- Hindi News
- Career
- BPSC Recruits 7,729 Teachers; Tamil Nadu PSC Has 615 Vacancies; UPSC Launches Pratibha Setu Portal
5 मिनट पहले
- कॉपी लिंक

नमस्कार, आज टॉप जॉब्स में बात बिहार पब्लिक सर्विस कमीशन में स्पेशल स्कूल टीचर्स के 7,729 पदों पर भर्ती की और तमिलनाडु पब्लिक सर्विस कमीशन (TNPSC) में 615 वैकेंसी की। करेंट अफेयर्स में बात बिहार में 5,900 करोड़ रुपए की विकास परियोजनाओं के उद्घाटन और शिलान्यास की और टॉप स्टोरी में जानकारी UPSC द्वारा लांच किए गए पोर्टल ‘प्रतिभा सेतु’ की।
करेंट अफेयर्स
1. पीएम ने बिहार में 5,900 करोड़ की विकास परियोजनाओं का उद्घाटन किया
20 जून को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बिहार के सिवान जिले में 5,900 करोड़ रुपए से अधिक की 28 विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया।

प्रधानमंत्री मोदी ने सारन जिले के मढ़ौरा प्लांट में तैयार किए गए अत्याधुनिक रेल इंजन का भी शुभारंभ किया।
- इसमें बिहार के विभिन्न शहरों में नमामि गंगे परियोजना से जुड़ीं सीवेज ट्रीटमेंट प्लांट और जल आपूर्ति के विभिन्न प्रोजेक्ट का शिलान्यास और लोकार्पण शामिल है।
- इसके अलावा, पीएम ने पटना-गोरखपुर वंदे भारत ट्रेन को हरी झंडी दिखाई।
- साथ ही, PM आवास योजना के तहत 53,666 बेघर लोगों को पहली किस्त जारी की।
- इसका मकसद बिहार के इन्फ्रास्ट्रक्चर को मजबूत करना है।
2. शंघाई सहयोग संगठन की बैठक में हिस्सा लेंगे रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह
रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह शंघाई सहयोग संगठन यानी SCO की बैठक में हिस्सा लेने के लिए चीन जाएंगे।

SCO बैठक 25 से 27 जून तक चीन के चीन के किंगदाओ शहर में होगी।
- इसमें पाकिस्तान के रक्षा मंत्री ख्वाजा आसिफ भी शामिल होंगे।
- इससे पहले 2018 में तत्कालीन विदेश मंत्री सुषमा स्वराज ने चीन का दौरा किया था।
- राजनीतिक, आर्थिक और सुरक्षा सहयोग को बढ़ावा देने के लिए 15 जून, 2001 को शंघाई सहयोग संगठन की स्थापना हुई थी।
- ये एक यूरेशियाई अंतरराष्ट्रीय संगठन है।
- इसके 10 सदस्य देश हैं, जिसमें चीन, रूस, कजाकिस्तान, किर्गिस्तान, ताजिकिस्तान, उज्बेकिस्तान, भारत, पाकिस्तान, ईरान और बेलारूस शामिल हैं।
दिन के बाकी करेंट अफेयर्स के लिए यहां क्लिक करें…
टॉप जॉब्स
1. बिहार पब्लिक सर्विस कमीशन में 7,729 पदों पर भर्ती
बिहार पब्लिक सर्विस कमीशन ने स्पेशल स्कूल टीचर्स के 7,729 पदों पर भर्ती निकाली है। उम्मीदवार ऑफिशियल वेबसाइट bpsc.bihar.gov.in पर जाकर आवेदन कर सकते हैं। यह भर्ती राज्य के स्पेशल स्कूलों में टीचर के लिए निकाली गई है। इस भर्ती के लिए करेक्शन विंडो 2 जुलाई से 28 जुलाई तक खुली रहेगी।

वैकेंसी डिटेल्स :
- प्राइमरी लेवल ( 1 से 5वीं तक) : 5,534 पद
- अपर प्राइमरी लेवल (6 से 8वीं तक) : 1,745 पद
- कुल पदों की संख्या : 7,279
एजुकेशनल क्वालिफिकेशन :
प्राइमरी टीचर :
- कम से कम 50% मार्क्स के साथ 12वीं पास
- भारतीय पुनर्वास परिषद द्वारा मान्यता प्राप्त संस्थान से विशेष शिक्षा में डीएलएड सर्टिफिकेट/डिप्लोमा भी होना चाहिए।
अपर प्राइमरी टीचर :
- 50% मार्क्स के साथ ग्रेजुएशन की डिग्री
- भारतीय पुनर्वास परिषद का वैलिड सीआरआर नंबर होना चाहिए। साथ ही विशेष शिक्षा में बीएड होना चाहिए।
एज लिमिट :
- सामान्य (पुरुष) : 18 – 37 साल
- सामान्य (महिला) : 18 – 40 साल
- ओबीसी, एमबीसी (महिला, पुरुष) : 18 – 40 साल
- एससी, एसटी (महिला, पुरुष) : 18 – 40 साल
सैलरी :
- पद के अनुसार 25 हजार – 28 हजार रुपए प्रतिमाह
सिलेक्शन प्रोसेस :
- रिटन एग्जाम
- डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन
- फाइनल मेरिट लिस्ट जारी
2. तमिलनाडु पब्लिक सर्विस कमीशन में 615 पदों पर भर्ती
तमिलनाडु पब्लिक सर्विस कमीशन (TNPSC) ने असिस्टेंट इंजीनियर और जूनियर मैनेजर के 615 पदों पर भर्ती निकाली है। उम्मीदवार ऑफिशियल वेबसाइट tnpsc.gov.in पर जाकर आवेदन कर सकते हैं।

एजुकेशनल क्वालिफिकेशन :
- पद के अनुसार बीए, बीएससी, बीटेक, बीई, सीए, एमए, एमएससी, एमई, एम टेक, एमबीए, पीजीडीएम, एससीए, एमएसडब्ल्यू की डिग्री
एज लिमिट :
- पद के अनुसार अधिकतम 21 से 30 साल
फीस :
- वन टाइम रजिस्ट्रेशन फीस : 150 रुपए
- एग्जाम फीस : 100 रुपए
सैलरी :
- लेवल – 16 – लेवल – 20 के अनुसार
सिलेक्शन प्रोसेस :
- रिटन एग्जाम के बेसिस पर
अन्य सरकारी नौकरियों के लिए यहां क्लिक करें…
टॉप स्टोरी
1. UPSC ने प्रतिभा सेतु पोर्टल लॉन्च किया
19 जून को यूनियन पब्लिक सर्विस कमीशन यानी UPSC ने ‘PRATIBHA सेतु’ नामक डिजिटल पोर्टल की शुरूआत की। इस पोर्टल पर उन कैंडिडेट्स की जानकारी होगी, जो UPSC की किसी भी परीक्षा के फाइनल राउंड तक पहुंचे हैं। पोर्टल से केंद्र सरकार, PSUs और प्राइवेट सेक्टर की कंपनियां कैंडिडेट्स की जानकारी को एक्सेस कर सकेंगे।

PRATIBHA का पूरा नाम प्रोफेशनल रिसोर्स एंड टैलेंट इंटीग्रेशन – ब्रिज फॉर हायरिंग एस्पिरेंट्स है।
इस पोर्टल का उद्देश्य उन उम्मीदवारों को रोजगार के अवसर प्रदान करना है, जो UPSC की कठिन प्रतियोगी परीक्षाओं जैसे सिविल सर्विस, फॉरेस्ट सर्विस, इंजीनियरिंग सर्विस आदि के सभी चरणों को पास कर चुके हैं, लेकिन फाइनल मेरिट लिस्ट में स्थान नहीं बना पाए।
ये योजना पहले पब्लिक डिस्क्लोजर स्कीम (PDS) के नाम से 20 अगस्त, 2018 में शुरू हुई थी। अब इसे PRATIBHA सेतु के रूप में रीब्रांड और विस्तारित किया गया है।
2. वर्ल्ड्स बेस्ट स्कूल 2025 में 4 इंडियन स्कूल शामिल
वर्ल्ड्स बेस्ट स्कूल प्राइजेज 2025 के लिए भारत के 4 स्कूलों ने अलग-अलग कैटेगरी में टॉप 10 फाइनलिस्ट में जगह बनाई। सपोर्टिंग हेल्दी लाइव्स कैटेगरी में हरियाणा के फरीदाबाद का गवर्नमेंट गर्ल्स सीनियर सेकेंडरी स्कूल, कम्युनिटी कोलैबोरेशन में महाराष्ट्र के जलिंदर नगर का ZP स्कूल, इनोवेशन में कर्नाटक के बेंगलुरु का एक्या स्कूल और एनवायर्नमेंटल एक्शन में उत्तर प्रदेश के वाराणसी का दिल्ली पब्लिक स्कूल को टॉप 10 में स्थान मिला।
इसकी घोषणा UK स्थित T4 एजुकेशन द्वारा की गई। ये पुरस्कार स्कूलों के सामाजिक प्रगति में योगदान, नवाचार, और समुदाय पर प्रभाव के लिए दिए जाते हैं।
सभी फाइनलिस्ट 15 और 16 नवंबर 2025 को अबू धाबी में आयोजित वर्ल्ड स्कूल्स समिट में शामिल होंगे।
ऐसी ही और खबरें यहां पढ़ें..
—————

सवाल अभी भेजने के लिए यहां क्लिक करें