Haryana CM OSD Gajendra Phogat statement artists indirect connection Pakistan funding | हरियाणवी गन कल्चर सॉन्ग बैन विवाद में पाकिस्तान की एंट्री: CM सैनी के OSD बोले-पाकिस्तानी फंडिंग से बन रहे; पंजाब से आ रहा पैसा – Jind News


मुख्यमंत्री के OSD गजेंद्र फोगाट एक निजी चैनल पर अपनी बात रखते हुए।

हरियाणा में गन कल्चर को लेकर बैन हुए गानों के विवाद में अब पाकिस्तान की एंट्री हो गई है। मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के OSD व पब्लिसिटी सेल के चेयरमैन गजेंद्र फोगाट ने कहा, ‘हरियाणा में कलाकारों को गन कल्चर वाले गीत गाने के लिए पंजाब के जरिए पाकिस्तान

.

उन्हें 15-15 लाख रुपए दिए जा रहे हैं। गन कल्चर पर गाने वालों को हरियाणा की संस्कृति, युवा पीढ़ी से कोई लेना देना नहीं है। उन्हें केवल पैसे से और अपना घर भरने से मतलब है।’

एक मीडिया हाउस से बातचीत में फोगाट ने यह भी दावा किया कि पाकिस्तान दिल्ली तक पहुंचना चाहता है, लेकिन बीच में हरियाणा आ रहा है। इसलिए, पंजाब की म्यूजिक कंपनियों को हरियाणा में एंट्री करवाकर गन कल्चर को प्रमोट किया जा रहा है, ताकि दिल्ली तक का रास्ता बन सके। एक निजी चैनल पर बोल रहे थे।

पिछले दिनों प्रदेश सरकार ने गन कल्चर का हवाला देते हुए 9 हरियाणवी गाने बैन किए। इनमें 7 अकेले सिंगर मासूम शर्मा के ही हैं।

गजेंद्र फोगाट की 5 अहम बातें…

1. पाकिस्तान ने पंजाब में गन कल्चर प्रोमोट किया गजेंद्र फोगाट ने कहा- पाकिस्तान ने पहले पंजाब में नशा बेचा। उसके बाद पैसे देकर गन्स बेचीं। इसके बाद भी काम नहीं बना तो गन के कल्चर को प्रोमोट करने के लिए कलाकारों को गन कल्चर वाले गाने बनाने के पैसे दिए। यह एक बहुत बड़ा एक्सपेरीमेंट पाकिस्तान ने पंजाब में किया, जो सफल हुआ। इसी एक्सपेरीमेंट को पाकिस्तान हरियाणा में करना चाहता है।

2. दिल्ली पहुंचना चाहता है पाकिस्तान पाकिस्तान दिल्ली पहुंचना चाहता है। उसे दिल्ली को अनस्टेबल करना है, लेकिन बीच में हरियाणा आ रहा है। हरियाणा संदेश की धरती है, गीता की धरती है। यहां गलत कल्चर फैल नहीं सकता। फिर भी पाकिस्तान सोच रहा है कि पंजाब में फैला चुके कल्चर को यहां फैलाएं।

3. हरियाणा के गायकों से गन कल्चर वाले गाने गवाए जा रहे पिछले 5 से 6 साल में पंजाब की कई म्यूजिक कंपनियों ने हरियाणा में एंट्री मारी। उन कंपनियों ने हरियाणा के कलाकार को, जिन्हें पहले 40-50 हजार रुपए मिलते थे, 15-15 लाख रुपए देकर कहा कि ऐसे गाने बनाओ जैसे पंजाब बना रहा है। ये गाने ट्रेंड के नाम पर बनवाए गए। उसका परिणाम यह हुआ कि आज हर चौथा गायक हरियाणा में गन कल्चर वाले गाने बना रहा है।’

4. हरियाणा के कलाकारों को बस माल कमाना है हरियाणा के कलाकार पंजाब की कॉपी कर रहे हैं। कई कलाकारों ने मोहाली में स्टूडियो बना लिए हैं। कई कलाकार जीरकपुर और मोहाली में रहने लग गए हैं। उन कलाकारों का हरियाणा से अब कोई सरोकार नहीं है। उनके लिए संस्कृति भाड़ में जाए, छोटे-छोटे बच्चे भाड़ में जाएं। उन्हें कोई संदेश नहीं देना। उन्हें बस माल कमाना है।

5. इस पर सरकार बारीकी से काम कर रही पाकिस्तान से फंडिंग पंजाब में आ रही है। पंजाब की कंपनियों के जरिए आ रही है। वे कंपनियां हरियाणा में अप्रोच कर रही हैं। बहुत बारीकी से काम जारी है, लेकिन सरकार का काम भी बहुत बारीकी से जारी है। सारी बातें नहीं बताई जा सकतीं।

गाने बैन होने पर आमने-सामने हुए मासूम शर्मा और गजेंद्र फोगाट बता दें कि हरियाणा में गन कल्चर वाले गाने बैन होने के बाद गजेंद्र फोगाट सुर्खियों में आए थे। होली के दिन हरियाणवी सिंगर मासूम शर्मा ने लाइव आकर कहा था सरकार के पब्लिसिटी सेल में बैठे लोग उनके गानों को बैन करवा रहे हैं। उनका इशारा गजेंद्र फोगाट की ओर ही था, लेकिन उन्होंने नाम नहीं लिया।

सरकार ने कुल 9 गाने बैन किए, जिनमें 7 गाने अकेले मासूम शर्मा के थे। मासूम का कहना था कि अगर कार्रवाई करनी है तो सभी कलाकारों के गानों पर होनी चाहिए। इसके बाद गजेंद्र फोगाट ने भी कई इंटरव्यू में मासूम शर्मा के बारे में बयान दिए। पिछले 10 दिनों से दोनों के बीच सोशल वॉर छिड़ा हुआ है।

॰॰॰॰॰॰॰॰॰॰॰

यह खबर भी पढ़ें…

हरियाणवी सिंगर को राजस्थान में गाने से रोका:जयपुर पुलिस ने टाइम का हवाला दे शो खत्म कराया; गुरुग्राम में माइक छीना जा चुका

हरियाणवी सिंगर मासूम शर्मा को राजस्थान में भी बैन गाना गाने से रोक दिया गया। मासूम जयपुर में लाइव शो कर रहे थे। जैसे ही मासूम ने फैंस की डिमांड पर खटोला-2 गाना शुरू किया तो पुलिस ने उन्हें रोक दिया। इसके बाद टाइम का हवाला देते हुए कार्यक्रम को खत्म करा दिया गया। पूरी खबर पढ़ें…



Source link

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top