- Hindi News
- Career
- BHEL Recruits For 515 Posts; 2,300 Vacancies In AIIMS Delhi; Last Date For Admission In IGNOU Extended
16 मिनट पहले
- कॉपी लिंक

नमस्कार, आज टॉप जॉब्स में बात BHEL में 515 पदों पर भर्ती की और AIIMS दिल्ली में नॉन-फैकल्टी ग्रुप B और C के 2,300 वैकेंसी की। करेंट अफेयर्स में बात GIFT सिटी के नए MD और CEO की और टॉप स्टोरी में जानकारी NCERT की कक्षा 8वीं की किताब में मुगल काल की नई समीक्षा की।
करेंट अफेयर्स
1. संजय कौल GIFT सिटी के नए MD और CEO बने
15 जुलाई को संजय कौल को गुजरात इंटरनेशनल फाइनेंस टेक-सिटी (GIFT सिटी) का नया मैनेजिंग डायरेक्टर (MD) और चीफ एग्जीक्यूटिव ऑफिसर (CEO) नियुक्त किया गया है।

कौल 2001 बैच के केरल कैडर के IAS ऑफिसर हैं।
- कौल की नियुक्ति गुजरात सरकार के जनरल एडमिनिस्ट्रेटिव डिपार्टमेंट यानी GAD द्वारा जारी एक नोटिफिकेशन के जरिए की गई।
- वो तापन रे की जगह लेंगे, जो 2019 से इस पद पर थे।
- कौल 3 साल के लिए या अगले आदेश तक डेपुटेशन पर ये जिम्मेदारी संभालेंगे।
- वे वर्तमान में केंद्रीय संस्कृति मंत्रालय में जॉइंट सेक्रेटरी के रूप में कार्यरत हैं।
- GIFT सिटी भारत का पहला इंटरनेशनल फाइनेंशियल सर्विसेस सेंटर (IFSC) और ग्रीनफील्ड स्मार्ट सिटी है, जो अहमदाबाद और गांधीनगर के बीच 886 एकड़ में डेवलप हो रहा है।
2. हॉकी प्लेयर दीपिका ने पोलिग्रास मैजिक स्किल पुरस्कार जीता
15 जुलाई को भारतीय महिला हॉकी टीम की फॉरवर्ड प्लेयर दीपिका ने 2024-25 पोलिग्रास मैजिक स्किल पुरस्कार जीता।

दीपिका ने FIH हॉकी प्रो लीग 2024-25 के भुवनेश्वर चरण में पोलिग्रास मैजिक स्किल पुरस्कार जीता।
- दीपिका ने वर्ल्ड्स नंबर 1 टीम नीदरलैंड्स के खिलाफ सिंगल फील्ड गोल किए थे।
- ये मैच भुवनेश्वर के कालिंग स्टेडियम में खेला गया था
- दीपिका पोलिग्रास मैजिक स्किल पुरस्कार को जीतने वाली पहली भारतीय खिलाड़ी बनी हैं।
- वहीं, मेल कैटेगरी में बेल्जियम के विक्टर वेग्नेज ने अपने मिडफील्ड कौशल के लिए ये पुरस्कार जीता।
- ये पुरस्कार हॉकी में इंडिविजुअल स्किल के लिए दिया जाता है।
- दीपिका हरियाणा के हिसार की रहने वाली हैं।
- वो महिला जूनियर एशिया कप में स्वर्ण पदक जीतने वाली भारतीय टीम का हिस्सा थीं।
टॉप जॉब्स
1. BHEL में 515 पदों पर भर्ती के लिए आज से आवेदन
भारत हैवी इलेक्ट्रिकल लिमिटेड यानी BHEL ने 515 पदों पर भर्ती निकाली है। कैंडिडेट्स ऑफिशियल वेबसाइट careers.bhel.in पर जाकर आवेदन कर सकते हैं।

वैकेंसी डिटेल्स :
- फिटर : 176 पद
- वेल्डर : 97 पद
- टर्नर : 51 पद
- मैकेनिस्ट : 104 पद
- इलेक्ट्रीशियन : 65 पद
- इलेक्ट्रॉनिक्स मैकेनिक्स : 18 पद
- फाउंड्री मैन : 4 पद
- कुल पदों की संख्या : 515
एजुकेशनल क्वालिफिकेशन :
- लेवल 1 : मान्यता प्राप्त बोर्ड से 10वीं पास, ITI की डिग्री। स्काउट / गाइड की क्वालिफिकेशन जरूरी।
- लेवल 2 : 12वीं पास
- या 10वीं के साथ ITI की डिग्री
- स्काउट / गाइड की क्वालिफिकेशन जरूरी।
एज लिमिट :
- न्यूनतम : 18 साल
- अधिकतम : 33 साल
- आरक्षित श्रेणी से आने वाले उम्मीदवारों को नियमानुसार छूट दी गई है।
सिलेक्शन प्रोसेस :
कंप्यूटर बेस्ड टेस्ट के बेसिस पर
सैलरी :
- 29,500 – 65,000 रुपए प्रतिमाह
- अन्य अलाउंस का लाभ भी दिया जाएगा।
2. AIIMS में सीनियर रेजिडेंट के 152 पदों पर भर्ती
ऑल इंडिया इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंस यानी AIIMS दिल्ली ने नॉन-फैकल्टी ग्रुप B और C के 2,300 पदों पर भर्ती निकाली है। कैंडिडेट्स aiimsexams.ac.in पर जाकर अप्लाई कर सकते हैं। इस भर्ती के लिए परीक्षा का आयोजन 25 अगस्त 2025 और 26 अगस्त 2025 को किया जाएगा।
यह भर्ती टेक्नीशियन, असिस्टेंट, क्लर्क, लैब अटेंडेंट, डेटा एंट्री ऑपरेटर, असिस्टेंट इंजीनियर, लाइनमैन, ड्राफ्ट्समैन ग्रेड-III फार्मासिस्ट आदि जैसे पदों पर होगी।

एजुकेशनल क्वालिफिकेशन :
पद के अनुसार 10वीं, 12वीं पास, पद के अनुसार संबंधित क्षेत्र में इंजीनियरिंग की डिग्री, एमएससी, ग्रेजुएशन, एमबीए, पीजी डिग्री, डिप्लोमा, वर्क एक्सपीरियंस।
एज लिमिट :
- न्यूनतम : 18 साल
- अधिकतम : 35 साल
- एससी, एसटी : 5 साल की छूट
- ओबीसी : 3 साल की छूट
- पीडब्ल्यूबीडी : 10 साल की छूट
सिलेक्शन प्रोसेस :
- रिटन एग्जाम
- स्किल टेस्ट
फीस :
- सामान्य, ओबीसी : 3000 रुपए
- एससी/एसटी/ईडब्ल्यूएस : 2400 रुपए
सैलरी :
- 25,500- 81,100 रुपए प्रतिमाह
अन्य सरकारी नौकरियों के लिए यहां क्लिक करें…
टॉप स्टोरी
1. NCERT की किताब में अकबर को ‘क्रूर लेकिन सहिष्णु’ बताया
NCERT की कक्षा 8वीं की सोशल साइंस की नई किताब में मुगल काल को नए तरीके से परिभाषित किया गया है।
‘अकबर के शासन को ‘क्रूरता और सहिष्णुता का मिश्रण कहा गया है। औरंगजेब को एक ऐसा सैन्य शासक बताया गया है, जिसने गैर-इस्लामी प्रथाओं पर प्रतिबंध लगाया और गैर-मुसलमानों पर टैक्स लगाया।’ वहीं, मुगल सल्तनत के पहले शासक बाबर को ‘तुर्क-मंगोल शासक और सैन्य रणनीतिकार’ लिखा गया है।
इस किताब में मुगल शासकों के धार्मिक फैसले, सांस्कृतिक योगदान और क्रूरता की नई व्याख्या की गई है। इसी साल NCERT ने कक्षा 7वीं की किताबों के सिलेबस में भी बदलाव किया है। हिस्ट्री, जियोग्राफी की टेक्स्टबुक्स से मुगल सल्तनत और दिल्ली सल्तनत के टॉपिक्स हटा दिया गया था।

2. IGNOU ने एडमिशन के लिए एप्लिकेशन की लास्ट डेट बढ़ाई
इंदिरा गांधी नेशनल ओपन यूनिवर्सिटी यानी IGNOU ने एकेडमिक सेशन जुलाई 2025 के लिए नए एडमिशन के लिए आवेदन करने की आखिरी तारीख बढ़ा दी। अब स्टूडेंट्स ऑनलाइन डिस्टेंस लर्निंग (ODL) और ऑनलाइन प्रोग्राम्स के लिए 31 जुलाई 2025 तक अप्लाई कर सकते हैं।
इसके लिए कैंडिडेट्स को ऑफिशियल वेबसाइट ignouadmission.samarth.edu.in पर जाना होगा। इससे पहले एप्लिकेशन की लास्ट डेट 15 जुलाई थी।
ऐसी ही और खबरें यहां पढ़ें…
—————————

सवाल अभी भेजने के लिए यहां क्लिक करें