Punjab Governor and Chandigarh Administrartor Gulab Chand Kataria Admitted to Chandigarh PGI | पंजाब के राज्यपाल गुलाब चंद कटारिया को चोट लगी: गवर्नर हाउस में फिसले, चंडीगढ़ PGI में भर्ती कराया; डॉक्टर बोले- अभी देखरेख में, हालत ठीक – Chandigarh News

[ad_1]

चंडीगढ़ PGI के बाहर तैनात गवर्नर की सिक्योरिटी। इनसेट में कटारिया की फाइल फोटो।

पंजाब के गवर्नर और चंडीगढ़ के प्रशासक गुलाब चंद कटारिया को गुरुवार को अचानक चोट लग गई। जिसके बाद उन्हें इलाज के लिए तुरंत चंडीगढ़ स्थित PGI में भर्ती कराया गया है।

.

PGI सूत्रों के मुताबिक राज्यपाल कटारिया चंडीगढ़ स्थित गवर्नर हाउस में फिसल गए थे। जिस वजह से उनको चोट लगी है। हालांकि गवर्नर हाउस की तरफ से इस बारे में औपचारिक जानकारी नहीं दी गई है।

PGI में सीनियर डॉक्टरों की टीम उनका इलाज कर रही है। पीजीआई प्रशासन ने कहा कि गवर्नर हल्का सा फिसल गए थे। जिसके बाद ऑर्थोपेडिक विभाग के डॉक्टर विजय गोनी और कार्डियोलॉजी विभाग के डॉक्टर रोहित मनोज ने जांच की।

मेडिकल जांच के बाद डॉक्टरों ने बताया कि उनकी हालत बिल्कुल ठीक है। घबराने वाली कोई बात नहीं है। अभी वह डॉक्टर की देखरेख में हैं। वे जल्दी ही अपना रूटीन काम शुरू कर सकेंगे।

पीजीआई के डायरेक्टर प्रो. विवेक लाल और डिप्टी डायरेक्टर पंकज राय ने भी राज्यपाल से मुलाकात कर उनका हालचाल जाना।

गवर्नर गुलाब चंद कटारिया राजस्थान के रहने वाले हैं। उन्हें 31 जुलाई 2024 को पंजाब का गवर्नर और चंडीगढ़ का प्रशासक नियुक्त किया गया था। इसके बाद शिमला और राजस्थान में भी उनकी तबीयत बिगड़ चुकी है।

23 जुलाई को चंडीगढ़ में गुलाब चंद कटारिया ने जनता दरबार लगाया था।

23 जुलाई को चंडीगढ़ में गुलाब चंद कटारिया ने जनता दरबार लगाया था।

एक दिन पहले जनता दरबार लगाया बुधवार को गुलाब चंद कटारिया ने दूसरा जनता दरबार लगाया था। सुबह 10 से 12:30 बजे तक आयोजित इस दरबार में कई नागरिक अपनी समस्याएं लेकर पहुंचे। तब कटारिया ने कहा था कि लोग अधिकतर छोटी-छोटी समस्याएं लेकर आ रहे हैं। उन्होंने कहा था कि ​​​मैं इस कुर्सी पर लोगों की समस्याओं को हल करने के लिए बैठा हूं। जनता दरबार का उद्देश्य है कि लोग सीधे अपनी समस्याएं रख सकें और समाधान हो सके।

कटारिया ने बुधवार को पुलिस को सख्त निर्देश दिए थे कि नशे के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाए।

कटारिया ने बुधवार को पुलिस को सख्त निर्देश दिए थे कि नशे के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाए।

पहले भी कटारिया की 2 बार तबीयत बिगड़ चुकी…

1. शिमला में पत्नी के साथ सांस लेने में तकलीफ हुई पिछले महीने की 13 जून को गुलाब चंद कटारिया अपनी पत्नी अनीता कटारिया के साथ शिमला दौरे पर पहुंचे थे। वहां दोनों को सांस लेने में तकलीफ हुई। रात 9 बजे दोनों को इंदिरा गांधी मेडिकल कॉलेज (IGMC) लाया गया था। वहां अस्पताल के स्पेशल वार्ड नंबर 634 और 635 में भर्ती कर उनका चेकअप किया गया।

अस्पताल में कार्डियोलॉजी विभाग की टीम ने दोनों का ईको टेस्ट, ब्लड प्रेशर और अन्य स्वास्थ्य जांच कीं। सबकुछ सामान्य मिलने पर गवर्नर अपनी पत्नी के साथ लौट गए थे।

2. उदयपुर में भी सीने में दर्द की शिकायत हुई इससे पहले 22 अगस्त 2024 को कटारिया की राजस्थान के उदयपुर में तबीयत बिगड़ गई थी। कटारिया को माछला मगरा स्थित निवास पर सीने में दर्द की शिकायत हुई। इसके बाद उन्हें उदयपुर के एमबी हॉस्पिटल ले जाया गया। उन्हें कार्डियोलॉजी डिपार्टमेंट के आईसीयू में रखा गया। वहां उनके सभी जरूरी टेस्ट कराए गए। रात भर उन्हें अस्पताल में भर्ती रखा गया।

रिपोर्ट्स नॉर्मल आने के बाद कटारिया सुबह अस्पताल से घर लौटे। एमबी अस्पताल के अधीक्षक डॉ. आरएल सुमन ने बताया था कि जब कटारिया को अस्पताल लाया गया तो उनका थोड़ा बीपी बढ़ा हुआ था। सभी रिपोर्ट सामान्य आई और उनकी तबीयत ठीक थी।

—————————————

ये खबर भी पढ़ें :-

गवर्नर कटारिया बोले- मुझे भी दिल्ली का कहा करना पड़ेगा:हर पार्टी की मजबूरियां, केजरीवाल जो चाहता, मजबूरी में पंजाब के सीएम वो करते हैं

पंजाब के राज्यपाल और चंडीगढ़ के प्रशासक गुलाबचंद कटारिया ने पिछले दिनों कहा था- मेरे राज्यपाल रहते हुए कभी मुख्यमंत्री से टकराव नहीं हुआ। फाइलों पर उल्टी-सीधी बातें लिखने के क्रम को मैंने तोड़ा है। मेरा वो (पंजाब सीएम भगवंत मान) पूरा सम्मान करते हैं। मैं भी सम्मान करता हूं। पढ़ें पूरी खबर…

[ad_2]

Source link

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top