Masoom Sharma Top 10 Songs; Pistol Bole Gi | Chambal K Dakku | सॉन्ग बैन कॉन्ट्रोवर्सी से ट्रेंडिंग में हरियाणवी सिंगर: बिलबोर्ड की टॉप-20 में शामिल हुए 3 गाने, इनमें हरियाणा सरकार का बैन किया खटोला-2 भी – Jind News


हरियाणवी सिंगर मासूम शर्मा के अभी तक 8 गाने बैन हो चुके हैं।- फाइल फोटो

हरियाणा में गन कल्चर के गाने बैन होने के बाद इंटरनेशनल लेवल के म्यूजिक चार्ट बिलबोर्ड पर हरियाणवी सिंगर मासूम शर्मा के 3 गाने ट्रेंड कर रहे हैं। बिलबोर्ड की इंडिया लिस्ट में मासूम शर्मा के ‘पिस्तौल’ और ‘चंबल के डाकू’ टॉप-10 में हैं, जबकि खटोला-2 14वे

.

इसका मतलब मासूम शर्मा के तीनों गाने केवल हरियाणा ही नहीं, बल्कि पंजाब, हिमाचल, राजस्थान समेत अन्य राज्यों में भी सुने जा रहे हैं। इसके अलावा म्यूजिक ऐप स्पॉटिफाई पर भी मासूम शर्मा के गाने ट्रेंडिंग में हैं।

ढांडा न्योलीवाला का गाना आ चुका बिलबोर्ड पर इंडिया के टॉप-15 गानों में हरियाणा के 3 गाने आना हरियाणवी इंडस्ट्री के लिए बड़ी उपलब्धि मानी जा रही है। बिलबोर्ड के चार्ट पर आम तौर पर हरियाणा के गाने नहीं आते। बिलबोर्ड पर बॉलीवुड के गानों का ही कब्जा रहता है। पिछले साल हरियाणवी सिंगर ढांडा न्योलीवाला का ‘रशियन बंदाना’ गाना टॉप-20 में आया था।

पंजाबी सिंगर सिद्धू मूसेवाला का गाना वॉच-आउट बिलबोर्ड की कैनेडियन लिस्ट में 33वां स्थान पर पहुंचा था। इससे पहले उनका गाना ‘295’ भी बिलबोर्ड पर आया था। दिलजीत दोसांझ के गाने भी बिलबोर्ड पर आए हैं।

जानिए, हरियाणा में क्यों बैन किए गए गल कल्चर वाले गाने

नायब सिंह सैनी की अगुआई वाली भाजपा सरकार ने गन कल्चर को बढ़ावा देने वाले गाने बैन करने शुरू किए तो सबसे पहले 5 गाने बैन हुए, जिसमें 3 मासूम शर्मा के थे। इससे मासूम भड़क गए। उन्होंने बिना नाम लिए गजेंद्र फोगाट के लिए कहा कि सरकार में बैठे एक व्यक्ति ने निजी खुन्नस निकाली है।

इसके बाद गजेंद्र फोगाट ने भी बिना नाम लिए कहा कि मासूम फेमस होने के लिए कॉन्ट्रोवर्सी कर रहे हैं। यह पुलिस का काम है। इसके बाद अचानक सरकार ने गजेंद्र फोगाट को चंडीगढ़ स्थित हरियाणा सचिवालय में दिया कमरा खाली करा दिया।

उस कमरे को CM के मीडिया सेक्रेटरी को अलॉट कर दिया गया। इसके बाद फोगाट ने कहा कि हरियाणा के सिंगरों को पाकिस्तान से फंडिंग हो रही है। जिस वजह से गन कल्चर पर गाने बनाए जा रहे हैं। इस पर मासूम ने कहा कि वह (गजेंद्र फोगाट) हरियाणवी इंडस्ट्री का चला हुआ कारतूस है, जो गलती से करीब 20 साल पहले एक बार चला था। इसके बाद उसका तुक्का कभी नहीं लगा।

इसके बाद मासूम शर्मा के फैंस गजेंद्र फोगाट को ट्रोल करने लगे। वहीं फोगाट के हक में जाट सिंगर-कलाकार की लॉबी जुटने लगी। जिसके बाद मासूम शर्मा लाइव आए और कहा कि उन्हें सभी जातियों का सहयोग मिलता है।

ये खबरें भी पढ़ें…

हरियाणवी सिंगर मासूम शर्मा बोले- फोगाट का दफ्तर खाली कराने में मेरा रोल नहीं

हरियाणा में गन कल्चर की वजह से गाने बैन होने के बाद सुर्खियों में आए सिंगर मासूम शर्मा जातीय झगड़े में फंसाने की कोशिश से सहम गए हैं। उन्होंने सफाई दी कि CM नायब सैनी के पब्लिसिटी OSD गजेंद्र फोगाट का दफ्तर खाली कराने में उनका कोई रोल नहीं है। (पूरी खबर पढ़ें)

हरियाणवी सिंगर मासूम बोले- फोगाट चला हुआ कारतूस, खुद के गाने चले नहीं

हरियाणा CM नायब सैनी के OSD रहे गजेंद्र फोगाट की ओर से हरियाणवी म्यूजिक इंडस्ट्री में पाकिस्तान से फंडिंग के आरोपों को सिंगर मासूम शर्मा ने सिरे से नकार दिया। मासूम ने कहा- हरियाणा के कलाकार अच्छा काम कर रहे हैं, इसलिए उन्हें रुपए ज्यादा मिल रहे हैं। (पूरी खबर पढ़ें)

हरियाणवी गानों पर बैन, गायकों में झगड़ा, मासूम बोले- ‘तड़कै पावेगी लाश’ भी बंद करो

गन कल्चर रोकने को लेकर सिंगर मासूम शर्मा के 3 गाने बैन करने पर हरियाणा में बवाल मचा हुआ है। सिंगर मासूम शर्मा ने सवाल पूछा कि सरकार ने ‘तड़कै पावेगी लाश नहर में’ गाने को क्यों बैन नहीं किया। वहीं, इस गाने के सिंगर गजेंद्र फोगाट ने मासूम शर्मा को लेकर कहा कि ये कलाकर उनके लेवल का नहीं है। फेमस होने के लिए कन्ट्रोवर्सी कर रहा है। (पढ़ें पूरी खबर)



Source link

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top