BB OTT-3’s Paulomi Das’ revelation | ‘खुद को समझने के लिए लड़की को किया था किस’: BB OTT-3 की पौलोमी दास का खुलासा, बोलीं- ये सेल्फ एक्सप्लोरेशन का हिस्सा था


28 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

‘बिग बॉस ओटीटी 3’ में नजर आ चुकी एक्ट्रेस पौलोमी पोला दास ने हाल ही में अपनी पर्सनल लाइफ से जुड़ा एक बड़ा खुलासा किया है।

उन्होंने बताया कि जब वो यंग थीं, तब उन्होंने सिर्फ ये समझने के लिए एक लड़की को किस किया था कि कहीं वो लेसबियन तो नहीं हैं।

फिल्मीबीट से बातचीत में पौलोमी ने कहा,’मैंने एक लड़की को किस किया था। बस ये जानने के लिए कि मैं लेसबियन हूं या नहीं। आपको खुद को जानना चाहिए। तभी आप समझ पाते हो कि आप कौन हो।’

उन्होंने ये भी बताया कि वो लड़की भी लेसबियन नहीं थी। दोनों ही उस वक्त अपनी फीलिंग्स को समझने की कोशिश कर रहे थे। हालांकि पौलोमी ने उस लड़की का नाम नहीं बताया

पौलोमी का मानना है कि ऐसी चीजें इंसान की सेल्फ एक्सप्लोरेशन यानी खुद को जानने की जर्नी का हिस्सा होती हैं।

वेब शो में भी निभाया बायसेक्शुअल किरदार

पौलोमी दास ने एक वेब शो ‘हाय तौबा 3’ में बायसेक्शुअल लड़की का रोल किया था। शो में उनका किरदार एक लड़के के साथ रिलेशनशिप में रहता है, लेकिन उसे एक लड़की से प्यार हो जाता है।

इस बारे में पौलोमी ने कहा, ‘ये किरदार एक लड़की से प्यार करता है। लेकिन एक लड़के के साथ रिलेशनशिप में है। ये एक जर्नी है, जहां वो खुद को समझने की कोशिश कर रही है। और चीजें उसके लिए काफी कॉम्प्लिकेटेड हो जाती हैं।’

टीवी शोज में भी दिख चुकी हैं

पौलोमी ने ‘सुहानी सी एक लड़की’, ‘कार्तिक पूर्णिमा’, और ‘नागिन 6’ जैसे टीवी शोज में काम किया है। ‘बिग बॉस ओटीटी 3’ में उन्होंने हिस्सा लिया था।

खबरें और भी हैं…



Source link

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top