Ignoring the rules, the MLA forcibly entered the sanctum sanctorum of Mahakal | महाकाल मंदिर के गर्भगृह में जबरन घुसा विधायक का बेटा: पिता गोलू शुक्ला के साथ तीन लोगों ने दर्शन किए; कर्मचारी से भी कहासुनी हुई – Ujjain News

[ad_1]

उज्जैन के महाकाल मंदिर में इंदौर-1 के भाजपा विधायक गोलू शुक्ला के बेटे रुद्राक्ष ने जबरन गर्भगृह में प्रवेश किया। इस दौरान मंदिर कर्मचारी आशीष दुबे ने उसे रोकने की कोशिश की लेकिन रुद्राक्ष ने उन्हें धमकाया। विधायक गोलू शुक्ला भी इस दौरान मौजूद थे। दो

.

दरअसल, विधायक गोलू शुक्ला की कांवड़ यात्रा रविवार रात उज्जैन पहुंची थी। सोमवार तड़के करीब ढाई बजे भस्म आरती के पट खुलने के बाद गोलू शुक्ला अपने समर्थकों के साथ महाकाल मंदिर पहुंचे। बेटा रुद्राक्ष भी साथ था।

विधायक समेत तीन लोग गर्भगृह में घुसे ये लोग मंदिर के गलियारे में प्रवेश करने के बाद देहरी से दर्शन कर गर्भगृह की ओर बढ़ने लगे। इस दौरान मंदिर के कर्मचारी आशीष दुबे ने जब रोका तो बहस करने लगे। इसके बाद विधायक सहित तीन लोग गर्भगृह में घुसकर दर्शन करने लगे।

मामले में विधायक गोलू शुक्ला का पक्ष जानने के लिए दैनिक भास्कर ने उनसे संपर्क किया, लेकिन उन्होंने कॉल नहीं रिसीव किया और न ही मैसेज का जवाब दिया।

लगभग 1 मिनट लाइव प्रसारण बंद रहा महाकाल मंदिर में लाइव दर्शन का इंतजाम भी है। श्रद्धालु कभी भी भगवान महाकाल के दर्शन ऑनलाइन कर सकते हैं। सावन के दूसरे सोमवार को भस्म आरती से ठीक पहले ऑनलाइन दर्शन की यूट्यूब लिंक में करीब 1 मिनट ब्लैंक है।

मंदिर समिति की ओर से चौबीसों घंटे ऑनलाइन दर्शन की व्यवस्था भी है।

मंदिर समिति की ओर से चौबीसों घंटे ऑनलाइन दर्शन की व्यवस्था भी है।

डेढ़ किमी लंबी लाइन, 200 फीट दूर से दर्शन महाकाल मंदिर में सावन के महीने में जहां आम श्रद्धालु करीब डेढ़ किलोमीटर लंबी लाइन में लगने के बाद सिर्फ 200 फीट दूर से दर्शन कर पा रहे हैं, वहीं वीवीआईपी नियमों को ताक पर रखकर गर्भगृह में प्रवेश कर रहे हैं।

4 साल पहले भी नियम तोड़कर दर्शन किए थे 4 साल पहले भी ऐसा ही विवाद सामने आया था। गोलू शुक्ला के छोटे बेटे रुद्राक्ष ने महाकाल मंदिर के गर्भगृह में जाकर दर्शन किए। रुद्राक्ष ने यहां फोटो खिंचवाया और उसे फेसबुक पर अपलोड भी किया था। रुद्राक्ष अपने दोस्तों के साथ दर्शन करने पहुंचा था।

तस्वीर 2021 के सावन महीने की है। विधायक के बेटे ने तब भी नियम विरुद्ध दर्शन किए थे।

तस्वीर 2021 के सावन महीने की है। विधायक के बेटे ने तब भी नियम विरुद्ध दर्शन किए थे।

महाकाल मंदिर के गर्भगृह में प्रवेश पर बैन है महाकाल मंदिर के गर्भगृह में श्रद्धालुओं का प्रवेश प्रतिबंधित है। यहां केवल पुजारी ही जा सकते हैं। वीआईपी भी नंदी के नजदीक से ही दर्शन कर सकते हैं। प्रतिबंध भगवान महाकाल की प्रतिमा की सुरक्षा को देखते हुए लगाया गया था।

देवास माता टेकरी पर कारों का काफिला लेकर गया था

रुद्राक्ष कारों के काफिले के साथ आधी रात को देवास की माता टेकरी पर पहुंचा था।

रुद्राक्ष कारों के काफिले के साथ आधी रात को देवास की माता टेकरी पर पहुंचा था।

तीन महीने पहले भाजपा विधायक गोलू शुक्ला का बेटा रुद्राक्ष कारों के काफिले के साथ आधी रात को देवास की माता टेकरी पर पहुंचा था, उसमें से लाल बत्ती और हूटर लगी कार भी थी। देवास पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज के जरिए कार की पहचान की थी।

आधी रात को रुद्राक्ष शुक्ला करीब एक दर्जन वाहनों के साथ साथियों को लेकर देवास की माता टेकरी पहुंचा था। मंदिर बंद होने के बावजूद इन लोगों ने पुजारी से जबरन पट खोलने की मांग की। इसे लेकर पुजारी से विवाद हुआ था। पूरी खबर पढ़ें…

[ad_2]

Source link

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top