Mother and Two Children Found Hanging in Dindori, Madhya Pradesh | Police Investigation Underway | घर में फंदे पर लटके मिले मां और दो बच्चे: डिंडौरी में बाजार से लौटे पिता ने शवों को उतारा; पुलिस ने घर सील किया – Dindori News


आज सुबह भी घर के बाहर भीड़ जमा है। पुलिस जवान भी तैनात है।

डिंडौरी में एक घर में मां और दो बच्चों के शव फंदे पर लटके मिले। पिता जब घर लौटे तब पता चला। पिता ने उन्हें नीचे उतारा, लेकिन तब तक तीनों की मौत हो चुकी थी। पुलिस ने घर सील कर दिया है और मामले की जांच शुरू कर दी है।

.

घटना मेहदवानी थाना क्षेत्र के कुम्हारिन टोला में शुक्रवार रात की है। राजेंद्र प्रतापति गांव में फुल्की चाट का ठेला लगाता है। रात करीब 8 बजे जब वह काम से लौटा तो घर में टीवी चल रहा था। रोज की तरह सब कुछ सामान्य लग रहा था। कमरे में देखा तो पत्नी मधु प्रजापति, बेटी शिवानी (12) और बेटा आदित्य (10) फंदे पर झूल रहे थे।

पुलिस को सूचना दी गई। पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंचे और जांच की जा रही है। एएसआई सुनील पटेल ने बताया, महिला के परिजनों को सूचना दी है। वे नरसिंहपुर से रवाना हो गए हैं। एफएसएल की टीम और डॉग स्क्वाड को जांच के लिए बुलाया गया है। घर के बाहर पुलिस बल तैनात है।

घटनास्थल पर गांव की महिलाएं भी मौजूद हैं।

घटनास्थल पर गांव की महिलाएं भी मौजूद हैं।

करीब एक घंटे बाद पुलिस को सूचना दी पुलिस के मुताबिक, महिला की मानसिक स्थिति ठीक नहीं थी। शुक्रवार शाम करीब 6 बजे तक महिला को खुद की समोसा-मंगौड़े की दुकान पर देखा गया था। उसके बाद वो घर चली गई। शाम को साढ़े आठ बजे जब पति घर पहुंचा, तो उसने देखा कि तीनों फंदे पर लटके थे। उसने पड़ोसियों को जानकारी दी। इसके बाद करीब 9 बजे थाने पहुंचकर पुलिस में सूचना दी।



Source link

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top