Rahul Gandhi Army Case; BJP Pragya Singh Thakur | India China Border Clash | प्रियंका बोलीं- जज तय नहीं करेंगे कौन सच्चा भारतीय: चीन पर बयान को लेकर सुप्रीम कोर्ट ने कहा था- राहुल सच्चे भारतीय होते तो ऐसा न कहते


  • Hindi News
  • National
  • Rahul Gandhi Army Case; BJP Pragya Singh Thakur | India China Border Clash

नई दिल्ली16 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

कांग्रेस महा सचिव प्रियंका गांधी ने मंगलवार को संसद परिसर में कहा, ‘माननीय जजों का पूरा सम्मान रखते हुए मैं ये कहना चाहती हूं कि वे यह तय नहीं करते कि सच्चा भारतीय कौन है।’

उन्होंने कहा, ‘सरकार से सवाल पूछना विपक्ष के नेता का कर्तव्य है। मेरा भाई कभी भी सेना के खिलाफ नहीं बोलेगा, उनके प्रति सम्मान रखता है। भाई की बातों का गलत मतलब निकाला गया।’

इधर, संसद भवन में NDA संसदीय दल की बैठक में पीएम मोदी ने इसी मुद्दे पर कहा, ‘सुप्रीम कोर्ट की इससे बड़ी फटकार हो ही नहीं सकती है।’

दरअसल, प्रियंका का ये जवाब सुप्रीम कोर्ट के राहुल के ‘सच्चे भारतीय’ होने पर उठाए सवाल पर आया। 4 अगस्त को कांग्रेस नेता राहुल गांधी की सेना पर की गई टिप्पणी मामले पर सुनवाई के दौरान SC ने नाराजगी जताई थी।

कोर्ट ने कहा था कि सच्चा भारतीय ऐसा नहीं कहेगा। आपको कैसे पता चला कि चीन ने भारत की 2000 वर्ग KM जमीन पर कब्जा कर लिया है। ​​​​​​

16 दिसंबर 2022 में भारत जोड़ो यात्रा के दौरान राहुल ने विवादित बयान दिया था। कहा था- लोग भारत जोड़ो यात्रा के बारे में पूछेंगे, लेकिन चीन ने 2000 वर्ग किमी भारतीय जमीन कब्जा की है, 20 भारतीय सैनिक मारे गए और हमारे सैनिकों को अरुणाचल में पीटा जा रहा है, उसके बारे में बात नहीं कर रहे हैं।

पहले जानिए सुप्रीम कोर्ट ने राहुल से क्या कहा…

दरअसल, 4 अगस्त को कांग्रेस नेता राहुल गांधी की सेना पर की गई टिप्पणी पर सुप्रीम कोर्ट ने नाराजगी जताई थी। कोर्ट ने कहा था- सच्चा भारतीय ऐसा नहीं कहेगा।

हालांकि, इस केस में लखनऊ की अदालत में उनके खिलाफ शुरू की गई कार्यवाही पर सुप्रीम कोर्ट ने रोक लगा दी।

इसी मामले में 29 मई को इलाहाबाद हाई कोर्ट ने राहुल गांधी की याचिका खारिज की थी। राहुल ने निचली अदालत से अपने खिलाफ जारी समन को चुनौती दी।

शिकायतकर्ता उदय शंकर श्रीवास्तव ने​ कहा था कि दिसंबर 2022 में भारत जोड़ो यात्रा में राहुल ने चीन के संदर्भ में भारतीय सेना पर आपत्तिजनक टिप्पणी की थी।

जस्टिस दीपांकर दत्ता और एजी मसीह की बेंच ने उप्र सरकार और शिकायतकर्ता से तीन सप्ताह में जवाब मांगा है।

कोर्ट रूम लाइव

सिंघवी: क्या विपक्ष का नेता मुद्दे नहीं उठा सकता?

बेंच: आप विपक्ष के नेता हैं। ये बातें संसद में क्यों नहीं कहते? सोशल मीडिया की क्या जरूरत है? कैसे पता चला कि चीन ने 2000 वर्ग किमी क्षेत्र कब्जा लिया? क्या आप वहां थे? कोई प्रमाण है?

सिंघवी: विपक्ष का नेता मुद्दे नहीं उठा सकता तो दुर्भाग्यपूर्ण होगा। सच्चा भारतीय कह सकता है कि हमारे 20 सैनिक मारे गए।

बेंच: सीमा पर होने वाले संघर्ष में क्या दोनों पक्षों के सैनिकों की मौत असामान्य बात है?

सिंघवी: राहुल सिर्फ सूचना उजागर करने और दबाए गए तथ्य सामने लाने की बात कर रहे थे।

जस्टिस दत्ता: एक जिम्मेदार विपक्षी नेता के नाते उन्हें ऐसा नहीं करना चाहिए था। ऐसे सवाल उठाने के लिए एक उपयुक्त मंच मौजूद है।

सिंघवी: राहुल अपनी बात और बेहतर ढंग से रख सकते थे। लेकिन, यह शिकायत उन्हें परेशान करने के लिए की गई है। शिकायत पर संज्ञान से पहले आरोपी को सुनवाई का अवसर देना अनिवार्य है। यह नहीं किया गया।

दलीलें सुनने के बाद सुप्रीम कोर्ट ने उप्र सरकार व शिकायतकर्ता को नोटिस जारी कर 3 हफ्ते में जवाब मांगा।

राहुल के समर्थन में कांग्रेस नेता जानिए किसने क्या कहा…

  • कांग्रेस सांसद रणदीप सिंह सुरजेवाला: भारतीय भूमि पर चीनी कब्जा एक हकीकत है, जिसे किसी भी देशभक्त भारतीय को नकारना चाहिए। न ही उसे दबाना चाहिए। राष्ट्रवाद की मांग है कि केंद्र सरकार से भारतीय भूमि पर चीन का कब्जा खाली कराने और अप्रैल 2020 की यथास्थिति बहाल को लेकर सवाल पूछे जाएं। राहुल गांधी ने भी बार-बार यही किया है। अगर यह अवमानना है, तो मुझे (एक भारतीय नागरिक को), इसे स्वीकार करना होगा, क्योंकि यही एक सच्चे भारतीय और देशभक्त होने की परीक्षा है। मुझे और लाखों भारतीयों को अवमानना में रखें, लेकिन आइए हम अपना क्षेत्र चीनियों से वापस ले लें।
  • ओडिशा कांग्रेस अध्यक्ष भक्त चरण दास: जस्टिस दीपांकर दत्ता को केवल मोदी सरकार की ‘चीनी आक्रामकता पर विफलता’ की आलोचना करने के लिए गांधी की भारतीयता पर सवाल उठाने का कोई अधिकार नहीं।
  • अशोक गहलोत: राहुल गांधी ने कोई राज नहीं खोला। घुसपैठ और झड़पों के बारे में जो कहा वह बहुत समय से सार्वजनिक है। लगभग 2000 किलोमीटर तक की घुसपैठ इंटरनेट और मीडिया में मौजूद विश्वसनीय जानकारी में भी दिखाई देती है, जिसमें घुसपैठ का स्थान भी शामिल है।

बीजेपी बोली- राहुल गांधी की विश्वसनीयता पर सवाल

सुप्रीम कोर्ट की टिप्पणी पर भाजपा ने कांग्रेस और राहुल गांधी पर हमला किया। भाजपा प्रवक्ता गौरव भाटिया ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा- सुप्रीम कोर्ट की टिप्पणी से राहुल गांधी की विश्वसनीयता पर सवाल उठता है। कांग्रेस पार्टी के नेता के रूप में वह कितने परिपक्व हैं? यह पहली बार नहीं है जब राहुल गांधी ने भारत विरोधी मानसिकता दिखाई है।

3 अप्रैल 2025: राहुल का दावा- चीन ने हमारी 4 हजार वर्ग किमी जमीन कब्जाई

3 अप्रैल को लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने भारत-चीन के राजनयिक संबंधों की 75वीं सालगिरह के जश्न को लेकर सरकार को घेरा था।

उन्होंने कहा था कि चीन हमारे 4 हजार वर्ग किमी इलाके पर कब्जा करके बैठा है, लेकिन मुझे यह देखकर आश्चर्य हुआ कि हमारे विदेश सचिव (विक्रम मिसरी) चीनी राजदूत के साथ केक काट रहे थे।

लोकसभा में शून्यकाल के दौरान राहुल ने कहा था कि हम सामान्य स्थिति के खिलाफ नहीं हैं, लेकिन उससे पहले हमें अपनी जमीन वापस मिलनी चाहिए।

उन्होंने कहा था कि मुझे पता चला कि राष्ट्रपति और प्रधानमंत्री ने चीनी राजदूत को चिट्ठी लिखी है और यह भी हमें दूसरों से पता चल रहा है। चीनी राजदूत भारत के लोगों को बता रहे हैं कि उन्हें चिट्ठी लिखी गई।

2020 की गलवान झड़प में 20 भारतीय जवान शहीद हुए थे

2020 में चीन ने ईस्टर्न लद्दाख के सीमावर्ती इलाकों में एक्सरसाइज के बहाने सैनिकों को जमा किया था। इसके बाद कई जगह पर घुसपैठ की घटनाएं हुई थीं।

भारत सरकार ने भी इस इलाके में चीन के बराबर संख्या में सैनिक तैनात कर दिए थे। हालात इतने खराब हो गए कि वास्तविक नियंत्रण रेखा (LAC) पर गोलियां चलीं।

इसी दौरान 15 जून को गलवान घाटी में चीनी सेना के साथ हुई झड़प में 20 भारतीय सैनिक शहीद हो गए थे। भारत ने भी इसका मुंहतोड़ जवाब दिया था। इसमें 40 चीनी सैनिक मारे गए थे।

………………………

भारत-चीन से जुड़ी ये खबर भी पढ़ें…

चीन ने भारत को 9 जगहों से घेरा: भारत भी उल्टा जाल बुन रहा; हिंद महासागर में मची वर्चस्व की जंग में कौन आगे

भारत का ‘आंगन’ कहे जाने वाले हिंद महासागर में चीन ने कम से कम 9 पॉइंट पर अपने पैर जमा लिए हैं। वो बंदरगाह, नेवल बेस, हवाई पट्टी और अपने शिप्स के ठिकाने बना रहा है। विदेश मामलों पर संसद की स्थायी समिति ने भी माना कि ये भारत के लिए बड़ी चुनौती है। हालांकि भारत ने भी उल्टा जाल बुनना शुरू कर दिया है। पूरी खबर पढ़ें…

दास ने एक्स पर पोस्ट किया, “विपक्ष के नेता राहुल गांधी को संसद में चीन पर सवाल उठाने की अनुमति नहीं है। अगर वह सोशल मीडिया पर ऐसा करते हैं, तो उनसे पूछा जाता है कि क्या वह ‘सच्चे भारतीय’ हैं। जस्टिस दीपांकर दत्ता को मोदी सरकार की चीनी आक्रामकता पर विफलता की आलोचना करने के लिए राहुल गांधी की ‘भारतीयता’ पर सवाल उठाने का कोई अधिकार नहीं था।” “उनके पिता और दादी ने हमारे देश के लिए अपने प्राणों की आहुति दी। उन्हें ‘भारतीयता’ के और क्या प्रमाण चाहिए?” इसके अलावा, कांग्रेस नेता और राजस्थान के पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने विपक्ष के नेता का बचाव करते हुए कहा कि जब उन्होंने कहा कि चीनी सेना ने 2,000 किलोमीटर भारतीय क्षेत्र में घुसपैठ की है, तो उन्होंने कोई राज़ नहीं खोला। “राहुल गांधी ने कोई राज़ नहीं खोला। उन्होंने घुसपैठ और झड़पों, जिसमें 20 सैनिक शहीद हुए, के बारे में जो कहा, वह काफ़ी समय से सार्वजनिक है। लगभग 2000 किलोमीटर तक की घुसपैठ इंटरनेट और मीडिया पर मौजूद विश्वसनीय जानकारी में भी दिखाई देती है, जिसमें घुसपैठ का स्थान भी शामिल है,” गहलोत ने X पर एक पोस्ट में कहा। उन्होंने आगे कहा कि लद्दाख के एक कार्यकर्ता सोनम वांगचुक भी भारतीय क्षेत्र में चीनी घुसपैठ को लेकर चिंता व्यक्त कर रहे हैं। यह मामला सुप्रीम कोर्ट द्वारा कांग्रेस नेता राहुल गांधी की 2022 में अरुणाचल प्रदेश के यांग्सी क्षेत्र में भारतीय और चीनी सेनाओं के बीच हुई झड़प के बाद भारतीय सेना पर की गई कथित टिप्पणी को लेकर उनकी खिंचाई के बाद आया है। जस्टिस दीपांकर दत्ता और ऑगस्टीन जॉर्ज मसीह की पीठ ने गांधी की टिप्पणी पर असहमति जताते हुए कहा, “उन्हें कैसे पता कि चीन ने 2000 वर्ग किलोमीटर ज़मीन पर कब्ज़ा कर लिया है?” और कहा कि एक सच्चा भारतीय ऐसा नहीं कहेगा। जस्टिस दत्ता ने कहा, “आपको कैसे पता चला कि 2000 वर्ग किलोमीटर भारतीय ज़मीन पर चीन ने कब्ज़ा कर लिया है? विश्वसनीय जानकारी क्या है? अगर आप एक सच्चे भारतीय हैं, तो आप ऐसा नहीं कहेंगे। जब सीमा पार संघर्ष हो रहा हो… तो क्या आप यह सब कह सकते हैं?” पीठ ने गांधी की ओर से पेश वरिष्ठ अधिवक्ता अभिषेक मनु सिंघवी से पूछा कि इस तरह के बयान संसद में क्यों नहीं, बल्कि सोशल मीडिया पर दिए गए।

” कांग्रेस सांसद प्रियंका गांधी वारा ने 9 दिसंबर, 2022 को भारतीय और चीनी सेनाओं के बीच झड़प पर उनकी टिप्पणी पर सुप्रीम कोर्ट द्वारा विपक्ष के नेता राहुल गांधी की खिंचाई पर कहा।

खबरें और भी हैं…



Source link

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top