Hearing on Kannada actor Darshan’s bail in Supreme Court, Karnataka government has challenged the High Court’s decision | रेणुकास्वामी मर्डर केस: कन्नड़ एक्टर दर्शन की जमानत पर सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई, हाईकोर्ट के फैसले को कर्नाटक सरकार ने दी है चुनौती


1 घंटे पहले

  • कॉपी लिंक

हाई प्रोफाइल रेणुकास्वामी मर्डर केस में कन्नड़ एक्टर दर्शन थुगुदीपा, पवित्रा गौड़ा और अन्य को जमानत मिलने के खिलाफ दायर याचिका पर सुप्रीम कोर्ट में आज सुनवाई होगी। कर्नाटक हाईकोर्ट के फैसले को इसी साल मार्च में कर्नाटक सरकार ने सुप्रीम कोर्ट में चुनौती दी थी।

कर्नाटक सरकार की ओर से एडवोकेट अनिल सी निशानी ने कोर्ट से तत्काल सुनवाई की अपील की थी। जस्टिस जे बी पारदीवाला और जस्टिस आर महादेवन की बेंच ने मामले की सुनवाई के लिए 2 अप्रैल का समय दिया था।

बता दें कि एक्टर दर्शन को रेणुकास्वामी मर्डर केस में पिछले साल 13 दिसंबर को हाईकोर्ट से जमानत मिली थी, जिसके बाद वो जेल से रिहा हुए थे।

दर्शन एक्ट्रेस पवित्रा के साथ लिव इन रिलेशनशिप में थे।

दर्शन एक्ट्रेस पवित्रा के साथ लिव इन रिलेशनशिप में थे।

जानें पूरा मामला

दरअसल, कन्नड़ एक्टर दर्शन थुगुदीपा पर फैन रेणुकास्वामी की हत्या का आरोप है। रेणुकास्वामी की लाश 9 जून को बेंगलुरु के कामाक्षीपाल्या इलाके के एक अपार्टमेंट के पास मिली थी। जब पुलिस ने क्राइम सीन के आसपास की जांच की तो उन्हें CCTV फुटेज में दर्शन और पवित्रा क्राइम सीन से निकलते दिखे। रात 11 बजे से 3 बजे तक दोनों के मोबाइल नंबर उसी एरिया में एक्टिव थे।

रेणुकास्वामी की लाश 9 जून को मिली थी। इसके दो दिन बाद 11 जून को दर्शन और पवित्रा को गिरफ्तारी किया गया। इस मामले में दर्शन और पवित्रा समेत 19 लोगों की गिरफ्तारी हुई थी।

पवित्रा को आपत्तिजनक मैसेज भेजता था रेणुकास्वामी

पुलिस इन्वेस्टिगेशन के मुताबिक, 33 साल का मृतक रेणुकास्वामी एक्टर दर्शन का फैन था। जनवरी 2024 में कन्नड़ एक्ट्रेस पवित्रा गौड़ा ने दर्शन के साथ अपनी 10वीं एनिवर्सरी मनाई थी। इससे दोनों की रिलेशनशिप विवादों में आ गई, क्योंकि दर्शन पहले से शादीशुदा हैं।

इस खबर से रेणुकास्वामी काफी नाराज था। वह लगातार पवित्रा को मैसेज कर दर्शन से दूर रहने को कह रहा था। शुरुआत में पवित्रा ने उसके मैसेज इग्नोर किए, लेकिन बाद में रेणुकास्वामी आपत्तिजनक मैसेज करके धमकियां देने लगा।

इसके बाद पवित्रा ने दर्शन को रेणुकास्वामी की हत्या करने के लिए उकसाया। उसे सजा देने के लिए भी कहा। दर्शन ने अपने साथियों की मदद से रेणुकास्वामी को किडनैप करवाया। सभी उसे एक गोडाउन में लेकर गए। जहां उसका मर्डर करने से पहले उसे टॉर्चर किया गया।

पवित्रा ने दर्शन को रेणुकास्वामी की हत्या करने के लिए उकसाया।

पवित्रा ने दर्शन को रेणुकास्वामी की हत्या करने के लिए उकसाया।

पुलिस के मुताबिक, गोडाउन में दर्शन और उनके साथियों ने रेणुकास्वामी को जमकर मारा-पीटा, जिससे उसकी मौत हो गई। मर्डर के बाद दर्शन के जिन साथियों के कपड़े खून से सन गए थे। उन्होंने पास में स्थित रिलायंस स्टोर से जाकर नए कपड़े खरीदे और वहीं बदल लिए।

रेणुकास्वामी का एक कान गायब था

पुलिस को रेणुकास्वामी की पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट से पता चला कि उसे बेरहमी से पीटा गया था। प्रताड़ित करने के लिए बिजली के झटके दिए गए थे। शरीर पर कई चोट के निशान थे और एक कान तक गायब था।

ये सारे सबूत इस बात की गवाही देते हैं कि रेणुका को बुरी तरह मारा-पीटा गया था, जिसके बाद उसकी मौत हो गई। बाद में आरोपियों ने लाश को ठिकाने लगा दिया था।

खबरें और भी हैं…



Source link

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top