अहमदाबाद7 घंटे पहले
- कॉपी लिंक

हादसे वाले जगह के आसपास की सड़कों पर लाशें बिखर गईं।
गुजरात के अहमदाबाद में गुरुवार दोपहर एअर इंडिया का एक प्लेन क्रैश हो गया। इसमें सभी 242 यात्रियों की मौत हो गई। धमाका इतना खौफनाक था कि आसपास की सड़कों पर लाशें बिखरी दिखीं। जले शवों को पहचानना तक मुश्किल हो रहा है। कुछ लोग सड़क पर पड़े एक महिला के कटे सिर का वीडियो बनाते दिखे। आगे 40 फोटोज में पूरा हादसा देखिए…
अहमदाबाद प्लेन क्रैश फोटोज में…

फ्लाइट नंबर AI-171 ने दोपहर 1.38 बजे उड़ान भरी और 1.40 बजे हादसा हुआ। उस समय प्लेन 625 फीट की ऊंचाई पर था।

टेकऑफ के 2 मिनट बाद ही फ्लाइट बीजे मेडिकल कॉलेज एड सिविल हॉस्पिटल से टकरा गई। धमाके के बाद आग लग गई।

प्लेन अचानक ही नीचे की ओर आने लगा और बिल्डिंग से टकरा गया। जोरदार धमाका हुआ और धुएं का गुबार दिखा।

फ्लाइट में लगी आग इतनी भीषण थी कि हादसे के बाद आसमान में कई फीट ऊंचाई तक धुएं का गुबार दिखा।

विमान में धमाका इतना जोरदार था कि कई लोगों के शव सड़क पर आ गिरे।

एम्बुलेंस के जरिए जले हुए कई शवों को घटनास्थल से अस्पताल पहुंचाया गया है।

मृतकों के अवशेषों को स्ट्रेचर पर रखकर हॉस्पिटल ले जाया जा रहा है।

सभी शव जली हुई हालत में हैं। लोग पहचानने की हालत में भी नहीं हैं।

हादसे में एक महिला का सिर धड़ से अलग हो गया। लोग कटे सिर का वीडियो बनाते दिखे।

घायलों को सिविल हॉस्पिटल में भर्ती करवाया गया है। यह तस्वीर एक जले हुए शख्स को अस्पताल ले जाने के दौरान की है।

हॉस्पिटल में आने वाले ज्यादातर शव पूरी तरह से जले हुए हैं।

राजकोट में गुजरात के पूर्व CM विजय रूपाणी की सलामती के लिए परिवार और पड़ोसियों ने मंदिर में महामृत्युंजय का जाप किया।

अहमदाबाद प्लेन क्रैश साइट पर CISF रेस्क्यू ऑपरेशन चला रही है। CISF ने X पर यह तस्वीर पोस्ट की है।

टक्कर इतनी जोरदार थी कि प्लेन का हिस्सा सिविल हॉस्पिटल के अंदर तक घुस गया।

हादसे वाली जगह पर प्लेन में बैठे यात्रियों की ट्रॉली-बैग बिखरे पड़े हैं, जिन्हें बचावकर्मी हटा रहे हैं।

अपने परिजनों को खोजने के लिए लोग हादसे वाली जगह पहुंच रहे हैं।

इस फोटो में प्लेन का पिछला हिस्सा दिख रहा है, जो बिल्डिंग से टकराने के बाद आगे की तरफ निकल गया।

हादसे के बाद कई किलोमीटर दूर तक आसमान में धुएं का गुबार दिखा। लोगों ने छतों से कैमरे में इसे रिकॉर्ड किया।

हादसे के बाद एयरपोर्ट पर मौजूद कर्मियों ने घायलों को स्ट्रेचर पर तत्काल सिविल अस्पताल पहुंचाया।

हादसे के बाद घटनास्थल पर स्थानीय लोगों की भीड़ जमा हो गई, जिसे सुरक्षाकर्मियों ने हटाया।

सिविल हॉस्पिटल की बिल्डिंग के पास खड़ी कई गाड़ियों में भी आग लग गई।

जिस बिल्डिंग से फ्लाइट टकराई, वहां सिविल हॉस्पिटल के डॉक्टर्स रहते हैं। कई डॉक्टर्स भी हादसे में घायल हुए हैं।

घटनास्थल पर पड़ा विमान का मलबा। इसमें से कई लोगों के शव निकाले गए हैं।

सिविल हॉस्पिटल की बिल्डिंग में रेस्क्यू जारी है। इसी से प्लेन टकराया था।

सिविल हॉस्पिटल की बिल्डिंग जलकर खाक हो गई हैं। रेस्क्यू ऑपरेशन जारी है।

हादसे के समय बीजे मेडिकल कॉलेज के हॉस्टल मेस में ट्रेनी डॉक्टर्स खाना खा रहे थे।

फ्लाइट के टकराने से बिल्डिंग का अधिकतर हिस्सा ध्वस्त हो गया। प्लेन के टायर बिल्डिंग के कमरों में अंदर तक घुस गए।

घटनास्थल पर मौजूद बोइंग 787 ड्रीमलाइनर का मलबा। इसमें प्लेन के रजिस्ट्रेशन का हिस्सा ‘VT-ANB’ दिखाई दे रहा है।

सिविल हॉस्पिटल के बाहर एम्बुलेंस से शवों के पहुंचने का सिलसिला जारी है।

मौके पर बड़ी संख्या में एम्बुलेंस और स्वास्थ्य कर्मी पहुंचे हैं। शवों को ढंकने के लिए चादर लाई गई हैं।

घटनास्थल पर एअर इंडिया की फ्लाइट का एक पहिया मिला है। पूरी फ्लाइट का सिर्फ मलबा बचा है।

CISF ने बताया कि एअर इंडिया की फ्लाइट AI 171 क्रैश होने के बाद राहत-बचाव का काम जारी है।

NDRF की 90 कर्मियों वाली तीन टीमें गांधीनगर से अहमदाबाद पहुंच गई हैं। वडोदरा से और तीन टीमें भेजी जा रही हैं।

फोटो में सिविल हॉस्पिटल की बिल्डिंग दिख रही है। इसी से टकराकर प्लेन क्रैश हुआ था।

अहमदाबाद एयरपोर्ट पर बचाव कार्यों के लिए मेडिकल टीम और भारतीय सशस्त्र बलों के बचाव कर्मियों को तैनात किया गया है।

सिविल हॉस्पिटल के बाहर पेड़ों तक में आग लग गई।

फ्लाइट के यात्रियों के रिश्तेदारों के लिए अहमदाबाद एयरपोर्ट के बाहर एक हेल्प डेस्क बनाई जा रही है।
………………………………………
अहमदाबाद विमान हादसे से जुड़ी ये खबरें भी पढ़ें….
एअर इंडिया का लंदन जा रहा विमान अहमदाबाद में क्रैश: 100 शव निकालने की खबर, पूर्व CM रूपाणी समेत 242 लोग सवार थे

अहमदाबाद में एअर इंडिया का बोइंग 787 ड्रीमलाइनर प्लेन क्रैश हुआ है। इसमें गुजरात के पूर्व मुख्यमंत्री विजय रूपाणी समेत 242 पैसेंजर सवार थे। यात्रियों में 53 ब्रिटिश, 7 पुर्तगाली और एक कनाडाई नागरिक था। हादसे की जगह से अब तक 100 शव निकाले जाने की खबर है। पूरी खबर पढ़ें…