Maharashtra Bus Child Birth Tragedy; Mother Newborn | Parbhani News | महाराष्ट्र में मां ने चलती बस से नवजात को फेंका: बच्चे की मौत, बोली- पालने की क्षमता नहीं थी; डिलीवरी भी बस में हुई थी


मुंबई10 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

महाराष्ट्र के परभणी में एक महिला ने चलती बस में बच्चे को जन्म दिया। इसके बाद महिला और उसके साथ मौजूद शख्स ने नवजात को बस की खिड़की से बाहर फेंक दिया, जिससे उसकी मौत हो गई। घटना मंगलवार सुबह करीब 6:30 बजे पथरी-सेलू रोड की है।

ऋतिका ढेरे (19) नाम की महिला पुणे से परभणी जाने के लिए स्लीपर बस में अल्ताफ शेख के साथ सफर कर रही थी। शेख खुद को महिला का पति बता रहा था।यात्रा के दौरान ऋतिका को लेबर पेन शुरू हो गया। बस में ही उसने एक बच्चे को जन्म दिया। इसके बाद दोनों ने बच्चे को कपड़े में लपेटा और चलती बस से बाहर फेंक दिया।

पुलिस जांच में उन्होंने बताया कि वे बच्चे का पालन-पोषण करने में असमर्थ थे, इसलिए बच्चे को फेंक दिया।

ड्राइवर ने पूछा तो बताया- पत्नी को उल्टी हुई

बस के ड्राइवर ने देखा कि खिड़की से बाहर कुछ फेंका गया है। जब उसने शेख से इस बारे में पूछा तो उसने बताया कि उसकी पत्नी को उल्टी हुई थी। इसी बीच सड़क पर एक व्यक्ति ने भी देखा कि बस से कुछ फेंका गया है। जब उसने पास जाकर देखा, तो वह नवजात बच्चा था। उसने तुरंत इसकी सूचना पुलिस को दी।

सूचना मिलते ही पुलिस की एक टीम ने बस रुकवाई। बस की जांच और शुरुआती पड़ताल के बाद महिला और शेख को हिरासत में ले लिया गया। पुलिस के मुताबिक, दोनों परभणी के ही रहने वाले हैं और पिछले डेढ़ साल से पुणे में रह रहे थे।

दोनों ने खुद को पति-पत्नी बताया लेकिन इसे साबित करने के लिए कोई दस्तावेज नहीं दे पाए। हिरासत में लेने के बाद पुलिस ने महिला को इलाज के लिए अस्पताल पहुंचा दिया।

दंपती के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 94(3), (5) (मृत शरीर के गुप्त निपटान द्वारा जन्म छिपाना) के तहत मामला दर्ज किया गया है।

खबरें और भी हैं…



Source link

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top