Haryanvi Singer Rahul Fazilpuria Attacked in Gurugram Firing Incident Elvish Yadav | हरियाणा में सिंगर फाजिलपुरिया पर फायरिंग: थार दौड़ा जान बचाई, 3 महीने पहले सिक्योरिटी हटी थी; ‘लड़की ब्यूटीफुल’ बॉलीवुड सॉन्ग गाया – gurugram News


राहुल फाजिलपुरिया पर हमले के बाद थार की जांच करती पुलिस की टीम।

हरियाणा के गुरुग्राम में मशहूर सिंगर और रैपर राहुल यादव फाजिलपुरिया पर फायरिंग हुई है। जिस वक्त हमला हुआ, फाजिलपुरिया अपनी सफेद रंग की थार से जा रहे थे। इसी दौरान हमलावर पीछे से दूसरी गाड़ी में आए और गोलियां चलाने लगे। इसकी भनक लगते ही फाजिलपुरिया ने

.

फाजिलपुरिया के पास पहले हरियाणा पुलिस की सिक्योरिटी थी, लेकिन 3 महीने पहले ही सरकार ने इसे हटा लिया था। मीडिया रिपोर्ट्स में दावा किया जा रहा है कि कुछ दिन पहले ही स्पेशल टास्क फोर्स (STF) को इनपुट मिला था कि बदमाश किसी सिंगर को निशाना बना सकते हैं।

फिलहाल गुरुग्राम पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। पुलिस प्रवक्ता का कहना है कि घटनास्थल पर अभी गोली चलने के कोई सबूत नहीं मिले हें। फाजिलपुरिया बॉलीवुड मूवी कपूर एंड संस में गाए ‘लड़की ब्यूटीफुल, कर गई चुल’ से सुर्खियों में आए थे।

फाजिलपुरिया पर हुए हमले का तरीका ठीक वैसा ही है, जैसे 3 साल पहले मशहूर पंजाबी सिंगर सिद्धू मूसेवाला का कत्ल किया गया था। फाजिलपुरिया मशहूर यूट्यूबर एल्विश यादव के दोस्त हैं और जननायक जनता पार्टी (JJP) के टिकट पर लोकसभा चुनाव भी लड़ चुके हैं।

घटना के बाद की 2 तस्वीरें…

फाजिलपुरिया इसी सफेद रंग की थार गाड़ी में सवार थे।

फाजिलपुरिया इसी सफेद रंग की थार गाड़ी में सवार थे।

फाजिलपुरिया पर हमले के बाद पहुंची पुलिस की टीमें।

फाजिलपुरिया पर हमले के बाद पहुंची पुलिस की टीमें।

गांव से 1 किमी दूर हमला, पंच में आए हमलावर पुलिस सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक फाजिलपुरिया अपने गांव फाजिलपुर से जा रहे थे। सफेद रंग की थार में वह गांव से करीब एक किमी की दूरी पर गुरुग्राम के साउदर्न पेरिफेरल रोड (SPR) से गुजर रहे थे। इसी दौरान पीछे से पंच कार में सवार 5-6 बदमाशों ने उनका पीछा शुरू कर दिया। हालांकि पहले फाजिलपुरिया को इसके बारे में पता नहीं चला।

गोलियां चलने लगीं तो फाजिलपुरिया ने थार दौड़ाई पुलिस सूत्रों के मुताबिक पंच सवार हमलावर जब फाजिलपुरिया की थार के नजदीक पहुंचे तो उन्होंने सिंगर पर गोलियां चलानी शुरू कर दीं। जब फाजिलपुरिया को इसका एहसास हुआ तो उन्होंने थार दौड़ा दी। इस वजह से वह हमले में बच गए। हमलावर कौन थे और उन्होंने फाजिलपुरिया पर हमला क्यों किया, इसके बारे में अभी पता नहीं चल सका है। गुरुग्राम पुलिस इलाके के CCTV कैमरे खंगाल रही है।

राहुल फाजिलपुरिया ने 2024 में JJP की टिकट से गुरुग्राम सीट से लोकसभा चुनाव लड़ा था, तब उन्होंने अपने एफिडेविट में ये जानकारियां दी थीं।

राहुल फाजिलपुरिया ने 2024 में JJP की टिकट से गुरुग्राम सीट से लोकसभा चुनाव लड़ा था, तब उन्होंने अपने एफिडेविट में ये जानकारियां दी थीं।

हमले का पैटर्न सिद्धू मूसेवाला की हत्या जैसा फाजिलपुरिया पर हमले के पैटर्न को पंजाबी सिंगर सिद्धू मूसेवाला से जोड़कर देखा जा रहा है। मूसेवाला की 29 मई 2022 को पंजाब के मानसा में गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। इसकी जिम्मेदारी कुख्यात गैंगस्टर लॉरेंस गैंग ने ली थी। हत्या से पहले मूसेवाला की भी पंजाब सरकार ने सिक्योरिटी कम कर दी थी।

जिस दिन हमला हुआ, मूसेवाला थार गाड़ी में 2 दोस्तों के साथ जा रहे थे। हमलावरों ने उनकी थार का पीछा कर उन्हें गोलियां मारीं थी। हालांकि मूसेवाला ने गाड़ी भगाने की जगह उनका मुकाबला किया। मगर शूटरों के पास आधुनिक हथियार थे और उनकी संख्या भी ज्यादा थी, जिस वजह से वे मूसेवाला की हत्या करने में कामयाब रहे थे।

पंजाबी सिंगर सिद्धू मूसेवाला की फाइल फोटो।

पंजाबी सिंगर सिद्धू मूसेवाला की फाइल फोटो।

गुरुग्राम पुलिस ने कहा- गोली चलने के सबूत नहीं मिले वहीं इस बारे में गुरुग्राम पुलिस के प्रवक्ता ने कहा कि करीब एक घंटे पहले गोली चलने की सूचना मिली थी। जिसके बाद पुलिस घटनास्थल पर पहुंची। वहां पर अभी तक गोली चलने की पुष्टि नहीं हुई है। न ही कोई घायल हुआ और न ही किसी गाड़ी पर गोली लगी है। क्राइम टीम घटनास्थल पर पहुंच गई है। हर एंगल से मामले की जांच की जा रही है।

फाजिलपुरिया से ED भी पूछताछ कर चुकी राहुल फाजिलपुरिया को यूट्यूबर एल्विश यादव का क्लोज फ्रेंड माना जाता है। एल्विश यादव के सांपों के जहर के अवैध व्यापार के मामले में भी फाजिलपुरिया का नाम आया था। तब केंद्रीय जांच एजेंसी ED ने उनसे पूछताछ भी की थी। इसके अलावा ED ने उत्तर प्रदेश और हरियाणा में एल्विश के साथ फाजिलपुरिया की प्रॉपर्टी भी जब्त की थी।

एल्विश यादव के साथ सिंगर राहुल फाजिलपुरिया।

एल्विश यादव के साथ सिंगर राहुल फाजिलपुरिया।

राव इंद्रजीत व राज बब्बर के खिलाफ चुनाव लड़ा राहुल फाजिलपुरिया ने 2024 में गुरुग्राम लोकसभा सीट से पूर्व डिप्टी सीएम दुष्यंत चौटाला की जननायक जनता पार्टी (JJP) के टिकट पर चुनाव लड़ा था। हालांकि वह चुनाव हार गए थे। उनके मुकाबले भाजपा की तरफ से राव इंद्रजीत और कांग्रेस ने राज बब्बर को चुनाव में उतारा था। यह चुनाव राव इंद्रजीत ने जीता था।



Source link

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top