हैदराबाद11 मिनट पहले
- कॉपी लिंक

मृतक की पत्नी ने BNS की धारा 106(1) (लापरवाही की वजह से किसी की मौत) के तहत मामला दर्ज कराया है।
आंध्र प्रदेश पुलिस ने राज्य के पूर्व मुख्यमंत्री जगन मोहन रेड्डी के खिलाफ हिट एंड रन का मामला दर्ज किया है। घटना 18 जून की है। मामले में गुंटूर जिले के सुपरिटेंडेंट ऑफ पुलिस (SP) एस सतीश कुमार ने रविवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस की।
उन्होंने बताया कि गुंटूर दौरे में पूर्व CM के काफिले में शामिल एक कार ने 65 साल के व्यक्ति को कुचल दिया। अस्पताल में इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। व्यक्ति की पहचान चीली सिंघैया के रूप में हुई है।
वह रेड्डी की पार्टी का कार्यकर्ता था और अनुसूचित जाति का था। मृतक की पत्नी ने BNS की धारा 106(1) (लापरवाही की वजह से किसी की मौत) के तहत मामला दर्ज कराया है।
FIR में कार ड्राइवर रमन्ना रेड्डी, पर्सनल असिस्टेंट के नागेश्वर रेड्डी, पूर्व सांसद वाईवी सुब्बा रेड्डी, पूर्व विधायक पेरनी नानी और पूर्व मंत्री विदादला रजिनी पर का भी नाम है।
3 तस्वीरों से पूरी घटना समझिए…

पूर्व CM जगन मोहन कार से निकलकर कार्यकर्ताओं का अभिवादन स्वीकार कर रहे हैं।

तभी एक शख्स घबराया हुआ सा कार रोकने का इशारा करता है।

एक अन्य वीडियो में दिख रहा है कि कार तेजी से आगे बढ़ रही है। कुछ लोग कार से बचने की कोशिश करते हैं, लेकिन एक शख्स कार ने नीचे आ जाता है।
कार्यकर्ता के परिवार से मिलने जा रहे थे रेड्डी पूर्व CM 18 जून को पालनाडु जिले के रेंटापल्ला गांव में पार्टी के एक कार्यकर्ता के परिवार से मिलने जा रहे थे। उसने पिछले साल आत्महत्या कर ली थी। एतुकुरु बाईपास से गुजरने के दौरान यह हादसा हुआ।
घटना के वीडियो भी सामने आए हैं। इनमें दिख रहा है कि रेड्डी एक कार पर सवार हैं। लोग पुष्पवर्षा करके उनका स्वागत कर रहे हैं, गाड़ी तेजी से आगे बढ़ रही है। तभी कुछ लोग घबराकर ड्राइवर को गाड़ी रोकने का इशारा करते हैं।
एक अन्य वीडियो में दिखता है कि एक शख्स कार के नीचे आ गया है। जब तक लोग गाड़ी रोकने के लिए कहते हैं, तब तक कार उसकी गर्दन पर चढ़ चुकी होती है।
घटना के वीडियो से मामला साफ होने के बाद पुलिस ने FIR में BNS की धारा 105 (गैर इरादतन हत्या), धारा 49 (उकसाना) को भी शामिल कर लिया है।
—————————————————-
हिट एंड रन केस से जुड़ी यह खबर भी पढ़ें…
वडोदरा हिट एंड रन- आरोपी गांजा पीकर गाड़ी चला रहा था, हादसे में एक की मौत और 7 घायल हुए थे

गुजरात के वडोदरा में 13 मार्च को हुए हिट एंड रन केस में फोरेंसिक रिपोर्ट में नया खुलासा हुआ है। रिपोर्ट्स में सामने आया है कि आरोपी रक्षित चौरसिया हादसे के समय शराब के नहीं, बल्कि गांजे के नशे में गाड़ी चला रहा था। पूरी खबर पढ़ें…