[ad_1]
पुलिस की गिरफ्त में आरोपी अकबर अली।
फतेहगढ़ साहिब साइबर सेल ने डिजिटल गिरफ्तारी का डर दिखाकर 30 लाख रुपए की ठगी करने वाले अंतरराज्यीय साइबर गिरोह का पर्दाफाश किया है। पुलिस ने इस गिरोह के मास्टरमाइंड अकबर अली को केरल के मलप्पुरम जिले से गिरफ्तार किया है। यह गिरफ्तारी पंजाब से करीब 2600
.
एसएसपी शुभम अग्रवाल ने बताया कि शिकायतकर्ता हरपाल सिंह ने 10 अप्रैल को साइबर थाना फतेहगढ़ साहिब में शिकायत दर्ज करवाई थी। हरपाल ने बताया कि 5 अप्रैल को दो अलग-अलग मोबाइल नंबरों से उन्हें कॉल आई थी। कॉल करने वालों ने खुद को सरकारी अधिकारी बताया और उन्हें डिजिटल गिरफ्तारी की धमकी दी। उन्हें मुंबई में किसी आतंकी केस में फंसाने की धमकी भी दी गई।
डर के माहौल में हरपाल ने बताए गए खाते में 30 लाख रुपए ट्रांसफर कर दिए। इस पर पुलिस ने केस दर्ज किया और तकनीकी जांच शुरू की। जांच में पता चला कि यह पूरा नेटवर्क केरल से संचालित किया जा रहा था। अकबर अली न सिर्फ खुद ठगी करता था, बल्कि पैसों का लालच देकर लोगों से फर्जी बैंक खाते भी खुलवाता था। उसने लुधियाना, नोएडा, बिहार व अन्य राज्यों में अपनी टीम तैयार की थी।
7 में से 4 आरोपी पकड़े अब तक पुलिस ने इस मामले में 7 आरोपियों को नामजद किया है। इनमें से मनिंदर सिंह, अनिल कुमार, नवीन शर्मा और अकबर अली को गिरफ्तार किया जा चुका है। पुलिस ने 9 लाख रुपए की राशि भी बरामद कर ली है। अकबर अली की पूछताछ में केरल निवासी रिशाद मेलाकम का नाम सामने आया है। उसे भी आरोपी बनाया गया है।
अकबर अली का दो दिन का पुलिस रिमांड लिया गया है और उससे पूछताछ जारी है। पुलिस का कहना है कि इस नेटवर्क की जड़ें देश के कई हिस्सों में फैली हुई हैं। आने वाले दिनों में और भी गिरफ्तारियां हो सकती हैं।
[ad_2]
Source link