Recruitment for 515 posts in BHEL; 379 vacancies in Indian Army; Phase 2 registration for DU admission begins | जॉब & एजुकेशन बुलेटिन: BHEL में 515 पदों पर भर्ती; इंडियन आर्मी में 379 वैकेंसी; DU एडमिशन के लिए फेज 2 रजिस्ट्रेशन शुरू

[ad_1]

  • Hindi News
  • Career
  • Recruitment For 515 Posts In BHEL; 379 Vacancies In Indian Army; Phase 2 Registration For DU Admission Begins

8 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

नमस्कार, आज टॉप जॉब्स में बात BHEL में 515 पदों पर भर्ती की और इंडियन आर्मी में शॉर्ट सर्विस कमिशन के लिए 379 वैकेंसी की। करेंट अफेयर्स में बात बिहार सरकार द्वारा महिलाओं के लिए लागू की गई डोमिसाइल पॉलिसी की और टॉप स्टोरी में जानकारी दिल्ली यूनिवर्सिटी में UG एडमिशन के लिए फेज 2 के रजिस्ट्रेशन की शुरुआत की।

करेंट अफेयर्स

1. बिहार सरकार ने महिलाओं के लिए डोमिसाइल पॉलिसी लागू की

8 जुलाई को बिहार सरकार ने महिलाओं के लिए डोमिसाइल पॉलिसी लागू कर दी।

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की अध्यक्षता में हुई कैबिनेट की बैठक में डोमिसाइल पॉलिसी लागू करने का फैसला लिया गया।

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की अध्यक्षता में हुई कैबिनेट की बैठक में डोमिसाइल पॉलिसी लागू करने का फैसला लिया गया।

  • अब सरकारी नौकरियों में बिहार की महिलाओं को 35% आरक्षण का फायदा मिलेगा।
  • वहीं, बिहार की बाहर की महिलाओं को जनरल कैटेगरी में जोड़ा जाएगा।
  • पहले दूसरे राज्यों की महिलाओं को भी सरकारी नौकरियों में 35% आरक्षण का लाभ मिलता था। अब सिर्फ बिहार की महिलाओं को फायदा मिलेगा।
  • इसके अलावा, बिहार सरकार ने युवाओं को आत्मनिर्भर और जॉब ओरिएंटेड बनाने के लिए ‘बिहार युवा आयोग’ के गठन को भी मंजूरी दे दी है।
  • बिहार के अलावा हरियाणा, मध्यप्रदेश, उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश, राजस्थान सहित कई राज्यों में डोमिसाइल लागू है।

2. फ्रांसीसी कंपनी कैपजेमिनी ने भारतीय कंपनी WNS को खरीदने का ऐलान किया

7 जुलाई को फ्रांस की IT कंपनी कैपजेमिनी ने भारतीय कंपनी WNS को 3.3 बिलियन डॉलर यानी करीब 28 हजार करोड़ रुपए में खरीदने का ऐलान किया है।

Capgemini के CEO ऐमन इजात और WNS के CEO केशव आर. मुरुगेश के बीच पेरिस में डील हुई।

Capgemini के CEO ऐमन इजात और WNS के CEO केशव आर. मुरुगेश के बीच पेरिस में डील हुई।

  • कैपजेमिनी ने WNS के हर शेयर को 76.5 डॉलर यानी 6,570 रुपए में खरीदा है, जो 3 जुलाई के क्लोजिंग प्राइज से 17% ज्यादा है।
  • इस डील के जरिए कैपजेमिनी AI (आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस) और डिजिटल बिजनेस प्रोसेस को मजबूत करना चाहती है।
  • कैपजेमिनी खुद को एजेंटिक AI और गेनरेटिव AI (जो खुद फैसले ले सके) के क्षेत्र में आगे बढ़ना चाहती है।
  • दोनों कंपनियों के बोर्ड्स से मंजूरी मिलने के बाद साल के अंत तक डील पूरी होने की उम्मीद है।
  • इस डील से क्रॉस-सेलिंग के मौके खुलेंगे यानी दोनों कंपनियां एक-दूसरे के क्लाइंट्स को अपनी सर्विसेज बेच पाएंगी।

दिन के बाकी करेंट अफेयर्स के लिए यहां क्लिक करें

टॉप जॉब्स

1. BHEL में 515 पदों पर भर्ती का नोटिफिकेशन जारी

भारत हैवी इलेक्ट्रिकल लिमिटेड यानी BHEL ने 515 पदों पर भर्ती का नोटिफिकेशन जारी किया है। इस भर्ती के लिए आवेदन की प्रक्रिया 16 जुलाई से शुरू होगी। उसके बाद उम्मीदवार ऑफिशियल वेबसाइट careers.bhel.in पर जाकर आवेदन कर सकेंगे। ये भर्तियां आर्टिजन ग्रेड – 4 पोस्ट के लिए हैं, जिसे परफॉरमेंस के आधार पर आगे बढ़ाया जा सकता है।

वैकेंसी डिटेल्स :

  • फिटर : 176 पद
  • वेल्डर : 97 पद
  • टर्नर : 51 पद
  • मैकेनिस्ट : 104 पद
  • इलेक्ट्रीशियन : 65 पद
  • इलेक्ट्रॉनिक्स मैकेनिक्स : 18 पद
  • फाउंड्री मैन : 4 पद
  • कुल पदों की संख्या : 515

एजुकेशनल क्वालिफिकेशन :

  • लेवल 1 : मान्यता प्राप्त बोर्ड से 10वीं पास, ITI की डिग्री। स्काउट / गाइड की क्वालिफिकेशन जरूरी।
  • लेवल 2 : 12वीं पास
  • या 10वीं के साथ ITI की डिग्री
  • स्काउट / गाइड की क्वालिफिकेशन जरूरी।

एज लिमिट :

  • न्यूनतम : 18 साल
  • अधिकतम : 33 साल
  • आरक्षित श्रेणी से आने वाले उम्मीदवारों को नियमानुसार छूट दी गई है।

सिलेक्शन प्रोसेस :

  • कंप्यूटर बेस्ड टेस्ट के बेसिस पर

सैलरी :

  • 29,500 – 65,000 रुपए प्रतिमाह
  • अन्य अलाउंस का लाभ भी दिया जाएगा।

2. इंडियन आर्मी ने शॉर्ट सर्विस कमिशन के लिए 379 पदों पर भर्ती

इंडियन आर्मी ने 66वें शॉर्ट सर्विस कमिशन (SSC) के तहत 379 पदों पर भर्ती निकाली है। इस भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया 16 जुलाई से शुरू होगी। उसके बाद उम्मीदवार ऑफिशियल वेबसाइट joinindianarmy.nic.in पर जाकर आवेदन कर सकेंगे।

वैकेंसी डिटेल्स :

  • एसएससी टेक पुरुष : 350 पद
  • एसएससी टेक महिला : 29 पद

एजुकेशनल क्वालिफिकेशन :

  • बीई, बीटेक की डिग्री

एज लिमिट :

  • न्यूनतम : 20 साल
  • अधिकतम : 27 साल
  • सरकारी नियमों के अनुसार उम्र में छूट दी जाएगी।
  • डिफेंस पर्सन की विधवाओं के लिए अधिकतम 35 साल

सिलेक्शन प्रोसेस :

  • कैंडिडेट्स की शॉर्टलिस्टिंग
  • एसएसबी इंटरव्यू
  • डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन
  • मेडिकल एग्जाम

सैलरी :

  • जारी नहीं

अन्य सरकारी नौकरियों के लिए यहां क्लिक करें…

टॉप स्टोरी

1. CA सितंबर 2025 सेशन के लिए रजिस्ट्रेशन की प्रक्रिया शुरू

इंस्टीट्यूट ऑफ चार्टर्ड अकाउंटेंट्स ऑफ इंडिया यानी ICAI ने CA सितंबर 2025 सेशन के लिए रजिस्ट्रेशन की प्रक्रिया शुरू कर दी है। कैंडिडेट्स ऑफिशियल वेबसाइट icai.org पर जाकर आवेदन कर सकते हैं।

बिना लेट फीस के कैंडिडेट्स 18 जुलाई तक अप्लाई कर सकते हैं। वहीं, 600 रुपए लेट फीस के साथ 19 से 21 जुलाई तक रजिस्ट्रेशन किया जा सकता है।

CA फाइनल कोर्स के लिए ग्रुप 1 की परीक्षा 3 सितंबर, 6, और 8 सितंबर का आयोजित की जाएगी, जबकि ग्रुप 2 का एग्जाम 10, 12, और 14 सितंबर को होगा।

वहीं इंटरमीडिएट कोर्स के लिए ग्रुप I की परीक्षा 4, 7 और 9 सितंबर को, जबकि ग्रुप 2 का एग्जाम 11, 13, और 15 सितंबर को होगा।

फाउंडेशन कोर्स की परीक्षाएं 16, 19, 20 और 22 सितंबर को आयोजित की जाएगी। सभी परीक्षाएं ऑफलाइन मोड में होंगी। अधिक जानकारी के लिए कैंडिडेट ICAI की आधिकारिक वेबसाइट पर विजिट कर सकते हैं।

2. DU में UG एडमिशन के लिए फेज 2 का रजिस्ट्रेशन शुरू

दिल्ली यूनिवर्सिटी में UG एडमिशन के लिए फेज 2 का रजिस्ट्रेशन शुरू हो गया है। CUET UG 2025 क्वालिफाइड स्टूडेंट्स अपने मन-पसंद कॉलेज में एडमिशन के लिए अप्लाई कर सकते हैं।

स्टूडेंट्स DU की ऑफिशियल वेबसाइट admission.uod.ac.in पर जाकर अप्लाई कर सकते हैं। एप्लिकेशन करने की लास्ट डेट 14 जुलाई है।

इस बार दिल्ली यूनिवर्सिटी की 69 कॉलेजों में कुल 71,624 सीटों पर एडमिशन लिए जाएंगे। रजिस्ट्रेशन करते समय छात्रों को अपने कोर्स और कॉलेज की प्रेफरेंस भरनी होगी। यानी आपको ये तय करना है कि आप किस कोर्स को पहले और किसे बाद में चुनना चाहेंगे।

ऐसी ही और खबरें यहां पढ़ें…

—————————

सवाल अभी भेजने के लिए यहां क्लिक करें

[ad_2]

Source link

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top