imd weather rainfall latest update himachal uttarakhand mp up rajasthan rain alert 10 july | दिल्ली में तेज बारिश, 6 फ्लाइट डायवर्ट: नागपुर में बाढ़ के कारण 71 गांवों का संपर्क टूटा, 2 की मौत; त्रिपुरा में 100 परिवार बेघर


  • Hindi News
  • National
  • Imd Weather Rainfall Latest Update Himachal Uttarakhand Mp Up Rajasthan Rain Alert 10 July

नई दिल्ली/भोपाल/लखनऊ20 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

दिल्ली-NCR में तेज बारिश का रेड अलर्ट है। बुधवार को खराब मौसम के कारण 6 फ्लाइट को डायवर्ट किया गया। 4 फ्लाइट जयपुर भेजी गईं और 2 फ्लाइट लखनऊ डायवर्ट की गईं। कुछ के रूट में बदलाव किया। कुछ उड़ानों में देरी भी हुई।

तेज बारिश के कारण दिल्ली की कई सड़कों पर पानी भर गया और कई घंटों तक ट्रैफिक जाम रहा। इनमें अरविंद मार्ग, जीके मार्ग, रेल भवन, अक्षरधाम, आश्रम, आईटीओ, एमजी रोड, ओल्ड रोहतक रोड, शादीपुर, मधुबन चौक और NH 8 शामिल थे।

महाराष्ट्र के नागपुर में तेज बारिश के कारण 71 गांव का जिला मुख्यालय से संपर्क टूटा है। बोरगांव गांव में 35 साल का युवक उफनते नाले में बह गया। उप्पलवाड़ी में भी 18 साल के लड़के की मौत हुई। नागपुर जिले के सभी स्कूल 9 जुलाई तक बंद हैं।

त्रिपुरा में साउथ त्रिपुरा जिले में अचानक आई बाढ़ से 100 से ज्यादा परिवार बेघर हुए हैं। एहतियान जिले के सभी आंगनबाड़ी और स्कूल बंद किए गए हैं। यहां मुहुरी नदी का बहाव खतरे के निशान 15.70 मीटर से ऊपर है।

राज्यों से मौसम की तस्वीरें…

महाराष्ट्र के नागपुर में बारिश के बाद सड़क पर भरे पानी में उछल-कूद करते बच्चे।

महाराष्ट्र के नागपुर में बारिश के बाद सड़क पर भरे पानी में उछल-कूद करते बच्चे।

हरियाणा के गुरुग्राम में बुधवार को तेज बारिश से सड़कों पर पानी भर गया।

हरियाणा के गुरुग्राम में बुधवार को तेज बारिश से सड़कों पर पानी भर गया।

उत्तर प्रदेश के आगरा में तेज बारिश हुई। ताजमहल पर घूमते पर्यटक।

उत्तर प्रदेश के आगरा में तेज बारिश हुई। ताजमहल पर घूमते पर्यटक।

पश्चिम बंगाल के कोलकाता में बारिश के कारण गंगा नदी का जलस्तर बढ़ा।

पश्चिम बंगाल के कोलकाता में बारिश के कारण गंगा नदी का जलस्तर बढ़ा।

जम्मू-कश्मीर के श्रीनगर में तेज बारिश के कारण डल लेक का वाटर लेवल बढ़ा है।

जम्मू-कश्मीर के श्रीनगर में तेज बारिश के कारण डल लेक का वाटर लेवल बढ़ा है।

नागपुर के आस-पास के गांवों में पानी भर गया। यहां रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया गया।

नागपुर के आस-पास के गांवों में पानी भर गया। यहां रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया गया।

देशभर में बारिश-बाढ़ के हालात जानने के लिए ब्लॉग से गुजर जाइए…

लाइव अपडेट्स

20 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

बिहार: 6 जिलों में बारिश की चेतावनी, 16 जुलाई के बाद फिर से एक्टिव होगा मानसून

बिहार में मानसून की रफ्तार फिलहाल थमी हुई है। मौसम विभाग ने गुरुवार को 6 जिलों में हल्की बरसात का यलो अलर्ट जारी किया है। विभाग के अनुसार 16 जुलाई के बाद से ही मानसून के फिर से सक्रिय होने के आसार हैं।

बीते 24 घंटे में पटना में रात में तेज बारिश हुई। इसके अलावा हाजीपुर, सुपौल और मधेपुरा में भी वर्षा हुई है। औरंगाबाद में सबसे ज्यादा अधिकतम तापमान 38.2 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया है। पूरी खबर पढ़ें…

22 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

हिमाचल: 5 जिलों में आज बारिश; मानसून सीजन में 85 की मौत, 34 लापता

हिमाचल प्रदेश में बीते एक सप्ताह से मानसून कमजोर पड़ गया है। अगले चार-पांच दिन भी बारिश के आसार नहीं है। मौसम विभाग की माने तो आज ऊना, हमीरपुर, कांगड़ा, मंडी और सिरमौर जिला में हल्की बारिश के आसार है।

मानसून सीजन (20 जून से 9 जुलाई) में अब तक 85 लोगों की जान जा चुकी है। इनमें बादल फटने से 15, फ्लैश फ्लड में 8 और लैंडस्लाइड में 1 व्यक्ति की जान गई है। पूरी खबर पढ़ें…

30 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

राजस्थान: 27 जिलों में आज बारिश का अलर्ट, 9 घंटे बरसात के बाद घर, एसपी-कलेक्टर ऑफिस डूबे

मौसम विभाग ने गुरुवार को जयपुर, अजमेर, कोटा, सीकर सहित 27 जिलों में बारिश का येलो अलर्ट जारी किया है। वहीं 11 जुलाई से तेज बारिश होने की संभावना जताई है।

प्रदेश में मानसून के इस सीजन में 1 जून से 8 जुलाई तक औसत से 121 फीसदी ज्यादा बरसात हुई है। पूरी खबर पढ़ें…

43 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

11 जुलाई के मौसम का हाल…

  • उत्तर प्रदेश के ललितपुर, सहारनपुर, मुजफ्फरनगर, मेरठ, गाजियाबाद, बिजनौर, मुरादाबाद जिलों में तेज बारिश की संभावना है। बिजली भी गिर सकती है। तेज बारिश का यलो अलर्ट रह सकता है।
  • पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़, दिल्ली-एनसीआर में बारिश हो सकती है। 9 जुलाई को हुई बारिश के बाद कई इलाकों में सड़कों पर 2-3 फीट पानी भरा था। ऐसी स्थिति बनी रहेगी। यहां भी येलो अलर्ट रहेगा।
  • हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड जैसे पहाड़ी इलाकों में बहुत तेज बारिश की चेतावनी है। बिजली, लैंडस्लाइड और अचानक बाढ़ का खतरा भी रहेगा। शिमला, सोलन, सिरमौर, देहरादून, नैनीताल, बागेश्वर, और चंपावत जिलों में ऑरेंज अलर्ट रहेगा। जम्मू-कश्मीर में भी तेज बारिश हो सकती है।
  • बिहार के 8 जिलों में तेज बारिश का यलो अलर्ट रह सकता है। झारखंड, पश्चिम बंगाल और पूर्वोत्तर राज्यों में तेज बारिश की स्थिति रहेगी। यलो अलर्ट रहेगा। मध्य प्रदेश में तेज बारिश का ऑरेंज अलर्ट, छत्तीसगढ़ में भी ऑरेंज अलर्ट रह सकता है। राजस्थान में 1-12 जुलाई को बहुत भारी बारिश की संभावना है।

43 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

देशभर में कैसा रहेगा मौसम

45 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

राज्यों में मौसम का हाल…

खबरें और भी हैं…



Source link

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top