Bihar Board 10th result declared | बिहार बोर्ड 10वीं का रिजल्ट जारी: साक्षी कुमारी, अंशु कुमारी बनीं टॉपर; 81.11% स्टूडेंट्स हुए पास


3 घंटे पहले

  • कॉपी लिंक

बिहार स्कूल एग्जामिनेशन बोर्ड ने आज यानी 29 मार्च को मैट्रिक यानी 10वीं का रिजल्ट जारी कर दिया है। कैंडिडेट्स बिहार बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट्स matricresult2025.com और matricbiharboard.com पर जाकर रिजल्ट चेक कर सकते हैं।

इस साल लड़कियों का पासिंग पर्सेंटेज कम

इस साल बिहार में 10वीं के एग्जाम्स में लड़कों से ज्यादा लड़कियां बैठी थीं। इस बार कुल 8,05,392 लड़कियों और 7,52,685 लड़कों ने 10वीं का एग्जाम दिया था। बिहार बोर्ड 10वीं में 81.11% बच्चे पास हुए हैं।

हालांकि इस बार लड़कों का पासिंग पर्सेंटेज लड़कियों से बेहतर रहा। 83.65% लड़के पास हुए। जबकि सिर्फ 80.67% लड़कियां ही पास हो पाईं हैं।

15 लाख स्टूडेंट्स ने दिया था एग्जाम

इस साल बिहार बोर्ड 10वीं के एग्जाम 15 से 25 फरवरी के बीच हुए थे और 15 लाख स्टूडेंट्स ने ये एग्जाम दिया था। एग्जाम में चीटिंग जैसी घटनाओं को रोकने के लिए इस साल एग्जामिनेशन सेंटर के 200 मीटर के दायरे में धारा 144 लगाई गई थी।

एजुकेशन की ऐसी ही और खबरें पढ़ें…

1. बिहार बोर्ड 12वीं का रिजल्ट जारी:पिछले साल के मुकाबले 1% गिरा रिजल्ट, तीनों स्ट्रीम्स में लड़कियां टॉपर

बिहार बोर्ड 12वीं का रिजल्ट आज BSEB की आधिकारिक वेबसाइट interresult2025.com और interbiharboard.com पर जारी हो गया है। पूरी खबर पढ़ें…

खबरें और भी हैं…



Source link

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top