Amarnath Yatra begins; first batch leaves from Pahalgam | अमरनाथ यात्रा शुरू, पहला जत्था गुफा के लिए रवाना: 38 दिन बाद रक्षाबंधन को समापन होगा; अब तक 3.5 लाख श्रद्धालुओं ने रजिस्ट्रेशन कराया


पहलगाम13 मिनट पहलेलेखक: उदय भटनागर और रऊफ डार

  • कॉपी लिंक

आज से अमरनाथ यात्रा की शुरुआत हो गई है। गुरुवार सुबह पहला जत्था बालटाल और नुनवान (पहलगाम) बेस कैंप से रवाना अमरनाथ गुफा के लिए रवाना हुआ। इस दौरान श्रद्धालु ‘हर हर महादेव’ और ‘बम बम भोले’ के जयकारे लगाते रहे।

बुधवार को पहला जत्था 5,892 श्रद्धालुओं का जम्मू के भगवती नगर कैंप से उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने रवाना किया था। ये लोग दोपहर में कश्मीर पहुंचे, जहां प्रशासन और स्थानीय लोगों ने उनका स्वागत किया।

38 दिन तक चलने वाली यात्रा पहलगाम और बालटाल दोनों रूटों से होगी। यात्रा का समापन 9 अगस्त को रक्षाबंधन के दिन होगा। पिछले साल यात्रा 52 दिन चली थी और 5 लाख श्रद्धालुओं ने पवित्र गुफा के दर्शन किए थे।

इस साल अब तक 3.5 लाख से ज्यादा तीर्थयात्री रजिस्ट्रेशन करा चुके हैं। तुरंत रजिस्ट्रेशन के लिए जम्मू में सरस्वती धाम, वैष्णवी धाम, पंचायत भवन और महाजन सभा में सेंटर खोले गए हैं। ये सेंटर रोज दो हजार श्रद्धालुओं का रजिस्ट्रेशन कर रहे हैं।

श्रद्धालुओं ने अमरनाथ यात्रा में रवाना होने के बाद 'हर हर महादेव' और 'बम बम भोले' के जयकारे लगाए।

श्रद्धालुओं ने अमरनाथ यात्रा में रवाना होने के बाद ‘हर हर महादेव’ और ‘बम बम भोले’ के जयकारे लगाए।

जम्मू-कश्मीर पुलिस के आला अधिकारियों ने मौके पर पहुंचकर सुरक्षा तैयारियों की जांच की।

जम्मू-कश्मीर पुलिस के आला अधिकारियों ने मौके पर पहुंचकर सुरक्षा तैयारियों की जांच की।

कैसे पहुंचें: यात्रा के लिए दो रूट

1. पहलगाम रूट: इस रूट से गुफा तक पहुंचने में 3 दिन लगते हैं, लेकिन ये रास्ता आसान है। यात्रा में खड़ी चढ़ाई नहीं है। पहलगाम से पहला पड़ाव चंदनवाड़ी है। ये बेस कैंप से 16 किमी दूर है। यहां से चढ़ाई शुरू होती है।

तीन किमी चढ़ाई के बाद यात्रा पिस्सू टॉप पहुंचती है। यहां से पैदल चलते हुए शाम तक यात्रा शेषनाग पहुंचती है। ये सफर करीब 9 किमी का है। अगले दिन शेषनाग से यात्री पंचतरणी जाते हैं। ये शेषनाग से करीब 14 किमी है। पंचतरणी से गुफा सिर्फ 6 किमी रह जाती है।

2. बालटाल रूट: वक्त कम हो, तो बाबा अमरनाथ दर्शन के लिए बालटाल रूट से जा सकते हैं। इसमें सिर्फ 14 किमी की चढ़ाई चढ़नी होती है, लेकिन एकदम खड़ी चढ़ाई है, इसलिए बुजुर्गों को इस रास्ते पर दिक्कत होती है। इस रूट पर संकरे रास्ते और खतरनाक मोड़ हैं।

यात्रा के दौरान किन बातों का ध्यान रखें… यात्रा के दौरान मेडिकल सर्टिफिकेट, 4 पासपोर्ट साइज फोटो, आधार कार्ड, RFID कार्ड, ट्रैवल एप्लिकेशन फॉर्म अपने साथ रखें। फिजिकल फिटनेस के लिहाज से हर रोज 4 से 5 किलोमीटर पैदल चलने की प्रैक्टिस करें। सांस वाला योग जैसे प्राणायाम और एक्सरसाइज करें। यात्रा में ऊनी कपड़े, रेनकोट, ट्रैकिंग स्टिक, पानी बॉटल और जरूरी दवाओं का बैग अपने साथ रखें।

3888 मीटर की ऊंचाई पर है अमरनाथ गुफा

लाइव अपडेट्स

13 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

पहलगाम में 4 जुलाई के रजिस्ट्रेशन के लिए लगी लंबी लाइन लगी

पहलगाम में 4 जुलाई के रजिस्ट्रेशन के लिए लगी लंबी लाइन लगी है। अब तक यात्रा के लिए कुल 3.5 लाख से ज्यादा तीर्थयात्री रजिस्ट्रेशन करा चुके हैं।

14 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

पहलगाम से भास्कर रिपोर्टर उदय भटनागर

15 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

नुनवान कैंप से रवाना होते हुए श्रद्धालुओं में खासा उत्साह देखा गया

16 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

नुनवान (पहलगाम) कैंप से भास्कर रिपोर्टर रउफ डार

17 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

गुरुवार सुबह पहला नुनवान (पहलगाम) बेस कैंप से रवाना हुआ

26 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

हर हर महादेव और बम बम भोले के जयकारों के साथ रवाना हुआ जत्था

श्रद्धालुओं का जत्था ‘हर हर महादेव’ और ‘बम बम भोले’ के जयकारों के साथ अमरनाथ की गुफा की यात्रा के लिए रवाना हुआ।

खबरें और भी हैं…



Source link

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top