बिक्रम मजीठिया को अमृतसर से हिरासत में लेकर जाती विजिलेंस टीम और उनके समर्थकों को रोकती पुलिस।
पंजाब विजिलेंस ने पूर्व अकाली मंत्री बिक्रम मजीठिया को गिरफ्तार कर लिया है। यह गिरफ्तारी आय से अधिक संपत्ति के केस में की गई है। अमृतसर से गिरफ्तार करने के बाद विजिलेंस की टीम मजीठिया को मोहाली ले गई। जहां उन्हें कोर्ट में पेश किया जाएगा। विजिलेंस ने
.
विजिलेंस की टीम बुधवार सुबह SSP लखबीर सिंह की अगुआई में मजीठिया के अमृतसर में ग्रीन एवेन्यू स्थित घर पर पहुंची। इस दौरान मजीठिया की विजिलेंस टीम से भी बहस हुई। जिसके वीडियो मजीठिया ने सोशल मीडिया पर जारी किए।
मजीठिया ने कहा कि सारी कार्रवाई राजनीतिक बदले की भावना से की जा रही है। मगर, वह इससे डरने वाले नहीं हैं। मजीठिया की विधायक पत्नी गनीव कौर ने कहा कि विजिलेंस टीम ने घर में जबरन घुसकर धक्कामुक्की की है।
विजिलेंस सूत्रों के मुताबिक मजीठिया पर दर्ज यह नया मामला उनके नशा तस्करी के पुराने केस से जुड़ा हुआ है। हालांकि अभी तक विजिलेंस ने औपचारिक जानकारी नहीं दी है।
वहीं आम आदमी पार्टी की ओर जारी किए गए एक बयान में कहा गया है कि अमृतसर में 11, तरनतारन- 4, संगरूर 3 और लुधियाना में 2 जगह पर विजिलेंस की छापेमारी की गई है।

बिक्रम मजीठिया की पत्नी गनीव कौर ने विजिलेंस के अधिकारियों पर धक्के मारने के आरोप लगाए हैं।

अमृतसर में अपने घर पर विजिलेंस अधिकारी से बात करते बिक्रम मजीठिया।

अमृतसर में बिक्रम मजीठिया के घर पर पहुंचे विजिलेंस अधिकारी।

मजीठिया मामले पर पल-पल की अपडेट के लिए नीचे ब्लॉग पढ़ें..