IMD Weather Update; Monsoon Rainfall Flood Alert| Maharashtra Rajasthan MP UP Gujarat Punjab | राजस्थान-मध्य प्रदेश बारिश का रेड अलर्ट: ओडिशा में 50 हजार लोग बाढ़ से प्रभावित, महिला की मौत; अगले दो दिन में दिल्ली-पंजाब पहुंचेगा मानसून


  • Hindi News
  • National
  • IMD Weather Update; Monsoon Rainfall Flood Alert| Maharashtra Rajasthan MP UP Gujarat Punjab

नई दिल्ली/भोपाल/लखनऊ8 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

देश के 26 राज्यों में मानसून पहुंच चुका है। ओडिशा के 50 गांव में बाढ़ की स्थिति है। इसके कारण राज्य के 50 हजार से ज्यादा लोग प्रभावित हैं। 24 साल महिला तेज धार पानी में बह गई, जिससे उसकी मौत हो गई। बाढ़ प्रभावित इलाकों में NDRF-SDRF, ODRF की टीमें तैनात हैं।

राजस्थान के 27 जिलों में आज तेज बारिश का अलर्ट है। पिछले 24 घंटे के दौरान सिरोही, राजसमंद, कोटा, बूंदी, बारां, सवाई माधोपुर समेत कई जिलों में 1 से लेकर 3 इंच तक बरसात हुई। तेज बारिश के कारण कई नदियां उफान पर हैं।

मौसम विभाग के मुताबिक दक्षिण-पश्चिम मानसून अगले दो दिनों में दिल्ली, चंडीगढ़, हरियाणा, पश्चिमी उत्तर प्रदेश, पंजाब और जम्मू-कश्मीर के कुछ हिस्सों में पहुंच सकता है। इसके आगे बढ़ने के लिए परिस्थिती सही है। अगले 3 दिनों के दौरान पूर्वोत्तर भारत में भारी बारिश जारी रहने की संभावना है।

देशभर से मानसून की तस्वीरें…

गुजरात के डांग जिले में अंबिका नदी पर बना गिरा वॉटरफॉल इन दिनों खूबसूरत नजर आ रहा है।

गुजरात के डांग जिले में अंबिका नदी पर बना गिरा वॉटरफॉल इन दिनों खूबसूरत नजर आ रहा है।

पश्चिम बंगाल के पश्चिमी मिदनापुर जिले में भारी बारिश के बाद बाढ़ के पानी में डूबा एक इलाका।

पश्चिम बंगाल के पश्चिमी मिदनापुर जिले में भारी बारिश के बाद बाढ़ के पानी में डूबा एक इलाका।

हिमाचल के कांगड़ा में रविवार को जमकर बारिश हुई। आसमान में काले बादल छाए रहे।

हिमाचल के कांगड़ा में रविवार को जमकर बारिश हुई। आसमान में काले बादल छाए रहे।

गुजरात के राजकोट में तेज बारिश से बच्चे को बचाता बाइक सवार।

गुजरात के राजकोट में तेज बारिश से बच्चे को बचाता बाइक सवार।

मध्य प्रदेश के भोपाल में रविवार को बहुत बारिश हुई। इसके कारण कई जगहों पर पानी भर गया।

मध्य प्रदेश के भोपाल में रविवार को बहुत बारिश हुई। इसके कारण कई जगहों पर पानी भर गया।

यूपी के प्रयागराज में वाहन पर पेड़ गिर गया।

यूपी के प्रयागराज में वाहन पर पेड़ गिर गया।

उत्तराखंड के रुद्रप्रयाग में रास्ते से भारी पत्थरों को हटाते PWD कर्मचारी।

उत्तराखंड के रुद्रप्रयाग में रास्ते से भारी पत्थरों को हटाते PWD कर्मचारी।

कल के मौसम का हाल…

24 जून: गुजरात, सौराष्ट्र-कच्छ, मध्य महाराष्ट्र, कोंकण गोवा, बिहार, छत्तीसगढ़, नगालैंड, मणिपुर, मिजोरम और त्रिपुरा में बारिश का ऑरेंज अलर्ट है। सिक्किम, बंगाल, पूर्वी राजस्थान, जम्मू-कश्मीर, पंजाब, हरियाणा, दिल्ली, चंडीगढ़, उत्तर प्रदेश, ओडिशा, झारखंड, विदर्भ, बंगाल, कर्नाटक, केरल में भारी बारिश हो सकती है।

राज्यों में मौसम का हाल जान लीजिए…

जयपुर समेत 27 जिलों में आज बारिश की चेतावनी:माउंट आबू में 24 घंटे में 7 इंच पानी बरसा

राजस्थान में मानसूनी बरसात जारी है। तेज बारिश से कई नदियां उफान पर हैं। जयपुर, कोटा, टोंक, सवाई माधोपुर, बारां, सिरोही में रविवार को कई जगह तेज बारिश हुई। उदयपुर, जोधपुर और बीकानेर संभाग में भी बादल छाए और कई जगह हल्की से मध्यम बारिश हुई। आज 27 जिलों में बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। पूरी खबर यहां पढ़ें…

मध्य प्रदेश: अगले 4 दिन बारिश का स्ट्रॉन्ग सिस्टम; उज्जैन में रेड, इंदौर-देवास में ऑरेंज अलर्ट

3 दिन में ही मानसून ने मध्य प्रदेश के 53 जिलों को कवर कर लिया। प्रदेश में अगले 4 दिन तक बारिश का स्ट्रॉन्ग सिस्टम एक्टिव है। रविवार को पूरे प्रदेश में बारिश हुई। वहीं, सोमवार को उज्जैन में रेड, इंदौर-देवास में ऑरेंज अलर्ट है। भोपाल समेत अन्य जिलों में भी आंधी-बारिश का दौर जारी रहेगा। पूरी खबर यहां पढ़ें…

उत्तर प्रदेश: 20 जिलों भारी बारिश का अलर्ट; ललितपुर में 132 MM बारिश, आगरा में मगरमच्छ दौड़ा

यूपी में मानसून जमकर बरस रहा है। आज मौसम विभाग ने 20 जिलों में भारी तो 10 जिलों में हल्की बारिश और बिजली गिरने का अलर्ट जारी किया है। रविवार को बुंदेलखंड के ललितपुर में सबसे ज्यादा 132 मिमी बारिश रिकॉर्ड की गई। आगरा में चंबल नदी से मगरमच्छ निकलकर गांव पहुंच गया। पूरी खबर यहां पढ़ें…

हरियाणा: 13 जिलों में आज बारिश का अलर्ट; 6 जिलों में मध्यम, 3 में बूंदाबांदी के आसार

हरियाणा में सोमवार के लिए मौसम विभाग ने तेज हवा, गरज और बारिश का अलर्ट जारी किया है। पूर्वानुमान के हिसाब से 13 जिलों में तेज बारिश की संभावना है। यहां तेज गरज-चमक के साथ बारिश होगी। अब अगले 3 से 4 दिनों तक हरियाणा के अलग-अलग हिस्सों में हल्की से लेकर तेज बारिश हो सकती है। पूरी खबर यहां पढ़ें…

चंडीगढ़: मानसून की एंट्री, मौसम विभाग का ऑरेंज अलर्ट जारी; 25 से 26 जून बारिश की चेतावनी

चंडीगढ़ में गर्मी से जूझ रहे लोगों के लिए राहत की खबर है। दक्षिण-पश्चिम मानसून आखिरकार रविवार को चंडीगढ़ और आसपास के क्षेत्रों में पहुंच गया है। भारतीय मौसम विभाग (IMD) ने अगले कुछ दिनों के लिए बारिश की चेतावनी के साथ ऑरेंज और यलो अलर्ट जारी किया है। पूरी खबर यहां पढ़ें…

हिमाचल: के 3 जिलों में भारी बारिश की चेतावनी; धीमी रफ्तार से आगे बढ़ रहा मानसून

हिमाचल प्रदेश में अगले 5 दिन बारिश के आसार हैं। प्रदेश के 3 जिलों में आज भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट दिया गया है। यह चेतावनी ऊना, कांगड़ा और सिरमौर जिला को दी गई है। बिलासपुर, हमीरपुर, चंबा, मंडी और सोलन जिला में आज यलो अलर्ट दिया गया है। पूरी खबर यहां पढ़ें…

बिहार: 15 जिलों में बारिश की चेतावनी; 10 जिलों में यलो और 5 में ऑरेंज अलर्ट

बिहार में मानसून पूरी तरह से एक्टिव है। राज्य के कई जिलों में भारी बारिश के आसार बने हुए हैं। मौसम विभाग ने आज 5 जिलों में ऑरेंज और 10 जिलों में यलो अलर्ट जारी किया है। इस दौरान 50 से 60 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चल सकती है। विभाग की तरफ से आकाशीय बिजली गिरने की भी आशंका जताई गई है। पूरी खबर यहां पढ़ें…

झारखंड: उत्तर-पूर्वी जिलों में आज भारी बारिश का अलर्ट; आकाशीय बिजली भी गिर सकती है

झारखंड में साइक्लोन और निम्न दबाव क्षेत्र की सक्रियता के कारण मानसून पूरी तरह हावी है। राजधानी रांची समेत कई जिलों में रविवार को झमाझम बारिश हुई। सोमवार 23 जून को भी राज्य के कई हिस्सों में बारिश जारी रहेगी। खासकर उत्तर-पूर्वी जिलों में भारी बारिश की संभावना जतायी गई है। पूरी खबर यहां पढ़ें…

खबरें और भी हैं…



Source link

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top