- Hindi News
- Jeevan mantra
- Jyotish
- Aaj Ka Tarot Rashifal (Horoscope Today) | Daily Tarot Rashifal Wednesday (26 March 2025), Daily Zodiac Forecast: Singh Rashi, Kanya, Aries, Taurus, Gemini Cancer Libra, And Other Signs
43 मिनट पहले
- कॉपी लिंक

26 मार्च, बुधवार को मेष राशि के नौकरीपेशा लोगों को ज्यादा मेहनत करनी होगी। वृष राशि के लोगों को धन लाभ हो सकता है और नौकरी में पदोन्नति के योग हैं। कर्क, सिंह और मीन राशि वालों को रुका पैसा वापस मिल सकता है। तुला राशि वालों के प्रमोशन के योग हैं।
टैरोकार्ड रीडर डॉ. बबीना से जानिए सभी 12 राशियों के लिए कैसा रहेगा दिन…
मेष – सेवन ऑफ वांड्स |
भागदौड़ भरा दिन रहेगा। किसी बात पर बहस हो सकती है। चुप रहना बेहतर रहेगा। आर्थिक मामलों में सावधानी रखें। अनावश्यक खर्च कर सकते हैं। व्यापार में प्रतिस्पर्धा बहुत रहेगी, लेकिन धैर्य रखें। अपनी स्थिति बनाए रखने के लिए अतिरिक्त प्रयास करने होंगे। रिश्तेदारों से विवाद होने की आशंका है। समझदारी से काम लें।
करियर: कार्यक्षेत्र में कठिनाइयों का सामना करना पड़ सकता है। विरोधियों से सावधान रहें। नई जिम्मेदारियां मिल सकती हैं। नौकरीपेशा लोगों को ज्यादा मेहनत करनी होगी। प्रेम: प्रेम में उतार-चढ़ाव आ सकते हैं। अविवाहितों को प्रेम प्रस्ताव मिलने की संभावना है। पार्टनर के साथ गलतफहमी हो सकती है। शादीशुदा लोगों को साथी की भावनाओं को समझने की जरूरत होगी। रिश्ते में नकारात्मक सोच न आने दें। स्वास्थ्य: शारीरिक कमजोरी महसूस हो सकती है। अधिक मसालेदार भोजन से बचें। मानसिक अशांति बढ़ सकती है। एक्सरसाइज और योग से राहत मिलेगी। पर्याप्त नींद लें। सेहत में सुधार होगा। भाग्यशाली रंग: पीला, भाग्यशाली अंक: 3
वृष – वन ऑफ वांड्स |
आज नई संभावनाएं मिल सकती हैं। आज बड़ा परिवर्तन निश्चित है। अपना ध्यान रखें। धन संबंधी मामलों में लाभ की संभावना है। पुरानी समस्या का समाधान मिल सकता है। व्यवसाय में विस्तार के योग बनेंगे। नई जिम्मेदारी मिल सकती है। घर के बुजुर्गों की सेहत का ध्यान रखें। खास रिश्तेदार से मुलाकात संभव है। आत्मविश्वास बढ़ेगा। नए अवसर हाथ लग सकते हैं।
करियर: कामकाज में सुधार होगा। नौकरी में पदोन्नति के संकेत हैं। साक्षात्कार की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए शुभ समय है। नए प्रोजेक्ट में निवेश करने का मौका मिल सकता है। सहकर्मियों का सहयोग मिलेगा। मैनेजमेंट से जुड़े लोगों को नए अवसर मिलेंगे। ऑफिस में नए विचारों की तारीफ होगी। प्रेम: प्रेम संबंधों में सकारात्मकता आएगी। आपसी समझ बढ़ेगी और मनमुटाव दूर होंगे। सिंगल लोगों के लिए कोई खास व्यक्ति आकर्षण का केंद्र बन सकता है। भावनाओं को सही तरीके से व्यक्त करें। रोमांटिक समय बिताने का अवसर मिलेगा। स्वास्थ्य: तनाव कम करने के लिए ध्यान और योग करें। अनियमित दिनचर्या से बचें। नींद की कमी से सुस्ती महसूस हो सकती है। पौष्टिक भोजन का सेवन करें। सेहत ठीक रहेगी। भाग्यशाली रंग: पर्ल व्हाइट, भाग्यशाली अंक: 6
मिथुन – सेवन ऑफ कप्स |
आज कई नए विकल्प सामने आ सकते हैं। सही निर्णय लेने में कठिनाई हो सकती है। परिवार में किसी बात को लेकर चर्चा होगी। आर्थिक स्थिति संतुलित रहेगी। फिजूलखर्ची से बचें। व्यापार में नई योजनाएं बन सकती हैं। कोई अप्रत्याशित समाचार मिल सकता है। घरेलू वातावरण सामान्य रहेगा। किसी मित्र से मुलाकात हो सकती है। आत्मनिर्भरता बढ़ेगी। नए अवसर नजर आएंगे।
करियर: करियर में कई मौके मिल सकते हैं, लेकिन सही चयन करना होगा। नई नौकरी की तलाश कर रहे लोगों को इंटरव्यू कॉल मिल सकती है। ऑफिस में कई प्रोजेक्ट मिल सकते हैं, लेकिन प्राथमिकता तय करें। सहकर्मियों से सहयोग मिलेगा। प्रेम: भ्रम की स्थिति रिश्ते में तनाव पैदा कर सकती है। अविवाहित लोगों के लिए नया रिश्ता जुड़ने की संभावना है। पार्टनर के साथ खुलकर बात करें। वैवाहिक जीवन में कुछ मतभेद हो सकते हैं। किसी पुराने प्रेमी से अचानक मुलाकात हो सकती है। स्वास्थ्य: खान-पान पर ध्यान दें। मानसिक शांति के लिए ध्यान और योग करें। ब्लड प्रेशर में उतार-चढ़ाव हो सकता है। बाहर के खाने से बचें। भरपूर नींद लें। हल्का व्यायाम करने से लाभ मिलेगा। भाग्यशाली रंग: हरा, भाग्यशाली अंक: 4
कर्क – फाइव ऑफ कप्स |
आज का दिन मिश्रित रहेगा। बीती बातों को लेकर मन भारी हो सकता है। परिवार में किसी सदस्य के स्वास्थ्य को लेकर चिंता हो सकती है। बुजुर्गों की सलाह फायदेमंद होगी। आर्थिक रूप से दिन मध्यम रहेगा। रुका हुआ पैसा वापस मिल सकता है। व्यापार में उम्मीद से कम लाभ होगा। घर का माहौल सामान्य रहेगा, लेकिन रिश्तों में पारदर्शिता जरूरी होगी। कोई महत्वपूर्ण फैसला ले सकते हैं। संयम रखें।
करियर: कार्यक्षेत्र में कुछ निराशा महसूस हो सकती है, लेकिन धैर्य रखें। नई नौकरी की तलाश कर रहे लोगों को थोड़ा इंतजार करना पड़ सकता है। सहकर्मियों के साथ गलतफहमी हो सकती है, बातचीत स्पष्ट रखें। प्रेम: दांपत्य जीवन में छोटी-छोटी बातों पर बहस हो सकती है। पुराने प्रेमी की यादें परेशान कर सकती हैं। पार्टनर के साथ समय बिताने की कोशिश करें। रिश्तों को मजबूत करने के लिए संवाद करें। सिंगल लोग नए रिश्ते की शुरुआत करने से पहले सोचें। स्वास्थ्य: मानसिक तनाव बढ़ सकता है। जिस पर नियंत्रण रखना जरूरी होगा। अपच और गैस्ट्रिक समस्या हो सकती है। खान-पान संतुलित रखें। पुरानी चोट या दर्द उभर सकता है। नियमित व्यायाम से लाभ मिलेगा। भाग्यशाली रंग: पीच, भाग्यशाली अंक: 9
सिंह – द स्टार |
आज का दिन आशाओं से भरा रहेगा। परिवार में सकारात्मक माहौल रहेगा। शुभ समाचार से मन प्रसन्न होगा। आर्थिक स्थिति में सुधार होगा। रुका हुआ धन वापस मिल सकता है। व्यापार में नई योजनाओं से लाभ मिलेगा। बुजुर्गों की सेहत का ध्यान रखें। मित्रों से सहायता मिलेगी। कोई महत्वपूर्ण फैसला लेने के लिए दिन अनुकूल है। आत्मविश्वास बढ़ेगा, जिससे मुश्किल काम भी पूरे होंगे।
करियर: काम में नई संभावनाएं मिलेंगी। इंटरव्यू देने जा रहे लोगों को सफलता मिल सकती है। नौकरी में प्रमोशन के योग बन रहे हैं। उच्च अधिकारियों से प्रशंसा मिल सकती है। आर्थिक रूप से लाभ होगा। नई नौकरी की तलाश कर रहे लोगों को मौका मिल सकता है। प्रेम: जीवनसाथी से सरप्राइज मिल सकता है। रोमांटिक डेट प्लान कर सकते हैं। पुराने मतभेद खत्म होने की संभावना है। प्रेमी के साथ यात्रा का योग बन सकता है। रिश्ते में गहराई आएगी। जिससे आप अधिक सुरक्षित महसूस करेंगे। स्वास्थ्य: जंक फूड से परहेज करें। पाचन तंत्र प्रभावित हो सकता है। मानसिक शांति के लिए ध्यान करें। योग और एक्सरसाइज से फिटनेस बनी रहेगी। पानी अधिक मात्रा में पिएं। जिससे शरीर हाइड्रेटेड रहेगा। भाग्यशाली रंग: हल्का नीला, भाग्यशाली अंक: 3
कन्या – एट ऑफ कप्स |
दिन भावनात्मक रूप से चुनौतीपूर्ण हो सकता है। कुछ पुरानी बातें मन को विचलित कर सकती हैं। परिवार में तालमेल बनाए रखने की जरूरत होगी। घर के बुजुर्गों की सलाह काम आएगी। किसी निर्णय को लेकर दुविधा बनी रह सकती है। धन के मामले में सावधानी रखें। अचानक खर्च बढ़ सकता है। व्यापारियों को नई तकनीक अपनानी होगी। करीबी रिश्तों में बदलाव की संभावना है।
करियर: नौकरी में अस्थिरता महसूस हो सकती है। अधूरे प्रोजेक्ट पूरे करने में कठिनाई होगी। टीम वर्क से सफलता मिलेगी। नई स्किल सीखने पर ध्यान दें। आत्मनिर्भर बनने की कोशिश करें। प्रेम: रिश्ते की बात आगे बढ़ सकती है। दांपत्य जीवन में वहम से बचें। एक्स से संपर्क होने की संभावना है। कुछ लोगों को रिश्तों को लेकर बड़ा फैसला लेना पड़ सकता है। भावनात्मक संतुलन जरूरी रहेगा। स्वास्थ्य: योग और ध्यान से राहत मिलेगी। नियमित व्यायाम से शरीर को सक्रिय रखें। इम्यून सिस्टम कमजोर हो सकता है( खानपान का विशेष ध्यान दें। अधिक काम के कारण थकान होगी। भाग्यशाली रंग: लेमन येलो, भाग्यशाली अंक: 3
तुला – सेवन ऑफ पेंटाकल्स |
धैर्य रखना जरूरी होगा। परिवार में बड़ा फैसला हो सकता है। बुजुर्गों की सेहत का ध्यान रखें। कोई खुशखबरी मिल सकती है। आर्थिक स्थिति में सुधार होगा, लेकिन अनावश्यक खर्च से बचें। व्यापारियों को निवेश से पहले गहराई से सोचने की जरूरत है। घर का माहौल सौहार्दपूर्ण रहेगा। पुराने मित्र से मुलाकात हो सकती है। कोई रुका हुआ धन प्राप्त हो सकता है। दिन सामान्य लेकिन संतोषजनक रहेगा।
करियर: प्रमोशन की संभावना बनी हुई है। सरकारी क्षेत्र में कार्यरत लोगों को अतिरिक्त जिम्मेदारी मिलेगी। सहकर्मियों के साथ विवाद से बचें। लघु उद्योग से जुड़े लोगों को नई रणनीति बनानी होगी। छात्रों को पढ़ाई में अधिक ध्यान देने की जरूरत है। प्रेम: रिश्तों में समझदारी से काम लें। साथी की भावनाओं को नजरअंदाज न करें। शादीशुदा लोगों के लिए दिन मध्यम रहेगा। प्रेमी से किसी पुराने मुद्दे पर बातचीत हो सकती है। सिंगल लोगों को कोई आकर्षक व्यक्ति मिल सकता है। स्वास्थ्य: ब्लड प्रेशर से संबंधित समस्या हो सकती है, सतर्क रहें। शारीरिक श्रम अधिक करने से चोट लगने की संभावना है। भरपूर नींद लें, वरना शरीर कमजोर महसूस करेगा। ताजे फलों और हरी सब्जियों का सेवन बढ़ाएं। भाग्यशाली रंग: बादामी, भाग्यशाली अंक: 3
वृश्चिक – डेथ |
आज बदलाव का दिन रहेगा। पुराने रिश्ते समाप्त हो सकते हैं, तो कुछ नए बन सकते हैं। परिवार में किसी सदस्य से मतभेद हो सकता है, लेकिन बातचीत से हल निकल आएगा। बच्चों की पढ़ाई में प्रगति होगी। व्यापारियों को नया सौदा सोच-समझकर करना चाहिए। आर्थिक स्थिति में उतार-चढ़ाव रहेगा। जीवन में कुछ नया शुरू करने का समय है। आत्मविश्वास बनाए रखें, दिन धीरे-धीरे बेहतर होगा।
करियर: कार्यस्थल पर बड़े परिवर्तन हो सकते हैं। सरकारी कर्मचारियों के ट्रांसफर के योग हैं। पुराने प्रोजेक्ट पर दोबारा काम करने का अवसर मिलेगा। नए कौशल सीखने का सही समय है। करियर में आगे बढ़ने के लिए नई रणनीति अपनाएं। प्रेम: रिश्तों में उतार-चढ़ाव रहेगा। रिश्ते मजबूत बनाने के लिए खुले दिल से बातचीत करें। कुछ लोगों को रिश्ते में असमंजस की स्थिति का सामना करना पड़ सकता है। प्रेम जीवन में नई ऊर्जा आएगी। स्वास्थ्य: जोड़ों में दर्द महसूस हो सकता है, फिजियोथेरेपी फायदेमंद रहेगी। अधिक काम के कारण शरीर में थकान महसूस हो सकती है। योग और ध्यान को दिनचर्या में शामिल करें। नियमित व्यायाम करने से स्वास्थ्य बेहतर रहेगा। पर्याप्त पानी पिएं। शरीर में ऊर्जा बनी रहेगी। भाग्यशाली रंग: वायलेट, भाग्यशाली अंक: 7
धनु – टेम्परेंस |
संतुलन बनाए रखना जरूरी होगा। परिवार में सामंजस्य रहेगा, लेकिन कुछ मामूली विवाद सामने आ सकते हैं। उलझे मामले सुलझेंगे। बच्चों की शिक्षा में प्रगति होगी। व्यापार में स्थिरता रहेगी। नए निवेश से बचें। खर्चे पर कंट्रोल रखें। धन संचय के अवसर मिल सकते हैं। नौकरी में अतिरिक्त जिम्मेदारी मिल सकती है। घर में सुख-शांति का माहौल रहेगा। धैर्य और संयम बनाए रखें, दिन अनुकूल रहेगा।
करियर: साझेदारी में काम करने वाले लोगों को लाभ मिलेगा। इंजीनियरिंग और टेक्नोलॉजी से जुड़े लोगों को नई उपलब्धि मिल सकती है। शिक्षा के क्षेत्र से जुड़े लोगों के लिए दिन बेहतर रहेगा। करियर में आगे बढ़ने के लिए धैर्य जरूरी होगा। प्रेम: रिश्तों में तालमेल रहेगा। जीवनसाथी के साथ घूमने जाने का अवसर मिलेगा। अविवाहित लोगों को शादी का अच्छा प्रस्ताव मिल सकता है। प्रेमी से गहरी बातचीत होगी। जिससे रिश्ते में मजबूती आएगी। अपने प्रिय को समय देना आवश्यक रहेगा। स्वास्थ्य: शारीरिक और मानसिक रूप से संतुलन बनाए रखना जरूरी होगा। ज्यादा काम करने से तनाव महसूस हो सकता है। रक्तचाप संबंधी समस्या हो सकती है। खानपान का ध्यान रखें। भाग्यशाली रंग: हल्का हरा, भाग्यशाली अंक: 6
मकर – क्वीन ऑफ कप्स |
आज का दिन भावनात्मक रूप से संतुलन बनाए रखने का होगा। परिवार में प्रेम और अपनापन महसूस होगा। मन प्रसन्न रहेगा। अपनों का सहयोग मिलेगा। रिश्तेदारों के साथ संबंध मधुर रहेंगे। व्यापार में नई योजनाओं पर विचार होगा, लेकिन जल्दबाजी में फैसला न लें। धन लाभ की संभावना है, लेकिन खर्चे भी बढ़ सकते हैं। गृहिणियों के लिए दिन व्यस्त रहेगा। धैर्य और समझदारी से लिए गए निर्णय लाभ देंगे।
करियर: रचनात्मक कार्यों में सफलता मिलेगी। शिक्षकों और काउंसलर्स के लिए दिन अच्छा रहेगा। मीडिया और कला क्षेत्र से जुड़े लोगों को पहचान मिलेगी। कार्यक्षेत्र में नई जिम्मेदारियां मिल सकती हैं। बैंकिंग और फाइनेंस से जुड़े लोग नई योजनाओं पर काम करेंगे। प्रेम: रिश्तों में भावनात्मक गहराई बढ़ेगी। दांपत्य जीवन में मधुरता रहेगी, कुछ मामलों में संवेदनशीलता अधिक रह सकती है। प्रियजनों के साथ यात्रा का अवसर मिल सकता है। कोई पुराना प्रेमी वापस आ सकता है। प्यार और सम्मान से रिश्ते मजबूत होंगे। स्वास्थ्य: भावनात्मक अस्थिरता महसूस हो सकती है। नींद की कमी से थकान बढ़ सकती है। मानसिक तनाव को दूर करने के लिए ध्यान करें। पाचन संबंधी समस्या हो सकती है, भोजन में सावधानी बरतें। भाग्यशाली रंग: पिंक, भाग्यशाली अंक: 4
कुंभ – नाइट ऑफ कप्स |
आज का दिन नए विचारों और रचनात्मक सोच के साथ शुरू होगा। परिवार में खुशनुमा माहौल रहेगा। व्यापारियों को नए अवसर मिल सकते हैं, लेकिन निवेश सोच-समझकर करें। आर्थिक स्थिति में सुधार होगा, लेकिन अनावश्यक खर्चों पर नियंत्रण रखें। लोगों को प्रशंसा मिल सकती है। गृहिणियों को नई जिम्मेदारियां निभानी पड़ सकती हैं। किसी यात्रा का योग बन सकता है। मन की शांति के लिए ध्यान करें।
करियर: कला, लेखन और संगीत से जुड़े लोगों को नए अवसर मिलेंगे। वकालत और शिक्षण क्षेत्र के लोगों को मान-सम्मान मिलेगा। सहकर्मियों के साथ बेहतर तालमेल बना रहेगा। प्रेम: जीवनसाथी के साथ यादगार पल बिताएंगे। अविवाहित लोगों को नए प्रेम संबंधों के संकेत मिल सकते हैं। मनचाहा साथी मिलने की संभावना है। कुछ लोगों को अपने प्रेमी से सरप्राइज मिल सकता है। स्वास्थ्य: शरीर में ऊर्जा की कमी महसूस होगी। ताजगी बनाए रखने के लिए हल्का व्यायाम करें। मानसिक शांति के लिए संगीत सुनें। योग और ध्यान से राहत मिलेगी। भाग्यशाली रंग: फिरोजी, भाग्यशाली अंक: 9
मीन – द हैंग्ड मैन |
आज धैर्य से काम लेना होगा। परिवार में कुछ मुद्दों को नजरअंदाज न करें। बुजुर्गों की सलाह फायदेमंद होगी। बच्चों की जरूरतों पर ध्यान दें। आर्थिक फैसलों में जल्दबाजी से बचें। व्यापारियों को रुका हुआ पैसा मिलने की संभावना है। लोगों को नए प्रोजेक्ट मिल सकते हैं। घर का वातावरण सामान्य रहेगा, लेकिन छोटी-छोटी बातों पर टकराव हो सकता है। मित्रों से पुरानी बातें सुनने को मिल सकती हैं। कोई योजना अधर में लटक सकती है।
करियर: काम को नए दृष्टिकोण से देखने की जरूरत होगी। मीडिया और फिल्म इंडस्ट्री से जुड़े लोगों को अप्रत्याशित लाभ मिल सकता है। सरकारी नौकरी करने वालों के लिए दिन थोड़ा तनावपूर्ण रह सकता है। विद्यार्थियों को पढ़ाई पर अधिक ध्यान देने की जरूरत होगी। प्रेम: नए रिश्तों की शुरुआत के लिए दिन अनुकूल नहीं है। कुछ लोग अपने प्रेमी से दूर महसूस कर सकते हैं। दिल की बात कहने में हिचकिचाहट होगी। साथी की भावनाओं को समझने की कोशिश करें। सिंगल लोगों को किसी पुराने दोस्त से प्रेम प्रस्ताव मिल सकता है। स्वास्थ्य: आराम करें। रक्तचाप से जुड़ी परेशानी महसूस हो सकती है। पर्याप्त नींद लें और मोबाइल का अधिक उपयोग न करें। योग और ध्यान करने से राहत मिलेगी। ताजगी बनाए रखने के लिए सुबह की सैर करें। भाग्यशाली रंग: गुलाबी, भाग्यशाली अंक: 5