Fatehabad Homeguard Personnel Accused Stalking Mother Daughter In Law | Update News | हरियाणा में 2 पुलिसवालों ने सास-बहू का पीछा किया, VIDEO: इवनिंग वॉक करते वक्त रात में बाइक लेकर उनके घर तक पहुंचे; सस्पेंड हुए – Jakhalmandi News

[ad_1]

फतेहाबाद में टहलकर बच्चों के साथ लौट रहीं सास-बहू और बाइक से उनके पीछे जाते पुलिस वाले (लाल घेरे में)।

हरियाणा के फतेहाबाद में 2 पुलिसकर्मियों ने इवनिंग वॉक कर रहीं सास-बहू का बाइक से पीछा शुरू कर दिया। आरोपी पुलिसवाले बाइक पर पीछा करते हुए उनके घर तक पहुंच गए। इससे महिलाएं डर गईं और उन्होंने शोर मचा दिया।

.

शोर सुनकर मोहल्ले के लोग वहां जमा हो गए और दोनों पुलिसकर्मियों को पकड़ लिया। इस दौरान दोनों ने भागने की भी कोशिश की लेकिन लोगों ने घेरा डाल दिया। लोगों का आरोप है कि दोनों ने ऑन ड्यूटी होते हुए भी शराब पी रखी थी।

जिसके बाद परिजनों ने उनका वीडियो बना लिया। फिर पीछा करते हुए CCTV फुटेज भी निकलवाया और पुलिस को शिकायत कर दी। इसके बाद फतेहाबाद के SP सिद्धांत जैन ने DSP को मामले की जांच सौंपी थी। शाम को एसपी ने दोनों को सस्पेंड कर दिया।

परिजनों के पकड़े पुलिसकर्मियों के 3 PHOTOS…

महिलाओं का पीछा करने के आरोपी पुलिसकर्मी को लोगों ने पीछा कर पकड़ लिया।

महिलाओं का पीछा करने के आरोपी पुलिसकर्मी को लोगों ने पीछा कर पकड़ लिया।

महिलाओं का पीछा करने के आरोपी पुलिसकर्मी पूछताछ करने पर वर्दी का रौब दिखाने लगा।

महिलाओं का पीछा करने के आरोपी पुलिसकर्मी पूछताछ करने पर वर्दी का रौब दिखाने लगा।

चौकी में मौजूद आरोपी होमगार्ड।

चौकी में मौजूद आरोपी होमगार्ड।

यहां जानिए पूरा मामला….

  • खाना खाने के बाद टहलने निकली थी दोनों महिलाएं : इस मामले की फतेहाबाद निवासी युवक ने स्थानीय पुलिस चौकी में शिकायत दर्ज कराई है। उसने बताया कि शुक्रवार की रात खाना खाने के बाद उसकी मां और पत्नी टहलने निकली थी। दोनों अपनी सोसाइटी के बाहर ही टहल रही थी। सोसाइटी के अन्य महिलाएं और पुरुष भी वहां टहल रहे थे। सोसाइटी के बाहर खूब चहल पहल थी।
  • बाइक पर पहुंचे पुलिस दोनों पुलिसकर्मी, गलत नजर से देखा : युवक ने बताया कि इसी दौरान बाइक सवार दो पुलिस कर्मी वहां पहुंचे। सड़क पर बाइक खड़ी की और रोड पर खड़े हो गए। युवक के मुताबिक, इसी दौरान वहां से उसकी पत्नी और मां टहलते हुए निकली। इस दौरान पुलिसकर्मियों ने उन्हें गलत नजर से देखा। महिलाएं दोनों की नीयत भांप तेजी से घर की तरफ बढ़ गई।
  • बाइक से पीछा करने लगे, महिलाओं ने शोर मचाया: युवक का आरोप है कि जब दोनों महिलाएं वहां से तेजी से घर की तरफ आने लगी, तो पुलिस कर्मियों ने उनका बाइक से पीछा भी किया। दोनों को पीछे आते देख महिलाएं डर गई और उन्होंने शोर मचा दिया। इस दौरान वहां मोहल्ले के लोग इकट्‌ठा हो गए। उन्होंने महिलाओं से मामले की जानकारी ली।
  • भीड़ देख भागने लगे पुलिसकर्मी, लोगों ने पीछा कर पकड़ा: शोर मचाने पर इकट्‌ठा हुई भीड़ को देख दोनों पुलिसकर्मी वहां से भागने लगे। लोगों को जब इसका पता चला तो उन्होंने भी अपने वाहनों से दोनों का पीछा किया। काफी दूर तक पीछा करने के बाद दोनों को पकड़ लिया गया। आरोप है कि पकड़े जाने पर पहले तो दोनों ने वर्दी का रौब दिखाया, लेकिन जब वहां और लोग भी आ गए तो फिर कहने लगे कि किसी का पता पूछने आए थे।
  • नशे में थे दोनों पुलिस कर्मी, लोगों ने वीडियो बनाया : इस दौरान लोगों ने दोनों की वीडियो भी बना ली। इस वीडियो में लोग दोनों से पूछताछ कर रहे है। वीडियो में लोग कहते दिख रहे है कि दोनों ने शराब पी रखी है। नशे में होने की वजह से बात करते हुए उनकी जुबान लड़खड़ा रही है।

इस मामले की पुलिस को सौंपी गई शिकायत…

SP ने कहा था- जांच में शराब पीने की पुष्टि नहीं हुई इस मामले में जब सुबह फतेहाबाद के SP सिद्धांत जैन से बात की गई तो उनका कहना था कि रात में बस अड्डा पुलिस चौकी की राइड ड्यूटी पर तैनात SPO विजय सिंह और होमगार्ड नीरज गश्त कर रहे थे। आरोप के बाद दोनों कर्मचारियों को सिविल अस्पताल में मेडिकल जांच (अल्कोहल टेस्ट) के लिए भेजा गया। जांच में उनके शरीर में किसी भी प्रकार के नशे की पुष्टि नहीं हुई। इसके बाद DSP को जांच सौंपी गई थी। हालांकि, पुलिसकर्मियों के सस्पेंशन के बाद SP का कोई बयान नहीं आया है।

[ad_2]

Source link

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top