- Hindi News
- Career
- Career Clarity | IIT JEE Preparation MP Board CBSE Dummy Candidate
21 मिनट पहले
- कॉपी लिंक

करियर क्लैरिटी सीजन 2 के एपिसोड 35 में आपका स्वागत है। आज हम दो सवालों का जवाब दे रहे हैं।
सवाल- मेरे 10वीं CBSE बोर्ड में 91% बने हैं। अब मैं IIT JEE की तैयारी कर रहा हूं। मैं कन्फ्यूज हूं मैं 11वीं, 12वीं एमपी बोर्ड डमी स्कूल लेकर करूं या CBSE से रेगुलर करूं।
जवाब- सीनियर करियर काउंसलर श्वेता खन्ना भंद्राल बताती हैं-
CBSE बोर्ड से परीक्षा दें या MP बोर्ड से एग्जाम दें। आप आगे एंट्रेस की तैयारी कर रहे हैं, तो आप अपना बोर्ड चेंज न करें। क्योंकि सभी एग्जाम CBSE बोर्ड के पैटर्न पर ही आधारित होते हैं।
आप डमी स्कूल न लें, डमी स्कूल से नुकसान होगा। 11वीं, 12वीं में स्कूल जाएं, क्योंकि आपके पर्सेंटज पर भी असर पढ़ता है। एंट्रेंस की तैयारी करें लेकिन अपना बोर्ड न बदलें।
आपने किस विषय में स्पेशलाइजेशन किया है, उसपे निर्भर करेगा। जैसे
- बॉटनी
- जूलॉजी
- केमिस्ट्री
- फिजिक्स
- कंप्यूटर साइंस
- केमिस्ट्री
- आईटी
इसके साथ ही आपको सलाह रहेगी कि आप सरकारी नौकरी के एग्जाम भी दें जैसे
- SSC-CGL
- UPSC
- स्टेट PCS
- रेलवे
- बैंकिंग
वहीं अगर आप आगे पढ़ना चाहते हैं तो आप MBA कर सकते हैं
- हेल्थ केयर
- हॉस्पिटल एडमिनिस्ट्रेशन
- फाइनेंस
- HR
आप चाहें तो MSc या MA भी कर सकते हैं और CSIR-NET के जरिए रिसर्च में भी जा सकते हैं। आप टीचिंग में जाना चाहें तो B.Ed कर सकते हैं और TET-CTET का एग्जाम देकर टीचिंग में भी जा सकते हैं। कंप्यूटर/ मैथ्स अगर आपका सब्जेक्ट रहा है तो आप
- सॉफ्टवेयर डेवलपर
- वेब डेवलपर
- डेटा एनालिस्ट
- साइबर सिक्योरिटी इन विषयों में भी आप कोर्स कर जॉब पा सकते हैं।

सवाल अभी भेजने के लिए यहां क्लिक करें
सरकारी नौकरियों की खबर के लिए यहां क्लिक करें…