- Hindi News
- Career
- Intelligence Bureau Released Notification For Recruitment Of 3717 Posts; Application Starts From 19th July, Graduates Can Apply
5 घंटे पहले
- कॉपी लिंक

मिनिस्ट्री ऑफ होम अफेयर्स की ओर से इंटेलिजेंस ब्यूरो में असिस्टेंट सेंट्रल इंटेलिजेंस ऑफिसर (ACIO) ग्रेड 2 के पदों पर भर्ती निकली है। इस भर्ती का शॉर्ट नोटिफिकेशन जारी किया गया है। आवेदन प्रक्रिया 19 जुलाई से शुरू की जाएगी। उम्मीदवार ऑफिशियल वेबसाइट mha.gov.in पर जाकर आवेदन कर सकेंगे।

कैटेगरी वाइस वैकेंसी डिटेल्स :
- अनरिजर्व : 1537 पद
- ओबीसी : 946 पद
- ईडब्ल्यूएस : 442 पद
- एससी : 566 पद
- एसटी : 226 पद
एजुकेशनल क्वालिफिकेशन :
मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय/ संस्थान से किसी भी स्ट्रीम में ग्रेजुएशन की डिग्री।
एज लिमिट :
- न्यूनतम : 18 वर्ष
- अधिकतम : 27 साल
- ऊपरी उम्र में आरक्षित वर्ग को नियमानुसार छूट दी जाएगी।
- उम्र की गणना 1 अगस्त 2025 को ध्यान में रखकर की जाएगी।
फीस :
- जनरल, ओबीसी, ईडब्ल्यूएस : 650 रुपए
- एससी, एसटी, पीएच : 550 रुपए
सिलेक्शन प्रोसेस :
- टियर 1 एग्जाम
- टियर 2 एग्जाम
सैलरी :
44,900 से 1,42,400 रुपए प्रतिमाह
एग्जाम पैटर्न :
सब्जेक्ट | क्वेश्चन | मार्क्स |
करंट अफेयर्स | 20 | 20 |
जनरल स्टडीज | 20 | 20 |
न्यूमेरिकल एप्टीट्यूड | 20 | 20 |
रीजनिंग | 20 | 20 |
इंग्लिश | 20 | 20 |
टोटल | 100 | 100 |
ऐसे करें आवेदन :
- ऑफिशियल वेबसाइट mha.gov.in पर जाएं।
- नोटिफिकेशन में वैकेंसी के ऑप्शन पर क्लिक करें।
- अब अप्लाय ऑनलाइन के लिंक पर क्लिक करें।
- सभी डॉक्यूमेंट्स, फोटो और सिग्नेचर अपलोड करें।
- अपनी कैटेगरी के अनुसार फीस का भुगतान करें।
- फॉर्म भरने के बाद सबमिट करें।
- इसका एक प्रिंटआउट निकाल कर अपने पास रखें।
———————–
सरकारी नौकरी की ये खबरें भी पढ़ें…
MP TET वर्ग 3 परीक्षा का नोटिफिकेशन जारी; 18,650 वैकेंसी, 18 जुलाई से आवेदन, एज लिमिट 40 साल

मध्यप्रदेश कर्मचारी चयन बोर्ड ने एमपी टीईटी वर्ग 3 परीक्षा 2025 के लिए नोटिफिकेशन जारी किया है। इस भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया 18 जुलाई से शुरू हो रही है। आवेदन शुरू होने के बाद उम्मीदवार ऑफिशियल वेबसाइट esb.mp.gov.in पर जाकर अप्लाई कर सकेंगे। पूरी खबर यहां पढ़ें
UP ECCE एजुकेटर के 8800 पदों पर भर्ती का नोटिफिकेशन जारी, एज लिमिट 40 साल, ग्रेजुएट्स करें अप्लाई

उत्तर प्रदेश सरकार ने UP ECCE एजुकेटर भर्ती का नोटिफिकेशन जारी कर दिया है। ये भर्तियां समग्र शिक्षा अभियान के तहत 11 महीने के लिए कॉन्ट्रैक्चुअल बेसिस पर की जाएंगी। ये भर्तियां उत्तरप्रदेश के 75 बाल वाटिका के लिए हैं। उम्मीदवार ऑफिशियल वेबसाइट sewayojan.up.nic.in पर जाकर अप्लाई कर सकते हैं। पूरी खबर यहां पढ़ें