Rahul Fazilpuria achieved success through struggle | सिंगर फाजिलपुरिया, जिन पर फायरिंग हुई: लव मैरिज 3 साल चली; एलविश यादव के साथ संपत्ति जब्त हुई, मर्डर केस में नाम आया था – gurugram News


सिंगर राहुल यादव गुरुग्राम के फाजिलपुर गांव के रहने वाले हैं।

“लड़की ब्यूटीफुल कर गई चुल” जैसे गानों से हिट हुए राहुल यादव फाजिलपुरिया गुरुग्राम में हुए जानलेवा हमले के बाद अब तक सामने नहीं आए हैं। हालांकि, वारदात के बाद वे चौकी में शिकायत देने जरूर पहुंचे थे, लेकिन उन्होंने हमले की बात पर बयान देने से मना कर द

.

राहुल फाजिलपुरिया का म्यूजिक इंडस्ट्री में बड़ा नाम है, लेकिन इस मुकाम तक पहुंचने के लिए उन्हें कड़ा संघर्ष करना पड़ा। करीब 35 साल के इस युवा सिंगर ने जवानी की दहलीज पर कदम रखा तो सिर से पिता रामबीर का साया उठ गया।

परिवार पूरी तरह से टूट गया था, लेकिन राहुल ने न केवल अपने परिवार को संभाला बल्कि पिता के बिजनेस और अपनी सिंगिंग की हॉबी को भी आगे बढ़ाया। अभी आगे कदम बढ़ाने शुरू ही किए थे कि 2016 में मां का निधन हो गया।

अकेले पड़े तो गुरुग्राम की रहने वाली हिमानी के साथ लव कम अरेंज मैरिज की, लेकिन यह शादी 3 साल भी नहीं चली। दोनों में डिवोर्स हो गया। इसके बावजूद राहुल ने हिम्मत नहीं हारी और आज न केवल गुरुग्राम बल्कि हरियाणा का नाम भी आगे बढ़ा रहा है।

इन सब चीजों के बीच फाजिलपुरिया का विवादों में भी नाम आया। यूट्यूबर एल्विश यादव के साथ सांपों के जहर के मामले में केस हुआ तो ईडी के निशाने पर भी आए। साल 2024 में हुए लोकसभा चुनाव में जननायक जनता पार्टी (JJP) के टिकट से चुनाव लड़कर चर्चा में आए तो मर्डर के मामले में भी नाम सामने आया। मगर, कोर्ट ने उन्हें बा-इज्जत बरी कर दिया।

राहुल यादव गुरुग्राम के फाजिलपुर गांव के रहने वाले हैं।

राहुल यादव गुरुग्राम के फाजिलपुर गांव के रहने वाले हैं।

छोटे से गांव फाजिलपुर से बॉलीवुड सिंगर बनने तक का सफर…

दादा के नाम पर गांव का छेलूराम चौक राहुल के चचेरे भाई प्रीतम ने बताया कि 10 अप्रैल 1990 को राहुल का गुरुग्राम के फाजिलपुर गांव में जन्म हुआ था। परिवार शुरू से ही साधन सम्पन्न और रसूखदार है। उनके दादा के नाम पर गांव छेलूराम चौक है। पिता रामबीर का पहले स्टोन क्रशर था, लेकिन पाबंदी के बाद उन्होंने अपना भट्‌ठा बना लिया था। पैसों और साधन की भी कोई कमी नहीं रही। आज भी गांव के अलावा सिकंदरपुर प्लॉट और सेक्टर 82 में मकान है। चुनाव आयोग को दिए विवरण में राहुल यादव के पास 2 करोड़ 64 लाख रुपए की संपत्ति है। वे 3 लाख 20 हजार रुपए तक की कमाई कर लेते है। इसके अलावा कृषि भूमि और कॉमर्शियल प्लॉट्स हैं।

पढ़ाई कम, सुपरस्टार बने, चुनाव भी लड़ा परिवार वालों का कहना है कि राहुल ने केवल 10वीं क्लास तक की ही पढ़ाई की है। उसका गायकी में शुरू से ही रूझान रहा। रैपर के रूप में भी काम किया। आज उनका हरियाणवी, पंजाबी के अलावा बॉलीवुड के गानों में भी बोलबाला है। 2024 लोकसभा चुनाव में राहुल ने जननायक जनता पार्टी की तरफ से चुनाव लड़ा था, लेकिन उन्हें हार मिली। वे भाजपा के राव इंद्रजीत से चुनाव हार गए। हालांकि राजनीति में उनकी ज्यादा दिलचस्पी नहीं है। इसके बावजूद 13278 वोट लेकर तीसरे नंबर पर रहे थे, जिसे राहुल अपनी बड़ी उपलब्धि मानते हैं।

फाजिलपुरिया ने बॉलीवुड में दिए सुपरहिट सांग फाजिलपुरिया के कुछ गाने बॉलीवुड में भी इस्तेमाल किए गए हैं। उन्होंने बादशाह के साथ कोलेबोरेशन में लड़की ब्यूटीफुल गाना गाया था। ये गाना ब्लॉकबस्टर रहा था। इसके अलावा उन्होंने शादी में जरूर आना फिल्म का सुपरहिट सॉन्ग ‘पल्लो लटके’ भी गाया था। कृति खरबंदा और राजकुमार राव पर ये गाना फिल्माया गया था और इसे 357 मिलियन व्यूज मिल चुके हैं। साथ ही रणदीप हुड्‌डा की एक फिल्म में ‘तेरे पर कर दूं खर्च करोड़’ गाया था।

राहुल फाजिलपुरिया ने लड़की ब्यूटीफुल सांग रैपर बादशाह के साथ गाया था।

राहुल फाजिलपुरिया ने लड़की ब्यूटीफुल सांग रैपर बादशाह के साथ गाया था।

पसंद की लड़की से शादी की, टूट गया रिश्ता फिलहाल सिंगर अभी अकेले हैं और उनका डिवोर्स हो चुका है। परिवार के लोग बताते हैं कि राहुल ने अपनी पसंद की लड़की से शादी की थी। परिवार की रजामंदी होने पर धूमधाम से दोनों की शादी हुई। मगर, शादी का यह बंधन 3 साल में ही टूट गया। इसके पीछे का कारण भी समय न देने को बताया जाता है।

फाजिलपुरिया से जुड़ी कॉन्ट्रोवर्सी….

सांप के जहर की तस्करी में नाम आया फाजिलपुरिया का नाता कॉन्ट्रोवर्सी के साथ बहुत पुराना है। वे यूट्यूबर और बिग बॉस के विनर रहे एल्विश यादव के करीबी हैं। दोनों के बीच अच्छी दोस्ती मानी जाती है। एल्विश यादव के सांपों के जहर के अवैध व्यापार के मामले में भी फाजिलपुरिया का नाम आया था। तब केंद्रीय जांच एजेंसी ED ने उनसे पूछताछ भी की थी। इसके अलावा ED ने उत्तर प्रदेश और हरियाणा में एल्विश के साथ फाजिलपुरिया की प्रॉपर्टी भी जब्त की थी।

झूठा फंसाया, बा-इज्जत बरी हुआ परिवार की मानें तो डेढ़ दशक पहले एक केस में राहुल को झूठा फंसा दिया गया था। मगर, कोर्ट ने उसे बा-इज्जत बरी कर दिया। यह घटना उसके स्कूल टाइम की है। गांव वालों का कहना है कि रेलवे स्टेशन के पास एक युवक का मर्डर हुआ था। उसमें फाजिलपुरिया को फंसाया गया था, लेकिन इन्वेस्टिगेशन के दौरान उसे बरी कर दिया था।

अब हुई फायरिंग, बाल-बाल बचे राहुल यादव फाजिलपुरिया पर सोमवार (14 जुलाई) की रात फायरिंग हुई है। जिस वक्त हमला हुआ, फाजिलपुरिया अपनी सफेद रंग की थार से जा रहे थे। इसी दौरान हमलावर पीछे से दूसरी गाड़ी में आए और गोलियां चलाने लगे। इसकी भनक लगते ही फाजिलपुरिया ने गाड़ी दौड़ा ली। जिससे वह इस हमले में बाल-बाल बच गए। हमलावर जिस कार में सवार थे, पुलिस ने उसके मालिक और उसे चलाने वाले का पता लगा लिया है।

———————–

फाजिलपुरिया से जुड़ी ये खबर भी पढ़ें……

हरियाणा में सिंगर फाजिलपुरिया पर फायरिंग:थार दौड़ा जान बचाई, 3 महीने पहले सिक्योरिटी हटी थी; ‘लड़की ब्यूटीफुल’ बॉलीवुड सॉन्ग गाया

हरियाणा के गुरुग्राम में मशहूर सिंगर और रैपर राहुल यादव फाजिलपुरिया पर फायरिंग हुई है। जिस वक्त हमला हुआ, फाजिलपुरिया अपनी सफेद रंग की थार से जा रहे थे। इसी दौरान हमलावर पीछे से दूसरी गाड़ी में आए और गोलियां चलाने लगे। इसकी भनक लगते ही फाजिलपुरिया ने गाड़ी दौड़ा दी। जिससे वह इस हमले में बाल-बाल बच गए। (पूरी खबर पढ़ें)



Source link

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top