Recruitment for 7274 posts started in Bihar; Vacancy in Indian Airport Authority, Jharkhand government ended 10 km race in constable recruitment | जॉब & एजुकेशन बुलेटिन: बिहार टेक्निकल सर्विस में 7274 भर्तियां, एयरपोर्ट्स अथॉरिटी में अप्रेंटिसशिप का मौका; झारखंड कॉन्‍स्‍टेबल भर्ती में दौड़ खत्‍म


  • Hindi News
  • Career
  • Recruitment For 7274 Posts Started In Bihar; Vacancy In Indian Airport Authority, Jharkhand Government Ended 10 Km Race In Constable Recruitment

2 घंटे पहले

  • कॉपी लिंक

नमस्कार, आज टॉप जॉब्स में बात बिहार तकनीकी सेवा आयोग में 7274 पदों पर भर्ती की और एयरपोर्ट अथॉरिटी ऑफ इंडिया में अप्रेंटिस के नोटिफिकेशन की। करेंट अफेयर्स में बात गृह मंत्री अमित शाह के दो दिन के असम दौरे की और सुनीता विलियम्स और बुच विलमोर की अंतरिक्ष से वापसी की। साथ ही, टॉप स्‍टोरी में जानकारी झारखंड में कॉन्स्टेबल भर्ती के लिए 10 किमी दौड़ खत्म करने की।

करेंट अफेयर्स

1. गृह मंत्री अमित शाह दो दिन के असम दौरे पर

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह शनिवार को असम के जोरहाट जिले के डेरगांव में पुनर्निर्मित पुलिस अकादमी के पहले चरण का उद्घाटन करेंगे। शाह असम और मिजोरम के तीन दिवसीय दौरे के लिए शुक्रवार शाम को डेरगांव पहुंचे थे।

340 एकड़ में फैली लाचित बरफुकन पुलिस अकादमी का दो चरणों में 1,024 करोड़ रुपए की अनुमानित लागत से नवीनीकरण किया जा रहा है। इस मौके पर केंद्रीय मंत्री सर्वानंद सोनोवाल और हिमंत विश्व शर्मा भी उपस्थित रहेंगे।

डेरगांव के बाद शाह मिजोरम के लिए रवाना होंगे।

डेरगांव के बाद शाह मिजोरम के लिए रवाना होंगे।

2. सुनीता विलियम्स को वापस लाने रॉकेट फॉल्कन 9 लॉन्च

भारतीय मूल की अमेरिकी अंतरिक्ष यात्री सुनीता विलियम्स चार दिन बाद, यानी 19 मार्च को अंतरराष्ट्रीय अंतरिक्ष स्टेशन (ISS) से धरती पर वापसी करेंगी। लंबे इंतजार के बाद शुक्रवार को इलॉन मस्क की स्पेस एजेंसी SpaceX का रॉकेट फॉल्कन 9 भारतीय समयानुसार सुबह करीब 4:30 बजे लॉन्च किया गया।

इस मिशन को क्रू-10 नाम दिया गया है। सुनीता और उनके साथ गए बुच विलमोर नौ महीने से ISS पर फंसे हैं। उनके स्पेसक्राफ्ट में तकनीकी खराबी आ गई थी, जिसकी वजह से उनकी वापसी तय समय पर नहीं हो पाई थी।

नए दल में NASA की ऐनी मैकक्लेन और निकोल अयर्स, जापानी अंतरिक्ष एजेंसी JAXA के टकुया ओनिशी और रूसी स्पेस एजेंसी रोस्कोस्मोस के कोस्मोनॉट किरिल पेस्कोव शामिल हैं। ये चारों अंतरिक्ष यात्री ISS पहुंचकर सुनीता विलियम्स, बुच विलमोर और क्रू-9 के दो अन्य सदस्यों की जगह लेंगे।

अमेरिकी अंतरिक्ष एजेंसी NASA ने फ्लोरिडा के केनेडी स्पेस सेंटर से इसे लॉन्च किया।

अमेरिकी अंतरिक्ष एजेंसी NASA ने फ्लोरिडा के केनेडी स्पेस सेंटर से इसे लॉन्च किया।

दिन के बाकी करेंट अफेयर्स के लिए यहां क्लिक करें

टॉप जॉब्स

1. एयरपोर्ट अथॉरिटी ऑफ इंडिया में 90 पदों पर भर्ती

एयरपोर्ट अथॉरिटी ऑफ इंडिया में सीनियर असिस्टेंट और जूनियर असिस्टेंट के पदों पर भर्ती निकली है। उम्मीदवार ऑफिशियल वेबसाइट aai.aero पर जाकर आवेदन कर सकते हैं।

एजुकेशनल क्वालिफिकेशन :

  • ग्रेजुएट अप्रेंटिस : संबंधित क्षेत्र में फुल टाइम 4 साल की डिग्री
  • डिप्लोमा अप्रेंटिस : संबंधित क्षेत्र में 3 साल की डिप्लोमा
  • ट्रेड अप्रेंटिस : संबंधित क्षेत्र में ITI/NCVT सर्टिफिकेट प्राप्त

एज लिमिट :

  • न्यूनतम : 18 साल
  • अधिकतम : 27 साल

स्टाइपेंड :

पद के अनुसार 9,000 – 15,000 रुपए प्रतिमाह

सिलेक्शन प्रोसेस :

  • मेरिट बेसिस पर
  • डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन

2.बिहार तकनीकी सेवा आयोग में 7274 पदों पर भर्ती

बिहार तकनीकी सेवा आयोग (BTSC) ने चार नई भर्तियों के विज्ञापन जारी किए हैं। उम्मीदवार आयोग की ऑफिशियल वेबसाइट btsc.bihar.gov.in पर जाकर आवेदन कर सकते हैं।

वैकेंसी डिटेल्स :

पद का नामपदों की संख्या
फार्मासिस्ट2473
जनरल मेडिकल ऑफिसर667
ड्रेसर3326
डेंटिस्ट808
कुल पदों की संख्या7274

एजुकेशनल क्वालिफिकेशन :

  • 12वीं पास
  • मान्यता प्राप्त संस्थान से डिप्लोमा इन फॉर्मेसी के सभी पार्ट I,II एंव III में पास और सर्टिफिकेट प्राप्त होना चाहिए, बिहार फार्मेसी काउंसिल से रजिस्टर्ड होना जरूरी है।
  • जनरल मेडिकल ऑफिसर : एमसीआई एनएमसी के मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से एमबीबीएस की डिग्री।
  • ड्रेसर : 10वीं पास या संघ या बिहार राज्य सरकार द्वारा मान्यता प्राप्त संस्थान से सीएमडी सर्टिफिकेट प्राप्त होना चाहिए।
  • डेंटिस्ट : भारतीय दंत चिकित्सा परिषद (DCI) द्वारा मान्यता प्राप्त संस्थान से बीडीएस की डिग्री।

एज लिमिट :

  • न्यूनतम : 18 वर्ष
  • अधिकतम : 21 वर्ष
  • सामान्य वर्ग के पुरुष : 37 वर्ष
  • अनारक्षित वर्ग की महिला : 40 वर्ष
  • एससी, एसटी : 42 वर्ष

सिलेक्शन प्रोसेस :

  • रिटन एग्जाम के बेसिस पर
  • डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन

सैलरी :

पद के अनुसार 9,300 – 34,800 रुपए प्रतिमाह।

फीस :

  • सामान्य, पिछड़ा, अत्यंत पिछड़ा, आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग : 600 रुपए
  • अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति : 150 रुपए
  • आरक्षित, अनारक्षित वर्ग की महिला उम्मीदवार (बिहार के स्थायी निवासी) : 150 रुपए
  • राज्य से बाहर के उम्मीदवार : 600 रुपए

एग्जाम पैटर्न :

  • एग्जाम में टोटल 100 प्रश्न पूछे जाएंगे।
  • सभी प्रश्न एमसीक्यू टाइप होंगे।
  • प्रश्न पत्र हिंदी और अंग्रेजी में होंगे।
  • एग्जाम की टाइम लिमिट 2 घंटे होगी।
  • इसमें कुल 100 अंक होंगे।
  • एग्जाम दो शिफ्ट में आयोजित की जाएगी।
  • एग्जाम में नेगेटिव मार्किंग भी होगी।

अन्य सरकारी नौकरियों के लिए यहां क्लिक करें…

टॉप जॉब्स

1. झारखंड सरकार ने कॉन्स्टेबल भर्ती में 10किमी की दौड़ हटाई

झारखंड सरकार ने कॉन्स्टेबल भर्ती में 10किमी की दौड़ हटाने का फैसला लिया है। पिछली बार पोस्टिंग ने दौरान 12 से ज्यादा मौतें इस दौड़ के दौरान हुई थीं।

झारखंड कैबिनेट की अहम बैठक में सोरेन सरकार ने 31 प्रस्तावों पर मुहर लगाई है। इसमें सिपाही और कॉन्स्टेबल के नियमों में बदलाव भी शामिल है।

अब नए नियम के मुताबिक कॉन्स्टेबल की भर्ती में 10किमी की दौड़ के बजाय मेल कैंडिडेट्स को छह मिनट में 1600 मीटर की दूरी दौड़नी होगी और महिलाओं को 10 मिनट में 1600 मीटर दौड़ना होगा।

पहले पुरुष कैंडिडेट्स को एक घंटे में 10किमी और महिला कैंडिडेट्स को 40 मिनट में 5 किमी दौड़ना होता था।

ये बदलाव झारखंड प्रतियोगी परीक्षा अधिनियम 2023 सेक्शन-26 के अंतर्गत किया गया है। इसके बाद विपक्ष ने कहा था कि सरकार नौकरी की बजाय मौत बांट रही है।

पहले महिला कैंडिडेट्स को 40 मिनट में 5किमी दौड़ना होता था।

पहले महिला कैंडिडेट्स को 40 मिनट में 5किमी दौड़ना होता था।

2. GATE एप्लिकेशन में करेक्शन की आज आखिरी तारीख

इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी, रूड़की (IIT-R) आज 15 मार्च को करेक्शन विंडो सुविधा बंद कर देगा। ऐसे कैंडिडेट्स जिनके एप्लिकेशन फॉर्म में किसी भी तरह की गलती पाई गई थी वे आज इसमें करेक्शन कर सकते हैं। आईआईटी रुड़की ने एक ऑफिशियल नोटिस जारी कर ऐसे कैंडिडेट्स को करेक्शन करने को कहा है, जिन्के एप्लिकेशन फॉर्म में गड़बड़ी थी। यदि ये करेक्शन नहीं होंगे तो ऐसे कैंडिडेट्स के रिजल्ट रोक दिए जाएंगे।

GATE 2025 का रिजल्ट 19 मार्च को जारी किया जाएगा। कैंडिडेट्स ऑफिशियल वेबसाइट 2025.iitr.ac.in या goaps.iitr.ac.in पर पर जाकर रिजल्ट देख सकते हैं।

ऐसी ही और खबरें यहां पढ़ें…



Source link

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top