दबाजी से बचें। व्यापारियों को जोखिम लेने से पहले सोचने की जरूरत है। नई जिम्मेदारियां मिल सकती हैं। घर में किसी नए काम की शुरुआत संभव है। रिश्तेदारों से अप्रत्याशित समाचार मिल सकता है। दिन उत्साह से भरपूर रहेगा, लेकिन लापरवाही न करें।
करियर: नई योजनाओं पर काम शुरू कर सकते हैं। नौकरी में बदलाव के मौका मिल सकते हैं। अनपेक्षित लाभ की संभावना है। विद्यार्थी नए विषयों में रुचि लेंगे। सहकर्मियों से सहयोग मिलेगा, लेकिन जल्दबाजी में निर्णय न लें। प्रेम: प्रेम संबंधों में नयापन महसूस होगा। पार्टनर के साथ रोमांचक पल बिताएंगे। किसी खास व्यक्ति से मुलाकात की संभावना है। दांपत्य जीवन में यात्रा की योजना बन सकती है। एक तरफा प्यार में उम्मीदें बढ़ सकती हैं। स्वास्थ्य: ऊर्जावान महसूस करेंगे, लेकिन छोटी दुर्घटनाओं से बचें। पेट से जुड़ी तकलीफ हो सकती है। मानसिक रूप से हल्का महसूस करेंगे। पर्याप्त पानी पिएं। ध्यान और योग से लाभ होगा। भाग्यशाली रंग: नारंगी, भाग्यशाली अंक: 5
कन्या – व्हील ऑफ फॉर्च्यून |
आज किस्मत नए रास्ते खोलेगी। परिवार में हलचल रहेगी, कुछ बदलाव संभव हैं। बच्चों को नई उपलब्धि मिल सकती है। बुजुर्गों की सलाह से समाधान मिलेगा। आर्थिक मामलों में अप्रत्याशित अवसर मिल सकते हैं। व्यापारियों के लिए दिन फायदेमंद रहेगा। घरेलू मामलों में संतुलन रखें। अचानक शुभ समाचार मिल सकता है। दिन सकारात्मक रहेगा, धैर्य से काम लें।
करियर: नौकरी में प्रमोशन के संकेत हैं। नए प्रोजेक्ट्स पर काम शुरू हो सकता है। विद्यार्थियों को परीक्षा में अच्छे परिणाम मिलेंगे। सहकर्मियों का सहयोग मिलेगा, लेकिन कॉम्पिटीशन रहेगा। प्रेम: रिश्तों में नई ऊर्जा महसूस होगी। अविवाहित लोगों को विवाह का प्रस्ताव मिल सकता है। प्रेमी जोड़ों के बीच गहरी समझ बढ़ेगी। दांपत्य जीवन में खुशहाली रहेगी। यात्रा पर जाने की योजना बन सकती है। स्वास्थ्य: नींद की कमी से थकान महसूस हो सकती है। सिरदर्द या माइग्रेन की समस्या हो सकती है। खानपान में सुधार करें। मानसिक शांति के लिए ध्यान करें। व्यायाम से स्फूर्ति बनी रहेगी। भाग्यशाली रंग: हरा, भाग्यशाली अंक: 6
तुला – द मैजिशियन |
आज आपकी चतुराई से मुश्किलें हल होंगी। परिवार में कोई नया वाहन खरीदा जा सकता है। बड़ों का मार्गदर्शन मिलेगा। आर्थिक मामलों में तेजी आएगी। व्यापार में नई रणनीति फायदेमंद रहेगी। कोई महत्वपूर्ण कार्य पूरा हो सकता है। घरेलू माहौल मधुर रहेगा। कोई खास अवसर जीवन में बदलाव ला सकता है। आत्मविश्वास से हर परिस्थिति संभाल पाएंगे। दिन सफल रहेगा।
करियर: कार्यस्थल पर नई जिम्मेदारी मिलेगी। प्रमोशन के संकेत हैं। सहकर्मियों का सहयोग मिलेगा। विद्यार्थियों को पढ़ाई में एकाग्रता की जरूरत है। इंटरव्यू में सफलता मिल सकती है। प्रेम: रिश्तों में नई शुरुआत हो सकती है। प्रेमी के साथ विचारों का तालमेल बढ़ेगा। विवाह योग्य जातकों के लिए शुभ समाचार संभव है। दांपत्य जीवन में रोमांस बना रहेगा। कोई पुराना मतभेद सुलझ सकता है। स्वास्थ्य: तनाव से बचने के लिए ध्यान करें। रक्तचाप की समस्या वाले लोग सतर्क रहें। नींद की कमी से थकान महसूस हो सकती है। दिनचर्या संतुलित रखें। भाग्यशाली रंग: लेमन येलो, भाग्यशाली अंक: 3
वृश्चिक – नाइट ऑफ वांड्स |
आज ऊर्जा और जोश से भरे रहेंगे। उम्मीद रहेगी। आपकी सारी चाहतें मुकम्मल होगी। आर्थिक स्थिति बेहतर रहेगी। नए ऑप्शंस सामने आ सकते हैं। ओवर कॉन्फिडेंस से बचना चाहिए। घरेलू मामलों में संयम रखें। रिश्तेदारों से मुलाकात हो सकती है। दिनचर्या बदल सकती है। धैर्य और सतर्कता आवश्यक होगी।
करियर: नई नौकरी के अवसर मिल सकते हैं। अधिकारी आपके कार्य से प्रभावित होंगे। व्यापार में तेजी आएगी। विद्यार्थियों को प्रतियोगी परीक्षा में सफलता मिलने के संकेत हैं। सहकर्मियों से तालमेल बनाए रखना फायदेमंद होगा। प्रेम: रिश्ते में नई ऊर्जा महसूस होगी। साथी के साथ रोमांटिक पल बिताने का मौका मिलेगा। किसी गलतफहमी को सुलझाने का समय है। विवाह को लेकर परिवार की सहमति बन सकती है। स्वास्थ्य: सिरदर्द की परेशानी हो सकती है। अत्यधिक भागदौड़ से थकान बढ़ेगी। पानी का सेवन बढ़ाएं। मानसिक तनाव से बचने के लिए आराम करें। भाग्यशाली रंग: लाल, भाग्यशाली अंक: 6
धनु – टेन ऑफ कप्स |
आज का दिन संतोष और आनंद से भरा रहेगा। पारिवारिक वातावरण खुशनुमा रहेगा। बुजुर्गों का स्नेह मिलेगा। आर्थिक स्थिति सुदृढ़ रहेगी। व्यापार में उन्नति के योग हैं। घर में किसी शुभ कार्य की योजना बन सकती है। यात्रा का संयोग बन सकता है। रिश्तेदारों से मेल-मिलाप होगा। दिन सकारात्मक रहेगा। कोई पुराना विवाद सुलझ सकता है। सुख-समृद्धि में वृद्धि होगी।
करियर: नई जिम्मेदारियां मिल सकती हैं। सहकर्मियों से सहयोग प्राप्त होगा। विस्तार के लिए नए प्रस्ताव मिल सकते हैं। सरकारी नौकरी वालों के लिए दिन अनुकूल रहेगा। इंटरव्यू में सफलता मिलने की संभावना है। प्रेम: दांपत्य जीवन में मधुरता आएगी। प्रेमी जोड़ों के लिए दिन खास रहेगा। रिश्तों में विश्वास बढ़ेगा। शादी के योग बन सकते हैं। साथी के साथ भावनात्मक जुड़ाव महसूस होगा। स्वास्थ्य: रक्तचाप की समस्या हो सकती है। त्वचा संबंधी परेशानियां बढ़ सकती हैं। भोजन में संतुलन बनाए रखें। मानसिक तनाव से बचें। योग और ध्यान से लाभ मिलेगा। भाग्यशाली रंग: मैरून, भाग्यशाली अंक: 9
मकर – किंग ऑफ पेंटाकल्स |
आज आत्मविश्वास बना रहेगा। पारिवारिक मामलों में आपकी राय महत्वपूर्ण होगी। घर में सामंजस्य रहेगा। आर्थिक रूप से मजबूत रहेंगे। संपत्ति संबंधी कार्यों में सफलता मिलेगी। व्यापारी वर्ग को बड़ा लाभ हो सकता है। निवेश से अच्छा रिटर्न मिलेगा। कोई प्रिय वस्तु प्राप्त हो सकती है। अचानक किसी रिश्तेदार का आगमन होगा। जिम्मेदारियों को पूरी निष्ठा से निभाएंगे। दिन उन्नति कारक रहेगा।
करियर: उच्च अधिकारियों का सहयोग मिलेगा। प्रमोशन की संभावनाएं बन सकती हैं। बिजनेस में नई साझेदारी के योग हैं। साक्षात्कार में सफलता संभव है। नौकरी बदलने का अच्छा समय है। प्रेम: जीवनसाथी के साथ समय बिताने का अवसर मिलेगा। रिश्तों में स्थिरता आएगी। अविवाहितों के लिए विवाह प्रस्ताव आ सकता है। प्रेमी के साथ गलतफहमी दूर होगी। स्वास्थ्य: जोड़ों के दर्द की समस्या हो सकती है। शुगर के मरीज सतर्क रहें। आलस्य हावी हो सकता है। व्यायाम और संतुलित आहार जरूरी है। भाग्यशाली रंग: हरा, भाग्यशाली अंक: 8
कुंभ – जजमेंट |
उलझनों का हल मिलेगा। परिवार में किसी अहम मुद्दे पर चर्चा हो सकती है। वरिष्ठ सदस्यों की सलाह से लाभ होगा। अचानक कोई शुभ समाचार मिलेगा। बच्चों की पढ़ाई को लेकर चिंता कम होगी। व्यापारियों को रुका हुआ पैसा मिल सकता है। आर्थिक स्थिति में सुधार होगा। कोई पुरानी गलती सुधारने का अवसर मिलेगा। कानूनी मामलों में राहत मिल सकती है।
करियर: इंटरव्यू में सफलता के योग हैं। नई जिम्मेदारी मिल सकती है। सरकारी कर्मचारियों के ट्रांसफर के योग हैं। नौकरी में बदलाव पर विचार कर सकते हैं। पुराने संपर्क लाभ देंगे। प्रेम: रिश्ते में स्पष्टता आएगी। पार्टनर के साथ गलतफहमियां दूर होंगी। विवाह योग्य लोगों को अच्छा प्रस्ताव मिल सकता है। प्रेम में नयापन महसूस होगा। स्वास्थ्य: गले से जुड़ी समस्या हो सकती है। दर्द की शिकायत रहेगी। तनाव कम करने के लिए ध्यान करें। पर्याप्त नींद जरूरी है। भाग्यशाली रंग: पर्ल व्हाइट, भाग्यशाली अंक: 2
मीन – नाइन ऑफ पेंटाकल्स |
आत्मनिर्भरता का एहसास होगा। परिवार में सौहार्द बना रहेगा। आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। कोई पुराना निवेश अच्छा लाभ दे सकता है। घर के बुजुर्गों का आशीर्वाद मिलेगा। बच्चों की सफलता से मन प्रसन्न रहेगा। अचानक यात्रा का योग बन सकता है। घरेलू सुख-सुविधाओं में बढ़ोतरी होगी। व्यापार में स्थिरता आएगी। नई संपत्ति खरीदने का विचार कर सकते हैं। रिश्तेदारों से अच्छे संबंध बनेंगे। आत्मविश्वास बढ़ेगा। कोई अनपेक्षित खुशी मिल सकती है।
करियर: ऑफिस में नई जिम्मेदारियां मिल सकती हैं। प्रमोशन के संकेत हैं। निवेश से लाभ होगा। सहकर्मियों का सहयोग मिलेगा। खुद का व्यवसाय शुरू करने की योजना बना सकते हैं। प्रेम: रिश्ते में मधुरता बढ़ेगी। प्रेमी से सरप्राइज मिल सकता है। विवाहित जीवन में खुशी बनी रहेगी। सिंगल लोगों को प्रेम प्रस्ताव मिल सकता है। स्वास्थ्य: पेट से जुड़ी समस्या हो सकती है। पेट में जलन महसूस हो सकती है। शारीरिक थकान रहेगी। भरपूर आराम लें। भाग्यशाली रंग: मस्टर्ड येलो, भाग्यशाली अंक: 9