Goa minister Mauvin Godinho make a film on Ram Mandir dispute ayodhya | राम मंदिर पर फिल्म बनाएंगे गोवा के मंत्री मौविन गोडिन्हो: अयोध्या: द फाइनल आर्ग्युमेंट में दिखेगा इतिहास, आस्था और कानूनी जंग


16 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

सिनेमा के जरिए भारत के इतिहास को दिखाने की परंपरा लगातार बढ़ रही है। इसी कड़ी में अब गोवा के कैथोलिक मंत्री मौविन हेलियोडोरो गोडिन्हो भी एक फिल्म बनाने जा रहे हैं, जिसका नाम अयोध्या: द फाइनल आर्ग्युमेंट है। यह फिल्म अयोध्या में राम मंदिर को लेकर चले लंबे कानूनी संघर्ष पर आधारित है। इसमें दिखाया जाएगा कि यह विवाद कैसे शुरू हुआ और अंत में 2019 में सुप्रीम कोर्ट ने क्या ऐतिहासिक फैसला सुनाया।

सूत्रों के अनुसार, मंत्री मौविन गोडिन्हो इन दिनों प्रोजेक्ट को आगे बढ़ाने के लिए बॉलीवुड के फिल्म निर्माताओं और कलाकारों से मुलाकात कर रहे हैं। गोडिन्हो इस फिल्म को अलग और प्रभावशाली अंदाज में जनता के सामने दिखाना चाहते हैं।

पीएम मोदी के साथ गोवा के मंत्री मौविन हेलियोडोरो गोडिन्हो ।

पीएम मोदी के साथ गोवा के मंत्री मौविन हेलियोडोरो गोडिन्हो ।

गृह मंत्री अमित शाह के साथ मंत्री मौविन हेलियोडोरो गोडिन्हो।

गृह मंत्री अमित शाह के साथ मंत्री मौविन हेलियोडोरो गोडिन्हो।

रक्षा मंत्री राजनाथ के साथ गोवा के मंत्री मौविन हेलियोडोरो गोडिन्हो।

रक्षा मंत्री राजनाथ के साथ गोवा के मंत्री मौविन हेलियोडोरो गोडिन्हो।

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के साथ गोवा के मंत्री मौविन हेलियोडोरो गोडिन्हो

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के साथ गोवा के मंत्री मौविन हेलियोडोरो गोडिन्हो

यह फिल्म तीन साल की रिसर्च पर आधारित है, जिसमें 6,700 पन्नों के कोर्ट के रिकॉर्ड और 42 किताबों का अध्ययन किया गया है। अयोध्या: द फाइनल आर्ग्युमेंट में वे सबूत दिखाए जाएंगे जिन्हें देश की सुप्रीम कोर्ट ने भी सही माना है। यह फिल्म इतिहास, आस्था, कानून और भावनाओं को मिलाकर भारत की उस अनकही कहानी को दिखाएगी, जो देश की आत्मा से जुड़ी है।

कौन हैं कैथोलिक मंत्री गोडिन्हो

गोवा के दाबोलिम से सात बार विधायक रहे और कैथोलिक समुदाय से आने वाले मंत्री मौविन हेलियोडोरो गोडिन्हो के पास राजनीति का अच्छा अनुभव है। वे छह मुख्यमंत्रियों के साथ काम कर चुके हैं।

अयोध्या में श्री राम जन्मभूमि पर करीब 500 वर्षों के संघर्ष के बाद 27 वर्षों तक टेंट में विराजमान रहे रामलला को आखिरकार 2024 में अपना भव्य मंदिर मिला था। भगवान श्री राम की प्राण प्रतिष्ठा 22 जनवरी 2024 को हुई थी। 5 अगस्त 2020 को मंदिर का भूमिपूजन किया गया था।

खबरें और भी हैं…



Source link

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top