- Hindi News
- National
- Chardham Yatra LIVE Video Update; Kedarnath Badrinath Photos | Gangotri Yamunotri
देहरादून5 घंटे पहलेलेखक: वैभव पलनीटकर और देवांशु तिवारी
- कॉपी लिंक

मां गंगा और यमुना की डोली की पूजा-अर्चना के बाद चारधाम यात्रा की विधिवत शुरुआत हो गई।
गंगोत्री और यमुनोत्री धाम के कपाट बुधवार को अक्षय तृतीया के दिन श्रद्धालुओं के लिए खोल दिए गए। इसके साथ ही करीब 6 महीने तक चलने वाली चार धामयात्रा की विधिवत शुरुआत हो गई।
दैनिक भास्कर एप पर आप दोनों धाम के लाइव दर्शन कर सकते हैं। गंगोत्री में 1 हजार से ज्यादा और यमुनोत्री में 3 हजार से ज्यादा श्रद्धालु पहले दिन दर्शन के लिए पहुंचे हैं।
सबसे पहले आज सुबह मां गंगा की डोली मुखबा से गंगोत्री धाम पहुंची। राजपूताना राइफल्स के बैंड की धुनों के बीच गंगा की पूजा-अर्चना की गई। हेलिकॉप्टर से मंदिर पर फूल बरसाए गए।
गंगोत्री के बाद यमुनोत्री धाम के कपाट सुबह 11:55 बजे खोले गए। इससे पहले यमुना की उत्सव डोली यमुनोत्री धाम पहुंची। पूजा-अर्चना के बाद यमुनोत्री के कपाट खोले गए।
उत्तराखंड के CM पुष्कर सिंह धामी ने भी गंगोत्री-यमुनोत्री धाम पहुंचकर पूजा-अर्चना की। गंगोत्री-यमुनोत्री के बाद अब 2 मई को केदारनाथ और 4 मई को बद्रीनाथ धाम के कपाट खोले जाएंगे।
गंगोत्री और यमुनोत्री धाम की 4 तस्वीरें देखें…

आज सुबह मां गंगा की डोली मुखबा से गंगोत्री धाम पहुंची। इस दौरान हर-हर गंगे के जयकारों से धाम गूंज उठा।

गंगोत्री धाम में दर्शन के लिए कपाट खुलते ही श्रद्धालु साल के पहले दर्शन करने के लिए लाइन में लगे।

मां यमुना के धाम यमुनोत्री को फूलों से सजाया गया है।

मां यमुना की उत्सव डोली आज सुबह ही यमुनोत्री धाम पहुंची। मूर्ति के दर्शन कीजिए।

गंगोत्री और यमुनोत्री धाम से जुड़े पल-पल के अपडेट्स के लिए ब्लॉग से गुजर जाएं…
अपडेट्स
10:02 AM30 अप्रैल 2025
- कॉपी लिंक
चारधाम यात्रा के दौरान मौसम कैसा रहेगा

10:01 AM30 अप्रैल 2025
- कॉपी लिंक
चारधाम यात्रा का रूटमैप देखें

10:00 AM30 अप्रैल 2025
- कॉपी लिंक
चारधाम यात्रा कैसे पहुंचे

09:58 AM30 अप्रैल 2025
- कॉपी लिंक
यात्रा के दौरान कहा रूकें…

09:53 AM30 अप्रैल 2025
- कॉपी लिंक
2 मई को केदारनाथ और 4 मई को बद्रीनाथ के कपाट खुलेंगे
गंगोत्री और यमुनोत्री धाम के कपाट आज खुल गए हैं। यात्रा के पहले दिन प्रवेश द्वार हरिद्वार से यात्रियों के जत्था रवाना किया गया। 2 मई को केदारनाथ और 4 मई को बद्रीनाथ के कपाट खुलने हैं। चारधाम यात्रा का रजिस्ट्रेशन चालू है, 22 लाख से ज्यादा रजिस्ट्रेशन हो चुके हैं।
आप भी इस प्रकार आसानी से रजिस्ट्रेशन कर सकते हैं।

09:23 AM30 अप्रैल 2025
- कॉपी लिंक
CM धामी बोले- यमुनोत्री के लिए मास्टर प्लान बना रहे
उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा, ‘हम चार धाम यात्रा को लेकर हर स्थिति पर नजर बनाए हुए हैं, ताकि यात्रियों को कोई परेशानी न हो। यमुनोत्री धाम की यात्रा बाकी धामों की तुलना में थोड़ी कठिन है, इसलिए हम इसके लिए एक मास्टर प्लान बना रहे हैं।’
08:21 AM30 अप्रैल 2025
- कॉपी लिंक
श्रद्धालु बोला- मां यमुना ने दर्शन कर धन्य हो गया
08:18 AM30 अप्रैल 2025
- कॉपी लिंक
उत्तराखंड पुलिस ने मां यमुना के स्वागत में विशेष धुन बजाई
08:16 AM30 अप्रैल 2025
- कॉपी लिंक
यमुनोत्री धाम से जानकारी दे रहे भास्कर रिपोर्टर देवांशु
भास्कर रिपोर्टर देवांशु ने बता रहे हैं कि यमुनोत्री धाम में उत्तराखंड सरकार ने सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए हैं। जगह-जगह पर यात्रियों की जांच की जा रही है।
06:46 AM30 अप्रैल 2025
- कॉपी लिंक
यमुनोत्री में श्रद्धालुओं की लंबी कतार
06:38 AM30 अप्रैल 2025
- कॉपी लिंक
यमुनोत्री धाम के दर्शन करें
06:28 AM30 अप्रैल 2025
- कॉपी लिंक
यमुनोत्री धाम के कपाट खुले
06:24 AM30 अप्रैल 2025
- कॉपी लिंक
वैदिक मंत्र उच्चारण के साथ मां यमुना का स्वागत किया गया
यमुनोत्री धाम में वैदिक मंत्र उच्चारण के साथ मां यमुना का स्वागत किया गया। इस दौरान उनके भाई यमराज की डोली भी उन्हें विदा करने धाम आई। 11:55 पर विधि विधान से कपाट खोले जाएंगे।
06:20 AM30 अप्रैल 2025
- कॉपी लिंक
यमुना जी के सबसे करीब से दर्शन करें
06:15 AM30 अप्रैल 2025
- कॉपी लिंक
यमुना की उत्सव डोली यमुनोत्री धाम पहुंची
05:39 AM30 अप्रैल 2025
- कॉपी लिंक
गंगोत्री धाम से लाइव जानकारी दे रहे भास्कर रिपोर्टर वैभव पलनीटकर
05:38 AM30 अप्रैल 2025
- कॉपी लिंक
यमुनोत्री मां की डोली धाम से 2 किमी पास पहुंची
गंगोत्री धाम के कपाट खुलने के बाद अब यमुनोत्री धाम में उत्सव डोली के स्वागत का इंतजार है। आर्मी बैंड की बीट और लोगों के जय यमुना मैया के जयकारों के बीच यमुनोत्री मां की डोली धाम से 2 किमी पास पहुंच चुकी है।
05:34 AM30 अप्रैल 2025
- कॉपी लिंक
यमुनोत्री मां की उत्सव डोली जानकी चट्टी से होते हुए भैरव मंदिर पहुंची

यमुनोत्री मां की उत्सव डोली जानकी चट्टी से होते हुए भैरव मंदिर पहुंच चुकी है। डोली के साथ 3000 से ज्यादा लोग मौजूद हैं।
05:30 AM30 अप्रैल 2025
- कॉपी लिंक
गंगोत्री धाम के कपाट खुले, चार धाम यात्रा की विधिवत शुरुआत हुई
गंगोत्री धाम के दर्शन शुरू हो गए हैं। इसी के साथ चार धाम यात्रा औपचारिक रूप से शुरू हो गई है। श्रद्धालु अब मंदिर में दर्शन के लिए जा सकेंगे।
05:18 AM30 अप्रैल 2025
- कॉपी लिंक
यमुनोत्री मंदिर में दर्शन से पहले लोग यमुनोत्री स्नान के लिए घाट पर इकट्ठा हो रहे

यमुनोत्री मंदिर में दर्शन से पहले लोग यमुनोत्री स्नान के लिए घाट पर इकट्ठा हो रहे हैं। मान्यता है कि अक्षय तृतीया के दिन कालिंदी पर्वत से होते हुए मां यमुना अपने भक्तों को आशीर्वाद देने के लिए अमृत धारा लेकर बहती हैं। आज यमुना नदी में स्नान करने पर मनुष्य मृत्यु के बाद प्रेत योनि में नहीं जाता।
05:16 AM30 अप्रैल 2025
- कॉपी लिंक
राजपूताना राइफल्स के बैंड की धुनों के बीच गंगोत्री धाम में पूजा-अर्चना
राजपूताना राइफल्स के बैंड की धुनों के बीच गंगोत्री धाम में पूजा-अर्चना चल रही है। पुलिस और आर्मी के जवान भी यहां मौजूद हैं।
05:14 AM30 अप्रैल 2025
- कॉपी लिंक
उत्तराखंड के CM गंगोत्री धाम पहुंचे

05:05 AM30 अप्रैल 2025
- कॉपी लिंक
गंगोत्री धाम पर हेलिकॉप्टर से फूल बरसाए गए
05:04 AM30 अप्रैल 2025
- कॉपी लिंक
गंगोत्री के कपाट खुलने से पहले गंगा की डोली की पूजा शुरू
04:47 AM30 अप्रैल 2025
- कॉपी लिंक
यमुनोत्री की उत्सव डोली जानकी चट्टी से धाम के लिए रवाना

मां यमुनोत्री की उत्सव डोली जानकी चट्टी से पैदल मार्ग होते हुए धाम के लिए निकल चुकी है। उत्तराखंड पुलिस के मुताबिक उत्सव डोली के साथ 3000 लोगों की भीड़ ढोल लगाने की धुन पर जयकारे लगाते हुए आगे बढ़ रही है।
डोली आने से पहले मंदिर परिसर को सुरक्षा के चलते खाली कराया गया है। भीड़ इकट्ठा होने पर भगदड़ जैसी स्थिति ना बने इसके लिए मंदिर पर सुरक्षा चौक चौबंद कर दी गई है।
04:44 AM30 अप्रैल 2025
- कॉपी लिंक
MP के धार से यमुनोत्री धाम पहुंचे भक्त
04:34 AM30 अप्रैल 2025
- कॉपी लिंक
गंगोत्री धाम के कपाट खुलने से पहले श्रद्धालुओं की भारी भीड़

04:27 AM30 अप्रैल 2025
- कॉपी लिंक
गंगोत्री धाम में अन्य देवी-देवताओं की पालकी को मंदिर परिसर में घुमाया जा रहा है
04:21 AM30 अप्रैल 2025
- कॉपी लिंक
यमुनोत्री की डोली आने से पहले मंदिर में फूलों से सजावट
मां यमुनोत्री की डोली आने से पहले मंदिर के कपाट को फूलों से सजा दिया गया है। 11:55 पर मंदिर के दरवाजे से यमुनोत्री मां की डोली धाम में पधारेगी और विधिवत पूजा और मंत्र उच्चारण के बाद लोगों को दर्शन मिलेंगे।
04:09 AM30 अप्रैल 2025
- कॉपी लिंक
यमुनोत्री उत्सव डोली से पहले सुरक्षा बढ़ी, 10 हजार की भीड़ रहेगी
यमुनोत्री के CO सुशील रावत के मुताबिक, मां यमुनोत्री की उत्सव डोली आने से पहले धाम के पैदल रूट को सुरक्षा घेरे में ले लिया गया है। 12 से लेकर 3:00 तक सबसे ज्यादा भीड़ आने का अनुमान है इसमें 5000 से ज्यादा स्थानीय लोग और करीब इतने ही बाहरी श्रद्धालु दर्शन करने के लिए आएंगे।
धाम में लोगों की भीड़ बढ़ने पर इमरजेंसी प्रोटोकॉल भी लागू किए जाने की व्यवस्था है। इसमें श्रद्धालुओं के लिए यात्रा रूट पर कई होल्डिंग पॉइंट्स बनाए गए हैं। यहीं से जत्थे के हिसाब से यात्रियों को धाम तक भेजा जाएगा जिससे अफरा तफरी की स्थिति ना बने।
यमुनोत्री धाम में सिक्योरिटी को बेहतर बनाने के लिए उत्तराखंड पुलिस एसडीआरएफ और LIU के जवानों के साथ-साथ 150 पुलिसकर्मी कुछ वर्दी और कुछ गैर वर्दी में भी तैनात किए गए हैं।
03:41 AM30 अप्रैल 2025
- कॉपी लिंक
यमुनोत्री मार्केट 6 महीने बाद फिर खुली
6 महीने तक बंद रही यमुनोत्री मार्केट एक बार फिर से गुलजार हो चुकी है। हनुमान चट्टी और जानकी चट्टी के रहने वाले छोटे दुकानदारों ने मंदिर के पास पूजन सामग्री चुनरी और खाने के स्टाल लगाए हैं। लोग यहां आकर खरीदारी कर रहे हैं। यह मार्केट चार धाम यात्रा के दौरान 6 महीने तक यूं ही खुली रहेगी। अक्टूबर में ठंड बढ़ने पर जब मंदिर के कपाट बंद होंगे तो यहां के दुकानदार बाजार बंद करके अपने गांव में चले जाएंगे।
03:39 AM30 अप्रैल 2025
- कॉपी लिंक
गंगोत्री धाम से भास्कर रिपोर्टर वैभव पलनीटकर की रिपोर्ट
03:33 AM30 अप्रैल 2025
- कॉपी लिंक
गंगोत्री धाम पर गंगा जी की पालकी पहुंची

गंगोत्री धाम पर गंगा जी की पालकी पहुंच चुकी है। करीब 10:57 मिनट पर धाम के कपाट खुलेंगे। थोड़ी देर में पूजन कार्यक्रम शुरू होगा।
03:28 AM30 अप्रैल 2025
- कॉपी लिंक
गंगोत्री धाम में सुरक्षा में तैनात जवान
03:26 AM30 अप्रैल 2025
- कॉपी लिंक
यमुनोत्री धाम स्थित प्राचीन हनुमान मंदिर की क्या है मान्यता
यमुनोत्री धाम से सटा हुआ है प्राचीन हनुमान मंदिर, जिसे अयोध्या का दिगंबर अखाड़ा संभालता है। यमुनोत्री धाम आने वाले श्रद्धालु यमुना जी के दर्शन के बाद हनुमान मंदिर में पूजा करते हैं, फिर चार धाम यात्रा के दूसरे चरण यानी की गंगोत्री धाम की यात्रा शुरू करते हैं। पहले यह मंदिर गुफा के आकार में था,जिसकी खोज नेपाल से आए महात्मा राम भरोसे दास जी महाराज ने की थी। बाद में इस मंदिर का सुंदरीकरण बृजमोहन खंडेलवाल ने 27 नवंबर 1995 को करवाया।
03:21 AM30 अप्रैल 2025
- कॉपी लिंक
गंगोत्री धाम के बारे में मुख्य पुजारी पंडित रवीन्द्र सेमवाल से सुनिए
03:13 AM30 अप्रैल 2025
- कॉपी लिंक
अब तक 800 श्रद्धालु यमुनोत्री धाम पहुंचे

यमुनोत्री धाम में पहुंचे श्रद्धालुओं की संख्या 800 पार पहुंच गई है। भीड़ बढ़ने के साथ ही सूर्यकुंड में आस्था की डुबकी लगाने वाले लोगों की संख्या भी बढ़ती जा रही है।
03:10 AM30 अप्रैल 2025
- कॉपी लिंक
यमुनोत्री धाम में पहले दिन 10 हजार लोगों के आने की संभावना
यमुनोत्री मंदिर समिति के मुताबिक, कपाट खुलने के पहले दिन ही 10000 लोगों के आने की संभावना है। इसे देखते हुए मंदिर प्रशासन ने भक्तों के लिए भंडारे, चाय और स्वास्थ्य सेवाओं की व्यवस्था की है।
02:54 AM30 अप्रैल 2025
- कॉपी लिंक
यमुनोत्री धाम से गुजरती हुई यमुना नदी
यमुना नदी हिमालय की बंदरपूंछ पर्वत श्रेणी में मौजूद यमुनोत्री ग्लेशियर से लगभग 6,387 मीटर की ऊंचाई पर निकलती है। यमुनोत्री धाम चार धाम यात्रा का एक प्रमुख हिस्सा है और हर साल लाखों श्रद्धालु यहां दर्शन के लिए आते हैं। यमुना नदी उत्तराखंड से निकलकर हिमाचल प्रदेश, हरियाणा, दिल्ली और उत्तर प्रदेश जैसे कई राज्यों से होकर बहती है। आखिर में यह नदी प्रयागराज (इलाहाबाद) में गंगा नदी से संगम करती है। यमुना नदी धार्मिक, सांस्कृतिक और आर्थिक दृष्टि से अत्यंत महत्वपूर्ण है और इन्हें गंगा नदी की बहन के रूप में भी पूजा जाता है।
02:42 AM30 अप्रैल 2025
- कॉपी लिंक
नेपाल से यमुनोत्री धाम आए श्रद्धालु
02:29 AM30 अप्रैल 2025
- कॉपी लिंक
चारधाम यात्रा पर आए श्रद्धालुओं ने सूरजकुंड पर दर्शन किए
02:26 AM30 अप्रैल 2025
- कॉपी लिंक
यमुनोत्री धाम में लोगों का आना शुरू, इस समय तापमान 2 डिग्री सेल्सियस
यमुनोत्री धाम में लोगों का आना शुरू हो गया है कालिंदी पर्वत पर मौजूद यमुनोत्री धाम बंदर पूछ पर्वतमाला से घिरा हुआ है। इस समय यमुनोत्री धाम का तापमान 2 डिग्री सेल्सियस है। हल्की धूप खुली हुई है जिससे लोगों को ठंड का एहसास काम हो रहा है।
02:20 AM30 अप्रैल 2025
- कॉपी लिंक
सूर्यकुंड में भक्तों ने लगाई डुबकी, क्या है इसकी मान्यता
यमुनोत्री धाम आकर लोग सबसे पहले सूर्यकुंड में आस्था की डुबकी लगाते हैं। समुद्र तल से 3000 फीट की ऊंचाई पर मौजूद इस कुंड में हमेशा गर्म पानी रहता है। जबकि यमुनोत्री ग्लेशियर से गिरा यमुनोत्री धाम बेहद ठंडा है।
सूर्यकुंड को लेकर एक मान्यता चली आ रही है कि यमुना जी ने अपने भाई यमराज से 22 वचन मांगे थे इनमें से एक वचन यह था कि जो भी यमुनोत्री धाम जाकर सूर्यकुंड में स्नान करके मेरी पूजा करेगा उसे यमलोक से छुटकारा मिल जाएगा।
02:13 AM30 अप्रैल 2025
- कॉपी लिंक
देवी गंगा की डोली निकाली गई
02:09 AM30 अप्रैल 2025
- कॉपी लिंक
यमुनोत्री धाम का क्या है महत्व
02:08 AM30 अप्रैल 2025
- कॉपी लिंक
घर बैठे यमुनोत्री धाम के दर्शन कैसे करें
02:01 AM30 अप्रैल 2025
- कॉपी लिंक
गंगोत्री धाम का आज सुबह का नजारा
01:58 AM30 अप्रैल 2025
- कॉपी लिंक
यमुनोत्री धाम को फूलों से सजाया गया है
01:57 AM30 अप्रैल 2025
- कॉपी लिंक
यमुनोत्री धाम का वीडियो, कपाट सुबह 11:55 पर खुलेंगे
01:56 AM30 अप्रैल 2025
- कॉपी लिंक
यमुनोत्री धाम में पैदल रूट पर CCTV कैमरे लगाए गए

उत्तराखंड के उत्तरकाशी में स्थित यमुनोत्री धाम की कपाट आज सुबह 11:55 पर खोले जाएंगे। इससे पहले मंदिर में सुबह 7:00 से ही सुरक्षा बढ़ा दी गई है। यात्रियों की निगरानी और सुरक्षा व्यवस्था को देखते हुए पैदल रूट पर जगह-जगह सीसीटीवी कैमरे लगाए गए हैं। एसडीआरएफ, उत्तराखंड पुलिस, LIU और फायर ब्रिगेड के 100 से ज्यादा जवान धाम में मौजूद है।
01:48 AM30 अप्रैल 2025
- कॉपी लिंक
यमुनोत्री से भास्कर रिपोर्टर देवांशु तिवारी की रिपोर्ट
12:18 AM30 अप्रैल 2025
- कॉपी लिंक
IMD ने मौसम में बदलाव का अलर्ट जारी किया
मौसम विभाग (IMD) ने चारधाम यात्रा शुरू होने से पहले मौसम में बदलाव की चेतावनी जारी की है। विभाग ने 1 और 2 मई को गरज-चमक के साथ बारिश और तेज हवा चलने की आशंका जताई है।
3 से 5 मई के बीच बारिश के साथ आंधी भी आ सकती है। ऐसे में ऊनी कपड़े, छतरी, रेनकोट साथ रखें। सरकार ने जगह-जगह मेडिकल कैंप बना रखे हैं, फिर भी फर्स्ट एड किट और जरूरी दवाएं साथ रखना की सलाह दी गई है।
सरकार ने यात्रा शुरू होने से पहले गाइडलाइन जारी की है। यात्रा के लिए रजिस्ट्रेशन करवाते समय मेडिकल हिस्ट्री बतानी जरूरी है। यात्रा के समय रजिस्ट्रेशन प्रूफ, आईडी कार्ड, मंदिर पास, ट्रैवल परमिट, मेडिकल सर्टिफिकेट, इंश्योरेंस पेपर जैसे डॉक्यूमेंट साथ रखना जरूरी है।

12:18 AM30 अप्रैल 2025
- कॉपी लिंक
PAC की 17, अर्धसैनिक बलों की 10 कंपनियां तैनात
चारधाम यात्रा के लिए सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं। यात्रा रूट पर करीब 6 हजार पुलिसकर्मी, PAC की 17 कंपनियां और अर्धसैनिक बलों की 10 कंपनियां तैनात की गई हैं।
हादसे की आशंका वाले 65 से ज्यादा इलाकों में स्टेट डिजास्टर रिस्पॉन्स फोर्स (SDRF) तैनात किया जाएगा। यात्रा के दौरान खुफिया एजेंसियां भी अलर्ट पर रहेंगी।
पूरे यात्रा क्षेत्र को 15 सुपर जोन में बांटा गया है, जिसमें दो हजार से ज्यादा CCTV कैमरे लगाए गए हैं। गढ़वाल रेंज लेवल पर एक इंटीग्रेटेड कमांड सेंटर भी बनाया गया है।

12:17 AM30 अप्रैल 2025
- कॉपी लिंक
देवी गंगा 3 दिन तक शिला रूप में दर्शन देती हैं
गंगोत्री मंदिर के कपाट बंद होने का बाद देवी गंगा की शीतकालीन पूजा मुखबा गांव में होती है। मुखबा गांव के सेमवाल ब्राह्मण देवी गंगा की पूजा करते हैं। ये जगह गंगोत्री धाम से 22 किमी दूर है।
बीते दिन दोपहर करीब 12 बजे देवी गंगा की डोली मुखबा गांव से गंगोत्री धाम के लिए निकली। डोली में मां गंगा की भोग मूर्ति के साथ देवी सरस्वती और अन्नपूर्णा के भी चल विग्रह भी होते हैं।
डोली ने भैरव घाटी स्थित भैरव मंदिर में रात्रि विश्राम किया। डोली आज सुबह 9 बजे गंगोत्री पहुंचेगी। द्वार पूजन के बाद 10:30 बजे मंदिर के कपाट खोले जाएंगे।
इसके बाद गर्भगृह में देवी गंगा की पत्थर की मूर्ति का अभिषेक, पूजन और मंगल आरती होगी। राजभोग अर्पित करने के बाद दर्शन शुरू हो जाएंगे।
कपाट खुलने से अगले तीन दिन तक देवी गंगा के शिला रूप में दर्शन करने की परंपरा है। चौथे दिन यानी गंगा सप्तमी से देवी के श्रंगार दर्शन शुरू होंगे।
12:17 AM30 अप्रैल 2025
- कॉपी लिंक
भाई शनि बहन यमुना को छोड़ने धाम आते हैं
उत्तराखंड की चारधाम यात्रा वामावर्ती होती है। यानी तीर्थयात्री हिमालय के बाईं ओर स्थित यमुनोत्री धाम के दर्शन से यात्रा शुरू करते हैं। इसके बाद गंगोत्री, केदारनाथ होते हुए बद्रीनाथ दर्शन के बाद चारधाम यात्रा संपन्न होती है।
यमुनोत्री धाम मंदिर उत्तरकाशी जिले की बड़कोट तहसील में है। सुबह 9 बजे खरसाली गांव से डोली में देवी यमुना की चांदी की भोग मूर्ति (चलित विग्रह) यमुनोत्री धाम के लिए निकलेगी। डोली की अगुआई उनके भाई शनिदेव करते हैं। इन्हें सोमेश्वर कहा जाता है।
माना जाता है सोमेश्वर देवी यमुना को उनके धाम छोड़कर खरसाली लौट जाते हैं। यमुनोत्री से 6 किमी दूर खरसाली में शनिदेव का मंदिर है। यमुनोत्री धाम के कपाट खोलने से पहले वैदिक मंत्रों से द्वार पूजन किया जाएगा।
इसके बाद सुबह 11:55 बजे धाम के कपाट खुलेंगे। फिर भोग मूर्ति यानी देवी के चलित विग्रह को गर्भ गृह में स्थापित किया जाएगा। वैदिक मंत्रों से देवी का आह्वान और स्थापना होगी। यमुनाजी की मंगल आरती के बाद दर्शन शुरू होंगे।
12:07 AM30 अप्रैल 2025
- कॉपी लिंक
चारधाम के मंदिर

12:06 AM30 अप्रैल 2025
- कॉपी लिंक
गंगोत्री-यमुनोत्री से केदारनाथ-बद्रीनाथ तक के बारे में सब कुछ

अक्षय तृतीया के दिन यानी 30 अप्रैल 2025 को सुबह 10:30 बजे गंगोत्री और यमुनोत्री मंदिर के कपाट खुलते ही चारधाम यात्रा की शुरुआत हो जाएगी। इस बार 50 लाख से ज्यादा यात्रियों के चारधाम पहुंचने की उम्मीद है। 2024 में हुई चारधाम यात्रा में करीब 48,11,279 लाख लोग आए थे। पूरी खबर पढ़ें…