AR Rahman Health Update; Chest Pain | Chennai Hospital | एआर रहमान चेन्नई के अस्पताल में डिस्चार्ज हुए: सीने में दर्द होने पर भर्ती किया गया था, हेल्थ एडवाइजरी में कहा गया- डीहाइड्रेशन की दिक्कत हुई थी


चेन्नई18 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक
एआर रहमान ने 2 ऑस्कर और 6 नेशनल फिल्म अवॉर्ड जीते हैं। - Dainik Bhaskar

एआर रहमान ने 2 ऑस्कर और 6 नेशनल फिल्म अवॉर्ड जीते हैं।

ऑस्कर अवॉर्ड विनर रहे म्यूजिक कंपोजर और सिंगर एआर रहमान की रविवार सुबह अचानक तबीयत बिगड़ गई। सीने में तेज दर्द उठने के बाद उन्हें चेन्नई के अपोलो हॉस्पिटल में भर्ती करवाया गया है। हालत में सुधार आने के बाद उन्हें डिस्चार्ज कर दिया गया है।

58 साल के कंपोजर को आज सुबह साढ़े 7 बजे हॉस्पिटल में एडमिट करवाया गया था, जहां उनका ECG भी हुआ। इमरजेंसी वॉर्ड में भर्ती एआर रहमान लगातार एक्सपर्ट डॉक्टरों की एक टीम की निगरानी में थे। चेन्नई के अपोलो हॉस्पिटल ने हेल्थ एडवाइजरी जारी कर बताया है कि सिंगर को डिहाइड्रेशन के लक्षण थे। हेल्थ चेकअप के बाद उन्हें डिस्चार्ज किया गया है।

एआर रहमान की टीम की तरफ से भी बताया गया था कि वो रमजान में रोजा रख रहे हैं, जिससे उन्हें डीहाइड्रेशन की दिक्कत हो सकती है।

4 दिन पहले ही एआर रहमान लंदन के ब्लैकहेथ हॉल में हुए एक कार्यक्रम का हिस्सा बने थे। यहां उन्होंने परफॉर्म भी किया था।

4 दिन पहले ही एआर रहमान लंदन के ब्लैकहेथ हॉल में हुए एक कार्यक्रम का हिस्सा बने थे। यहां उन्होंने परफॉर्म भी किया था।

कुछ समय पहले पूर्व पत्नी हुई थीं एडमिट

कुछ समय पहले ही एआर रहमान की पूर्व पत्नी सायरा बानो को मेडिकल इमरजेंसी के चलते चेन्नई के अपोलो हॉस्पिटल में भर्ती करवाया गया था, जहां उनकी इमरजेंसी सर्जरी हुई थी।

बीते साल तलाक की अनाउंसमेंट कर चर्चा में रहे थे

एआर रहमान ने 20 नवंबर 2024 को पत्नी सायरा से तलाक लेने की अनाउंसमेंट की थी। कपल ने साल 1995 में अरेंज मैरिज की थी, जो 29 साल बाद टूट गई। इस शादी से कपल को तीन बच्चे हैं। तलाक की अनाउंसमेंट के ठीक बाद सायरा बानो की तबीयत बिगड़ने के बाद उन्हें हॉस्पिटलाइज किया गया था।

तलाक के बाद खबरें आईं कि एआर रहमान का उनके बैंड में काम करने वाली मोहिनी डे से अफेयर है। ये खबरें तब सुर्खियों में आईं, जब एआर रहमान के तलाक की अनाउंसमेंट के ठीक बाद मोहिनी ने पति से तलाक की घोषणा की। चर्चा में आने के बाद रहमान ने अपमानजनक अफवाहें फैलाने वालों के खिलाफ लीगल एक्शन लेने का ऐलान किया। उन्होंने एक एडवाइजरी जारी की, जिसमें उनकी शादी और तलाक पर किए आपत्तिजनक पोस्ट को हटाने को कहा गया है।

2 ऑस्कर जीतने वाले इकलौते भारतीय हैं एआर रहमान

एआर रहमान को फिल्म स्लमडॉग मिलेनियर के गाने जय हो के लिए 2 ऑस्कर मिले। वे पहले और इकलौते भारतीय हैं, जिन्होंने 2 ऑस्कर जीते। रहमान 2 ग्रैमी अवॉर्ड भी जीत चुके हैं।

सिंगर एआर रहमान से जुड़े 7 फैक्ट्स…

  • तमिलनाडु में जन्में एआर रहमान के पिता आरके शेखर एक फिल्म स्कोर कंपोजर थे। एआर रहमान का असली नाम एएस दिलीप कुमार था, हालांकि 20 साल की उम्र में उन्होंने इस्लाम कबूल कर अपना नाम एआर रहमान (अल्लाह रखा रहमान) कर लिया था।
  • एआर रहमान ने महज 4 साल की उम्र में पियानो बजाना सिखा दिया। 9 साल की उम्र में जब उनके पिता गुजर गए तो घर चलाने के लिए उनकी मां पिता के म्यूजिक इंट्रुमेंट्स किराए पर देती थीं।
  • साल 2012 में दिए एक इंटरव्यू में एआर रहमान ने बताया कि एग्जाम में फेल होने के बाद स्कूल प्रिंसिपल ने उनकी मां को मिलने बुलाया और शिकायत की। जब मां ने उन्हें आर्थिक तंगी का हवाला दिया तो प्रिंसिपल ने उनसे कहा था कि इस लड़के अब कभी स्कूल मत भेजना और इसे सड़कों पर लेकर भीख मांगो। कुछ समय बाद उन्होंने पढ़ाई छोड़ दी।
  • म्यूजिक से जुड़े छोटे-मोटे काम करते हुए 25 साल की उम्र में रहमान अपनी जिंदगी से बेहद निराश थे। वो अक्सर आत्महत्या करने के बारे में सोचते थे। हालांकि इसी बीच उन्होंने अपने घर के आंगन में एक छोटा सा रिकॉर्डिंग स्टूडियो बनाया और फिर यहां से उनकी कामयाबी का सफर शुरू हो गया।
  • शुरुआत में उन्होंने कई डॉक्यूमेंट्री के लिए म्यूजिक कंपोज किए। आगे उन्होंने कई एड और जिंगल्स भी बनाए। एक बार टाइटन के लिए बनाए गए उनके एक जिंगल पर साउथ के एक फिल्ममेकर मणिरत्नम की नजर पड़ी। मणि को रहमान का काम इतना पसंद आया कि उन्हें रोजा फिल्म ऑफर कर दी।
  • तमिल फिल्म रोजा से एआर रहमान ने फिल्म इंडस्ट्री में कदम रखा था। इसके बाद 1992 में सिनेमैटोग्राफर संतोष सिवन ने रहमान को उनकी दूसरी फिल्म योद्धा के लिए साइन किया। बॉलीवुड में म्यूजिक कंपोजर के रूप में उनकी पहली फिल्म रंगीला थी, जिसने काफी पॉपुलैरिटी हासिल की।
  • एआर रहमान ने 2 ऑस्कर, 6 नेशनल फिल्म अवॉर्ड, 15 फिल्मफेयर, 17 फिल्मफेयर साउथ अवॉर्ड और 2 ग्रैमी अवॉर्ड जीते हैं। इसके अलावा 2010 में उन्हें पद्मभूषण से भी नवाजा गया था। उन्हें अभी तक कुल 138 अवार्ड मिल चुके हैं।

——————————————————

बॉलीवुड से जुड़ी यह खबर भी पढ़ें…

15वीं मंजिल से गिरकर मॉडल की मौत, गुत्थी अनसुलझी:देर रात शराब पार्टी के बाद अर्धनग्न मिली अर्पिता, बॉयफ्रेंड और दोस्तों पर हत्या का शक

10 दिसंबर 2017 की बात है। मॉडल और एंकर अर्पिता तिवारी, अपने बॉयफ्रेंड पंकज जाधव के साथ मुंबई के मीरा रोड इलाके में स्थित मानवस्थल बिल्डिंग की 15वीं मंजिल के फ्लैट नंबर 1501 में पहुंचती हैं। देर रात तक शराब पीते हुए सभी जमकर मस्ती करते हैं। कुछ घंटे बाद अर्पिता की अर्धनग्न लाश दूसरी मंजिल के AC डक्ट में झूलती मिली। पूरी खबर पढ़ें…

खबरें और भी हैं…



Source link

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top