priyanka chopra john cena you cant see me meme reaction | जब प्रियंका ने जॉन सीना को किया नाराज: पहली मुलाकात में किया मीम वाला पोज,फिर पता चला कि रेसलर को ये पसंद नहीं, तो घबराईं


2 घंटे पहले

  • कॉपी लिंक

एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा ने हाल ही में जॉन सीना से पहली मुलाकात का अनुभव शेयर किया। प्रियंका ने बताया कि वह जॉन सीना से पहली मुलाकात में काफी नर्वस थीं और उन्होंने माहौल हल्का करने के लिए एक मीम पर मजाक कर दिया, जिससे सीना नाराज हो गए।

प्रियंका चोपड़ा अपनी फिल्म हेड्स ऑफ स्टेट के प्रमोशन के लिए जिमी फॉलन के ‘द टुनाइट शो’ में पहुंची थीं। फिल्म में उनके साथ इद्रिस एल्बा और जॉन सीना भी हैं।

प्रियंका की आने वाली फिल्म हेड्स ऑफ स्टेट 2 जुलाई 2025 को रिलीज होगी

प्रियंका की आने वाली फिल्म हेड्स ऑफ स्टेट 2 जुलाई 2025 को रिलीज होगी

प्रियंका ने जॉन सीना और इद्रिस एल्बा को बहुत शानदार इंसान बताया। प्रियंका ने कहा कि जॉन सीना उनके अंदाज से बिल्कुल अलग निकले। उन्होंने पहली मुलाकात को याद करते हुए बताया, “मैं बहुत नर्वस थी। जॉन बिल्कुल वैसे नहीं निकले जैसे मैंने सोचा था। मैंने उन्हें पहले कभी नहीं देखा था क्योंकि वह जॉन से पहली बार मिल रही थीं, इसलिए उन्होंने मजाक में बात शुरू करने की कोशिश की। प्रियंका ने जॉन सीना के ‘यू कांट सी मी’ वाले फेमस मीम पर मजाक कर दिया।

प्रियंका ने बताया, “हम पहली सीन की शूटिंग कर रहे थे और मैंने उनके सामने जाकर वही पोज मार दिया। उस वक्त जॉन और इद्रिस पास-पास खड़े थे। पोज करते ही इद्रिस ने इशारे में मना किया और कहा कि ऐसा मत करो, जॉन को ये पसंद नहीं।

प्रियंका ने बताया, “मुझे लगा अब मैंने उन्हें नाराज कर दिया।” बाद में इद्रिस ने उन्हें बताया कि जॉन को वो पोज बिल्कुल पसंद नहीं है, खासकर जब कोई उनके सामने करे। यह घटना प्रियंका के लिए काफी टेंशन वाली रही।

जॉन सीना एक अमेरिकन एक्टर और प्रोफेशनल रेसलर हैं।

जॉन सीना एक अमेरिकन एक्टर और प्रोफेशनल रेसलर हैं।

‘यू कांट सी मी’ है जॉन सीना का सिग्नेचर बता दें कि ‘यू कांट सी मी’ जॉन सीना का एक मशहूर डायलॉग और सिग्नेचर हैंड जैश्चर है। WWE रेसलिंग के दौरान सीना यह कहते हुए अपने चेहरे के सामने हाथ घुमाते थे, जैसे वो कह रहे हों कि मैं इतना तेज हूं कि मुझे देख नहीं सकते। यही अंदाज इंटरनेट पर मीम बन गया। लोग मजाक में कहते हैं कि जॉन सीना दिखते ही नहीं, जैसे वो अदृश्य हों। प्रियंका चोपड़ा ने भी इसी मीम पर चुटकी ली, जब पहली बार उनसे मिलीं।

प्रियंका की बेटी को APT गाना पसंद है बेटी मालती की बात करते हुए प्रियंका ने बताया कि मालती को हर तरह की म्यूजिक पसंद है। प्रियंका ने कहा कि मालती को फिल्म मोआना बहुत पसंद है। वह दिनभर मोआना की ड्रेस पहनती है और मोआना 2 उसकी फेवरिट फिल्म है। हाल ही में वे लोग डिज्नी वर्ल्ड भी गए थे।

प्रियंका की बेटी मालती का जन्म 15 जनवरी 2022 को हुआ था।

प्रियंका की बेटी मालती का जन्म 15 जनवरी 2022 को हुआ था।

प्रियंका ने आगे बताया कि मालती को APT नाम का गाना बहुत पसंद है। उन्होंने शो में गाने की लाइनें भी गाईं और कहा कि हर सुबह उनकी बेटी का यही मॉर्निंग सॉन्ग होता है।

बता दें कि APT न्यूजीलैंड और दक्षिण कोरियाई सिंगर रोजे और अमेरिकी सिंगर ब्रूनो मार्स का एक गाना है। गाने का टाइटल और बोल एक कोरियाई ड्रिंकिंग गेम से प्रेरित हैं जिसे APT भी कहा जाता है।



Source link

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top