Indore Municipal Corporation Seizes Honey Singh Concert Equipment Over Unpaid Tax | हनी सिंह के कंसर्ट का 1 करोड़ का सामान जब्त: इंदौर नगर निगम को नहीं दिया पूरा टैक्स; आयोजक बोले- कुछ खास फायदा नहीं हुआ – Indore News


इंदौर में सिंगर-रैपर यो यो हनी सिंह (हिरदेश सिंह) का कॉन्सर्ट नगर निगम के लिए महंगा साबित हुआ। एक ओर, शो को सिर्फ डेढ़ घंटे में खत्म कर देने से फैंस में नाराजगी रही, तो दूसरी ओर, नगर निगम को लाखों रुपए के टैक्स का नुकसान हुआ।

.

दरअसल, इंदौर नगर निगम ने कॉन्सर्ट के आयोजकों से 50 लाख रुपए टैक्स की मांग की थी। हालांकि उनकी तरफ से नगर निगम को केवल पौने आठ लाख रुपए का भुगतान ही किया गया। ऐसे में रविवार को नगर निगम की टीम आयोजन स्थल पहुंची और पूरा साउंड सिस्टम जब्त कर लिया। इसकी कीमत करीब 1 करोड़ रुपए है।

नगर निगम ने यो यो हनी सिंह के ‘मिलियनेयर इंडिया टूर’ कॉन्सर्ट के आयोजकों को मनोरंजन कर वसूलने का नोटिस दिया था। साथ ही, मेयर पुष्यमित्र भार्गव ने पुलिस और प्रशासन को पत्र लिखकर निर्देश दिया था कि मनोरंजन कर जमा करने के बाद ही आयोजन की अनुमति दी जाए।

देखिए 4 तस्वीरें…

हनी सिंह ने हेलिकॉप्टर से शो में ली थी एंट्री।

हनी सिंह ने हेलिकॉप्टर से शो में ली थी एंट्री।

हेलिकॉप्टर से उतरते रैपर यो यो हनी सिंह।

हेलिकॉप्टर से उतरते रैपर यो यो हनी सिंह।

शनिवार शाम करीब 1.30 घंटे हुआ कंसर्ट।

शनिवार शाम करीब 1.30 घंटे हुआ कंसर्ट।

हनी सिंह ने इंदौर को शायरों का शहर कहा।

हनी सिंह ने इंदौर को शायरों का शहर कहा।

ननि बोला- हमने शो को जल्दी बंद नहीं कराया इंदौर नगर निगम ने आयोजकों से 50 लाख रुपए के टैक्स की मांग की थी। शनिवार दोपहर को जीएसटी पोर्टल के जरिए बताया गया कि इस कार्यक्रम के लिए 3 करोड़ 28 लाख रुपए से अधिक के टिकट बिके हैं। इसलिए, इस राशि का 10% मनोरंजन कर और आमोद कर (Amusement Tax) पहले ही जमा कराया जाए।

शनिवार रात को भी, कॉन्सर्ट के दौरान नगर निगम की टीम आयोजन स्थल पर पहुंची, लेकिन आयोजकों ने राशि जमा नहीं कराई थी। मामले में नगर निगम की ओर से सफाई दी गई कि निगम ने शो को जल्दी बंद नहीं कराया है।

रविवार सुबह कंसर्ट का सामान नगर निगम की टीम ने जब्त कर लिया।

रविवार सुबह कंसर्ट का सामान नगर निगम की टीम ने जब्त कर लिया।

आयोजक बोले- 80 लाख के ही टिकट बिके अब, रविवार को नगर निगम की टीम ने सामान जब्त कर लिया है। डिप्टी कमिश्नर लता अग्रवाल का कहना है कि हमने आयोजकों से 50 लाख रुपए की राशि का चेक देने को कहा, लेकिन उन्होंने इनकार कर दिया। आयोजकों का कहना है कि सिर्फ 80 लाख रुपए के टिकट बिके हैं।

इसके अलावा, बड़ी संख्या में कॉम्पलीमेंट्री पास दिए गए, जिसके चलते शो से कोई खास फायदा नहीं हुआ। डिप्टी कमिश्नर लता अग्रवाल के मुताबिक-

QuoteImage

हमने आयोजकों से सीए (चार्टर्ड अकाउंटेंट) की रिपोर्ट मंगाई है। उसी के आधार पर अब टैक्स की बकाया राशि वसूली जाएगी।

QuoteImage

जब्त सामान की अनुमानित कीमत 1 करोड़ इधर, जब्त किए गए सामान की अनुमानित कीमत करीब 1 करोड़ रुपए है। इससे पहले, पटना दौरे पर गए नगर निगम कमिश्नर शिवम वर्मा ने आयोजन में जमा कराए गए टैक्स की जानकारी ली और डिप्टी कमिश्नर लता अग्रवाल को सख्त कार्रवाई करने के निर्देश दिए थे।

‘मिलियनेयर इंडिया टूर’ पर हैं हनी सिंह यो यो हनी सिंह ‘मिलियनेयर इंडिया टूर’ पर हैं। इस दौरान वे अलग-अलग शहरों में अपने कंसर्ट कर रहे हैं। कुल 10 शहरों में उनके शो होने हैं। इनमें से चार शहरों में शो हो चुके हैं, जिसमें इंदौर भी शामिल है।

शनिवार को इंदौर में करीब डेढ़ घंटे तक चले इस कंसर्ट में हनी सिंह ने 10 गाने गाए। इस कार्यक्रम में बड़ी संख्या में हनी के फैंस पहुंचे थे। हालांकि, शो जल्द खत्म होने के कारण फैंस नाखुश भी नजर आए।

हनी ने इंदौर कंसर्ट के वीडियो पोस्ट किए हनी सिंह ने अपने सोशल मीडिया हैंडल X पर इंदौर के कंसर्ट के कुछ वीडियो भी पोस्ट किए हैं। एक वीडियो में उन्होंने इंदौर को ‘शायरों का शहर’ कहा। दूसरे वीडियो में उन्होंने इंदौर के कंसर्ट में हेलिकॉप्टर से ली गई अपनी एंट्री को दिखाया है, जिसमें उनका फेमस “मिलियनेयर” गाना भी बैकग्राउंड में चल रहा है।

वहीं, तीसरा वीडियो जेट के अंदर का है। इसमें वे बता रहे हैं कि चार शो हो चुके हैं और अब वे हफ्तेभर के लिए दुबई जा रहे हैं।



Source link

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top