Bihar SSC recruits 3,727 10th pass candidates; 615 vacancies in DSSSB, NEET UG counselling 2025 put on hold | जॉब & एजुकेशन बुलेटिन: बिहार में 10वीं पास की 3,727 भर्ती; DSSSB में 615 वैकेंसीज; NCERT किताब में राजस्थानी रियासतें मराठा साम्राज्य में दिखाईं


  • Hindi News
  • Career
  • Bihar SSC Recruits 3,727 10th Pass Candidates; 615 Vacancies In DSSSB, NEET UG Counselling 2025 Put On Hold

13 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

नमस्कार, आज टॉप जॉब्स में बात बिहार कर्मचारी चयन आयोग ने ऑफिस अटेंडेंट के 3,727 पदों पर भर्ती की और DSSSB में नायब तहसीलदार समेत अन्य के 615 पदों पर वैकेंसी की। करेंट अफेयर्स में बात जम्मू-कश्मीर के पूर्व राज्यपाल सत्यपाल मलिक के निधन की और टॉप स्टोरी में जानकारी NEET UG काउंसलिंग 2025 पर लगी रोक की।

करेंट अफेयर्स

1. जम्मू-कश्मीर के पूर्व राज्यपाल सत्यपाल मलिक का निधन हुआ

5 अगस्त को जम्मू-कश्मीर के पूर्व राज्यपाल सत्यपाल मलिक का निधन हो गया।

सत्यपाल मलिक ने दोपहर 1:20 बजे दिल्ली के राम मनोहर लोहिया अस्पताल में अंतिम सांस ली।

सत्यपाल मलिक ने दोपहर 1:20 बजे दिल्ली के राम मनोहर लोहिया अस्पताल में अंतिम सांस ली।

  • वे 79 वर्ष के थे और किडनी, फेफड़े, और यूरिन संबंधी समस्याओं से जूझ रहे थे।
  • मलिक 23 अगस्त, 2018 से 30 अक्तूबर, 2019 तक जम्मू-कश्मीर के 10वें और अंतिम राज्यपाल रहे।
  • उनके कार्यकाल में 5 अगस्त, 2019 को अनुच्छेद 370 और 35A को निरस्त किया गया, जिसके बाद जम्मू-कश्मीर को केंद्रशासित प्रदेश बनाया गया।
  • 1974 में वे चौधरी चरण सिंह की भारतीय क्रांति दल (BKD) के टिकट पर बागपत से विधायक बने और बाद में वे राष्ट्रीय लोकदल के जनरल सेक्रेटरी रहे।
  • 1980-86 और 1986-89 तक उत्तर प्रदेश से राज्यसभा सांसद और 1989-91 तक जनता दल से अलीगढ़ से लोकसभा सांसद रहे।
  • 2004 में वे BJP में शामिल हुए और 2012 में पार्टी के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष बने।
  • वे बिहार (2017-18), जम्मू-कश्मीर (2018-19), गोवा (2019-20), और मेघालय (2020-22) के राज्यपाल रहे।

2. जगुआर लैंड रोवर ने पी.बी. बालाजी को CEO नियुक्त किया

4 अगस्त को टाटा समूह के स्वामित्व वाली लग्जरी कार निर्माता कंपनी जगुआर लैंड रोवर ने पी.बी. बालाजी को अपना अगला चीफ एक्जीक्यूटिव ऑफिसर यानी CEO नियुक्त करने का ऐलान किया।

बालाजी नवंबर 2025 में जगुआर लैंड रोवर के CEO का पदभार ग्रहण करेंगे।

बालाजी नवंबर 2025 में जगुआर लैंड रोवर के CEO का पदभार ग्रहण करेंगे।

  • पी. बी. बालाजी पहले भारतीय हैं, जो लग्जरी ब्रिटिश कार निर्माता कंपनी के CEO बने हैं।
  • बालाजी मौजूदा CEO एड्रियन मार्डल की जगह लेंगे।
  • वे वर्तमान में टाटा मोटर्स ग्रुप के चीफ फाइनेंशियल ऑफिसर (CFO) हैं और नवंबर 2017 से इस पद पर कार्यरत हैं।
  • पी.बी. बालाजी ने IIT मद्रास (1991) से मैकेनिकल इंजीनियरिंग में B.Tech. और IIM कोलकाता (1993) से मैनेजमेंट में पीजी डिप्लोमा किया है।
  • उन्होंने 1995 में यूनिलीवर के साथ अपने करियर की शुरुआत की और भारत, सिंगापुर, यूके और स्विट्जरलैंड में सीनियर कॉर्पोरेट फाइनेंस पदों पर काम किया है।
  • साल 2017 तक हिंदुस्तान यूनिलीवर लिमिटेड के चीफ फाइनेंशियल ऑफिसर के पद भी रहे।

दिन के बाकी करेंट अफेयर्स के लिए यहां क्लिक करें

टॉप जॉब्स

1. BSSC ने ऑफिस अटेंडेंट की 3,727 भर्ती निकाली

बिहार कर्मचारी चयन आयोग यानी BSSC ने ऑफिस अटेंडेंट के 3,727 पदों पर भर्ती का विज्ञापन जारी किया है। उम्मीदवार आयोग की ऑफिशियल वेबसाइट bssc.bihar.gov.in पर जाकर आवेदन कर सकते हैं।

एजुकेशनल क्वालिफिकेशन :

  • मान्यता प्राप्त बोर्ड से 10वीं पास

एज लिमिट :

  • न्यूनतम : 18 वर्ष
  • अधिकतम : 37 वर्ष
  • ओबीसी : 3 वर्ष की छूट
  • एससी, एसटी : 5 वर्ष की छूट
  • उम्र की गणना 1 अगस्त 2025 से की जाएगी

फीस :

  • जनरल, ओबीसी : 540 रुपए
  • अन्य : 135 रुपए

सिलेक्शन प्रोसेस :

  • प्रीलिम्स एग्जाम
  • मेन्स एग्जाम
  • डॉक्युमेंट्स वेरिफिकेशन

सैलरी :

  • लेवल – 1 के अनुसार

2. DSSSB में नायब तहसीलदार समेत अन्य की 615 वैकेंसी

दिल्ली अधीनस्थ सेवा चयन बोर्ड यानी DSSSB ने नायब तहसीलदार समेत अन्य के 615 पदों पर भर्ती का नोटिफिकेशन जारी किया है। इस भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया 18 अगस्त से शुरू हो रही है। उम्मीदवार ऑफिशियल वेबसाइट dsssb.delhi.gov.in पर जाकर आवेदन कर सकते हैं।

एजुकेशनल क्वालिफिकेशन : पद के अनुसार 10वीं, 12वीं, बीए, बीकॉम, बीएड,बीएससी, बीटेक, बीई डिप्लोमा, पोस्ट ग्रेजुएशन की डिग्री, एमबीए, पीजीडीएम, एमसीए, पीजी डिप्लोमा

एज लिमिट :

  • न्यूनतम : 18 साल
  • अधिकतम : 27 वर्ष
  • आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों को सरकारी नियमों के अनुसार अधिकतम आयु सीमा में छूट दी जाएगी।

फीस :

  • जनरल, ओबीसी, ईडब्ल्यूएस : 100 रुपए
  • अन्य सभी आरक्षित वर्ग के उम्मीदवार (SC/ST/PH) और महिला : नि:शुल्क

सैलरी :

  • पद के अनुसार 18,000 – 1,51,100 रुपए प्रतिमाह

अन्य सरकारी नौकरियों के लिए यहां क्लिक करें…

टॉप स्टोरी

1. NEET UG काउंसलिंग 2025 पर रोक

5 अगस्त को मेडिकल काउंसलिंग कमेटी यानी MCC ने NEET UG 2025 के फर्स्ट राउंड की चॉइस फिलिंग और चॉइस लॉकिंग फैसिलिटी को अस्थायी रूप से रोक दिया है। कमेटी ने इस रोक के लिए कोई कारण नहीं बताया है।

MCC ने अपनी ऑफिशियल वेबसाइट पर लिखा है, ‘फर्स्ट राउंड चॉइस फिलिंग और चॉइस लॉकिंग को रोक दिया गया है। रिवाइज्ड शेड्यूल जल्द ही घोषित किया जाएगा।’

इससे पहले, MCC ने 21 जुलाई से NEET UG 2025 काउंसलिंग के लिए रजिस्ट्रेशन विंडो और चॉइस फिलिंग प्रोसेस शुरू की थी।

2. जैसलमेर समुदाय ने NCERT की किताब में एक नक्शे को लेकर कड़ी आपत्ति जताई

जैसलमेर समुदाय ने NCERT की कक्षा 8 की सोशल साइंस की किताब में एक नक्शे को लेकर कड़ी आपत्ति जताई है। इस नक्शे में जैसलमेर को 18वीं सदी में मराठा साम्राज्य का हिस्सा दिखाया गया है।

नक्शा 8 की सोशल साइंस की किताब के यूनिट 3 पेज नंबर 71 पर प्रकाशित हुआ है।

नक्शा 8 की सोशल साइंस की किताब के यूनिट 3 पेज नंबर 71 पर प्रकाशित हुआ है।

समुदाय का आरोप है कि ये ऐतिहासिक रूप से भ्रामक, तथ्यात्मक रूप से आधारहीन और आपत्तिजनक है।

पूर्ववर्ती जैसलमेर राजपरिवार के चैतन्य राज सिंह ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर ट्वीट करके अपना विरोध दर्ज किया है।

पूर्ववर्ती जैसलमेर राजपरिवार के चैतन्य राज सिंह ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर ट्वीट करके अपना विरोध दर्ज किया है।

ऐसी ही और खबरें यहां पढ़ें..

—————

सवाल अभी भेजने के लिए यहां क्लिक करें

खबरें और भी हैं…



Source link

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top