Kashmir Army Convoy Stone Pelting Viral Video | Pakistan (POK) | क्या कश्मीर में सेना के काफिले पर हुआ पथराव: 1 साल पुराना PoK का वीडियो गलत दावे के साथ वायरल


3 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है। इसमें देखा जा सकता है कि पहाड़ी क्षेत्र से निकल रहे गाड़ी के काफिले पर स्थानीय लोग पत्थर से हमला कर रहे हैं। दावा किया जा रहा है कि ये वीडियो कश्मीर का है। जहां सेना के काफिले पर लोगों ने पत्थर से हमला कर दिया।

  • खुद को भाजपा नेता बताने वाले अशोक पाठक नाम के वेरिफाइड यूजर ने वीडियो शेयर कर लिखा- कश्मीर में जवानों की वापसी पर फिर देशद्रोह। CRPF-CISF के काफिले पर पत्थरबाजों ने पहाड़ों से किया हमला। जवाबी हवाई फायरिंग से भगदड़ मची, पहाड़ से फिसल कर 9 गद्दार ढेर। ये इनकी दोगलाई और कश्मीर का सच। (अर्काइव)
अशोक पाठक नाम के यूजर की पोस्ट का स्क्रीन शॉट।

अशोक पाठक नाम के यूजर की पोस्ट का स्क्रीन शॉट।

  • मनोज श्रीवास्तव नाम के अन्य यूजर ने लिखा- यह जम्मू-कश्मीर का है। युद्ध विराम के बाद CRPF-CISF की फौज वापस लौट रही थी, तभी गद्दार मुसलमानों ने सुरक्षाबल के काफिले पर पत्थरबाजी की। (अर्काइव)

  • इसी दावे और कैप्शन के साथ कई अन्य यूजर ने भी ये वीडियो शेयर किया। (अर्काइव)

वायरल वीडियो का सच…

मई 2024 का यह वीडियो PoK का है। जब पाकिस्तानी रेंजर्स के काफिले पर स्थानीय लोगों ने पथराव किया था। इस वीडियो को खबर के साथ पाकिस्तानी मीडिया प्लेटफॉर्म जिओ न्यूज ने अपने यूट्यूब चैनल पर 18 मई 2024 को अपलोड किया था। वीडियो का लिंक…

जिओ न्यूज के यूट्यूब चैनल पर मौजूद वीडियो का स्क्रीन शॉट।

जिओ न्यूज के यूट्यूब चैनल पर मौजूद वीडियो का स्क्रीन शॉट।

पड़ताल के दौरान हमें इस मामले से जुड़ी खबर पाकिस्तान के डॉन न्यूज पर भी मिली। खबर का लिंक…

डॉन न्यूज की वेबसाइट पर मौजूद खबर का स्क्रीन शॉट।

डॉन न्यूज की वेबसाइट पर मौजूद खबर का स्क्रीन शॉट।

दरअसल, मई 2024 को PoK में स्थानीय लोगों ने पाकिस्तान सरकार का विरोध किया था। इस दौरान पाकिस्तानी रेंजर्स पर लोगों ने पथराव किया, कंट्रोल करने के लिए सेना ने लोगों पर फायरिंग और आंसू गैस के गोले दागे। लोगों ने बिजली और आटे के बढ़ते दाम और महंगाई को लेकर प्रदर्शन किया था।

लोगों ने PoK के शोरन दा नक्का गांव के पास पाकिस्तानी सेना के पांच ट्रकों सहित 19 वाहनों के काफिले पर पथराव किया था, इसके जवाब में पाकिस्तानी रेंजर्स ने आंसू गैस और गोलीबारी की। डॉन न्यूज ने यह खबर अपनी वेबसाइट पर 14 मई 2024 को पब्लिश की थी।

भारत सरकार के प्रेस इन्फॉर्मेशन ब्यूरो (PIB) फैक्ट चेक ने भी वीडियो का खंडन कर इसे फेक बताया। PIB ने लिखा- यह दावा फर्जी है। वीडियो पुराना है और पाक अधिकृत कश्मीर के मुजफ्फराबाद का है।

साफ है कि सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो के साथ किया जा रहा दावा पूरी तरह गलत है। 1 साल पुराना यह वीडियो कश्मीर का नहीं बल्कि PoK का है।

———————————–

पढ़ें भास्कर फैक्ट चेक की अन्य खबरें…

चीनी मिसाइल की फोटो को एडिट कर बनाई पेंटिंग : पाकिस्तानी PM ने सेना अध्यक्ष को दी, बताया ‘बनयान-उन-मर्सूस’ की सफलता की तस्वीर

पाकिस्तान का एक और झूठ बेनकाब हुआ, जब PAK पीएम शहबाज शरीफ ने सेना प्रमुख फील्ड मार्शल आसिम मुनीर को फेक पेंटिंग गिफ्ट की। दरअसल, भारत के ऑपरेशन सिंदूर के खिलाफ पाकिस्तान ने जवाबी कार्रवाई करने का दावा किया था। पाकिस्तान ने इस मिशन का नाम ‘बनयान-उन-मर्सूस’ रखा था। पढ़ें पूरी खबर…

खबरें और भी हैं…



Source link

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top