Masik Rashifal (Monthly Horoscope) | March Rashifal 2025, Monthly Zodiac Forecast: Singh Rashi, sagittarius gemini cancer singh rashi meen libra leo aries taurus kanya scorpio and other signs | 6 राशियों के लिए शुभ रहेगा ये महीना: तुला राशि को रियल एस्टेट में फायदा और मेष, वृष, कर्क राशि के लोगों को प्रमोशन मिलने की संभावना है


  • Hindi News
  • Jeevan mantra
  • Jyotish
  • Masik Rashifal (Monthly Horoscope) | March Rashifal 2025, Monthly Zodiac Forecast: Singh Rashi, Sagittarius Gemini Cancer Singh Rashi Meen Libra Leo Aries Taurus Kanya Scorpio And Other Signs

5 दिन पहले

  • कॉपी लिंक

इस महीने सूर्य, शुक्र का राशि परिवर्तन होगा और बुध, शुक्र की चाल बदलेगी। ग्रहों की चाल में बदलाव होने से मेष, वृष और कर्क राशि के लोगों को प्रमोशन मिलने की संभावना है। कन्या राशि के लोग बिजनेस में निवेश करना चाहते हैं तो इस लिहाज से ये महीना अच्छा रहेगा।

तुला राशि के लोगों को इस महीने रियल एस्टेट के कामों में मुनाफा मिल सकता है। मकर राशि के लोगों को प्रमोशन से जुड़ी अच्छी खबर मिलने के योग हैं। कुंभ राशि वालों के बिजनेस में फायदे के नए सोर्स बन सकते हैं। इनके अलावा बाकी राशियों पर सितारों का मिलाजुला असर रहेगा।

एस्ट्रोलॉजर डॉ. अजय भाम्बी के मुताबिक 12 राशियों के लिए कुछ ऐसा रहेगा ये महीना

मेष: पॉजिटिव: रचनात्मकता और नए अवसर का महीना है। आपके विचार और योजनाएं सफलता की ओर बढ़ेंगे। पुराने निवेश से धन लाभ होने की संभावना है। इनकम के नए स्रोत भी बन सकते हैं। आपकी बुद्धिमानी और कुशलता से लोग प्रभावित होंगे। समाज और कार्यस्थल पर आपकी तारीफ होगी। यात्रा से फायदा हो सकता है।

नेगेटिव: मानसिक अस्थिरता रहेगी। ज्यादा सोचने के कारण तनाव बढ़ सकता है। गैर जरूरी खर्चे बढ़ सकते हैं। उधार देने से बचें। रिश्तों में संवाद की कमी से विवाद हो सकता है। अपनी बात स्पष्टता से रखें। महत्वपूर्ण काम या निवेश की इच्छा है, तो आधा महीना बीतने के बाद करें।

करियर: कार्यक्षेत्र में आपकी मेहनत रंग लाएगी। प्रमोशन या नई जिम्मेदारियां मिलने की संभावना है। बिजनेस से जुड़े लोगों के लिए नए सौदे फायदेमंद रहेंगे। नई साझेदारी का ऑफर मिल सकता है। नौकरी में साथ काम करने वालों से तालमेल बैठाने में दिक्कत हो सकती है। किसी भी काम में जल्दबाजी न करें। योजनाएं गोपनीय रखें। कोई भी फैसला जल्दबाजी में न लें।

परिवार: परिवार वालों के साथ सामंजस्य बना रहेगा। घर में खुशी का माहौल रहेगा। अविवाहित लोगों के प्रेम संबंध मजबूत होंगे। पुराने रिश्तों में सुधार हो सकता है। नजदीकी संबंधियों के साथ छोटी-छोटी बातों पर विवाद हो सकता है। सोच-समझकर बोलें और अपने व्यवहार पर ध्यान दें। नए प्रपोजल मिलने की संभावना है। प्रेमी के साथ अच्छा समय बीतेगा। जीवनसाथी से गिफ्ट मिल सकता है।

हेल्थ: मानसिक और शारीरिक ऊर्जा बनी रहेगी। डेली रूटीन में सुधार होने की संभावना है। आधा महीना बीत जाने के बाद पेट की समस्याएं हो सकती हैं। अनियमित दिनचर्या और मौसम के बदलाव से भी सेहत गडबड़ा सकती है। नियमित कसरत और मेडिटेशन की मदद लें। ताजगी बनाए रखने के लिए पौष्टिक आहार खाएं और पर्याप्त पानी पिएं।

वृष: पॉजिटिव: नौकरी और बिजनेस में आत्मविश्वास के साथ काम करेंगे। दृढ़ता से आगे बढ़ेंगे। इससे सफल होंगे। आगे बढ़ने के नए मौके भी मिलेंगे। मेहनत का पूरा फायदा मिलेगा। कार्यक्षेत्र और सामाजिक जीवन में तारीफ होगी। पहचान मिलेगी। धन लाभ होने की संभावना है। अटका हुआ पैसा मिलने के भी योग बन रहे हैं। निवेश से फायदा मिलेगा।

नेगेटिव: जल्दबाजी में फैसले लेने से बचें। परिवार वालों के साथ समय बिताएं। इससे संबंधों में सुधार होगा। पड़ोसियों के साथ किसी बात पर मतभेद हो सकते हैं। कोई मामला कोर्ट-कचहरी तक भी पहुंच सकता है। जल्दी सफल होने के लिए गैर कानूनी कामों में दिलचस्पी न लें।

करियर : बिजनेस में नई योजना बना रहे हैं तो उस पर काम करने के लिए अच्छा समय है। कार्यक्षेत्र में कॉम्पिटिशन से बचें। साथ काम करने वालों से अच्छे संबंध बनाए रखें। नौकरीपेशा लोगों के लिए ये महीना सकारात्मक रहेगा। आपके विचार और कामों की तारीफ होगी। पदोन्नति के मौके भी मिल सकते हैं।

परिवार: पति-पत्नी में किसी बात को लेकर मतभेद हो सकता है। रिश्तेदारों से भी मनमुटाव होने की आशंका है। पारिवारिक रिश्तों में मतभेद हो सकते हैं। गलतफहमी होने की भी आशंका है। अविवाहित लोग नए रिश्ते में जुड़ सकते हैं। लव लाइफ में उतार-चढ़ाव आ सकते हैं। प्रेमी, एक-दूसरे को टाइम दें।

हेल्थ: सेहत के नजरिये से ये महीना आपके लिए उतार-चढ़ाव वाला रहेगा। महीने के बीच में मौसमी बीमारियां हो सकती हैं। एलर्जी भी हो सकती है। इम्यूनिटी मजबूत बनाने के लिए आयुर्वेदिक दवाएं खाएं। ज्यादा काम की वजह से तनाव हो सकता है। थकान और शारीरिक कमजोरी भी महसूस हो सकती है। सिरदर्द हो सकता है। पुरानी परेशानी बढ़ सकती है।

मिथुन : पॉजिटिव: आपकी रचनात्मकता और बातचीत की शैली में सुधार होगा। आपको विशेष तारीफ मिलेगी। अपनी कोशिशों से रुके हुए काम पूरा करने में सफल रहेंगे। लंबी अवधि की योजनाओं में प्रगति होगी। नई संभावनाएं सामने आएंगी। मित्रों और परिवार के साथ समय बिताने का अवसर मिलेगा। इससे आपको मानसिक संतोष मिलेगा।

नेगेटिव: इस बात का भी विशेष ध्यान रखें कि अत्यधिक आत्मविश्वास या जल्दबाजी से नुकसान हो सकता है। आवेश और गुस्से पर काबू रखें। आपको आलोचनाओं का सामना करना पड़ सकता है, इसलिए भावनात्मक संतुलन बनाए रखना होगा। आर्थिक मामलों में लापरवाही से बचें। खासतौर से गैर जरूरी खर्चों से बचें। व्यस्त जीवनशैली के कारण घर के बड़े लोगों पर ज्यादा ध्यान नहीं दे पाएंगे। इस वजह से उनसे नाराजगी भी रहेगी।

करियर: व्यवसाय से जुड़े लोगों के लिए समय नए अनुबंध और साझेदारियों के लिए अनुकूल रहेगा। नई योजनाओं पर काम शुरू करने से पहले पूरी जानकारी लें। मार्केटिंग, मीडिया और क्रिएटिव फील्ड में काम करने वालों को बड़ी सफलता मिल सकती है। सहकर्मियों के साथ विवाद से बचें। बजट मैनेजमेंट पर विशेष ध्यान दें। अनावश्यक निवेश से बचें।

परिवार: वैवाहिक जीवन में प्यार और आपसी समझ बढ़ेगी, लेकिन ईगो से बचें। रिश्तेदारों के साथ चल रही गलतफहमियां दूर होंगी। संबंधों में मधुरता और स्थिरता आएगी। जो लोग नए रिश्ते की तलाश में हैं, उन्हें प्रेम प्रस्ताव मिल सकता है। विशेषकर बुजुर्गों की सलाह पर ध्यान दें।

हेल्थ: स्वास्थ्य के लिहाज से ये महीना सामान्य रहेगा। पुरानी बीमारियों में राहत मिलेगी, लेकिन मौसम परिवर्तन के कारण सर्दी-जुकाम और छोटी-मोटी समस्याएं हो सकती हैं। स्वास्थ्य समस्याओं को नजरअंदाज न करें। समय पर डॉक्टर से सलाह लें। मानसिक स्वास्थ्य बेहतर बनाने के लिए योग और ध्यान करें।

कर्क: पॉजिटिव: संतान के भविष्य से संबंधित योजना पूरी करने का उत्तम समय है। सुख-सुविधा संबंधी वस्तुओं की खरीदारी संभव है। प्रॉपर्टी से संबंधित कोई निर्णय लेने जा रहे हैं, तो उस पर गंभीरता से विचार करें। ग्रह स्थितियां बहुत ही अनुकूल है। घर में नजदीकी रिश्तेदारों के आने से खुशी का माहौल रहेगा। इस समय इनकम का रुका हुआ सोर्स फिर शुरू हो सकता है।

नेगेटिव: परिवार के मामलों में बाहरी लोगों का दखल न होने दें। किसी पैतृक संपत्ति को लेकर भाइयों के साथ विवाद की आशंका बन रही है। सावधानी और सूझबूझ से परिस्थितियां संभल जाएंगी। धैर्य और संयम रखने की जरूरत है। विद्यार्थी पढ़ाई पर ध्यान रखें। निजी मामलों को दूसरों के समक्ष जाहिर न करें।

करियर: व्यवसाय में किसी नए काम की शुरुआत होगी। आपकी काबिलियत भी दिखेगी। व्यावसायिक गतिविधियों में मन मुताबिक कॉन्ट्रैक्ट मिलने की संभावना है। पूरी तरह कोशिश करते रहें। नौकरीपेशा लोगों को बोनस या तरक्की मिलने के योग बन रहे हैं। नए काम को शुरू करने की भी योजना बनेगी।

परिवार: दांपत्य जीवन में कोई परेशानी चल रही है, तो बाहरी लोगों का दखल न होने दें। बेहतर होगा परिवार के लोग आपस में ही बैठकर समस्याएं सुलझाएं। प्रेम प्रसंग को लेकर भी समय बहुत अनुकूल नहीं है। लव पार्टनर के साथ गलतफहमी होने से अलगाव की स्थिति बन सकती है।

हेल्थ: थकान और तनाव के कारण कमजोरी और जोड़ों में दर्द हो सकता है। समय पर आराम करना भी जरूरी है। खानपान के मामले में संयमित रहें। खिलाड़ी जोश में आकर रिस्क न लें, वरना चोट लगने की आशंका है।

सिंह: पॉजिटिव: इस समय अपनी पर्सनालिटी और दिनचर्या को व्यवस्थित रखने में ज्यादा ध्यान देंगे। पारिवारिक सुख-सुविधाओं की चीजों पर परिवार वालों के साथ शॉपिंग होगी। खर्चे ज्यादा होंगे, लेकिन इनकम के सोर्स भी बने रहने से दिक्कत महसूस नहीं होगी। परिवार में किसी सदस्य की शादी के लिए भी अच्छा रिश्ता आ सकता है। किसी संबंधी के यहां जाने का निमंत्रण मिलेगा।

नेगेटिव: संबंधों में तालमेल बनाने से रिश्ते में मधुरता रहेगी। युवा लोग खासतौर से इस बात का ध्यान रखें कि ज्यादा सोच-विचार करने से उपलब्धियां हाथ से निकल सकती हैं। तुरंत फैसले लेने की कोशिश करें। अपने महत्वपूर्ण कागज संभालकर रखें। इस समय महत्वपूर्ण वस्तु खो जाने की आशंका है। मानसिक सुकून बनाए रखने के लिए कुछ समय अध्यात्म में भी लगाएं।

करियर: ऑनलाइन गतिविधियों के जरिए नए व्यावसायिक संपर्क बनेंगे। जो फायदेमंद साबित होंगे। अपने काम की क्वालिटी और बेहतर बनाने की जरूरत है। कारोबार में विस्तार करने के लिए लोन लेने जैसी स्थिति बन सकती है, लेकिन भविष्य में फायदा भी बढ़ेगा। ऑफिस में किसी साथी से विवाद में ना पड़ें, क्योंकि इसका असर आपकी इमेज पर पड़ सकता है।

परिवार: असमंजस की स्थिति में परिवार वालों और जीवनसाथी की सलाह लेना आपके लिए लाभदायक रहेगा। आपसी संबंधों में भी नजदीकी बढ़ेगी। प्रेम संबंधों को विवाह में बदलने का मौका मिल सकता है। एक्स्ट्रा मैरिटल अफेयर को बढ़ावा देने से आपको मानहानि का सामना करना पड़ सकता है।

हेल्थ: पिछले कुछ समय से चल रही सेहत संबंधी समस्या से राहत मिलेगी। नियमित योग, व्यायाम करते रहें। आपकी व्यवस्थित दिनचर्या और खानपान आपको तंदुरुस्त और ऊर्जावान रखेगा। रूटीन गड़बड़ होने से नींद की कमी हो सकती है।

कन्या: पॉजिटिव: काम के प्रति समर्पण होने से आपको नई उपलब्धियां मिल सकती हैं। भरपूर ऊर्जा और आत्म बल महसूस करेंगे। रचनात्मक और सामाजिक कामों में आपका ज्यादातर समय बीतेगा। मीडिया और नए कॉन्टैक्ट संबंधी गतिविधियों पर पूरा ध्यान दें। आपको कोई महत्वपूर्ण सूचना मिल सकती है। अनुभवी लोगों की सलाह और मार्गदर्शन पर भी ध्यान दें।

नेगेटिव: कोई खास व्यक्ति ही आपको लक्ष्य से भटका सकता है, इसलिए किसी पर भी भरोसा करने से पहले उससे संबंधित सोच-विचार जरूर कर लें। परिवार के किसी सदस्य के शादीशुदा जीवन में समस्या आने से तनाव रहेगा। रूपए पैसों के मामले में भी किसी पर आंख बंद करके भरोसा न करें। इस समय यात्रा को टालना उचित रहेगा।

करियर: इस समय वर्तमान कामों में बेहतरीन सफलता मिलने की उम्मीद है। साथ ही मार्केटिंग और प्रमोशन पर भी बहुत ध्यान देना जरूरी है। किसी व्यावसायिक इन्वेस्टमेंट के लिए भी समय अनुकूल है। हालांकि बीच मे कुछ रुकावट भी आ सकती है। नौकरी में जैसी स्थिति चल रही है, उसे स्वीकार करना पड़ेगा।

परिवार: अव्यवस्था की वजह से आप परिवार पर ध्यान नहीं दे पाएंगे, लेकिन किसी भी मुश्किल समय में जीवनसाथी और परिवार वालों से मदद मिलती रहेगी। विपरीत लिंग वाले लोगों से व्यवहार करते समय अपनी इमेज का पूरा ध्यान रखें।

हेल्थ: सेहत सामान्य रहेगी। महीने की शुरुआत में एलर्जी या कोई इंफेक्शन होने की आशंका है। इम्यून सिस्टम मजबूत रखने के लिए खानपान पर ध्यान देना होगा और संयमित दिनचर्या रखनी होगी। आयुर्वेद की मदद से सेहत में जल्दी सुधार होगा। योग और मेडिटेशन जरूर करें।

तुला: पॉजिटिव: इस माह परिस्थितियां आपको कुछ बेहतर देने की स्थिति में है। काफी अरसे से अटके हुए कार्य गति में आएंगे और आपसी रिश्तों में गलतफहमियां दूर करने का भी मौका मिलेगा। सामाजिक और सोसाइटी संबंधी गतिविधियों में आपका विशेष योगदान बना रहेगा। आप अपनी योग्यता और मेहनत से हर परिस्थिति का सामना करने में सक्षम रहेंगे। लोग आपके कार्यों की सराहना करेंगे।

नेगेटिव: इस समय परिस्थितियों को सुलझाने के लिए धैर्य और संयम से काम लें, अन्यथा आपकी छवि खराब हो सकती है। किसी भी बड़ी योजना में धन निवेश करने से पहले शुभचिंतकों की राय अवश्य लें। छोटी-मोटी समस्याओं पर तनाव लेना उचित नहीं है। ससुराल पक्ष के साथ संबंधों में मधुरता बनाए रखने के लिए आपको ही प्रयास करने होंगे।

करियर: रियल एस्टेट से जुड़े व्यवसाय में इस माह बेहतर मुनाफा होने की स्थिति है। ये समय उचित व्यावसायिक रणनीति बनाकर काम करने का है। प्रोडक्शन के साथ-साथ मार्केटिंग पर भी ज्यादा ध्यान देना होगा। किसी भी नए काम को शुरू करने में जल्दबाजी या लापरवाही नुकसान दे सकती है। ऑफिशियल व्यवस्था में सुधार आएगा।

परिवार: घर की व्यवस्था अच्छी रहेगी और वरिष्ठ लोगों का सहयोग मिलेगा। नजदीकी मित्रों और संबंधियों के साथ गेट टुगेदर संबंधी प्रोग्राम बनते रहेंगे। प्रेम संबंधों की दृष्टि से समय में प्रतिकूलता बन रही है।

हेल्थ: मौसम संबंधी बीमारियों से खुद का बचाव करना जरूरी है। एलर्जी और त्वचा से संबंधित दिक्कत रहेगी। सावधान रहें और सुरक्षा संबंधी नियमों का पूरा पालन करें।

वृश्चिक: पॉजिटिव: पूरा माह बहुत ही सुखद और उपलब्धि देने वाला रहेगा। फरवरी की तरह इस माह भी आप मुश्किल काम अपने परिश्रम से हल कर लेंगे। किसी पारिवारिक वाद-विवाद का समाधान मिलने से घर में सुकून और शांति पूर्ण वातावरण रहेगा। कोई धार्मिक यात्रा का भी प्रोग्राम बनेगा।

नेगेटिव: दूसरों की सलाह पर भरोसा करने की बजाय अपनी कार्यक्षमता पर विश्वास रखें। कभी-कभी किसी विशेष कार्य में व्यवधान आने से मायूसी रह सकती हैं। अपने आपको कमजोर न पड़ने दें। घर में परिवर्तन करते समय वास्तु के नियमों का पालन करें। किसी से गलत व्यवहार न करें।

करियर: व्यावसायिक कार्य सुचारू रूप से चलते रहेंगे, लेकिन बेहतर परिणाम हासिल करने के लिए अपनी कार्यप्रणाली में भी बदलाव लाना जरूरी है। किसी कर्मचारी की वजह से दिक्कत भी आ सकती है। इसलिए उचित रणनीति बनाकर काम करें। इस समय कुछ कानूनी जटिलताओं का सामना करना पड़ सकता है। ऑफिस का माहौल अनुकूल बना रहेगा।

परिवार: घर की छोटी-मोटी बातों पर हस्तक्षेप न करने से पारिवारिक वातावरण सुखद बना रहेगा। मित्रों के साथ कोई पारिवारिक गेट टुगेदर भी संभव है। प्रेमी-प्रेमिका के बीच किसी बात को लेकर मतभेद हो सकते हैं। साथ ही अलगाव की भी स्थिति बनने के आसार लग रहे हैं।

हेल्थ: सिर दर्द और सर्वाइकल की समस्या हो सकती है। नियमित योग और व्यायाम करें। घर के किसी सदस्य के स्वास्थ्य को लेकर चिंता बनी रहेगी।

धनु: पॉजिटिव: कुछ प्रभावशाली लोगों से संपर्क बनाने का मौका मिलेगा। इस समय का भरपूर सदुपयोग करें। कई योजनाएं बनेंगी और उसके अनुकूल परिणाम भी आएंगे। अगर कोई प्रॉपर्टी खरीदने और बेचने की योजना है तो गंभीरता से उस पर ध्यान दें। ये डील फायदेमंद हो सकती है।

नेगेटिव: अपने स्वभाव में परिपक्वता लाएं। ज्यादा भावुकता नुकसानदायक रहेगी, इसलिए अपने निर्णय प्रैक्टिकल हो कर लें। अपनी योजनाओं को सार्वजनिक न होने दें, अन्यथा आपके साथ धोखा होने की स्थिति बन सकती है। गुस्से और आवेश पर नियंत्रण रखना होगा। लेनदेन के मामलों में सावधानी रखें।

करियर: कारोबार में मार्केटिंग और मीडिया से संबंधित गतिविधियों में तेजी लानी होगी। दूरदराज के क्षेत्रों से नए संपर्क होंगे। उनसे अच्छे ऑर्डर भी मिलने की संभावना है। इसलिए इन कार्यों के लिए पूरी तरह फोकस रहें। नौकरीपेशा लोगों को ऑफिस में तालमेल बैठाने में कुछ दिक्कतें आएंगी। उच्च अधिकारियों के मार्गदर्शन से समाधान मिलेगा।

परिवार: पारिवारिक और व्यावसायिक जीवन में बेहतर तालमेल और सामंजस्य बना रहेगा। जीवनसाथी की सलाह व सहयोग भी आपको सुकून देगा। प्रेम संबंधों में एक-दूसरे के लिए विश्वास की भावना रखनी होगी।

हेल्थ: बदलते मौसम से अपना उचित बचाव रखें। लापरवाही की वजह से बदन दर्द और थकान जैसी परेशानी होगी। अपने स्वास्थ्य का ध्यान रखना होगा।

मकर: पॉजिटिव: इस माह आपके अंदर उत्साह और ऊर्जा बनी रहेगी। अधिकतर काम नियत समय पर पूरे हो जाएंगे। भूमि-संपत्ति से जुड़े मामलों में फैसला आपके पक्ष में होगा। किसी नजदीकी व्यक्ति के साथ चल रहे गिले-शिकवे दूर करने का उत्तम समय है। विद्यार्थी पूरी मेहनत से अपने लक्ष्य के प्रति ध्यान केंद्रित रखेंगे। कोई निजी समस्या हल होने वाली है।

नेगेटिव: प्रतिकूलता आने पर मन को स्थिर रखने का प्रयास करना होगा। किसी भी स्थिति में अपना मनोबल मजबूत रखें। अनावश्यक खर्चों पर रोक लगाएं। भाइयों से संबंध मधुर बनाकर रखने के लिए आपको प्रयास करना होगा। संतान की किसी गतिविधि के कारण आपको तनाव हो सकता है। कानूनी नियमों का उल्लंघन करने से मुश्किल में पड़ जाएंगे।

करियर: कारोबार में विस्तार संबंधी योजनाओं को क्रियान्वित करने का अनुकूल समय है। अनुभवी लोगों का सहयोग मिलता रहेगा। विदेशी कंपनियों से जुड़े लोगों को एक्टिव रहने की जरूरत है। होलसेल से जुड़े व्यापारियों के लिए स्टॉक इकट्ठा करने का अनुकूल समय है। सॉफ्टवेयर कंपनी में कार्यरत लोग अपनी मेहनत के अनुकूल परिणाम हासिल कर लेंगे। प्रमोशन संबंधी खुशखबरी मिल सकती है।

परिवार: घर की समस्याओं को आपसी सामंजस्य से समझने का प्रयास करें। लव पार्टनर को अच्छा सा गिफ्ट देकर आप माहौल को मधुर बनाने में कामयाब हो सकते हैं। प्रेम संबंध में कुछ गलतफहमियां हो सकती हैं, समझदारी से मामला समझें।

हेल्थ: अत्यधिक व्यस्तता की वजह से शारीरिक और मानसिक थकान रहेगी। अपने ऊपर ज्यादा कार्यभार न लें। काम के बीच उचित आराम और आहार लेना जरूरी है।

कुंभ: पॉजिटिव: कुंभ राशि के लोगों के लिए उत्तम ग्रह स्थिति बन रही है। ये महीना धन, मान-सम्मान को बढ़ाने और संबंधों में मधुरता लाने वाला साबित होगा। कोई उधार दिया हुआ या रुका हुआ पैसा हासिल करने के प्रयास सफल रहेंगे। माह के उत्तरार्ध में कुछ समस्याएं हो सकती हैं, लेकिन आप अपने आत्मविश्वास और योग्यता से उनका समाधान ढूंढ लेंगे।

नेगेटिव: कभी-कभी किसी वजह से बहुत अधिक सोच-विचार करना और निर्णय लेने में समय लगना आपकी कार्यक्षमता को प्रभावित कर सकता है। कहीं भी अपनी बात रखते समय शब्दों की शालीनता बनाए रखें। व्यर्थ विवादों से दूर रहें। बच्चों की गतिविधियों पर भी ध्यान देना होगा। संतान से जुड़ी किसी समस्या को सुलझाने में किसी प्रभावशाली व्यक्ति का सहयोग लेना पड़ सकता है।

करियर: कारोबार में लाभ के कुछ नए स्रोत बनेंगे। कारोबारी महिलाओं के लिए समय अनुकूल है, लेकिन अपनी कार्यप्रणाली को किसी के समक्ष से अधिक शेयर न करें। विदेश संबंधी व्यवसाय में शुभ अवसर मिल सकते हैं। शेयर मार्केट में काम करने वाले लोग सोच-समझकर निवेश करें। माह के पूर्वार्ध में किसी भी ऑफिशियल यात्रा से परहेज करें। सरकारी नौकरी में अतिरिक्त कार्यभार रहने की वजह से घर में अधिक समय नहीं दे पाएंगे।

परिवार: दांपत्य जीवन में मनमुटाव की स्थिति बनेगी। जीवनसाथी को कोई तोहफा देना आपसी संबंधों में नजदीकियां लाएगा। प्रेम संबंधों में मधुरता बनी रहेगी और जल्दी ही विवाह की योजना भी बनेगी।

हेल्थ: पानी का अधिक मात्रा में सेवन करें और सुपाच्य भोजन लें। एसिडिटी और कब्ज की समस्या आपकी दिनचर्या को अस्त-व्यस्त रखेगी। बदलते मौसम की भी प्रभाव से खुद को सुरक्षित रखना होगा।

मीन: पॉजिटिव: मीन राशि के लिए हलचल वाला समय रहेगा। माह के प्रथम सप्ताह में ही मीडिया अथवा संपर्क सूत्रों से कुछ ऐसी जानकारी मिलेगी, जिससे आपके काम आसान हो जाएंगे। महिलाएं अपने व्यक्तिगत कार्यों पर फोकस रहेंगी, अपनी व्यक्तिगत और पारिवारिक गतिविधियों के बीच अच्छा तालमेल भी बनाकर रखेंगी। किसी संबंधी के यहां जाने का निमंत्रण मिल सकता है।

नेगेटिव: मास की शुरुआत में कुछ अतिरिक्त खर्च आएंगे, इसलिए योजनाबद्ध तरीके से बजट बनाना होगा। प्रॉपर्टी संबंधी किसी मामले में वाद-विवाद हो सकता है। समस्या को शांतिपूर्ण तरीके से सुलझाने का प्रयास करें। बेहतर होगा कि किसी अनुभवी व्यक्ति से सलाह और मार्गदर्शन लें। युवा अपने करियर के प्रति सजग रहें। प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी में जुटे लोगों को अच्छे परिणाम मिलेंगे, लेकिन मेहनत भी बहुत अधिक करनी होगी।

करियर: व्यवसाय में चल रहे संघर्ष से जल्दी ही राहत मिलने वाली है। सिर्फ धैर्य और मेहनत की जरूरत है। कहीं लाभ की उम्मीद बनती नजर आए तो अपने संकोच और ईगो को छोड़कर उसे पाने की कोशिश करनी होगी। ऑफिस में सीनियर्स का भरपूर सहयोग मिलेगा। किसी महत्वपूर्ण ऑफिशियल मीटिंग में आपको आमंत्रित किया जा सकता है।

परिवार: घर परिवार में उचित समय न दे पाने से परिवार की नाराजगी झेलनी पड़ सकती है। प्रेम संबंधों में लव पार्टनर की भावनाओं और मान-सम्मान के प्रति सचेत रहना होगा, इससे प्रेम प्रसंग में मधुरता बढ़ेगी।

हेल्थ: छोटी-मोटी स्वास्थ्य संबंधी दिक्कतें बनी रहेंगी। आयुर्वेद का अधिक से अधिक इस्तेमाल करें। मौसमी बीमारी या किसी तरह के इन्फेक्शन की समस्या हो सकती है।



Source link

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top