- Hindi News
- National
- Man Slapped At AAP Public Meeting In Morbi For Asking Question To Arvind Kejriwal
मोरबी (गुजरात)7 मिनट पहले
- कॉपी लिंक

मोरबी में AAP की यह सभा ‘गुजरात जोड़ो अभियान’ के तहत हो रही थी।
गुजरात के मोरबी में सोमवार को आम आदमी पार्टी (AAP) की ‘गुजरात जोड़ो अभियान’ के तहत एक जनसभा हुई। लेकिन, सभी के दौरान उस समय हंगामा हो गया, जब पार्टी के एक कार्यकर्ता ने अरविंद केजरीवाल पर सवाल पूछने वाले युवक के थप्पड़ जड़ दिया।घटना का वीडियो सोशल मीडिया में वायरल है।
ईशुदान सभा को संबोधित कर रहे थे, तभी एक स्थानीय युवक मंच पर आ गया। युवक ने माइक्रोफोन पर दिल्ली में AAP के शासन और यमुना नदी के बारे में सवाल पूछने की कोशिश की। इसी दौरान एक AAP के एक कार्यकर्ता ने युवक से माइक्रोफोन छीन लिया और उसे थप्पड़ जड़ दिया।

प्रदेश अध्यक्ष ईशुदान गढ़वी ने कहा- थप्पड़ मारने वाला व्यक्ति AAP का सदस्य नहीं।
थप्पड़ कांड को ईशुदान ने बताया भाजपा की साजिश सभा में हंगामा मचने के बाद ईशुदान गढ़वी ने कहा- इस घटना के पीछे भाजपा नेताओं की साजिश हो सकती है। उन्होंने कहा- भारी संख्या में लोगों की मौजूदगी को देखते हुए गुजरात के मुख्यमंत्री और भाजपा नेताओं ने अपने सहयोगियों को भेजकर हमारी सभा में खलल डालने की कोशिश की।
उन्होंने आगे कहा कि विसावदर जैसी स्थिति की आशंका से भाजपा ने आप की जनसभा को बाधित करने की दुर्भावनापूर्ण मंशा अपनाई है।
थप्पड़ मारने वाला व्यक्ति AAP का कार्यकर्ता नहीं: गढ़वी गढ़वी ने यह भी दावा किया कि उन्हें थप्पड़ मारने वाला व्यक्ति AAP का कार्यकर्ता नहीं है। उन्होंने इस घटना को भाजपा और मुख्यमंत्री की निम्नस्तरीय राजनीति बताया। गढ़वी ने यह भी कहा कि गुजरात भर में आप की 2000 से ज्यादा जनसभाएं हो रही हैं और इन सभाओं ने भाजपा ने भय का माहौल बना दिया है।
उन्होंने कहा कि यह आप की छवि खराब करने की साजिश हो सकती है। AAP किसी भी तरह की हिंसा का समर्थन नहीं करती। उन्होंने भाजपा को चुनौती देते हुए कहा कि हम गरीबों, वंचितों, शोषितों और बेरोजगार युवाओं की आवाज उठाते रहेंगे

सभा में सवाल पूछन वाले भारत डायाभाई फुल्टारिया।
विवाद होने के बाद युवक को प्रश्न पूछने का मौका दिया गया। उसने AAP से तीन सवाल किए…
1. यमुना नदी का पानी दिल्ली में घुस रहा है। आम आदमी पार्टी दस साल से वहां सत्ता में है, तो उसने क्या किया? 2. आप कहते हैं कि आम आदमी पार्टी भ्रष्ट नहीं है, तो आपके नेताओं को 12 महीने जेल में रहना पड़ा। अगर वे निर्दोष थे, तो उन्होंने इस्तीफा क्यों नहीं दिया? 3. क्या मोरबी में भी उसी तरह झुग्गी-झोपड़ियां बनाई जाएंगी, जैसे दिल्ली में बनाई गई हैं?

युवक के सवालों का जवाब देते हुए AAP के प्रदेश अध्यक्ष ईशुदान गढ़वी।
ईशुदान गढ़वी ने युवक के सवालों के ये जवाब दिया….
1.यमुना नदी में प्रदूषण के मुद्दे पर गढ़वी ने कहा कि यमुना नदी में आने वाला प्रदूषण दिल्ली से नहीं, बल्कि उत्तर प्रदेश और हरियाणा से आता है। उन्होंने यह भी कहा कि केंद्र सरकार की रिपोर्ट के अनुसार, साबरमती नदी यमुना से भी ज्यादा गंदी है।
2. AAP नेताओं पर लगे आरोपों के बारे में उन्होंने सत्येंद्र जैन का जिक्र किया और कहा कि उन्हें ढाई साल तक जेल में रखा गया। लेकिन हाईकोर्ट ने उन्हें निर्दोष करार दिया है। इसी तरह, अरविंद केजरीवाल को शराब घोटाले में गिरफ्तार किया गया था, लेकिन सुप्रीम कोर्ट ने भी कह दिया है कि इसमें कुछ नहीं है, इसलिए वो भी निर्दोष साबित होंगे।
3. गढ़वी ने दिल्ली में आम आदमी पार्टी द्वारा किए गए विकास कार्यों का हवाला देते हुए कहा कि जब अमेरिकी प्रेसिडेंट डोनाल्ड ट्रंप की पत्नी दिल्ली आईं, तो उन्होंने वहां के स्कूल देखे। दिल्ली एकमात्र ऐसा राज्य है, जो लोगों को सब कुछ मुफ्त देने के बावजूद मुनाफे पर चलता है। उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि गुजरात में हर साल ₹10,000 करोड़ की शराब बिकती है, जिस पर कोई कुछ नहीं बोलता।

बैठक में AAP के जिला प्रभारी और जिला अध्यक्ष समेत अन्य नेता मौजूद थे।
आम सभा में आमने-सामने आए ये दो युवक कौन हैं? मोरबी में आम आदमी पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष ईशुदान गढ़वी की सभा में सवाल पूछन वाले युवक का नाम भारत डायाभाई फुल्टारिया सामने आया है। डायाभाई मोरबी में नानी कैनाल रोड, उपासना पैलेस में रहते हैं।
इस घटना में सवाल पूछने गए युवक से माइक छीनने और उसे थप्पड़ मारने वाले व्यक्ति का नाम अश्विन पटेल (एके) बताया जा रहा है। हालांकि, इस बारे में मोरबी जिला आम आदमी पार्टी के अध्यक्ष महादेवभाई पटेल ने कहा कि वह थप्पड़ मारने वाले व्यक्ति को नहीं जानते और वह आम आदमी पार्टी का सदस्य नहीं है।
—————————–
आम आदमी पार्टी से जुड़ी ये खबर भी पढ़ें…
गुजरात के मोडासा में AAP की किसान-पशुपालक महापंचायत:केजरीवाल बोले- ये अमीरों की सरकार है, ये अदाणी की सरकार है,

गुजरात के मोडासा शहर में आज आम आदमी पार्टी (आप) द्वारा विशाल किसान-पशुपालक महापंचायत का आयोजन किया गया। इस मौके पर AAP के संयोजक अरविंद केजरीवाल और पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान भी गुजरात पहुंचे। दोनों नेताओं ने महापंचायत को संबोधित करते हुए कहा कि AAP किसानों-पशुपालकों का पूरा साथ देगी। पूरी खबर पढ़ें…