Kaanta Laga directors Radhika Rao Vinay Sapru never make sequel Shefali Jariwala death | ‘कांटा लगा’ का सीक्वल अब कभी नहीं बनेगा: शेफाली जरीवाला के निधन के बाद मेकर्स का ऐलान, कहा- ये गाना हमेशा शेफाली का ही रहेगा

[ad_1]

21 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

कांटा लगा गर्ल शेफाली जरीवाला का 27 जून को निधन हो गया। हर कोई उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित कर रहा है। इसी बीच सॉन्ग कांटा लगा के मेकर्स ने भी शेफाली को श्रद्धांजलि दी है। उन्होंने कहा कि आज भी विश्वास नहीं हो रहा कि वह इस दुनिया में नहीं रहीं। इसके अलावा उन्होंने यह भी ऐलान किया कि अब कांटा लगा गाने का सीक्वल नहीं बनेगा।

दरअसल, राधिका राव और विनय सप्रू ने गुरुवार को अपने इंस्टाग्राम पर शेफाली जरीवाला को याद करते हुए एक पोस्ट शेयर किया। उसमें उन्होंने लिखा, कल प्रार्थना सभा थी। आखिरी अलविदा कहने का समय। वह हमेशा कहती थीं कि वह अकेली और एकमात्र ‘कांटा लगा’ गर्ल बनना चाहती हैं। इसलिए हमने कभी इसका सीक्वल नहीं बनाया और अब कभी नहीं बनाएंगे। हम ‘कांटा लगा’ को हमेशा के लिए रिटायर कर रहे हैं। यह गाना हमेशा से शेफाली का था और हमेशा उसका ही रहेगा।

कैसे मिला था शेफाली को कांटा लगा सॉन्ग?

ANI से बात करते हुए विनय सप्रू ने बताया था कि कैसे उन्होंने कांटा लगा के लिए शेफाली को कास्ट किया था। उन्होंने कहा, ‘हमारा सफर मुंबई के लिंककिंग रोड से शुरू हुआ था। राधिका और मैं लिंककिंग रोड, बांद्रा पर ड्राइव कर रहे थे और हम एक जंगल से गुजर रहे थे। हमने देखा कि एक युवती अपनी मां को गले लगाए हुए स्कूटर पर रास्ता पार कर रही थी। जैसे ही हम वहां से गुजरे, राधिका को लगा कि वह लड़की बहुत खास है। तो हम रुके और उससे पूछा कि क्या वह हमारे ऑफिस आएगी। और यहीं से हमारा सफर शुरू हुआ।’

म्यूजिक वीडियो ‘कांटा लगा’ से की थी शुरुआत

शेफाली ने अपने करियर की शुरुआत 19 साल की उम्र में म्यूजिक वीडियो ‘कांटा लगा’ से की थी, जिसने उन्हें रातों-रात स्टार बना दिया। इस गाने में उनके बोल्ड अंदाज और डांसिंग स्टाइल ने लोगों का ध्यान खींचा था।

शेफाली ने वेब सीरीज बेबी कम ना में भी काम किया। इसमें श्रेयस तलपड़े, किकू शारदा और चंकी पांडे भी नजर आए थे।

शेफाली ने वेब सीरीज बेबी कम ना में भी काम किया। इसमें श्रेयस तलपड़े, किकू शारदा और चंकी पांडे भी नजर आए थे।

इसके बाद उन्होंने कुछ और म्यूजिक एल्बम और फिल्मों में काम किया। साल 2004 में वे सलमान खान और अक्षय कुमार की फिल्म ‘मुझसे शादी करोगी’ में भी नजर आई थीं। इसके अलावा उन्हें कन्नड़ फिल्म ‘हुडुगारू’ में भी देखा गया था। शेफाली ने कई डांस रियलिटी शोज में हिस्सा लिया। वहीं, नच बलिए में अपने पति पराग त्यागी के साथ नजर आई थीं।

खबरें और भी हैं…

[ad_2]

Source link

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top