Congress appointed Gaurav Gogoi as Assam state president | कांग्रेस ने गौरव गोगोई को असम का प्रदेश अध्यक्ष बनाया: राज्य में अगले साल विधानसभा चुनाव हैं; लोकसभा में कांग्रेस के उपनेता हैं गोगोई


नई दिल्ली/दिसपुर18 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक
गौरव गोगोई असम की जोरहाट सीट से सांसद हैं। - Dainik Bhaskar

गौरव गोगोई असम की जोरहाट सीट से सांसद हैं।

कांग्रेस ने पार्टी सांसद गौरव गोगोई को असम का प्रदेश अध्यक्ष नियुक्त किया है। उनके अलावा तीन वर्किंग प्रेसिडेंट जाकिर हुसैन सिकदर, रोजलिना तिर्की, प्रदीप सरकार भी नियुक्त किए गए हैं।

सोमवार दोपहर को कांग्रेस ने X पोस्ट के जरिए इसकी जानकारी दी। गौरव गोगोई भूपेन कुमार बोरा को जगह लेंगे। असम में अगले साल विधानसभा चुनाव हैं। राज्य में वर्तमान में बीजेपी की सरकार है। हिमंत बिस्व सरमा मुख्यमंत्री हैं।

गौरव गोगोई असम की जोरहाट सीट से सांसद हैं। 2024 के लोकसभा चुनाव में गौरव गोगोई ने बीजेपी के तपन कुमार गोगोई को 1 लाख 44 हजार वोट से हराया था। गौरव को 7 लाख 51 हजार से ज्यादा वोट मिले थे। गौरव लोकसभा में कांग्रेस के उपनेता भी हैं।

राज्य में अगली साल विधानसभा चुनाव

असम में अगले विधानसभा चुनाव 2026 में होने हैं। वर्तमान सरकार का कार्यकाल अप्रैल 2026 तक है। विधानसभा चुनाव से पहले इस साल मई महीने राज्य में पंचायत चुनाव हुए थे। इसमें बीजेपी को बंपर जीत हासिल हुई।

397 जिला परिषद सीट में से 219 और 2192 आंचलिक पंचायत निर्वाचन क्षेत्रों में से 901 पर भाजपा ने जीत दर्ज की है। कांग्रेस को महज 271 सीटों पर ही जीत हासिल हुई थी। बाकी की सीटें अन्य दलों को मिली थी।

असम के पूर्व CM के बेटे हैं गौरव गोगोई

गौरव गोगोई असम के पूर्व मुख्यमंत्री तरुण गोगोई के बेटे हैं। गौरव ने 2014 में कांग्रेस के टिकट पर असम के कालियाबोर लोकसभा क्षेत्र से अपनी राजनीतिक शुरुआत की थी। इस चुनाव में उन्होंने भाजपा के मृणाल कुमार सैकिया को 93 हजार से ज्यादा वोटों से हराया था।

2020 में गौरव को लोकसभा में विपक्ष के उपनेता बनाया गया था। वे वर्तमान में भी लोकसभा में विपक्ष के उपनेता हैं। 2024 में कालियाबोर लोकसभा सीट खत्म होने के बाद गौरव ने जोरहाट सीट से चुनाव लड़ा था। उन्होंने चुनाव में जीत हासिल की थी।

…………………………

गौरव गोगोई से जुड़ी ये खबर भी पढ़ें…

असम CM बोले-पाकिस्तानी सैलरी पर थीं गोगोई की ब्रिटिश पत्नी: कहा- सीनियर कांग्रेस नेता का कबूलनामा, अगर यह सच तो राष्ट्रीय सुरक्षा के लिए बड़ा खतरा

असम के मुख्यमंत्री हिमंता बिस्वा शर्मा ने 26 मई को कांग्रेस सांसद गौरव गोगोई की विदेशी पत्नी एलिजाबेथ कोलबर्न के पाकिस्तानी कनेक्शन को लेकर फिर सवाल किया। उन्होंने X पर ट्वीट किया, जिसमें सीनियर कांग्रेस नेता रिपुन बोरा के हवाले से बताया कि सांसद गौरव गोगोई की पत्नी पाकिस्तान सरकार से सैलरी ले रही थी। पूरी खबर पढ़ें…

खबरें और भी हैं…



Source link

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top