Every person has a purpose inside them | सेल्फ हेल्प किताबों से: हर व्यक्ति के अंदर एक मकसद होता है

[ad_1]

2 घंटे पहले

  • कॉपी लिंक
  • किताबों से जानिए, कैसे डर, असफलता और सामाजिक दबाव हमें रास्ते से भटकाते हैं? क्यों आपकी सोच ही आपकी असली संपत्ति है?

जीवन में अपने सपनों का पीछा करना जरूरी अपने सपनों का पीछा करें। हर व्यक्ति के अंदर एक खास मकसद होता है जिसे पूरा करना उसकी तमन्ना होती है। डर, असफलता और सामाजिक दबाव हमें रास्ते से भटकाते हैं। अगर अपने दिल की सुनें और धैर्य के साथ आगे बढ़ते रहें, तो हर बाधा पार होती है। किस्मत भी उनका साथ देती है, जो सपनों को सच करने की हिम्मत रखते हैं। (द अल्केमिस्ट)

हर दिन खुद से कहें कि आप पूरी तरह सक्षम हैं हमारे विचार ही हमारे जीवन की नींव हैं। यदि हम सकारात्मक सोच को अपनाएं, तो अपने सपनों को सच कर सकते हैं। हर दिन खुद से कहें कि आप सक्षम हैं, आप सफल होंगे और आप हर चुनौती का सामना कर सकते हैं। विश्वास और आत्म-संयम सफलता की कुंजी हैं। कठिनाइयों के सामने झुकें नहीं, उन्हें अवसर में बदलें। (द पावर ऑफ पॉजिटिव थिंकिंग)

सफलता का पहला कदम है ‘स्पष्ट लक्ष्य’ आपकी सोच ही आपकी असली संपत्ति है। सफलता का पहला कदम है एक स्पष्ट लक्ष्य निर्धारित करना और उसे पाने का दृढ़ संकल्प रखना। बिना स्पष्ट लक्ष्य के, मेहनत व्यर्थ है। आपके मन में जो विश्वास और इच्छाशक्ति है, वही आपको आपके सपनों के करीब ले जाती है। असली सफलता उन्हीं को मिलती है, जो लगातार प्रयास करते हैं। (थिंक एंड ग्रो रिच)

जीतते वो हैं जो गिरते हैं, संभलते हैं, फिर प्रयास करते हैं मुश्किलें और असफलताएं सबके हिस्से आती हैं, लेकिन फर्क यही होता है कि हम उनसे कैसे लड़ते हैं। जब भी हार का सामना हो, समझें यह एक नया मौका है अपने आप को साबित करने का। असली सफलता उन्हीं को मिलती है जो गिरते हैं, संभलते हैं और फिर कोशिश करते हैं। हमारे अंदर अपार शक्ति और क्षमता है जो हमें कठिन दौर से बाहर निकाल सकती है। जरूरत है अपनी सोच को सकारात्मक बनाने की और निरंतर प्रयास की। बड़ा काम छोटे कदम से शुरू होता है। (डोंट गिव अप)

[ad_2]

Source link

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top