Pune Hotel Car Accident Photos; Jejuri Morgaon Road | Maharashtra | पुणे में रोड एक्सीडेंट, 8 की मौत: मरने वालों में 6 साल का बच्चा और एक महिला, खड़ी पिकअप से टकराई तेज रफ्तार कार


पुणे23 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक
हादसे में 2 बच्चे समेत 4 लोग घायल भी हुए हैं। - Dainik Bhaskar

हादसे में 2 बच्चे समेत 4 लोग घायल भी हुए हैं।

महाराष्ट्र के पुणे में बुधवार शाम सड़क हादसे में 8 लोगों की मौत हो गई। मरने वालों में 6 साल का बच्चा और एक महिला शामिल भी हैं। हादसे में 4 लोग घायल भी हुए हैं। हादसा शाम करीब 6:45 बजे हुआ।

पुणे पुलिस ने बताया कि एक्सीडेंट जेजुरी-मोरेगांव रोड पर एक होटल के सामने हुआ। होटल के मालिक और कर्मचारी पिकअप वाहन से फ्रिज उतार रहे थे। तभी पुणे से मोरेगांव जा रही एक कार ने कंट्रोल खो दिया और सीधे पिकअप से टकरा गई।

हादसे की तस्वीरें…

कार की टक्कर से पिकअप वाहन पलट गया।

कार की टक्कर से पिकअप वाहन पलट गया।

कार पूरी तरह से डैमेज हो गई।

कार पूरी तरह से डैमेज हो गई।

पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू की।

पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू की।

मृतकों का पोस्टमार्टम हुआ, घायलों का इलाज जारी हादसे में मृतकों की पहचान सोमनाथ रामचंद्र वायसे, रामू संजीवनी यादव, अजय कुमार चव्हाण, अजीत अशोक जाधव, किरण भारत राउत, अश्विनी संतोष, अक्षय राउत के रूप में हुई है। एक मृतक की अब तक पहचान नहीं हुई है।

पुलिस के अनुसार, सभी शवों को पोस्टमार्टम के लिए जेजुरी ग्रामीण अस्पताल ले जाया गया है। चार घायलों में एक पुरुष, एक महिला और दो बच्चे शामिल हैं। सभी को शांते हॉस्पिटल जेजुरी में भर्ती कराया गया है, जहां उनका इलाज चल रहा है।

4 दिन पहले पुणे में ही पुल बहने से 4 मौतें हुई थीं

पुणे में ही 4 दिन पहले ही 15 जून को मावल तहसील में इंद्रायणी नदी पर बना पुल ढह गया था। हादसे में 4 लोगों की मौत हो गई थी, जबकि 18 घायल हुए थे। NDRF की टीमों ने 51 लोगों का रेस्क्यू किया था।

बताया गया कि यह हादसा उस वक्त हुआ, जब कई लोग नदी के तेज बहाव को देखने के लिए खड़े थे। शुरुआती जानकारी के अनुसार, यह पुल पहले से ही बहुत खराब और जर्जर स्थिति में था। पूरी खबर पढ़ें…

————————–

ये खबर भी पढ़ें…

अहमदाबाद प्लेन हादसा- 210 DNA मैच, 187 शव सौंपे गए, इसमें 30 ब्रिटिश, 4 पुर्तगाली नागरिक

अहमदाबाद प्लेन हादसे में जान गंवाने वाले अब तक 210 मृतकों की पहचान DNA टेस्ट से हो चुकी है और 187 शव उनके परिवारों को सौंप दिए गए हैं। यह जानकारी गुजरात के स्वास्थ्य मंत्री रुशिकेश पटेल ने गुरुवार को दी। अब तक जिन शवों को सौंपा गया, उनमें 131 भारतीय नागरिक, 4 पुर्तगाली, 30 ब्रिटिश नागरिक, 1 कनाडाई और 6 गैर यात्री शामिल हैं। पूरी खबर पढ़ें…

खबरें और भी हैं…



Source link

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top