IMD Weather Update; Rajasthan Haryana IMD Heatwave Alert| Kerala Monsoon Rainfall | देश में राजस्थान का श्रीगंगानगर सबसे ज्यादा गर्म,पारा 48°C पहुंचा: दिल्ली में 51°C जैसी गर्मी का एहसास; MP-UP, पंजाब-हरियाणा में भी तापमान 40°C-45°C के बीच रहा


  • Hindi News
  • National
  • IMD Weather Update; Rajasthan Haryana IMD Heatwave Alert| Kerala Monsoon Rainfall

नई दिल्ली/भोपाल/लखनऊ10 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक
दिल्ली में बुधवार को अधिकतम तापमान 45.0°C रिकॉर्ड किया गया। - Dainik Bhaskar

दिल्ली में बुधवार को अधिकतम तापमान 45.0°C रिकॉर्ड किया गया।

राजस्थान का श्रीगंगानगर में लगातार तीसरे दिन तापमान 45°C के पार रहा। बुधवार को यहां पारा 48°C रिकॉर्ड हुआ, जो इस सीजन का सबसे ज्यादा रहा। 6 साल पहले 2019 में 49°C तापमान दर्ज किया गया था।

राज्य में आज भी तेज गर्मी रहेगी। 12-13 जून को बीकानेर संभाग में भीषण गर्मी का रेड अलर्ट है। अलवर, भरतपुर, धौलपुर, झुंझुनूं, जैसलमेर, बाड़मेर में लू चलने का ऑरेंज अलर्ट है।

उत्तर प्रदेश के अधिकतर जिलों में 40°C से ज्यादा रिकॉर्ड हुआ। आगरा 45.4°C के साथ सबसे ज्यादा गर्म शहर रहा। आज भी राज्य में तेज गर्मी रहेगी। इस दौरान हीटवेव भी चलेगी। इधर, दिल्ली में पारा 45°C पहुंचने के कारण रेड अलर्ट है। आयानगर 45.0°C के साथ सबसे गर्म था। यहां आज हीटवेव की चेतावनी है।

मध्य प्रदेश में तेज गर्मी जारी है। 6 शहरों में तापमान 44°C या इससे ज्यादा रहा। भोपाल में तापमान 42.6°C रिकॉर्ड हुआ। बुधवार शाम कुछ जिलों में बारिश हुई और ओले भी गिरे। इससे लोगों को थोड़ा सुकून मिला। आज भी राज्य में हीटवेव का अलर्ट है।

हिमाचल प्रदेश में ऊना में सबसे अधिक तापमान 43.5°C दर्ज किया गया। हरियाणा के सिरसा में 46.6°C और पंजाब के अमृतसर में 45.8°C तापमान दर्ज किया गया।

मौसम विभाग के मुताबिक अगले दो से तीन दिनों के दौरान उत्तर-पश्चिम और मध्य भारत में अधिकतम तापमान में कोई महत्वपूर्ण बदलाव होने की संभावना नहीं है। इसके बाद दो से चार डिग्री सेल्सियस की गिरावट आने का अनुमान है।



Source link

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top