Himachal CM Sukhvinder Sukhu met Priyanka Gandhi Delhi Cabinet expansion Congress organization | हिमाचल CM ने प्रियंका गांधी-खड़गे से की मुलाकात: बादल फटने से हुए नुकसान से अवगत कराया, कैबिनेट विस्तार और संगठन को लेकर चर्चा की – Shimla News


हिमाचल सीएम दिल्ली में कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे से मुलाकात करते हुए

हिमाचल के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने आज दिल्ली में कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे, सांसद प्रियंका गांधी और संगठन महासचिव केसी वेणुगोपाल से मुलाकात की। इस दौरान मुख्यमंत्री ने हिमाचल में आपदा से हुए नुकसान की जानकारी तीनों न

.

सूत्रों की माने तो इस मुलाकात के दौरान CM सुक्खू ने प्रदेश में कांग्रेस संगठन को लेकर भी चर्चा की है, क्योंकि प्रदेश में 8 महीने से अधिक समय से कांग्रेस का संगठन नहीं है। राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने बीते साल 6 नवंबर को राज्य, जिला और ब्लॉक कार्यकारिणी भंग कर रखी है।

इससे धरातल पर पार्टी की एक्टिविटी ठप पड़ी है। कांग्रेस वर्कर इससे मायूस है। सूत्र बताते हैं कि सीएम सुक्खू ने जल्द संगठन बनाने का आग्रह किया है। इससे पहले पार्टी हाईकमान कई बार नया संगठन बनाने को लेकर ऑब्जर्वर हिमाचल भेज चुका है। मगर गुटबाजी की वजह से पार्टी फैसला नहीं ले पा रही।

कुल्लू से विधायक सुंदर सिंह ठाकुर

कुल्लू से विधायक सुंदर सिंह ठाकुर

सुंदर सिंह ठाकुर के मंत्री बनने की संभावना

सूत्रों के अनुसार, प्रियंका गांधी के साथ मुलाकात में हिमाचल में कैबिनेट विस्तार को लेकर भी चर्चा हुई है। सुक्खू कैबिनेट में मंत्री का एक पद खाली पड़ा हुआ है। कुल्लू से विधायक सुंदर सिंह ठाकुर को मंत्री पद का सशक्त दावेदार माना जा रहा है, क्योंकि कुल्लू जिले से कैबिनेट में कोई भी मंत्री नहीं है। सुंदर सिंह ठाकुर आज खुद भी सीएम के साथ दिल्ली में मौजूद है।

मंत्री ड्रॉप हुआ तो कांगड़ा को मिल सकता है एक और पद

इसी तरह एक मंत्री को कैबिनेट से ड्रॉप करने की भी चर्चाएं है। ऐसे में यदि किसी को ड्रॉप किया गया तो कांगड़ा जिले को एक और मंत्री पद मिल सकता है। कांगड़ा के ज्वालाजी से विधायक संजय रत्न और पालमपुर से आशीष बुटेल में से किसी एक को मंत्री बनाया जा सकता है। सूत्रों के अनुसार, आज इसे लेकर भी चर्चा हुई है।



Source link

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top