Delhi Ariport Indigo Leh Flight Emergency Landing Update | Delhi News | आज दो फ्लाइट की इमरजेंसी लैंडिंग: लेह जा रहे इंडिगो विमान की दिल्ली वापसी; हैदराबाद-तिरुपति स्पाइसजेट उड़ान भी 10 मिनट बाद लौटी


नई दिल्ली10 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक
यह तस्वीर इंडिगो की फ्लाइट के अंदर की है। जिसमें पैसेंजर खड़े हुए नजर आ रहे हैं। - Dainik Bhaskar

यह तस्वीर इंडिगो की फ्लाइट के अंदर की है। जिसमें पैसेंजर खड़े हुए नजर आ रहे हैं।

दिल्ली से लेह जा रही इंडिगो फ्लाइट 6E 2006 तकनीकी खराबी के कारण गुरुवार सुबह वापस दिल्ली लौट आई। फ्लाइट में क्रू मेंबर्स सहित 180 लोग सवार थे।

इसके अलावा स्पाइसजेट की फ्लाइट भी उड़ान भरने के 10 मिनट बाद वापस लौट गई। ये फ्लाइट हैदराबाद से तिरुपति जा रही थी। फ्लाइट में कुल 80 यात्री सवार थे।

इससे पहले बुधवार को एअर इंडिया की 3 फ्लाइट कैंसिल की गईं थीं। इनमें दिल्ली-बाली, टोरंटो-दिल्ली और दुबई-दिल्ली वाली उड़ानें शामिल थीं।

यह तस्वीर 17 जून की है, जब बोइंग 777-200LR (वर्ल्डलाइनर) विमान रात 12:45 बजे कोलकाता पहुंचा था। इसे मुंबई के लिए रात 2:00 बजे रवाना होना था। विमान के बाएं इंजन में तकनीकी खराबी आने के कारण टेकऑफ में देरी हुई।

यह तस्वीर 17 जून की है, जब बोइंग 777-200LR (वर्ल्डलाइनर) विमान रात 12:45 बजे कोलकाता पहुंचा था। इसे मुंबई के लिए रात 2:00 बजे रवाना होना था। विमान के बाएं इंजन में तकनीकी खराबी आने के कारण टेकऑफ में देरी हुई।

18 जून: एअर इंडिया की तीन फ्लाइट जो वापस लौटीं

  • दिल्ली से बाली जा रही फ्लाइट AI2145 बीच रास्ते से ही दिल्ली लौटी। एयरलाइन ने बताया यह फैसला बाली एयरपोर्ट के पास ज्वालामुखी विस्फोट की खबरों के कारण यात्रियों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए लिया गया।
  • टोरंटो से दिल्ली वाली फ्लाइट AI188 कैंसिल की गई। फ्लाइट में यात्री सवार हो चुके थे, उन्हें उतारा गया। कहा गया कि विमान के मेंटेनेंस और क्रू के फ्लाइट ड्यूटी टाइम की लिमिटेशन के चलते इसे रद्द किया गया है।
  • दुबई से दिल्ली आने वाली फ्लाइट AI996 को तकनीकी खामी के चलते कैंसिल किया गया। इस फ्लाइट में भी यात्री सवार हो चुके थे। आदेश जारी होते ही उन्हें भी उतारा गया।

17 जून: एअर इंडिया की 7 फ्लाइट रद्द हुईं 17 जून को एअर इंडिया की 7 इंटरनेशनल फ्लाइट रद्द की गई थीं। इनमें अहमदाबाद-लंदन, दिल्ली-पेरिस, दिल्ली-वियना, लंदन-अमृतसर, दिल्ली-दुबई, बेंगलुरु-लंदन और सैन फ्रांसिस्को-मुंबई फ्लाइट शामिल रहीं।

12-17 जून के बीच एअर इंडिया की 66 फ्लाइट रद्द

नागरिक उड्डयन महानिदेशालय (DGCA) ने मंगलवार को बताया था कि 12 से 17 जून के बीच एअर इंडिया ने बोइंग 787 की फ्लाइट्स को मिलाकर 66 उड़ानें रद्द कीं। DCGA ने कहा- 12 जून की घटना के बाद एअर इंडिया के बोइंग 787 सीरीज ड्रीमलाइनर की जांच की गई, जिसमें सुरक्षा को लेकर कोई बड़ी बात सामने नहीं आई।

DCGA ने कहा कि विमान का रखरखाव मौजूदा सिक्योरिटी नियमों के मुताबिक पाया गया है। एयर इंडिया की फ्लीट में 33 बोइंग 787- 8/9 विमान हैं। मंगलवार को DGCA की एअर इंडिया के अधिकारियों के साथ बैठक हुई। इसमें DGCA ने एयरलाइन को विमान सुरक्षा पर ध्यान देने, फ्लाइट ऑपरेशन को सख्त करने और समय पर फ्लाइट डिपार्चर ये तय करने के निर्देश दिए हैं।

मंगलवार को अहमदाबाद एयरपोर्ट पर मौजूद पैसेंजर्स लंदन वाली फ्लाइट कैंसिल होने से परेशान हुए।

मंगलवार को अहमदाबाद एयरपोर्ट पर मौजूद पैसेंजर्स लंदन वाली फ्लाइट कैंसिल होने से परेशान हुए।

—————————————————–

बोइंग से जुड़ी यह खबर भी पढ़ें…

मंडे मेगा स्टोरी- 10 साल में 19 क्रैश, 1400+ मौतें:आखिर बोइंग के विमानों में दिक्कत क्या है; सुनीता विलियम्स को भी अंतरिक्ष में फंसाया

दुनियाभर में एक दशक में अलग-अलग विमान हादसों में 2,996 लोगों की मौत हुई, इनमें करीब आधे बोइंग के एयरक्राफ्ट में सवार थे। भारत में पिछले 10 साल में 2 बड़े जानलेवा प्लेन क्रैश हुए और दोनों ही विमान बोइंग कंपनी के थे। पिछले साल बोइंग के ही स्पेसक्राफ्ट से अंतरिक्ष गईं सुनीता विलियम्स महीनों फंस गई थीं। पूरी खबर पढ़ें…

खबरें और भी हैं…



Source link

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top