Masik Rashifal (Monthly Horoscope) | July Rashifal 2025, Monthly Zodiac Forecast: Singh Rashi, sagittarius gemini cancer singh rashi meen libra leo aries taurus kanya scorpio and other signs | 8 राशियों के लिए शुभ रहेगा ये महीना: मेष राशि के लोगों को करियर में तरक्की और तुला राशि वालों को किस्मत का साथ मिलेगा


  • Hindi News
  • Jeevan mantra
  • Jyotish
  • Masik Rashifal (Monthly Horoscope) | July Rashifal 2025, Monthly Zodiac Forecast: Singh Rashi, Sagittarius Gemini Cancer Singh Rashi Meen Libra Leo Aries Taurus Kanya Scorpio And Other Signs

4 घंटे पहले

  • कॉपी लिंक

मेष राशि वालों के लिए सफलता और रिश्तों में सुधार का महीना है। करियर में नई जिम्मेदारियां और तरक्की मिल सकती हैं। मिथुन राशि वालों को रुके काम पूरे करने का मौका मिलेगा।

सिंह राशि वालों के लिए महीने की शुरुआत सुखद रहेगी। करियर में महत्वपूर्ण बदलाव और डील हो सकती है। करियर में महत्वपूर्ण फैसले लेने के लिहाज से कन्या राशि वालों के लिए अच्छा समय है। तुला राशि वालों को किस्मत का साथ मिलेगा।

धनु राशि वालों के लिए करियर के लिहाज से ये महीना अच्छा रहेगा। कुंभ राशि वालों के नए कामों की शुरुआत हो सकती है। मीन राशि वालों को समस्याओं का समाधान मिलेगा। इनके अलावा बाकी राशियों के लिए ये महीना सामान्य रहेगा।

एस्ट्रोलॉजर डॉ. अजय भाम्बी के मुताबिक 12 राशियों के लिए कुछ ऐसा रहेगा ये महीना

मेष – पॉजिटिव: सफलता, प्रगति और रिश्तों में सुधार का महीना है। किसी भी काम को पूरी तन्मयता से पूरा कर लेंगे। सकारात्मक सोच आपको सफलता की ओर ले जाएगी। आपकी आर्थिक स्थिति में सुधार होगा। पुराने निवेश से अच्छे रिटर्न मिल सकते हैं। नए इनकम सोर्स बन सकते हैं। वित्तीय मामले आपके पक्ष में होंगे। सामाजिक दायरे में सम्मान और प्रतिष्ठा बढ़ेगी। आपकी राय को अन्य लोग महत्व देंगे। नेगेटिव: छोटी-छोटी वित्तीय और मानसिक चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है। संयम और योजना के साथ आगे बढ़ने से सफल होंगे। काम का दबाव और जिम्मेदारियों के कारण मानसिक तनाव रहेगा। थकावट हो सकती है। जिससे आपकी कार्यकुशलता पर असर पड़ सकता है। खर्चे और जोखिम भरे निवेश से वित्तीय स्थिति प्रभावित हो सकती है। बजट में लचीलापन रखें।

करियर: कार्यक्षेत्र में मेहनत ज्यादा होगी। नेतृत्व क्षमता भी बढ़ेगी। प्रमोशन और नई जिम्मेदारियां मिलने की संभावना है। नई साझेदारी, समझौते और निवेश से फायदा हो सकता है। नौकरीपेशा लोगों को करियर में तरक्की और सफलता के संकेत मिलेंगे। महत्वपूर्ण प्रोजेक्ट पर काम करने का मौका मिल सकता है। ये आपकी पेशेवर छवि को बेहतर बनाएगा। साथ काम करने वालों से मतभेद हो सकते हैं। धैर्य रखने की जरूरत है। परिवार: पारिवारिक रिश्तों में गलतफहमियां हो सकती हैं। करीबी लोगों को समय नहीं दे पाएंगे। प्रेम संबंधों में रोमांस और उत्साह रहेगा। अविवाहित हैं, तो नए रिश्ते बनने की संभावना है। विवाहित लोगों के लिए रिश्तों को मजबूती देने का समय है। परिवार और दोस्तों के साथ समय बिताने की कोशिश करें। हेल्थ: सेहत सामान्य रहेगी। मानसिक तनाव और थकान हो सकती है। शारीरिक समस्याएं हो सकती हैं। खांसी, जुकाम या सिरदर्द हो सकता है। खानपान में बड़ा बदलाव न करें। वजन अचानक कम या ज्यादा हो सकता है। सेहत की चिंता रहेगी। नींद से जुड़ी बातें नजरअंदाज न करें। समस्याओं से बचने के लिए लाइफ स्टाइल में सुधार करें। मानसिक तनाव से बचने के लिए योग और ध्यान करें। समय पर आराम करें।

वृष – पॉजिटिव: ग्रह गोचर में बदलाव आपके लिए उचित समय बना रहे हैं। रुके हुए काम तेजी से पूरे होंगे। पिछले समय से जिस काम को लेकर कोशिश कर रहे थे, अब उसके पूरा होने का समय है। बच्चों की तरफ से खुशखबरी मिलने से सुकून और शांति रहेगी। नेगेटिव: इस महीने संतुलित जीवनशैली और सही फैसले लेने से आप अपनी समस्याओं पर जीत पा सकते हैं। सफलता के लिए धैर्य रखना जरूरी है। खास काम निपटाने के लिए कोशिश करनी जरूरी है। दूसरों पर भरोसा करने की बजाय अपनी कार्य क्षमता और योग्यता पर भरोसा रखें। इससे आप अच्छे फैसले ले पाएंगे। आर्थिक लेन-देन में सावधानी रखें। धोखा होने की आशंका है।

करियर: इस महीने ग्रह स्थिति अनुकूल रहेगी। अपने काम में नयापन और रचनात्मकता ला पाएंगे। पुराना प्रोजेक्ट सफल होगा। आपको आर्थिक फायदा हो सकता है। बिजनेस में फायदेमंद डील्स होंगी, लेकिन सावधानी से निवेश करें। कानूनी दस्तावेज पर हस्ताक्षर करने से पहले अच्छी तरह जांच लें। नौकरी में अपनी इच्छा के उलट किसी प्रोजेक्ट पर काम करना पड़ सकता है। परिवार: जीवनसाथी से मदद मिलेगी। मानसिक संतुष्टि रहेगी। परिवार और दोस्तों के साथ समय बिताने का मौका मिलेगा। लव लाइफ में रोमांस और भरोसा बढ़ेगा। एक्स्ट्रा मैरिटल अफेयर से घर और समाज में आपकी छवि बिगड़ सकती है। पार्टनर की मदद से कोई काम शुरू हो सकता है, धन लाभ होगा। आपसी मान-सम्मान बना रहेगा। हेल्थ: सेहत में सुधार होगा। रूटीन में बदलाव होंगे। कसरत करने से फिटनेस में सुधार होगा। मानसिक शांति और ऊर्जा महसूस करेंगे। ब्लड प्रेशर और डायबिटीज की जांच नियमित तौर पर करवाते रहें। दवाई लेने के मामले में लापरवाही न करें।

मिथुन – पॉजिटिव: पिछले कुछ समय से काम रुके हैं तो उन्हें पूरा करने के लिए समय बेहतरीन रहेगा। आपके फैसले लेने की क्षमता बेहतर होगी। जिससे महत्वपूर्ण मामलों में सफलता मिलेगी। युवाओं को नए अवसर मिल सकते हैं। नई योजनाओं से करियर और वित्तीय स्थिति में सुधार होगा। आपके व्यक्तित्व का आकर्षण दूसरों को प्रभावित करेगा। मनोरंजन यात्रा का भी प्रोग्राम बन सकता है। नेगेटिव: प्रैक्टिकल रहें, क्योंकि ज्यादा सोचने की प्रवृत्ति आपकी ऊर्जा को नकारात्मक रूप से प्रभावित कर सकती है। व्यक्तिगत व्यवस्था की वजह से कार्यक्षेत्र और घर में तालमेल बैठाने में मुश्किल रहेगी। वित्तीय मामलों में गैर जरूरी खर्चों और निवेश से बचना होगा। महीने के आखिरी हफ्ते में आलस्य या टाइम मैनेजमेंट की कमी आपके कामों में देरी कर सकती है।

करियर: करियर के लिहाज से ये महीना सकारात्मक रहेगा। आपको अपने प्रोजेक्ट्स में तारीफ और सफलता मिलने की संभावना है। व्यवसाय करने वालों के लिए नए साझेदारियों और सौदों के लिए समय अनुकूल है। बड़े फैसले लेते समय अनुभवी लोगों की सलाह जरूर लें। साथ काम करने वाले और बड़े लोगों के साथ तालमेल रखना आपकी प्रगति में मददगार होगा। नई नौकरी की तलाश कर रहे लोगों को अच्छे मौके मिल सकते हैं। परिवार: शादीशुदा लोगों का जीवन सुखद रहेगा, लेकिन छोटी-मोटी बहस से बचें। परिवार के साथ समय बिताने का मौका मिलेगा। जिससे आपसी संबंध मजबूत होंगे। प्रेम संबंधों में नयापन और स्थिरता आएगी। पुराने दोस्तों से मुलाकात होगी। जो आपके लिए भावनात्मक तौर पर मददगार होगी। हेल्थ: शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य सामान्य रहेगा। ज्यादा होने से थकान और तनाव महसूस हो सकता है। पाचन संबंधी समस्याओं से बचने के लिए खानपान का ध्यान रखें। सेहत को नजरअंदाज न करें। डॉक्टर से सलाह लें। यात्रा के दौरान सेहत को लेकर सावधानियां रखें।

कर्क – पॉजिटिव: पिछले कुछ समय से जो समस्याएं चल रही थीं अब उन्हें निपटाने का समय आ गया है। रोजमर्रा की दिनचर्या से राहत पाने के लिए नई गतिविधियों की तरफ आपका रुझान बढ़ेगा। इससे बहुत मानसिक सुकून मिलेगा। घर में नवीनीकरण और साज-सज्जा से संबंधित कामों की रूपरेखा बनेगी। बच्चों की तरफ से उनके करियर संबंधी शुभ समाचार मिलने से प्रसन्नता रहेगी। नेगेटिव: महीने के बीच में परिस्थितियां प्रतिकूल भी होंगी। अनुभवी और बड़े लोगों के मार्गदर्शन पर अमल करने से आपकी समस्याओं का समाधान हो सकता है। महत्वपूर्ण कामों के प्रति लापरवाही ना करें, वरना आपके लिए नकारात्मक साबित होगा। अपने काम पर कॉन्संट्रेट करें। दोस्तों की सलाह पर ज्यादा भरोसा न करके अपने लक्ष्य और फैसलों पर फोकस करें। युवा अपनी पढ़ाई पर ज्यादा ध्यान दें।

करियर: व्यवसायिक गतिविधियों को लेकर पूरी तरह सावधान रहें। जरा सी लापरवाही की वजह से बड़ा नुकसान हो सकता है। सहयोगी और कर्मचारियों की गतिविधियों पर पूरा ध्यान रखना आवश्यक है। महीने के बीच में परिस्थितियां आपके पक्ष में हो जाएंगी। ऑफिस में दूसरों के मामलों में न पड़कर अपने काम पर ही ध्यान दें। किसी अनचाही जगह पर काम मिलने से चिंता भी रह सकती है। परिवार: परिवार को लेकर जिम्मेदार रहेंगे। आपके मनमौजी स्वभाव की वजह से परिवार वालों के साथ कुछ टकराव हो सकता है। जीवनसाथी और परिवार वालों का सम्मान करें। कुछ समय उनके साथ जरूर बिताएं। प्रेमी-प्रेमिका अपने भविष्य को लेकर कुछ योजनाएं बनाएंगे। इससे आपसी प्रेम और सामंजस्य बढ़ेगा। हेल्थ: खानपान में लापरवाही न करें। फूड प्वाइजनिंग, पेट दर्द जैसी परेशानी हो सकती है। लापरवाही बिल्कुल न करें, वरना मुश्किलें बढ़ सकती हैं। व्यवस्थित दिनचर्या और खानपान रखें।

सिंह – पॉजिटिव: महीने की शुरुआत सुखद होगी। घर के रखरखाव या बदलाव संबंधी योजनाओं पर विचार होगा। तुरंत उस पर काम भी शुरू हो सकता है। पिछले कुछ समय से जो रुके काम थे, वो कम कोशिश में ही पूरे होने की संभावना है। कहीं पैसा उधार दिया हुआ है, तो उसकी वापसी भी तय है। स्टूडेंट्स इधर-उधर की सारी बातों से ध्यान हटाकर पढ़ाई पर फोकस करेंगे। नेगेटिव: महीने के बीच में आपकी ही लापरवाही से नुकसान होने की आशंका है। स्टूडेंट्स और युवा मौजमस्ती से ध्यान हटाकर अपने करियर और भविष्य संबंधी गतिविधियों पर फोकस करें। इस समय आपका ध्यान कुछ नकारात्मक गतिविधियों की ओर आकर्षित हो सकता है। किसी को पैसा उधार न दें, क्योंकि वापसी होने की उम्मीद नहीं है।

करियर: व्यवसाय को लेकर ये महीना बदलाव वाला रहेगा। प्रॉपर्टी, बीमा, कमीशन से संबंधित बिजनेस में महत्वपूर्ण डील हो सकती है, इसलिए अपने काम के लिए पूरी तरह एकाग्र रहें। मार्केटिंग संबंधी काम इस वक्त टाल दें, क्योंकि नुकसान होने की आशंका है। नौकरीपेशा लोग काम ज्यादा होने से परेशान हो सकते हैं, तरक्की पाने के लिए मेहनत करनी पड़ सकती है। परिवार: पति-पत्नी के आपसी तालमेल और प्रेम भाव से पारिवारिक वातावरण व्यवस्थित और मधुर रहेगा। ध्यान रखें कि महीने के बीच में किसी बाहरी इंसान का दखल होने से घर में कुछ तनावपूर्ण माहौल भी रहेगा। प्रेम संबंधों में पारिवारिक स्वीकृति मिलने से मन प्रसन्न रहेगा। हेल्थ: खांसी, जुकाम या त्वचा संबंधी किसी प्रकार की एलर्जी हो सकती है। वर्तमान मौसम से खुद का बचाव करें और पॉल्यूशन वाली जगहों पर जाने से परहेज करें।

कन्या – पॉजिटिव: व्यस्तता के बावजूद थोड़ा समय खुद के लिए निकालें। अपने से जुड़े लोगों की मदद करें। सामाजिक और धार्मिक कामों में समय बिताने से मानसिक सुकून और शांति मिलेगी। प्रॉपर्टी के लेनदेन संबंधी कामों में सफल रहेंगे। आपकी विशेष प्रतिभा लोगों के सामने आएगी। शारीरिक रूप से खुद को एक्टिव महसूस करेंगे। नेगेटिव: नजदीकी संबंध को लेकर मन में भ्रम और हताशा की स्थिति बन सकती है। इस महीने किसी तरह की उधारी या लोन लेने से परहेज करें। विचारों में धैर्य और स्थिरता रखें। धन संबंधी लेनदेन स्थगित रखें। पॉजिटिव रहने के लिए थोड़ा वक्त प्रभावशाली लोगों के साथ भी बिताएं।

करियर: बिजनेस संबंधी महत्वपूर्ण फैसले लेने के लिए समय अच्छा है। इस समय कार्यक्षेत्र की हर छोटी बात का बारीकी और गंभीरता से मूल्यांकन करें। कोई नया काम शुरू करने की योजना बनाई है, तो उस पर तुरंत काम करें। पेमेंट रुक सकती है। इस कारण मन परेशान रहेगा। मल्टीनेशनल कंपनी में काम करने वाले लोगों को विदेश जाने का ऑफर मिल सकता है। परिवार: घर का माहौल सुखद और अनुशासन पूर्ण रहेगा। घर के किसी अविवाहित सदस्य के लिए अच्छा रिश्ता आ सकता है। बच्चों की तरफ से शुभ समाचार मिल सकता है। इससे मन प्रसन्न होगा। रिश्तेदारों के घर जाने का योग बनेगा, लेकिन पति-पत्नी के संबंधों में कड़वाहट आ सकती है। हेल्थ: दौड़भाग ज्यादा होने से थकान और तनाव रहेगा। इस महीने की शुरुआत में सेहत में उतार-चढ़ाव रहेगा। आराम जरूर करें। वाहन भी सावधानी से चलाएं। चोट लगने की आशंका है। महिलाओं को पेट के निचले हिस्सों में समस्या हो सकता है।

तुला – पॉजिटिव: इस राशि के लोगों को माह में भाग्य का पूर्ण सहयोग मिल रहा है। अच्छे परिणाम पाने के लिए अपने कार्य क्षमता और योग्यता पर विश्वास जरूर रखें। आपको ऐसा महसूस होगा कि शायद कोई दैवीय शक्ति का आशीर्वाद प्राप्त हो रहा है। ज्यादा लाभ की संभावना नहीं है, लेकिन आप अपना बजट संतुलित रखने में सक्षम रहेंगे। नेगेटिव: कहीं भी अपनी बात रखते समय शब्दों की शालीनता बनाए रखें। व्यर्थ के वाद-विवाद से दूर रहें। कभी-कभी बहुत अधिक सोच-विचार करना और उसमें समय लगाना आपकी कार्यक्षमता को प्रभावित कर सकता है। बच्चों की गतिविधियों पर भी ध्यान रखना होगा। संतान से जुड़ी किसी समस्या को सुलझाने में किसी प्रभावशाली व्यक्ति का सहयोग लेना पढ़ सकता है।

करियर: किसी के साथ पार्टनरशिप संबंधी योजना बन रही है तो जल्दबाजी न करें, क्योंकि पहले उसके सभी पहलुओं पर उचित विचार-विमर्श करना होगा। वर्तमान व्यापार में गतिविधियां सुचारू रूप से चलती रहेंगी और आर्थिक समस्याएं भी काफी तक ठीक हो जाएंगी। सिर्फ अपने कर्मचारियों की गतिविधियों पर ध्यान रखने की जरूरत है। नौकरी में अभी स्थिति यथावत ही बनी रहेगी। परिवार: दांपत्य जीवन में किसी बात को लेकर मनमुटाव की स्थिति बनेगी। जीवनसाथी को कोई तोहफा देने से आपसी संबंधों में नजदीकियां आएंगी। प्रेम संबंधों में प्रगाढ़ता बनी रहेगी और जल्दी ही विवाह में भी परिणित होंगे। हेल्थ: स्वास्थ्य ठीक रहेगा। सिर्फ ज्यादा काम की वजह से पैरों में दर्द और थकान जैसी स्थिति हो सकती है। अपना खान-पान और दिनचर्या भी मौसम के अनुरूप रखें।

वृश्चिक – पॉजिटिव: इस महीने आपके आत्मविश्वास और कार्य क्षमता में निखार आएगा। नए अवसर और प्रोजेक्ट्स में भी सफलता मिलने की संभावना है। आर्थिक पक्ष मजबूत रहेगा। अगर कहीं निवेश किया हुआ है, तो उसका बेहतरीन लाभ होने वाला है। पुराने मित्रों और परिवार से सहयोग मिलेगा, जिससे आपकी मानसिक शांति बनी रहेगी। नेगेटिव: ज्यादा आत्मविश्वास कभी-कभी अहंकार का कारण बन सकता है, जिससे संबंधों में दरार आ सकती है। अपने स्वभाव और दिनचर्या पर ध्यान देने की जरूरत होगी, खासकर मानसिक तनाव से बचें। अपरिचित लोगों से अपनी व्यक्तिगत बातें शेयर करने से परहेज करें, कोई आपकी प्रगति में बाधा डाल सकता है। वित्तीय मामलों में जल्दबाजी में निर्णय लेने से बचें।

करियर: करियर के लिहाज से यह महीना उत्तम है। आपको अपने प्रयासों का फल मिलेगा। अन्य व्यवसायियों के साथ सहयोग में सावधानी बरतें, ताकि गलतफहमियां ना हों। प्रॉपर्टी डीलिंग में कार्य कर रहे लोगों की कोई बेहतरीन डील होने की भी संभावना है। जो लोग नौकरी की तलाश में हैं, उनके लिए नए अवसर आने की संभावना है। प्रमोशन और नई जिम्मेदारियां मिल सकती हैं। परिवार: शादीशुदा जीवन में कुछ छोटी-छोटी बहस हो सकती हैं, लेकिन इन्हें समय रहते सुलझा लें। प्रेम संबंधों में मधुरता रहेगी। यह महीना अपने साथी के साथ भावनात्मक गहराई बढ़ाने का है। जो लोग सिंगल हैं, उन्हें कोई खास व्यक्ति मिल सकता है। परिवार के साथ समय बिताना आपके रिश्तों को और मजबूत बनाएगा। हेल्थ: स्वास्थ्य सामान्य रहेगा, लेकिन मानसिक तनाव और अनिद्रा से बचने की कोशिश करें। मौसम परिवर्तन से होने वाली स्वास्थ्य संबंधी समस्याएं रहेंगी। नियमित व्यायाम और योग आपकी ऊर्जा को बनाए रखने में सहायक होंगे।

धनु – पॉजिटिव: यह महीना आपके लिए उपलब्धियों वाला और नई योजनाओं को साकार करने का होगा। आपके व्यक्तित्व और आत्मविश्वास में वृद्धि होगी। लंबे समय से चल रही अधूरी इच्छाएं पूरी हो सकती हैं। सामाजिक जीवन में आपकी प्रशंसा होगी और नए संपर्क आपकी उन्नति में सहायक होंगे। वित्तीय मामलों में अच्छे परिणाम मिल सकते हैं। नेगेटिव: आपकी बेपरवाही या ज्यादा संवेदनशीलता कभी-कभी नुकसान पहुंचा सकती है। इस वजह से परिवार और दोस्तों के साथ कुछ मतभेद होने की भी आशंका है। यात्रा के दौरान सतर्क रहें। निर्णय लेने में जल्दबाजी से बचें, विशेष रूप से निवेश से जुड़े मामलों में। विद्यार्थियों को अपनी पढ़ाई पर ध्यान देना होगा।

करियर: करियर के लिहाज से यह महीना प्रगतिशील रहेगा। नई जिम्मेदारियां और प्रोजेक्ट्स मिलने की संभावना है। नई साझेदारी करने का प्लान बन रहा है, तो अनुकूल है। नौकरी पेशा लोगों को उच्च अधिकारियों से प्रशंसा प्राप्त होगी, लेकिन टीम के साथ तालमेल बनाए रखना जरूरी है। जो लोग नौकरी बदलने की सोच रहे हैं, उनके लिए उपयुक्त अवसर मिल सकते हैं। परिवार: दाम्पत्य जीवन सुखमय रहेगा। परिवार में किसी उत्सव या खुशी का माहौल रहेगा। प्रेम जीवन में सकारात्मक बदलाव आएंगे। अपने साथी के साथ भावनात्मक संबंध मजबूत होंगे। हालांकि, वाणी पर संयम रखना जरूरी है, अन्यथा रिश्तों में खटास आ सकती है। हेल्थ: सामान्यतः स्वास्थ्य अच्छा रहेगा, लेकिन काम के दबाव के कारण थकान महसूस हो सकती है। खानपान पर ध्यान दें, पेट और लिवर से जुड़ी समस्या रहेगी। योग और ध्यान करने से मानसिक शांति मिलेगी।

मकर: पॉजिटिव: मकर राशि के लोग अपने समय और धन का उचित प्रबंधन करेंगे, जिससे कई परेशानियों से राहत पा लेंगे। आपके सहयोग से परिवार में चल रही किसी समस्या का समाधान होगा। शॉपिंग आदि में खुशनुमा समय व्यतीत होगा। किसी महत्वपूर्ण कार्य को करने से पहले उसके बारे में छानबीन अवश्य कर लें, आप अपने कार्यों को बेहतर अंजाम दे पाएंगे। नेगेटिव: लापरवाही और आलस आपकी कमजोरी रहेंगे, इसलिए अपनी दिनचर्या को व्यवस्थित रखना जरूरी है। कभी-कभी ज्यादा आत्म केंद्रित होना संबंधों में दूरियां ला सकता है, इसलिए अपने स्वभाव के लिए आत्म मनन करते रहें। घर के बड़े-बुजुर्गों की देखभाल करना आपका दायित्व है। माह के अंत में कुछ व्यवधान रहेंगे, लेकिन ये समय घबराने की बजाए प्रयास करने का है।

करियर: कारोबारी मामलों में विस्तार संबंधी कोई योजना बना रहे हैं तो जल्दबाजी की बजाय सोच-समझ कर फैसला करें। दूसरों की सलाह आपको डगमगा सकती है, इसलिए अपने निर्णय पर ही अडिग रहें। प्रॉपर्टी से संबंधित व्यवसाय में बेहतर परिस्थितियां बन रही हैं। ऑफिस में छोटी गलती की वजह से अधिकारी वर्ग के साथ संबंधों में खटास आएगी। परिवार: वैवाहिक जीवन हंसी खुशी से व्यतीत होगा। परिवार के साथ किसी लंबी यात्रा का प्रोग्राम बनेगा, अगर प्रेम संबंध को विवाह में बदलने करने की योजना है तो परिजन आपके प्रेम को स्वीकार कर लेंगे और स्वीकृति भी देंगे। हेल्थ: अपनी क्षमता से अधिक कार्य करने से सर्वाइकल और कंधों का दर्द परेशान करेगा। व्यायाम इसका उचित इलाज है। घर के किसी वरिष्ठ सदस्य के स्वास्थ्य को लेकर भी चिंता रहेगी।

कुंभ – पॉजिटिव: इस माह कुछ नए कार्यों की शुरुआत होगी, लेकिन अपने लक्ष्य को प्राप्त करने के लिए अतिरिक्त परिश्रम और प्रयास करना ही होगा। मित्रों के साथ घूमने-फिरने में मनोरंजन संबंधी कार्य में समय व्यतीत होगा। घर में कोई मांगलिक कार्य संबंधी योजना बनेगी। किसी संबंधी के यहां जाने का निमंत्रण भी मिलेगा। नेगेटिव: संतान की पढ़ाई से जुड़ी किसी समस्या का हल मिलने में अभी कुछ समय लगेगा, इसलिए धैर्य और शांति बनाए रखें। दूसरों की आलोचना न करें। वरना इस वजह से आपका आत्मसम्मान प्रभावित होने की आशंका है। आर्थिक मामलों में आपको सावधानी रखनी होगी।

करियर: कारोबार में कई सुअवसर मिलेंगे, लेकिन सोच-विचार करने में ज्यादा समय न लगाएं। स्टाफ का पूर्ण सहयोग मिलेगा और आपके सभी काम सुचारू रूप से होते जाएंगे, लेकिन धीमी गति से होंगे। इस समय किसी भी बड़े लाभ की कामना के लिए रिस्क लेने से बचें। लेनदेन के मामलों में सावधानी बरतें। नौकरी पेशा व्यक्तियों के काम से भी बॉस प्रसन्न रहेंगे। परिवार: पुराने मित्रों के साथ मेल-मुलाकात के अवसर बनेंगे और संबंधों में पुनः घनिष्ठता आएगी। परिवार और जीवनसाथी का सहयोग आपके आत्मबल को और अधिक बढ़ाएगा। लव अफेयर्स के मामले में सावधान रहें। हेल्थ: शुगर, ब्लड प्रेशर की समस्या रहेगी। तनाव से अपना बचाव करें। जीवनसाथी की सेहत आपकी चिंता का कारण बनेगी।

मीन – पॉजिटिव: मीन राशि के लोगों के लिए पिछले कुछ समय से चल रही समस्याओं का समाधान होगा। अपनी कार्यप्रणाली और व्यक्तित्व में और अधिक निखार आएगा। आप मन मुताबिक सफलता पाएंगे। सामाजिक तथा राजनीतिक क्षेत्र में आपका वर्चस्व बढ़ेगा। संतान की करियर संबंधी किसी समस्या का हल निकलेगा। धार्मिक गतिविधियों में समय व्यतीत करने का मौका मिलता रहेगा। नेगेटिव: उतार चढ़ाव बने रहेंगे। कोई बड़ी गलतफहमी निजी संबंधों में दरार डालने का काम कर सकती है। व्यर्थ के कार्यों में धन खर्च होने के योग बने हुए हैं। भूमि या वाहन को लेकर कोई बड़ा कर्जा लेना पड़ सकता है। इसलिए अपनी आर्थिक स्थिति को ध्यान में रखकर ही खरीदारी की योजनाएं बनाएं।

करियर : इस समय आप अपने कारोबार को लेकर जितनी मेहनत करेंगे, उसके अनुकूल परिणाम हासिल होंगे और आय के नए स्रोत भी बनेंगे, लेकिन अपने व्यवसाय संबंधी एडवर्टाइजमेंट को और अधिक बढ़ाएं, इससे आपके संपर्क भी बढ़ेंगे। विदेश जाने के लिए इच्छुक लोगों की मनोकामना पूरी होगी। नौकरी पेशा लोगों को अपने बेहतर कार्यों की वजह से कोई बेहतर उपलब्धि मिलेगी। परिवार: पति-पत्नी के बीच संबंध मधुर रहेंगे, लेकिन संतान की कोई जिद या नकारात्मक रवैया आपकी चिंता का कारण बन सकता है। प्रेम संबंधों में सोच समझकर ही नजदीकियां बढ़ाएं। हेल्थ: कभी-कभी आत्म बल में कमी होने से आत्मविश्वास डगमगा सकता है। इस वजह से आपका मानसिक व शारीरिक स्वास्थ्य प्रभावित हो सकता है। मानसिक स्थिरता के लिए मेडिटेशन अवश्य करें।



Source link

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top