News different- Paneer sold for 36 lakhs, world’s most expensive | खबर हटके-36 लाख में बिका पनीर, दुनिया का सबसे महंगा: जमीन से निकला हीरा, मजदूर लखपति बना; रिकॉर्ड बनाने के लिए खुद को लगाई आग

[ad_1]

5 मिनट पहलेलेखक: प्रांशू सिंह

  • कॉपी लिंक

36 लाख रुपए में बिका दुनिया का सबसे महंगा पनीर। वहीं मध्य प्रदेश में एक मजदूर रातों-रात लखपति बन गया। खुदाई के दौरान 40 लाख रुपए की कीमत का हीरा मिल मिला।

  1. ₹36 लाख के सबसे महंगे पनीर की क्या खासियत है?
  2. जमीन से कैसे निकला हीरा, जिससे मजदूर बना लखपति?
  3. किस रिकॉर्ड के लिए शख्स ने खुद को लगाई आग?
  4. अब UGC के नए रैगिंग रूल से किसको परेशानी होगी?

क्या आपने कभी सुना है कि कोई पनीर का टुकड़ा लाखों रुपए में बिका हो? स्पेन में एक खास पनीर ने गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड बना दिया है। कैब्रेलेस चीज नाम का ये पनीर, जिसे 10 महीने तक एक गुफा में रखा गया था। अब इसे नीलामी में $42,232 (लगभग ₹35 लाख) में खरीदा गया है।

पहाड़ों की गुफा में 10 महीने तक ‘पका’ ये पनीर इस पनीर को एंजल डियाज हेरेरो पनीर फैक्ट्री ने बनाया था। इसे एल लागार डे कोलॉटो नाम के एक रेस्टोरेंट ने खरीदा। गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड्स ने इस ‘डेयरी डेलिकेसी’ (दूध से बनी स्वादिष्ट चीज) को नीलामी में बिका अब तक का सबसे महंगा पनीर घोषित किया है।

5 पाउंड (लगभग 2.3 किलोग्राम) के इस पनीर को गाय के दूध से बनाया गया था। इसकी खासियत ये थी कि इसे 10 महीने तक लॉस माजोस गुफा में पकाया गया था। यह समुद्र तल से लगभग 5 हजार फीट ऊपर है। इन खास गुफाओं की नमी और तापमान पनीर को एक अनोखा स्वाद और महक देते हैं। लगातार तीसरी बार है जब कैब्रेलेस चीज ने दुनिया के सबसे महंगे पनीर का खिताब जीता है।

मध्य प्रदेश के पन्ना जिले की एक खदान में काम करने वाले मजदूर माधव को खुदाई के दौरान हीरा मिला। यह 11 कैरेट 95 सेंट का बेशकीमती हीरा है। हैरान करने वाली बात ये है कि युवक पहली बार खदान में मजदूरी करने गया था और पहले ही दिन उसकी किस्मत चमक गई।

माधव ने इस हीरे को नियमों के अनुसार पन्ना स्थित हीरा कार्यालय में जमा करा दिया है। अब यह हीरा आने वाली नीलामी में रखा जाएगा। नीलामी से जो भी रकम मिलेगी, उसमें से 12.5% रॉयल्टी काटकर बाकी पैसा माधव को दे दिया जाएगा। इसकी एक्सपेक्टेड वैल्यू 40 लाख रुपए से भी ज्यादा है।

हीरे की खदानों के लिए मशहूर है पन्ना मध्य प्रदेश का पन्ना जिला पूरे भारत में हीरे की खदानों के लिए मशहूर है। यह भारत का प्रमुख हीरा उत्पादक क्षेत्र है। पन्ना में हीरे कई बार कुछ ही फीट गड्ढा खोदने पर हीरे मिल जाते हैं। साथ ही पन्ना के हीरे अपनी अच्छी क्वालिटी के लिए जाने जाते हैं।

कुछ लोग एडवेंचर के लिए क्या-क्या नहीं करते। फ्रांस के 41 साल के जोनाथन वेरो ने खुद को आग लगा ली और मोटरसाइकिल पर बैठकर 1,450 फीट तक दौड़ा, और ऐसा करके उसने गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड तोड़ दिया।

जोनाथन पेशे से फायर-फाइटर हैं और शौक से स्टंटमैन भी। उन्होंने मोटरसाइकिल चलाते हुए फुल बॉडी बर्न सबसे ज्यादा दूरी तय करने का रिकॉर्ड तोड़ा है। यह कारनामा उन्होंने यामाहा ड्रैग स्टार 1100 मोटरसाइकिल पर किया।

वेरो पहले भी दो गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड बना चुके हैं:

  1. बिना ऑक्सीजन के 100 मीटर की दौड़ में सबसे तेज ‘फुल बॉडी बर्न’- 17 सेकेंड में
  2. बिना ऑक्सीजन के ‘फुल बॉडी बर्न’ में सबसे लंबी दूरी तय करना- 893 फीट और 2.5 इंच

कॉलेज में नए छात्रों को परेशान करना यानी ‘रैगिंग’ एक पुराना चलन रहा है। लेकिन अब ये ‘रैगिंग’ सिर्फ कैंपस तक ही सीमित नहीं है! यूनिवर्सिटी ग्रांट्स कमीशन (UGC) ने कहा है कि अगर कोई अन-ऑफिशियल वॉट्सऐप ग्रुप बनाकर जूनियर्स को परेशान करता है, तो इसे ‘रैगिंग’ माना जाएग। एंटी-रैगिंग नियमों के तहत कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

दरअसल UGC ने यह फैसला कई छात्रों की शिकायत के बाद लिया है, जिनमें सीनियर्स द्वारा उन्हें परेशान करने की बात होती है। UGC ने कहा- अक्सर सीनियर्स, खासकर जो पुराने छात्र होते हैं, वे नए छात्रों के नंबर लेकर उन्हें वॉट्सऐप ग्रुप में जोड़ लेते हैं। फिर इन ग्रुप्स में उन्हें अजीबोगरीब मैसेज भेजकर या उन्हें डरा-धमकाकर मानसिक रूप से परेशान करते हैं।

तो ये थी आज की रोचक खबरें, कल फिर मिलेंगे कुछ और दिलचस्प और हटकर खबरों के साथ…

खबर हटके को और बेहतर बनाने के लिए हमें आपका फीडबैक चाहिए। इसके लिए यहां क्लिक करें…

खबरें और भी हैं…

[ad_2]

Source link

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top