Ahmedabad Air India Plane Crash Reason Mystery | Black Box Explained | अहमदाबाद प्लेन क्रैश की गुत्थी सुलझाएगा ब्लैक बॉक्स: इससे कैसे जानकारी मिलेगी और कहां जांच होगी; ब्लैक नहीं ऑरेंज क्यों होता है? जानिए सबकुछ


अहमदाबाद4 घंटे पहले

  • कॉपी लिंक
ब्लैक बॉक्स को 13 जून को  मेडिकल हॉस्टल की छत से बरामद किया गया था। - Dainik Bhaskar

ब्लैक बॉक्स को 13 जून को मेडिकल हॉस्टल की छत से बरामद किया गया था।

अहमदाबाद में एअर इंडिया का बोइंग 787-8 ड्रीमलाइनर प्लेन क्रैश 12 जून को क्रैश हुआ था। एक दिन बाद घटनास्थल बीजे मेडिकल हॉस्टल की छत से ब्लैक बॉक्स बरामद हुआ। इससे

हादसे की असल वजह सामने आएगी। ब्लैक बॉक्स क्या होता है, 4 ग्राफिक्स और 6 सवाल-जबाव में जानिए…

ब्लैक बॉक्स से संबंधित 6 जरूरी सवाल-जवाब

1. इसे ब्लैक बॉक्स क्यों कहते हैं?

“ब्लैक बॉक्स” नाम को लेकर कई बातें कही जाती हैं। एक मान्यता है कि पहले इसके अंदर का हिस्सा काला होता था, इसलिए इसे यह नाम मिला। दूसरी राय यह है कि हादसे के बाद आग से जलकर इसका रंग काला हो जाता है, इसलिए लोग इसे “ब्लैक बॉक्स” कहने लगे।

2. ब्लैक बॉक्स दिखता कैसा है?

ब्लैक बॉक्स असल में ओरेंज रंग का होता है और बॉक्स जैसा नहीं दिखता। यह अलग-अलग आकार का हो सकता है—जैसे गोल, बेलनाकार या गुंबद जैसा। इसका आकार इतना बड़ा होता है कि प्लेन के मलबे में आसानी से मिल सके।

3. ब्लैक बॉक्स को हादसे के बाद कैसे खोजते हैं?

अगर विमान पानी में गिरता है तो ब्लैक बॉक्स का अंडरवाटर बीकन पानी छूते ही सिग्नल भेजना शुरू कर देता है। अगर हादसा जमीन पर होता है तो इसका चमकीला नारंगी रंग इसे ढूंढने में मदद करता है।

4. कैसे बचाता है डेटा?

ब्लैक बॉक्स को विमान के सबसे सुरक्षित हिस्से, आमतौर पर टेल सेक्शन में रखा जाता है। यह टाइटेनियम या स्टेनलेस स्टील से बना होता है। 1100 डिग्री सेल्सियस तापमान व समुद्र की गहराई में दबाव को झेल सकता है। पानी में गिरने पर यह 14,000 फीट गहराई तक से सिग्नल भेज सकता है।

5. ब्लैक बॉक्स मिलने में समय लग सकता है?

कुछ हादसों में ब्लैक बॉक्स ढूंढने में बहुत समय लगता है। कई बार ऐसा भी हो सकता है कि नहीं मिले। उदाहरण:

  • श्रीविजया एयर जेट (9 जनवरी 2021): करीब 3 दिन में मिल गया।
  • एयर फ्रांस 447 (1 जून 2009): 699 दिन बाद मिला।
  • मलेशिया एयरलाइंस 370 (8 मार्च 2014): अब तक नहीं मिला।

5. भारत में जांच कहां होती है?

दिल्ली में हाल ही में DFDR & CVR लैब की शुरुआत हुई है, जहां ब्लैक बॉक्स से डाटा निकाला और एनालिसिस किया जा सकता है। यहीं पर इस ब्लैक बॉक्स की जांच भी की जाएगी।

—————————

अहमदाबाद प्लेन क्रैश की ये खबर भी पढ़ें…

अहमदाबाद प्लेन क्रैश का VIDEO बनाने वाले का इंटरव्यू:17 साल का आर्यन बोला- पहली बार नजदीक से प्लेन देखा; अब जिंदगीभर हवाई सफर नहीं करूंगा

17 साल का आर्यन असारी, जो प्लेन क्रैश के दिन अहमदाबाद एयरपोर्ट के करीब एक घर की छत पर था। आर्यन ने एअर इंडिया के बोइंग 787 ड्रीमलाइनर के क्रैश का जो वीडियो बनाया, वह वायरल हो गया। हादसे के बाद शुरुआत में इसी वीडियो से पता चला था कि इस विमान के साथ आखिर क्या हुआ था। पूरी खबर पढ़ें…

खबरें और भी हैं…



Source link

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top