Haryana Karnal youth shot dead in America case update news, He had left home to get food from a restaurant in California, | हरियाणा के युवक की अमेरिका में गोली मारकर हत्या: रेस्टोरेंट जाने के लिए निकला था; 2 दिन बाद घर लौटना था, परिवार रिश्ता ढूंढ रहा था – Karnal News

[ad_1]

अमेरिका में कत्ल किए गए युवक की फाइल फोटो।

हरियाणा के करनाल के रहने वाले युवक की अमेरिका के कैलिफोर्निया में गोली मारकर हत्या कर दी गई। युवक घर से खाना लेने के लिए निकला था, लेकिन रास्ते में ही अज्ञात लोगों ने उसे गोली मार दी। मरने वाला युवक डंकी के रास्ते अमेरिका गया था। इसके लिए 30-35 लाख र

.

मृतक के छोटे भाई ने परिजनों को उसकी हत्या की जानकारी दी। जिससे परिवार में कोहराम मचा हुआ है। परिवार के लोगों ने कहा कि वह 4 दिन बाद भारत आने वाला था।

इसके लिए 2 दिन बाद ही उसकी फ्लाइट थी। उसने 3 महीने के लिए घर आना था। इस दौरान शादी की भी बातचीत शुरू होनी थी। हत्या के बाद कैलिफोर्निया पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।

युवक की हत्या का पता चलते ही उसके घर लोग सांत्वना देने पहुंच रहे हैं।

युवक की हत्या का पता चलते ही उसके घर लोग सांत्वना देने पहुंच रहे हैं।

सिलसिलेवार ढंग से जानिए पूरा मामला…

  • 2016 में अमेरिका गया, ग्रीन कार्ड होल्डर बना: जानकारी के मुताबिक मरने वाला युवक करनाल के हथलाना गांव का रहने वाला संजीव (32) है। वह 2016 में डंकी रूट के जरिए अमेरिका गया था। कई साल तक मेहनत करने के बाद उसे कानूनी तौर पर रहने की इजाजत मिली। जिसके बाद उसे अमेरिका का ग्रीन कार्ड भी मिल गया। इस वक्त परिवार करनाल के सेक्टर 32 में रह रहा था।
  • रेस्टोरेंट में काम करता था, भाई भी साथ रहता था: इसके बाद संजीव वहां रेस्टोरेंट में काम करने लगा। इस दौरान उसका छोटा भाई भी वहां पहुंच गया। दोनों भाई कैलिफोर्निया में किराए के घर में रह रहे थे। उसके साथ रहने वाले भाई ने बताया कि बीती रात रोज की तरह संजीव खाना लेने के लिए घर से रेस्टोरेंट की तरफ निकला था।
  • पुलिस ने फोन पर छोटे भाई को गोली मारने के बारे में बताया: इसके बाद काफी देर तक वह वापस नहीं लौटा। भाई ने कहा कि संजीव से संपर्क भी नहीं हो रहा था। कुछ देर बाद कैलिफोर्निया पुलिस की तरफ से उसे फोन आया। जिसमें बताया गया कि संजीव को किसी ने गोली मार दी है और उसकी मौत हो गई है। इसके बाद भाई ने मौके पर जाकर उसकी शिनाख्त की। करनाल में परिवार को फोन कर सूचना दी।
  • परिजनों को फोन पर कहा था, टिकट बुक कर ली है: परिजनों ने बताया कि संजीव 26 जुलाई को भारत लौटने वाला था। इस बारे में उसने फोन करके भी जानकारी दी थी। अमेरिका से भारत लौटने के लिए उसने 24 जुलाई को फ्लाइट में बैठना था। इस बारे में फोन पर उसने टिकट बुक करवाने के बारे में भी बता दिया था। जिसके बाद घर वाले खुश थे और उसके स्वागत की तैयारी कर रहे थे।
करनाल के सेक्टर 32 स्थित संजीव का घर, जहां उसकी मौत का पता चलने पर सफेद टेंट लगाया गया है।

करनाल के सेक्टर 32 स्थित संजीव का घर, जहां उसकी मौत का पता चलने पर सफेद टेंट लगाया गया है।

मां बेसुध, पिता कुछ बोल नहीं पा रहे बेटे की हत्या का पता चलते ही युवक के गांव हथलाना स्थित घर में मातम पसरा हुआ है। छोटे भाई ने जैसे ही बड़े भाई की हत्या की खबर दी तो मां बेसुध हो गई। वहीं पिता कुछ भी बोल पाने की स्थिति में नहीं हैं। घटना के बाद परिवार के लोग भी परिवार को सांत्वना देने के लिए पहुंच रहे हैं।

अमेरिका में कार के साथ खड़े संजीव की फाइल फोटो।

अमेरिका में कार के साथ खड़े संजीव की फाइल फोटो।

कैलिफोर्निया पुलिस कर रही जांच भाई ने परिवार को बताया कि कैलिफोर्निया पुलिस ने संजीव के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है। कैलिफोर्निया पुलिस का कहना है कि गोली मारने वाले आरोपी की पहचान नहीं हो पाई है। आसपास के CCTV फुटेज खंगाले जा रहे हैं और जांच जारी है। अभी यह साफ नहीं हो पाया है कि हत्या लूटपाट के इरादे से की गई या इसके पीछे कोई और अन्य वजह थी।

[ad_2]

Source link

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top